Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
What happened on 20 october in Indian and World History-अक्टूबर 20 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ - Sabguru News
होम Headlines अक्टूबर 20 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

अक्टूबर 20 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

0
अक्टूबर 20 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ
leila seth was born on 20 October 1930 in Lucknow
leila seth was born on 20 October 1930 in Lucknow
leila seth was born on 20 October 1930 in Lucknow

नई दिल्ली। भारतीय और विश्व इतिहास में 20 अक्टूबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं :
1568 – मुगल सम्राट अकबर ने चित्तौड़गढ़ पर हमला किया।
1740 – मारिया थेरेसा ऑस्ट्रिया, हंगरी और बोहेमिया की शासक बनी।
1774 – कलकत्ता (अब कोलकाता) भारत की राजधानी बना।
1820 – स्पेन ने फ्लोरिडा के कुछ हिस्से को अमेरिका को 50 लाख डॉलर में बेचा।
1822 – लंदन संडे टाइम्स का पहला अंक प्रकाशित।
1880- एम्सटर्डम ओपन यूनिवर्सिटी की स्थापना।
1904- चिली तथा बोलिविया ने शांति और मित्रता संधि पर हस्ताक्षर किए।
1905- रूस में 11 दिन तक चलने वाली ऐतिहासिक हड़ताल की शुरुआत हुई।
1926 – क्यूबा में तूफान से 600 लोग मारे गए।
1930 – भारत में हाईकोर्ट की प्रथम महिला मुख्य न्यायाधीश लीला सेठ का जन्म।
1944 – अमरीका के ओहियो प्रांत के क्लीवलैंड में तरल गैस टैंक में विस्फोट से 135 लोग मारे गये अौर 3,600 बेघर हुए।
1947- अमरीका और पाकिस्तान ने पहली बार राजनयिक संबंध स्थापित किए।
1962 – चीन ने भारत पर हमला किया और अरुणाचल प्रदेश के रास्ते भारतीय सीमा में घुसने का प्रयास किया।
1970- सैयद बर्रे ने साेमालिया को समाजवादी राज्य घोषित किया।
1973 – ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ-द्वितीय ने सिडनी ओपेरा हाउस का उद्घाटन किया।
1991- भारत के उत्तरकाशी में 6.8 तीव्रता के भूकंप से 1000 से ज्यादा लोगों की मौत।
2011- लीबिया पर 40 साल तक राज करने वाला तानाशाह मुअम्मर गद्दाफी गृहयुद्ध में मारा गया।
2013- सूडान के जोंगलेई में मवेशी तस्करों ने 78 लोगों की हत्या की।