Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
What happened on 19 october Indian and World History-अक्टूबर 19 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ - Sabguru News
होम Headlines अक्टूबर 19 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

अक्टूबर 19 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

0
अक्टूबर 19 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

नई दिल्ली। भारतीय और विश्व इतिहास में 19 अक्टूबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं :
1689 – रायगढ़ किले में छत्रपति शिवाजी के पुत्र संभाजी की विधवा और उसके पुत्र ने औरंगजेब के समक्ष आत्मसमर्पण किया।
1722 – फ्रांस के सी. होफर ने अग्निशामक यंत्र का पेटेेंट कराया।
1739 – इंग्लैंड ने स्पेन के विरुद्ध युद्ध की घोषणा की।
1853 – अमरीका के हवाई प्रांत में पहली आटा चक्की शुरू की गई।
1872 – न्यू साउथ वेल्स में विश्व का सबसे बड़ा सोने का टुकड़ा (215 किग्रा) पाया गया।
1889 – फ्रांस के सम्राट नेता नेपोलियन बोनापार्ट ने रूस की राजधानी से अपनी सेना हटाई।
1910- खगोलशास्‍त्री और नोबेल पुरस्‍कार विजेता सुब्रमण्‍यम चंद्रशेखर का जन्‍म हुआ।
1915 – रूस और इटली ने बुल्गारिया के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1920- आध्‍यात्मिक गुरु और दार्शनिक पाुडुरंग शास्‍त्री अठावले का जन्‍म हुआ।
1926 – जॉन सी गैरेंड ने सेमी ऑटोमेटिक राइफल का पेटेंट कराया।
1932 – फोर्ड मोटर कंपनी के मालिक हेनरी फोर्ड ने रेडियाे पर अपना पहला भाषण दिया।
1933 – जर्मनी मित्र राष्ट्रों की संधि से बाहर आया।
1952 – श्रीरामलू पोट्टी ने पृथक आंध्र राज्य की मांग लेकर आमरण अनशन शुरू किया।
1960 – नागरिक अधिकारों के लिए आंदोलन चलाने वाले अमरीका के मार्टिन लूथर किंग-जूनियर को अटलांटा में गिरफ्तार किया गया।
1962 – चेक गणराज्य की राजधानी प्राग से कम्युनिस्ट नेता स्टालिन के स्मारक को हटा लिया गया।
1970 – स्वदेश निर्मित पहला मिग-21 विमान भारतीय वायु सेना में शामिल किया गया।
1983 – एस चंद्रशेखर को भौतिक शास्त्र का नोबेल पुरस्कार दिया गया।
1994 – तेल अवीव में एक बस में फलस्तीनी बम हमले में 22 लोगों की जान गयी।
2003 – पोप जॉन पॉल द्वितीय ने मदर टेरेसा को महान घोषित किया। यह संत की उपाधि दिये जाने की दिशा में पहला कदम होता है।
2005 – सद्दाम हुसैन पर मानवता के खिलाफ अपराध के लिए बगदाद में अभियोग की शुरुआत
2012 -लेबनान की राजधानी बेरुत में बम विस्फोट में आठ लोगों की मौत, 110 अन्य घायल।