Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
What happened on 21 november in Indian and World History-नवंबर 21 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ - Sabguru News
होम Headlines नवंबर 21 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

नवंबर 21 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

0
नवंबर 21 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

नई दिल्ली। भारत एवं विश्व इतिहास में 21 नवंबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं..
1517- दिल्ली के सुल्तान सिकन्दर शाह लोदी का निधन।
1872- प्रसिद्ध राजस्थानी कवि तथा स्वतंत्रता सेनानी केसरी सिंह बारहट का जन्म।
1877- अमरीकी वैज्ञानिक थॉमस एल्वा एडिसन ने दुनिया के सामने पहला फोनोग्राफ पेश किया, जिस पर आवाज को रिकॉर्ड किया जा सकता था और बाद में सुना भी जा सकता था।
1906- चीन ने अफीम के व्यापार पर रोक लगाई।
1921- प्रिंस ऑफ वेल्स (सम्राट एडवर्ड अष्टम) बाम्बे (अब मुंबई) पहुंचे और कांग्रेस ने देशव्यापी हड़ताल का ऐलान किया।
1947- आजादी के बाद देश में पहली बार डाक टिकट जारी किया गया।
1962- भारत-चीन सीमा विवाद के दौरान चीन ने संघर्ष विराम का ऐलान किया।
1963- केरल के थुंबा क्षेत्र से रॉकेट छोडे जाने के साथ ही भारत का अंतरिक्ष कार्यक्रम शुरू हुआ।
1965- तत्कालीन सोवियत संघ ने पूर्वी कजाकिस्तान में परमाणु परीक्षण किया।
1970- प्रसिद्ध भारतीय वैज्ञानिक चंद्रशेखर वेंकट रामन का निधन।
1986- मध्य अफ्रीकी गणराज्य नेे संविधान अंगीकार किया ।
1999- चीन ने अपने प्रथम मानव रहित अंतरिक्ष यान शेनझू का प्रक्षेपण किया।
2001- संयुक्त राष्ट्र ने अफगानिस्तान में अंतरिम प्रशासन के गठन का प्रस्ताव रखा।
2002- बुल्गारिया, इस्तोनिया, लातविया, लिथुआनिया, रोमानिया,स्लोवाकिया और स्लेवानिया को नाटो ने संगठन का सदस्य बनने का निमंंत्रण दिया।
2005- श्रीलंका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे ने पूर्व प्रधानमंत्री रत्नसिरी विक्रमनायके को देश का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया।
2007- पैप्सिको चेयरमैन इंदिरा नूई को अमेरिकी इंडियन बिजनेस काउंसिल के निदेशक मंडल में शामिल किया गया।