Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Odisha : Six killed in road accident on Bhubaneswar outskirts-ओडिशा : भुवनेश्वर में सड़क दुर्घटना में छह लोगों की मौत - Sabguru News
होम Odisha Bhubaneswar ओडिशा : भुवनेश्वर में सड़क दुर्घटना में छह लोगों की मौत

ओडिशा : भुवनेश्वर में सड़क दुर्घटना में छह लोगों की मौत

0
ओडिशा : भुवनेश्वर में सड़क दुर्घटना में छह लोगों की मौत
Odisha : Six killed in road accident on Bhubaneswar outskirts
Odisha : Six killed in road accident on Bhubaneswar outskirts
Odisha : Six killed in road accident on Bhubaneswar outskirts

भुवनेश्वर। अोडिशा की राजधानी भुवनेश्वर के बाहरी इलाके में गुडियापोखारी के समीप भुवनेश्वर-पुरी राष्ट्रीय राजमार्ग पर कल रात एक मोटरसाइकिल और कार की टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई । मृतकों में एक छोटी बच्ची और तीन महिलाएं शामिल हैं।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि घटना इतनी जबर्दस्त थी कि छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में मोटर साइकिल सवार दो और कार सवार चार लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद कार एक नाले में गिर गई और कार सवार सभी चार लोगों की दम घुटने से मौत हुई है।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगाें ने दाे लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां दोनों को लाए जाने पर मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद दमकल विभाग ने कर्मचारियों ने नाले से कार निकाल कर शवों को बाहर निकाला और इन्हे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। सूत्रों ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।