Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
देश में कोराना वारयस से संक्रमितों की संख्या 125 हुई - Sabguru News
होम Breaking देश में कोराना वारयस से संक्रमितों की संख्या 125 हुई

देश में कोराना वारयस से संक्रमितों की संख्या 125 हुई

0
देश में कोराना वारयस से संक्रमितों की संख्या 125 हुई

नई दिल्ली। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने मंगलवार को कोरोना वायरस से संक्रमित 125 मामलों की पुष्टि की। इस वायरस के संक्रमण में आने से दो लोगों की मौत हाे गयी है।

मंत्रालय ने ट्वीट में बताया, देश में कोराना वायरस से संक्रमित 125 मामलों की पुष्टि हुई है, जिनमें से 103 भारतीय और 22 विदेशी नागरिक हैं। 13 संक्रमितों को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी है। इस वायरस के संक्रमण से अभी तक दो लोगों की मौत हो गयी है। दोनों मृतकों में से एक दिल्ली निवासी और दूसरा कर्नाटक में रहने वाला है।

मंत्रालय ने बताया अभी तक सबसे अधिक 39 मामले महाराष्ट्र में सामने आये है और उसके बाद के केरल में 24, हरियाणा में 14, उत्तर प्रदेश में 13, कर्नाटक में आठ, दिल्ली में सात, राजस्थान, तेलंगाना और केन्द्र शासित प्रदेश लद्दाख में चार-चार, केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर में तीन, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, पंजाब, तमिलनाडु और उत्तराखंड में एक-एक मामला प्रकाश में आया है। देश में भारतीय नागरिकों और विदेशी नागरिकों को मिलाकर कुल 125 लोग कोराेना वायरस से संक्रमित पाये गये हैं।