Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
occasion of ganesh chaturthi darshan of these temples - इस बार गणेश चतुर्थी पर करे इन मंदिरो के दर्शन - Sabguru News
होम Karnataka Bengaluru इस बार गणेश चतुर्थी पर करे इन मंदिरो के दर्शन

इस बार गणेश चतुर्थी पर करे इन मंदिरो के दर्शन

0
इस बार गणेश चतुर्थी पर करे इन मंदिरो के दर्शन
occasion of ganesh chaturthi darshan of these temples
occasion of ganesh chaturthi darshan of these temples
occasion of ganesh chaturthi darshan of these temples

भारत एक धार्मिक देश है। भारत देश में अनेक त्योहार मनाने की धारणा है। गणेश चतुर्थी का त्योहार को भी भारत में काफी उत्साह और दुमदाम से मनाया जाता है। यह त्योहार भगवान गणेश के लिए बनाया जाता है। मान्यता है कि गणेश चतुर्थी के दिन भगवान गणेश जी का जन्म हुआ था। इस वर्ष यह त्योहार 13 सितंबर को मनाया जाएगा। गणेश चतुर्थी की दुम भारत के सभी शहरो में रहती है परन्तु महाराष्ट्र में गणेश चतुर्थी की बात ही अलग है। देखिये भगवान गणेश जी के कुछ प्रसिद्ध मंदिरों के बारे में।

पंच मुखी गणेश मंदिर, बैंगलोर

यह भगवान गणेश जी का एक अनोखा मंदिर है इस मंदिर पर भगवान गणेश जी अपने वाहन के मूषक पर ही बल्कि शेर पर सवार हैं। इस पंचमुखी मंदिर पूजा रीति रिवाज से ही की जाती है। यहां पर भगवान गणेश जी की अद्भुत पंच मुखी प्रतिमा स्थापित की गयी है, इसी कारण इस मंदिर का नाम पंचमुखी रखा गया है। यह पंचमुखी मंदिर कर्नाटक राज्य की राजधानी बैंगलोर में स्थित है। आप अपनी धार्मिक यात्रा की शुरुआत इस मंदिर से कर सकते हैं।

महा गणपति महामाया मंदिर

पंच मुखी गणेश मंदिर के अलावा कर्नाटक राज्य के उत्तर में कन्नड जिले में स्थित महा गणपिता महामाया मंदिर भी है यह महा गणपिता महामाया मंदिर यहां के गौड़ सारस्वत ब्राह्मण समाज के कुल देवता का मंदिर है। महा गणपिता महामाया मंदिर में महागणपति और श्री महामाया की मुर्ति स्थापित की गयी है। भगवान गणेश जी का यह महा गणपिता महामाया मंदिर करीब 400 साल पुराना है। जिसे 1904 में मरम्मत कर पूजा करने योग्य बनाया गया था।  इस मंदिर की स्थापना 400-500 साल पहले गोवा से आए प्रवासियों ने करवाई थी।