Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
What happened on 24 november in Indian and World History-नवंबर 24 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ - Sabguru News
होम Headlines नवंबर 24 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

नवंबर 24 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

0
नवंबर 24 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 24 नवंबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं-
1675 -सिक्खों के नौवें गुरु गुरु तेग़ बहादुर का निधन।
1859- चार्ल्स डार्विन की ‘आन द ओरिजिन आफ स्पिसीज’का प्रकाशन।
1871- नेशनल राइफल एसोसिएशन (एनवाईसी) का गठन हुआ।
1926 – प्रख्यात दार्शनिक अरविंदो को पूर्ण सिद्धि की प्राप्ति हुई।
1944- प्रसिद्ध अभिनेता और फ़िल्म निर्देशक अमोल पालेकर का जन्म हुआ।
1955 – इंग्लैंड के पूर्व टेस्ट कप्तान और अब कमेंटेटर इयान बॉथम का जन्म हुआ।
1966 -स्लोवाकिया के ब्रातिस्लवा के निकट बुल्गारिया का विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से 82 यात्रियों की मौत हुई।
1986- तमिलनाडु विधानसभा में पहली बार एक साथ विधायकों को सदन से निष्कासित किया गया।
1988 – दल बदल कानून के तहत पहली बार लोकसभा सांसद लालदूहोमा को अयोग्य करार दिया गया।
1989 – चेकेस्लोवाकिया में तत्कालीन कम्युनिस्ट पार्टी के पूरे नेतृत्व ने सामूहिक रूप से इस्तीफ़ा दे कर एक नए युग की शुरूआत की।
1992 – चीन का घरेलू विमान दुर्घटनाग्रस्त, 141 लोगों की मौत हुई।
1999 – एथेंस में सम्पन्न विश्व भारोत्तोलन चैंपियनशिप में भारत की कुंजुरानी देवी ने रजत पदक जीता।
2001 – नेपाल में माओवादियों के साथ संघर्ष में सेना एवं पुलिस के 38 जवानों की मौत हुई।
2006 – पाकिस्तान और चीन ने एक मुक्त व्यापार क्षेत्र संधि पर हस्ताक्षर किये तथा अवाक्स बनाने पर भी सहमति हुई।
2007 – पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ़ आठ वर्षों के निर्वासन के बाद स्वदेश पहुंचे।