Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
What happened today on 5 October in Indian and world history-अक्टूबर 05 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ - Sabguru News
होम Headlines अक्टूबर 05 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

अक्टूबर 05 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

0
अक्टूबर 05 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 05 अक्टूबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं-
1676 – ईस्ट इंडिया कंपनी को इंग्लैंड के राजा से मुंबई में भारतीय मुद्रा ढलाई का अधिकार मिला।
1796 – स्पेन ने इंग्लैंड के खिलाफ़ युद्ध की घोषणा की।
1805 – ब्रिटिश भारत के दूसरे गवर्नर जनरल कमांडर इन चीफ लार्ड कार्नवालिस का गाजीपुर में निधन।
1864 – कलकत्ता शहर में चक्रवात से लगभग 50,000 लोगों की मौत।
1910 – पुर्तगाल में राजशाही खत्म हो गई और गणतंत्र की स्थापना हुई।
1915 – बुल्गारिया ने प्रथम विश्व युद्ध में हिस्सा लिया।
1944 – फ्रांस में महिलाओं को मताधिकार मिला।
1946 – पहले कान फिल्म समारोह का समापन।
1948 – तुर्कमेनिस्तान की राजधानी अश्क़ाबात में भूकंप से 110,000 लोगों की मौत।
1962 – जेम्स बांड सीरीज की पहली फिल्म ‘डॉ. नो’ रिलीज हुई।
1988 – ब्राजील संविधान सभा ने संविधान को मंजूरी दी।
1989 – मीरा साहिब बीवी उच्चतम न्यायालय की पहली महिला जज बनीं।
1999- भारत ने व्यापक परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि (सीटीबीटी) पर होने वाली विशेष बैठक में शामिल नहीं होने का फैसला किया।
2001 – पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने सेनाध्यक्ष पद पर अपना कार्यकाल अनिश्चित काल के लिए बढ़ाया।
2007 – नेपाल सरकार और माओवादियों के बीच समझौता न हो पाने के कारण संविधान सभा के लिए चुनाव रद्द हुआ।
2011 – एप्पल के पूर्व मुख्य कार्यकारी और सह-संस्थापक स्टीव जॉब्स का 56 वर्ष की आयु में निधन।
2011 – भारत में दुनिया का सबसे सस्ता 2250 रुपए का टैबलेट पीसी ‘आकाश’ लॉन्च किया गया।