Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Now hot winds environment under control - Sabguru News
होम India City News गर्म हवाओं से लोग चिड़चिड़े हो गए थे लेकिन अब कुछ दिनों तक मौसम रखेगा कूल

गर्म हवाओं से लोग चिड़चिड़े हो गए थे लेकिन अब कुछ दिनों तक मौसम रखेगा कूल

0
गर्म हवाओं से लोग चिड़चिड़े हो गए थे लेकिन अब कुछ दिनों तक मौसम रखेगा कूल
Now hot winds environment under control
Now hot winds environment under control
Now hot winds environment under control

सबगुरु न्यूज। कोरोना संकटकाल में बहुत कम ही समाचार ऐसे होते हैं जो राहत दे रहे हो। इस महामारी ने लोगों को मानसिक तनाव में इतना अधिक ला दिया है कि दिन-रात सुबह शाम इसी के बारे में चर्चा सुनाई पड़ती है। यह गर्मी का सितम शहर से लेकर गांव तक बना हुआ था। यही नहीं पिछले 1 हफ्ते से देश के अधिकांश राज्यों में लू और गर्मी की तपिश ने इस कदर परेशान कर दिया था कि लोग चिड़चिड़े हो गए थे। सुबह से लेकर देर रात तक गर्म हवाओं ने मानो लोगों को बीमार कर दिया हो।

लेकिन आप कुछ दिनों तक गर्मी लो और गर्म हवाओं के थपेड़े परेशान नहीं करेंगे यानी मौसम कुछ ठंडा और शांत रहेगा। देश के अधिकांश राज्यों में मौसम सुहाना हो गया है जिससे लोगों को बड़ी राहत मिली है।‌ गुरुवार शाम को कई स्थानों पर हुई बारिश ने वातावरण को खुशनुमा बना दिया है।‌ दूसरी ओर गुरुवार को ही खबर आई कि मानसून केरल में 1 जून को दस्तक दे रहा है लोगों में बारिश का लहर पैदा कर गया।‌ सही मायने में गर्मी की अकड़ अब धीरे-धीरे ढीली होती जा रही है, क्योंकि मई माह बीतने में सिर्फ 2 दिन रह गए हैं।‌ आप देशवासियों को मानसून का बेसब्री से इंतजार है।‌

देश के कई स्थानों में बारिश होने से मिलेगी लोगों को राहत

भारतीय मौसम विभाग ने बताया है कि कुछ दिनों तक देश के कई राज्यों में कहीं तेज बारिश कहीं छिटपुट बारिश होने से ठंडी हवाएं भी चल सकती हैं।‌ मौसम विभाग ने नॉर्थ-ईस्ट के राज्यों में तेज बारिश का अनुमान लगाया गया है वहीं साउथ भारत में भी बारिश होने की संभावना बताई है।‌ नॉर्थ और मध्य भारत में 28 से 31 मई के बीच बारिश का अनुमान है।

वहीं ईस्ट और नॉर्थईस्ट इलाकों में इस महीने भारी बारिश का अनुमान है। इसमें असम और बंगाल शामिल हैं। साउथ और ईस्ट कोस्ट के इलाकों में केरल समेत बाकी जगहों पर भारी बारिश का अनुमान। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में तेज हवाओं के साथ-साथ इस महीने बारिश के भी आसार।

राजस्थान में कुछ दिनों से चल रहीं गर्म हवाओं से भी मिलेगा छुटकारा

राजस्थान की गर्मी और तपिश, लू पूरे देश भर में व्याकुलता करती रही है। इस राज्य से चल रही गर्म हवाएं और राज्यों को भी परेशान करती रही है।‌ इसके साथ ही उत्तर प्रदेश में भी भीषण गर्मी से लोगों को अब राहत मिलनी शुरू हो गई है।‌

इससे तापमान में और कमी आएगी। उत्तर प्रदेश और राजस्थान में भी 30 मई तक बारिश हो सकती है। दिल्ली में तो पिछले हफ्ते पड़ी भीषण गर्मी ने 10 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया था।‌ लोगों का सड़कों पर निकलना मुश्किल हो रहा था लेकिन आज सुबह राजधानी में मौसम ने करवट पलटा और लोगों को राहत महसूस होनी शुरू हो गई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने अगले दो दिन तक पश्चिम बंगाल में बारिश और तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया।

बंगाल के कुछ दक्षिणी जिलों में आसमान में बादल छाए हुए थे और रुक-रुक कर बारिश हो रही थी। ऐसे ही मध्य प्रदेश और बिहार में भी कहीं-कहीं बारिश और ठंडी हवा चलने से तापमान में भारी कमी आएगी। अब चंद दिनों में ही केरल से मानसून भारत में दस्तक देने वाला है।‌ यहां हम आपको बता दें कि देश की अर्थव्यवस्था का अधिकांश भाग बारिश पर ही निर्भर है। देश में मानसून अच्छा रहता है तो देश की आर्थिक व्यवस्था भी मजबूत रहती है।

शंभू नाथ गौतम, वरिष्ठ पत्रकार