Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
What happened on 27 october in Indian and World History-अक्टूबर 27 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ - Sabguru News
होम Headlines अक्टूबर 27 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

अक्टूबर 27 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

0
अक्टूबर 27 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ
sardar bhagat singh was born on 27 October 1907
sardar bhagat singh was born on 27 October 1907
sardar bhagat singh was born on 27 October 1907

नई दिल्ली। भारतीय और विश्व इतिहास में 27 अक्टूबर की प्रमुख घटनायें इस प्रकार हैं:
1605 – मुगल साम्राज्य के तीसरे शासक अकबर का फतेहपुर सीकरी में निधन।
1676- पोलैंड और तुर्की ने वारसा की संधि पर हस्ताक्षर किए।
1795- अमरीका और स्पेन ने सैन लोरेंजो की संधि पर हस्ताक्षर किए।
1806- फ्रांस की सेना बर्लिन में घुसी।
1811- सिलाई मशीन का आविष्कारक आइजैक मेरिट सिंगर का जन्म हुआ।
1904 -भारत के प्रसिद्ध क्रान्तिकारी यतीन्द्रनाथ दास उर्फ जतिन दा का जन्म हुआ।
1907- महान क्रांतिकारी और स्वतंत्रता सेनानी शहीद सरदार भगत सिंह का जन्म हुआ।
1920- देश के 10वें राष्‍ट्रपति केआर नारायण का जन्‍म हुआ।
1947- जम्मू कश्मीर के राजा हरि सिंह ने भारत में जम्मू कश्मीर के विलय को स्वीकार कर लिया।
1959- पश्चिमी मेक्सिको में चक्रवाती तूफान से कम से कम 2000 लोग मरे।
1966 -भारत के शतरंज खिलाड़ी दूसरे ग्रैंड मास्टर दिब्येन्दु बरुआ का जन्म हुआ।
1968- मेक्सिको सिटी में 19वें ओलंपिक खेलों का समापन हुआ।
1974- महान भारतीय गणितज्ञ रामानुजम का निधन हुआ।
1978 – मिस्र के राष्ट्रपति अनवर सादात और इजरायल के प्रधानमंत्री मेनाचेम को शांति नोबेल पुरस्कार के लिए चुना गया।
1982- राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के निजी सचिव प्यारे लाल का निधन।
1987- मशहूर भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी विजय मर्चेन्ट का निधन।
1995- यूक्रेन में कीव स्थित चेर्नोबिल परमाणु संयंत्र सुरक्षा संबंधी खामियों के कारण पूर्णत: बन्द किया गया।
1997- एडिनबर्ग (स्काटलैंड) में राष्ट्रकुल शिखर सम्मेलन सम्पन्न।
1999- प्रसिद्ध हिन्दी साहित्यकार डॉ. नागेन्द्र का निधन हुआ।
2001- हिन्दी फिल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता प्रदीप कुमार का निधन।
2003- चीन में भूकम्प से 50,000 से अधिक लोग प्रभावित।
2012- इराक में सिलसिलेबार बम धमाकों में 46 की मौत और 123 लोग घायल हुए।