Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
November 27 in history : What happened on 27 november in Indian and world history-नवंबर 27 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ - Sabguru News
होम Headlines नवंबर 27 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

नवंबर 27 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

0
नवंबर 27 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ
Bruce Lee was born on 27 November 1940
Bruce Lee was born on 27 November 1940
Bruce Lee was born on 27 November 1940

नई दिल्ली। भारत और विश्व के इतिहास में 27 नवंबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं-
1237 – रोमन सम्राट फ्रेडरिक द्वितीय ने कोर्तेनुओवा के युद्ध में लोंबार्डियन लीग को हराया।
1795 – पहले बांग्ला नाटक का मंचन हुआ।
1807 – पुर्तगाल के शाही परिवार ने नेपोलियन की सेना के भय से लिस्बन छोड़ा।
1815 – पोलैंड साम्राज्य ने संविधान अपनाया।
1817 – जर्मनी के विख्यात इतिहासकार और अध्यनकर्ता थियोडर मोमसेन का जन्म।
1870 – पहली बार फोटोग्राफर लैडिसलॉस वीनेक ने प्राग में गिरते उल्कापिंडों का चित्र लिया।
1895 – अल्फ्रेड नोबेल की वसीयत के अनुसार नोबेल पुरस्कार की शुरुआत हुई।
1907 – भारत के प्रसिद्ध कवि एवं लेखक हरिवंश राय बच्चन का उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद शहर में जन्म।
1912 – अल्बानिया ने राष्ट्रीय ध्वज अपनाया।
1932 – पोलैंड और तत्कालीन सोवियत संघ ने अनाक्रमण समझौते पर हस्ताक्षर किया।
1940 – कराटे के महान खिलाड़ी एवं अभिनेता ब्रुस ली का जन्म।
1941 – जर्मनी और सोवियत संघ के बीच द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान टैंक लड़ाई हुई। इसमें जर्मनी की पराजय होने के बाद लड़ाई बंद हुई।
1953 – अमरीका के विख्यात ड्रामा लेखक पूजीन ओ नील का 65 वर्ष की आयु में निधन।
1966 – उरुग्वे ने संविधान अपनाया।
1967 – फ्रांस के राष्ट्रपति चार्ल्स डी गॉल ने फिर दोहराया कि वह ब्रिटेन की सामूहिक बाज़ार की कोशिशों का विरोध करेंगे।
1971 – सोवियत रूस का ‘मार्स आॅर्बिटर’ मंगल ग्रह पर उतारा गया।
1975 – गिनीज़ बुक ऑफ़ रिकॉर्ड्स के सह-संस्थापक रॉस मैक्विर्टर की गोली मारकर हत्या।
1984 – भारत में ब्रिटेन के उप-उच्चायुक्त पर्सी नॉरिस की मुंबई में गोली मारकर हत्या।
1999 – हेलेन क्लार्क न्यूजीलैंड की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं।
2011 – प्रसिद्ध भारतीय शास्त्रीय संगीतकार सुल्तान खान का निधन।
2014 – आॅस्ट्रेलिया के 25 वर्षीय बल्लेबाज फिलिप हयूज एक घरेलू मैच में हैलमेट के नीचे बाउंसर गेंद लगने से चोटिल हो गए। सर्जरी के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।