Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
What happened on 14 october in Indian and World History-अक्टूबर 14 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ - Sabguru News
होम Headlines अक्टूबर 14 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

अक्टूबर 14 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

0
अक्टूबर 14 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 14 अक्टूबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं-
1882 – शिमला में पंजाब विश्वविद्यालय की स्थापना की गई। यह ब्रिटिश उपनिवेशवादी सरकार द्वारा कलकत्ता, मुंबई और मद्रास के बाद स्थापित किया गया भारत का चौथा विश्वविद्यालय था।
1884 – भारत के प्रसिद्ध क्रांतिकारी और ‘गदर पार्टी’ के संस्थापक लाला हरदयाल का जन्म।
1933 – जर्मनी ने मित्र राष्ट्रों के समूह से बाहर होने की घोषणा की।
1943 – जापान ने फिलीपींस की स्वतंत्रता की घोषणा की।
1946 – हाॅलैंड और इंडोनेशिया के बीच संघर्ष विराम समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।
1948 – इजरायल और मिस्र के बीच जबरदस्त लड़ाई शुरू।
1953 – भारत में संपदा शुल्क अधिनियम प्रभाव में आया।
1956 – डॉ. भीमराव आम्बेडकर ने अपने तीन लाख 85 हजार अनुयायियों के साथ कोचांदा में बौद्ध धर्म स्वीकार किया।
1964- डॉ. मार्टिन लूथर किंग जूनियर को 35 वर्ष की उम्र में अमेरिकी समाज में रंगभेद के विरुद्ध अहिंसात्मक आंदोलन चलाने के लिए नोबेल शांति पुरस्कृत किया गया।
1981 – होस्नी मुबारक मिस्र के चौथे राष्ट्रपति बने।
1979 – जर्मनी के बॉन में परमाणु ऊर्जा के खिलाफ एक लाख लोगों ने प्रदर्शन किया।
1997 – ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय और प्रिंस फ़िलिप ने अमृतसर के जलियांवाला बाग़ में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
1999 – परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि (सीटीबीटी) अमेरिकी सीनेट में नामंजूर।
2000 – संयुक्त राज्य अमेरिका ने पाकिस्तान सहित 22 देशों में अपने दूतावास बंद किये।
2002 – कतर में मिलने के वादे के साथ 14वें एशियाई खेलों का बुसान में समापन।
2004 – पाकिस्तान की नेशनल असेंबली ने राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ को सेना प्रमुख बनाये रखने वाला विधेयक पारित किया।
2007 – अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) ने चिकित्सा और कृषि क्षेत्रों में परमाणु प्रौद्योगिकी के प्रयोग के लिए नेपाल को मंजूरी प्रदान की।
2008 – भारतीय रिजर्व बैंक ने म्युचुअल फंड्स की ज़रूरतें पूरी करने के लिए अतिरिक्त 200 अरब रुपए जारी करने की घोषणा की।
2010 – राजधानी दिल्ली में चल रहे 19वें राष्ट्रमंडल खेलों का समापन हुआ।
2012 – नाइजीरिया की एक मस्जिद में बंदूकधारियों ने 20 लोगों की हत्या की।