Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Odd-Even rule this time also be applied on two wheelers in delhi - Sabguru News
होम Breaking Odd-Even : अब दिल्ली सरकार टू-व्हीलर्स पर भी कसेगी सिकंजा !

Odd-Even : अब दिल्ली सरकार टू-व्हीलर्स पर भी कसेगी सिकंजा !

0
Odd-Even : अब दिल्ली सरकार टू-व्हीलर्स पर भी कसेगी सिकंजा !
Odd-Even rule this time also be applied on two wheelers in delhi
Odd-Even rule this time also be applied on two wheelers in delhi
Odd-Even rule this time also be applied on two wheelers in delhi

राजधानी दिल्ली में प्रदूषण पर काबू पाने के लिए सीएम अरविंद केजरीवाल सरकार ऑड-ईवन स्कीम लाने जा रही है। दिल्ली में 4 से 15 नवंबर तक ऑड-ईवन लागू होने जा रहा है। इस बार ऑड-ईवन कई बदलावों के साथ लागू किया जाएगा। सीएनजी वाहनों को भी इसबार छूट नहीं दी जाएगी। वहीं खबरे ये भी है कि इस बार टू-व्हीलर्स पर भी सरकार Odd-Even लागू कर सकती है।

केजरीवाल सरकार टू-व्हीलर चालकों को सिर्फ ऑफिस टाइमिंग के दौरान ही Odd-Even में छूट देने पर विचार कर सकती है। परिवहन विभाग के मुताबिक दिल्ली में 60 लाख टू-व्हीलर हैं, जो पुराने इंजन पर ही चलते हैं। ऐसे में इस बार Odd-Even के दौरान टू व्हीलर वाहनों को सुबह 8 से 11 और शाम 5 से 8 बजे तक छूट देने पर विचार किया जा रहा है।

महिलाओं को छूट
Odd-Even में महिलाओं को छूट दी जाएगी। लेकिन इसमें भी सरकार ने शर्त रखी है। जिस गाड़ी को अकेली महिला चला रही होगी उसे छूट होगी। इसके अलावा अगर गाड़ी में सभी सवारी महिलाएं होंगी या फिर महिला के साथ 12 साल तक का बच्चा होगा तो उसे छूट होगी।