Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
November 28 in history : What happened on 28 november in Indian and World History-नवंबर 28 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ - Sabguru News
होम Headlines नवंबर 28 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

नवंबर 28 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

0
नवंबर 28 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

नई दिल्ली। भारत और विश्व के इतिहास में 28 नवंबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं-
1520 – फर्डिनैंड मैगलन ने प्रशांत महासागर को पार करने की शुरुआत की।
1660 – लंदन में द रॉयल सोसायटी का गठन।
1814 – द टाइम्स ऑफ लंदन को पहली बार स्वचालित प्रिंट मशीन से छापा गया।
1821 – पनामा ने स्पेन से आजाद होने की घोषणा की।
1854 – डच सेना ने बोर्नियो में चीनी विद्रोह को दबाया।
1875 – ब्रिटेन का खोजी वर्ने कैमरून पश्चिमी अफ्रीका पहुंचा।
1890 – समाजसेवी, लेखक और शिक्षाविद ज्योतिराव फुले का निधन।
1893 – न्यूजीलैंड में राष्ट्रीय चुनाव में पहली बार महिलाओं ने मतदान किया।
1912 – इस्माइल कादरी ने तुर्की से अल्बानिया के आजाद होने की घोषणा की।
1932 – फ्रांस और सोवियत संघ ने अनाक्रमण समझौते पर हस्ताक्षर किया।
1939 – बास्केटबॉल के जनक जेम्स नैस्मिथ का निधन।
1954 – महान भौतिकशास्त्री एनरिको फर्मी का निधन।
1956 – चीन के प्रधानमंत्री चाऊ एन-लाई भारत दौरे पर आये।
1960 – मोरीटानिया ने औपचारिक रूप से अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की।
1962 – बंगाल के प्रसिद्ध दृष्टिहीन गायक के.सी.डे का निधन।
1966 – डोमनिकन रिपब्लिक ने संविधान अपनाया।
1975 – वेस्टइंडीज के महान गेंदबाज माइकल होल्डिंग ने आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट करियर का आगाज किया। इन्होंने 60 टेस्ट में 249 और 102 वनडे में 142 विकेट झटके।
1990 – ब्रिटेन की प्रधानमंत्री मार्गरेट थैचर ने ब्रिटेन की महारानी को अपना इस्तीफा सौंपा।
1996 – कैप्टन इन्द्राणी सिंह एयरबस ए-300 विमान को कमांड करने वाली पहली महिला बनीं।
1997 – तत्कालीन प्रधानमंत्री इन्द्र कुमार गुजराल ने इस्तीफा दिया।
2012 – सीरिया की राजधानी दमिश्क में दो कार बम धमाकों में 54 मरे और 120 घायल।