Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
What happened on 28 october in Indian and World History-अक्टूबर 28 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ - Sabguru News
होम Headlines अक्टूबर 28 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

अक्टूबर 28 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

0
अक्टूबर 28 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ
Bhagini nivedita was born on 28 October 1867
Bhagini nivedita was born on 28 October 1867
Bhagini nivedita was born on 28 October 1867

नई दिल्ली। भारतीय और विश्व इतिहास में 28 अक्टूबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:
1867- स्वामी विवेकानंद की शिष्या भगिनी निवेदिता का आयरलैंड में जन्म।
1886- अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति ग्रोवर क्लीवलैंड ने दोस्ती के प्रतीक के तौर पर फ्रांस से उपहार में मिली ‘स्टैच्यु ऑफ लिबर्टी’ का औपचारिक अनावरण किया।
1891- जापान में भूकंप से 7300 लोगों की मौत।
1918- आस्ट्रिया और हंगरी के अलग होने के बाद चेकोस्लोवाकिया स्वतंत्र हुआ।
1930- मशहूर गीतकार तथा अपने समय के ख्याति प्राप्त शायर अंजान का जन्म।
1954- अर्नेस्ट हेमिंग्वे को साहित्य का नोबल पुरस्कार मिला।
1955- मिस्र और सऊदी अरब ने रक्षा संधि पर हस्ताक्षर किए।
1955- माइक्राेसाॅफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स का वाशिंगटन में जन्म।
1963- भारतीय रिज़र्व बैंक के 24वें गवर्नर उर्जित पटेल का जन्म।
2004- बीजिंग में 4000 वर्ष पुराने मकबरों का पता लगा।
2009- पाकिस्तान के पेशावर में बम धमाके से 117 मरे, 213 घायल।
2011- विख्यात व्यंग्यकार श्रीलाल शुक्ल का निधन।
2012- सीरिया में संघर्ष विराम का उल्लंघन, 128 लोग मारे गये।
2012- जर्मनी के सेबेस्टियन वेटेल ने वर्ष 2012 का फार्मूला वन इंडियन ग्रां प्री खिताब जीता।