Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
What happened on 3 October in Indian and World History-अक्टूबर 03 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ - Sabguru News
होम Headlines अक्टूबर 03 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

अक्टूबर 03 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

0
अक्टूबर 03 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 03 अक्टूबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:-

1831 – मैसूर (अब मैसुरु) पर ब्रिटेन ने कब्जा किया।
1880 – पहले मराठी संगीत नाटक ‘संगीत शाकुन्ताल’ का पुणे में मंचन किया गया।
1915 – अमरीका में नेवादा के प्लेजेंट वैली में 7.8 रिक्टर पैमाने का भूकंप आया।
1932 – इराक यूनाइटेड किंगडम से स्वतंत्र हुआ।
1949 – भारतीय फ़िल्म निर्देशक जे. पी. दत्ता का जन्म।
1953 – भारत के 45वें मुख्य न्यायाधीश दीपक मिश्रा का जन्म।
1977 – पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया गया।
1978 – कलकत्ता (अब कोलकाता) में पहले और दुनिया के दूसरे टेस्ट ट्यूब बेबी का जन्म।
1984 – भारत की सबसे लंबी दूरी की ट्रेन हिमसागर एक्सप्रेस कन्याकुमारी से जम्मू तवी के लिए रवाना की गई।
1992 – गीत सेठी ने विश्व पेशेवर बिलियर्ड्स चैम्पियनशिप जीती।
1994 – भारत ने सुरक्षा परिषद की स्थायी सदस्यता के लिए औपचारिक रूप से अपना दावा पेश किया।
1995 – चीन एवं इंग्लैंड के बीच हांगकांग के सुगम हस्तांतरण पर सहमति बनी।
1999 – आण्विक पदार्थों के आवागमन और आण्विक दुर्घटनाओं को रोकने के लिए अमेरिका तथा रूस ने संयुक्त संकट केन्द्र की स्थापना की।
2002 – नोबेल शान्ति पुरस्कार के लिए संयुक्त रूप से प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, अमेरिका के राष्ट्रपति जार्ज डब्ल्यू बुश और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर के नाम की सिफ़ारिश की गई।
2003 – पाकिस्तान ने हल्फ-3 मिसाइल का परीक्षण किया।
2004 – आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का राजनीतिक संगठन दो हिस्सों में बंटा।
2006 – संयुक्त राष्ट्र के नए महासचिव के रूप में दक्षिण कोरिया के बान की मून के नाम की घोषणा।
2007 – भारतीय लेखक एमएन विजयन का निधन।
2008 – टाटा मोटर्स के चेयरमैन रतन टाटा ने सिंगूर से नैनो कार परियोजना अन्यत्र ले जाने की घोषणा की।
2013 – इटली के द्वीप लात्पेदुसा के पास एक नाव डूब जाने से करीब 134 लोगों की मौत।