Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Now BJP AAP and Congress start war to conquer Delhi - Sabguru News
होम Delhi अब दिल्ली फतह करने के लिए भाजपा, आप और कांग्रेस में जंग शुरू

अब दिल्ली फतह करने के लिए भाजपा, आप और कांग्रेस में जंग शुरू

0
अब दिल्ली फतह करने के लिए भाजपा, आप और कांग्रेस में जंग शुरू
Now BJP AAP and Congress start war to conquer Delhi
Now BJP AAP and Congress start war to conquer Delhi
Now BJP AAP and Congress start war to conquer Delhi

दिल्ली विधानसभा चुनाव कराने की इसी माह चुनाव आयोग तारीखों का एलान कर सकता है। अब दिल्ली फतह करने के लिए भाजपा, आप और कांग्रेस में अभी से जंग शुरू हो गई है। दिल्ली विधानसभा चुनाव इसलिए खास हैं क्योंकि ये नागरिकता कानून पर हंगामे और हिंसा के बाद होने वाला पहला चुनाव है। भाजपा ने इसी मुद्दे पर दिल्ली चुनाव में उतरने का एलान कर दिया।

बीजेपी दिल्ली की लड़ाई राष्ट्रवाद बनाम अराजकता के मुद्दे पर लड़ेगी, जिसमें एक तरफ बीजेपी खड़ी है और दूसरी तरफ केजरावाल की पार्टी और कांग्रेस है। दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी दिल्ली विधानसभा चुनाव जीतने के लिए पूरा जोर लगा रही है। क्योंकि पिछले एक साल से राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश महाराष्ट्र या अभी हाल ही में झारखंड भी भाजपा के हाथों से फिसल गए हैं।

जल्द हो सकता है चुनावों की तारीखों का एलान

दिल्ली चुनावों की तारीखों का एलान जल्द हो सकता है और इसी वजह से बीजेपी अब पूरी तरह से चुनाव प्रचार और चुनावी रणनीति बनाने में जुट गई है। गौरतलब है कि पिछले विधानसभा चुनावों में दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों में से 67 सीटों पर आम आदमी पार्टी उम्मीदवारों को जीत हासिल हुई थी जबकि बीजेपी के खाते में सिर्फ 3 सीटें ही आयीं थीं। दिल्ली विधानसभा का कार्यकाल 22 फरवरी को खत्म हो रहा है, इससे पहले ही नई सरकार का गठन होना है। दिल्ली में कुल एक करोड़ 43 लाख वोटर हैं। पिछले चुनाव में आम आदमी पार्टी ने धमाकेदार जीत दर्ज कर दिल्ली की सत्ता पर कब्जा किया था।

सीएए पर दिल्ली में हुई हिंसा के लिए आप और कांग्रेस जिम्मेदार: भाजपा

पिछले दिनों दिल्ली में नागरिकता संशोधन एक्ट को लेकर हुई हिंसा पर भाजपा ने आप और कांग्रेस पर आरोप लगाया है।दिल्ली चुनाव के लिए प्रदेश प्रभारी की ज़िम्मेदारी संभाल रहे केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने आरोप लगाया कि नागरिकता कानून पर दिल्ली में हुई हिंसा के लिए कांग्रेस और आप ज़िम्मेदार हैं। ये दोनों ही दल हिंसा की भर्त्सना नहीं करते, उल्टा उनके नेता लोगों को गुमराह कर उकसाते नजर आते हैं। जावड़ेकर ने कहा कि पिछले कुछ दिनों के दौरान दिल्ली में 3 जगह हिंसा हुई और इन हिंसा में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के नेताओं का नाम सामने आया था।

आप ने भी किया भाजपा पर पलटवार

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने नागरिकता कानून को लेकर दिल्ली में हुई हिंसा के लिए कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर आरोप लगाया। इस पर पलटवार करते हुए आम आदमी पार्टी ने कहा कि हम दंगे के खिलाफ है। दंगों की मास्टरी किसके पास है ये जनता जानती है। दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि बीजेपी को जवाब देते हुए कहा कि जांच एजेंसी है, जांच करवाएं और जो भी दोषी है उसको जेल भेजें। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि दिल्ली का चुनाव मुद्दों का चुनाव होगा। दिल्ली की जनता जवाब मांगेगी कि बीजेपी मुद्दों से क्यों बचती हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी शिक्षा को महंगी क्यों रखना चाहती है।

दिल्ली चुनाव के लिए कांग्रेस ने भी कसी कमर

दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने तैयारियां शुरू कर दी है। पार्टी ने कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा के नेतृत्व में प्रदेश चुनाव समिति का एलान किया। अजय माकन घोषणापत्र समिति के प्रमुख, अरविंदर सिंह लवली को चुनाव प्रबंधन समिति की कमान, जेपी अग्रवाल को प्रसार का जिम्मा दिया गया है। चुनाव समिति में दिल्ली कांग्रेस के सभी अनुभवी चेहरे हैं ।पार्टी के कार्यक्रमों से दूर चल रहे जनार्दन द्विवेदी को भी जगह दी गई है।

दिल्ली में भाजपा निकालेगी विजय रथ

बीजेपी दिल्ली जीतने के लिए मेरी दिल्ली मेरा सुझाव अभियान की शुरुआत शुक्रवार से कर कर ही है, जिसके जरिए पार्टी विधानसभा चुनाव में अपना घोषणा पत्र तैयार करेगी। बीजेपी ने इसके लिए 49 वीडियो रथ तैयार किए गए हैं। भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनाव में भी घोषणापत्र बनाने के लिए लोगों की राय ली थी और दिल्ली की सभी सातों सीटें बीजेपी जीतने में कामयाब रही थी। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी इसी फॉर्मूले पर ‘मेरी दिल्ली मेरा सुझाव’ नाम से यह अभियान शुरू कर रही है। इसके जरिए लोगों की राय लेकर बीजेपी अपना घोषणा पत्र बनाएगी। इसी बीजेपी के चुनावी अभियान की शुरुआत के तौर पर भी देखा जा रहा है।

शंभू नाथ गौतम, वरिष्ठ पत्रकार