Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
What happened on 23 october in Indian and World History-अक्टूबर 23 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ - Sabguru News
होम Headlines अक्टूबर 23 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

अक्टूबर 23 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

0
अक्टूबर 23 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

नई दिल्ली। भारतीय और विश्व इतिहास में 23 अक्टूबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:-
1623 – प्रसिद्ध कवि तुलसीदास का निधन।
1764 – बक्सर की लड़ाई में मीर कासिम की पराजय।
1850 – महिलाओं के अधिकारों को लेकर पहली बार अमेरिका में नेशनल वुमेन राइट कन्वोकेशन शुरू हुआ।
1872 – फ्रांस के प्रसिद्ध कवि एवं लेखक टेनोफेल गोएटे का निधन।
1915 – न्यूयाॅर्क में लगभग 25,000 महिलाओं ने मतदान के अधिकार की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।
1942 – द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान उत्तरी मिस्र के अलमैन में ब्रिटिश तथा जर्मन सेनाओं के बीच युद्ध हुआ।
1943 – नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने सिंगापुर में आजाद हिंद फौज का ‘झांसी की रानी ब्रिगेड’ की स्थापना की।
1946 – संयुक्त राष्ट्र महासभा की न्यूयाॅर्क में पहली बार बैठक हुई।
1947 – गेर्टी कोरी और उनके पति कार्ल कोरी चिकित्सा के क्षेत्र में योगदान के लिए नोबेल पुरस्कार से सम्मानित होने वाले पहले दंपती बने।
1956 – हंगरी की जनता ने सोवियत संघ के वर्चस्व के विरुद्ध संघर्ष आरंभ किया।
1958 – प्रसिद्ध कवि एवं उपन्यासकार बोरिस पार्स्तेनाक को ‘डॉ जिवागो’ कृति के लिए साहित्य का नोबेल पुरस्कार दिया गया लेकिन उन्हें सोवियत संघ की नकारात्मक प्रतिक्रिया के कारण इसे लेने से इंकार करना पड़ा।
1973 – अमरीकी राष्ट्रपति रिचर्ड एम निक्सन वाटरगेट मामले में टेप जारी करने पर सहमत हुए।
1978 – चीन और जापान ने चार दशकों से चली आ रही शत्रुता को औपचारिक रूप से समाप्त किया।
1989 – हंगरी 33 वर्ष बाद सोवियत संघ से आजाद होकर एक स्वतंत्र गणराज्य बना।
2001 – नासा के मार्स ओडिसी अंतरिक्ष यान ने मंगल ग्रह की परिक्रमा शुरू की।
2001 – एप्पल ने आईपॉड बाजार में उतारा।
2004 – जापान में आए भूकंप से 85 हजार लोगों को बेघर हुए।
2011 – तुर्की के वान प्रांत में 7.2 तीव्रता वाले भूकंप से 582 लोगों की मौत और हजारों घायल हुए।