Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
What happened on 4 October in Indian and World History-अक्टूबर 04 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ - Sabguru News
होम Headlines अक्टूबर 04 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

अक्टूबर 04 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

0
अक्टूबर 04 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ
atal bihari vajpayee had given a rapturous speech at UN General Assembly in Hindi on 4 October 1977
atal bihari vajpayee had given a rapturous speech at UN General Assembly in Hindi on 4 October 1977
atal bihari vajpayee had given a rapturous speech at UN General Assembly in Hindi on 4 October 1977

नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 04 अक्टूबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:-
1824 – मेक्सिको ने नया संविधान बनाया और एक गणराज्य बना।
1830 – नीदरलैंड से अलग होकर बेल्जियम अलग देश बना।
1884 – हिंदी साहित्य के प्रमुख साहित्यकार और आलोचक रामचंद्र शुक्ल का जन्म हुआ।
1931 – हिंदी और बंगला की पार्श्व गायिका संध्या मुखोपाध्याय का जन्म हुआ।
1943 – अमरीका ने सॉलोमन द्वीप पर कब्जा कर लिया।
1956 – ग्रेट ब्रिटेन ने आॅस्ट्रेलिया में परमाणु परीक्षण किया।
1957 – सोवियत संघ ने मानव इतिहास का पहला 83.5 किलोग्राम भारी उपग्रह स्पूतनिक सफलतापूर्वक अंतरिक्ष में पहुंचाया। इसने 92 दिनों में 1400 बार पृथ्वी का चक्कर लगाया और पहली बार अंतरिक्ष से पृथ्वी पर रेडियाे संदेश भेजा।
1963 – क्यूबा और हैती में चक्रवाती तूफान हाफ्लोेराह’ से छह हजार लोग मारे गए।
1966 – लेसोथो ने ब्रिटेन से अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की और यहां चार अक्टूबर का दिन राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया जाता है।
1977 – भारत के तत्कालीन विदेश मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक को हिंदी में संबोधित किया। हिंदी में दिया गया यह पहला संबोधन था।
1979 – पाकिस्तान में राष्ट्रीय भाषा प्राधिकरण संस्था की स्थापना की गयी जिसका उद्देश्य उर्दू भाषा को प्रचलित करना है।
1986 – भारतीय हेलिकॉप्टर निगम की स्थापना।
1996 – पाकिस्तान के विस्फोटक बल्लेबाज शाहिद आफरीदी ने श्रीलंका के खिलाफ 37 गेंदों में सबसे तेज शतक जड़ा।
2000 – चांग चून शियुंग ताइवान के नये प्रधानमंत्री बने।
2006 – जूलियन असांजे ने विकीलीक्स की स्थापना की।
2012 – फाॅर्मूला वन के बादशाह माइकल शूमाकर ने संन्यास लिया।
2015 – भारतीय फिल्म निर्देशक एवं निर्माता ई नागेश्वर राव का निधन।