Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
नवंबर 09 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ - Sabguru News
होम Headlines नवंबर 09 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

नवंबर 09 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

0
नवंबर 09 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

नई दिल्ली। भारत एवं विश्व इतिहास में 09 नवंबर को हुई प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:
1236- मामलुक वंश या गुलाम वंश के शासक रुकनुद्दीन फिरोज शाह की हत्या।
1270- महान संत नामदेव का जन्म।
1580- स्पेन की सेना ने आयरलैंड पर हमला किया।
1794- रूसी सैनिकों ने पोलैंड की राजधानी वारसा पर कब्जा किया।
1877- उर्दू के लोकप्रिय कवि मोहम्मद इकबाल का जन्म।
1887- अमरीका को पर्ल हार्बर हवाई के अधिकार मिले।
1937- जापानी सेना ने चीन के शंघाई शहर पर कब्जा किया।
1948- जूनागढ़ रियासत का भारत में विलय।
1949- कोस्टारिका में संविधान को अंगीकार किया गया।
1953- कंबोडिया को फ्रांस से आजादी मिली।
1960- पहले भारतीय वायु सेना अध्यक्ष सुब्रतो मुखर्जी का निधन।
1963-जापान की मीको कोयला खोदानों विस्फोट, 458 लोगों की मौत
1962-अमरीका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।
1985- सोवियत संघ (रूस) के 22 वर्षीय गैरी कास्पारोव दुनिया के सबसे कम उम्र के विश्व शतरंज चैम्पियन बने।
2005- जॉर्डन के तीन होटलों पर हुए आत्मघाती हमले में 60 से ज्यादा लोग मारे गए।
2013- कोलंबिया के कली में एक बंदूकधारी ने आठ लोगों की हत्या की।
2016- भारत में 500 तथा 1000 रुपये के नोट बंद किये गए।