Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
विवेक विहार में एक मंदिर में मिली अश्लील कलाकृतियां - Sabguru News
होम Delhi विवेक विहार में एक मंदिर में मिली अश्लील कलाकृतियां

विवेक विहार में एक मंदिर में मिली अश्लील कलाकृतियां

0
विवेक विहार में एक मंदिर में मिली अश्लील कलाकृतियां

नई दिल्ली। राजधानी के विवेक विहार स्थित श्री हुनमान बालाजी मंदिर में अश्लील कलाकृतियां मिलने से स्थानीय लोगों में आक्रोश है।

शाहदरा जिले के पुलिस उपायुक्त अमित शर्मा ने गुरुवार को बताया कि मंदिर में पत्थर की बनी कुछ अश्लील कलाकृतियां पाए जाने की शिकायत मिली है जिस की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि शुरुआती जांच में पता चला है कि यह कलाकृतियां कहीं और भेजी जानी थी लेकिन गलत पते पर भेज दी गई है।

गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो वायरल हो रहे हैं जिसमें एक शख्स खुद को बजरंग दल का सदस्य होने का दावा करते हुए कह रहा है कि हिन्दू धर्म के खिलाफ वह अपमान नहीं सहेंगे।

उन लोगों का मानना है कि हिन्दू धर्म को बदनाम करने के लिए मूर्तियों की अश्लील कलाकृतियां बनाई गई हैं जिसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उनका आरोप है कि मंदिर के पुजारी समेत अन्य लोगों की मदद से ऐसी अश्लील मूर्तियां बनाई गई है।