Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
What happened on 22 november in Indian and World History-नवंबर 22 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ - Sabguru News
होम Headlines नवंबर 22 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

नवंबर 22 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

0
नवंबर 22 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ
Jhalkaribai was a woman soldier who played an important role in the Indian Rebellion of 1857
Jhalkaribai was a woman soldier who played an important role in the Indian Rebellion of 1857

नई दिल्ली। भारत एवं विश्व इतिहास में 22 नवंबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:
1517 – सिकंदर लोधी की मौत के बाद उसका पुत्र इब्राहीम लोदी दिल्ली का शासक बना।
1830 – अंग्रेजों के खिलाफ आजादी की जंग छेड़ने वाली रानी लक्ष्मीबाई की सेना की महिला शाखा दुर्गा दल की सेनापति झलकारी बाई का जन्म हुआ।
1830 – चार्ल्स ग्रे ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बने।
1877 – थॉमस एडिसन ने ग्रामोफ़ोन का आविष्कार किया।
1905 – ब्रिटिश, इतावली, रूसी, फ्रांसीसी और आस्ट्रो-हंगेरियन सेनाओं ने लेसबास पर हमला किया।
1906 – अंतरराष्ट्रीय रेडियो दूरसंचार कोड को अंगीकार किया गया, आपात स्थिति के लिए एसओएस सेवा की शुरुआत हुई।
1939 – समाजवादी पार्टी के नेता एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का जन्म हुआ।
1943 – द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान लेबनान स्वतंत्र हुआ।
1963 – अमरीकी के 35वें राष्ट्रपति जॉन एफ केनेडी की टेक्सास राज्य में एक हथियारबंद व्यक्ति ने गोली मारकर हत्या कर दी।
1967 – संयुक्त राष्ट्र संघ की सुरक्षा परिषद ने फ़िलिस्तीन के बारे में प्रस्ताव 242 पारित किया।
1968 – मद्रास राज्य का नाम बदलकर तमिलनाडु करने के प्रस्ताव को लोकसभा से स्वीकृति मिली।
1990 – ब्रितानी प्रधानमंत्री मार्गरेट थैचर को दूसरी बार पार्टी नेता बनने के चुनाव में कैबिनेट ने समर्थन देने से इनकार कर दिया जिसके कारण उन्हें प्रधानमंत्री पद छोड़ना पड़ा।
1992 – असम में बोडो उग्रवादियों द्वारा एक बस पर किये गये बम विस्फोट में 27 लोगों की मौत हुई।
1997 – डायना हेडन ने विश्व सुंदरी का खिताब जीता।
1998 – बांग्लादेश की विवादास्पद लेखिका तसलीमा नसरीन ने ढाका की अदालत में आत्मसमर्पण किया।
2005 – जर्मनी की सीडीयू पार्टी की एंजेला मर्केल जर्मनी की पहली महिला चांसलर बनीं।