Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
OMG: दुनिया में ऐसी जगह जहा आम लोगो का जाना सख्त मना
होम Azab Gazab OMG: दुनिया में ऐसी जगह जहा आम लोगो का जाना सख्त मना

OMG: दुनिया में ऐसी जगह जहा आम लोगो का जाना सख्त मना

0
OMG: दुनिया में ऐसी जगह जहा आम लोगो का जाना सख्त मना
Area 51 (US)
Snake Island (Brazil)
Snake Island (Brazil)

दोस्तों आज हम आप को ऐसी जगह के बारे में बता रहे है जहा पर आम जनता के जाने पर सख्त पाबन्दी है। जी हा आप ने सही सुना अभी भी दुनिया में कई ऐसी जगह हे। जहा पर हम लोग नहीं जा सकते आगे देखिए कुछ ऐसी ही जगह जहा आप का ओर हमारा जाना सख्त बेन है।

दुनिया में कई ऐसी जगह है जहां की कहानियां व तथ्य बेहद ही अजीबो-गरीब है। ऐसे में इसकी कहानियां सुनने के बाद बहुत से ऐसे लोग है जो इन जगहों पर जाना पसंद करते है और जाते भी है। वही, कुछ ऐसी ही जगहें भी है जहां आज तक कोई इंसान नहीं पहुंच पाया है। यहां कुछ जगहों पर इंसानों की घनी बस्ती है तो कहीं वीरान जंगल है। इसके साथ की इस पृथ्वी पर कई ऐसी जगहें भी हैं, जहां इंसानों का जाना मना है।

इनमें से कुछ जगहों की जानकारी को लोगों से छुपाकर रखा गया है तो कुछ जगहों पर इंसानों का जाना बहुत खतरनाक है। जी हां, आज हम आपको बताने जा रहे है कुछ ऐसी ही जगहों के बारे में, तो चलिए जानते है..

स्नेक आइलैंड (ब्राजील)

ब्राजील में एक ऐसा आइलैंड भी हैं जहां केवल सांप ही सांप रहते हैं। इस आइलैंड का नाम Ilha de Queimada Grande है। यहां पर इंसानों का जाना मना है। यहां केवल सांप पाए जाने की वजह से इसे स्नेक आइलैंड के नाम से भी जाना जाता है। साओ पाउलो से 93 मील दूर समुद्र में बसे इस आइलैंड पर भारी संख्या में गोल्डन पिट वाईपर पाए जाते हैं। इन्हें दुनिया के सबसे जहरीले सांपो में से एक माना जाता है। इस आइलैंड पर इतने ज्यादा सांप हैं कि एक वर्ग मीटर में लगभग 5 सांप रहते हैं। यहां पर परमिशन लेकर स्नेक रिसर्चर ही जा सकते हैं. जी हां, उन्हें भी आइलैंड के अंदर जाने की इजाजत नहीं है।

एरिया 51 (अमेरिका)

Area 51 (US)
Area 51 (US)

आपने ये नाम शायद पहले भी कभी सुना होगा। जी हां, इस जगह का जिक्र कई हॉलीवुड फिल्मों में भी किया जा चुका है। यह अमेरिका का सीक्रेट मिलिट्री बेस है जो अमेरिकी लोगों के साथ ही पूरी दुनिया के लिए भी रहस्य है। इस जगह के बारे में वहां तरह-तरह की बातें की जाती हैं। इसके बारे में यहां तक भी कहा जाता है कि यहीं पर एक यूएफओ क्रैश हुआ था, जिसमें से एक एलियन निकला था। उस एलियन को मिलिट्री ने अपने कब्जे में रखा हुआ है। 2015 में अमेरिका ने एलियन के अस्तित्व को माना लेकिन यह भी कहा था कि एरिया 51 में किसी एलियन को छुपाकर नहीं रखा गया है। यहां बाहरी लोगों का जाना बिलकुल मना है।

नॉर्थ सेंटिनल आइलैंड (हिन्द महासागर)

 North Sentinel Island (Indian Ocean)
North Sentinel Island (Indian Ocean)

आपकी जानकारी के लिए बता दें यह हिन्द महासागर का सबसे खतनाक आइलैंड माना जाता है। नॉर्थ सेंटिनल नाम के इस आइलैंड पर बहुत ही खतरनाक सेंटिनल नाम की जनजाति रहती है। ये लोग पूरी दुनिया से कटे रहना पसंद करते हैं। ये लोग इतने ज्यादा खतरनाक होते हैं कि अपने आस-पास किसी को फटकने भी नहीं देते हैं। जो भी बाहरी व्यक्ति यहां जानें की कोशिश करता है, उसे यहां की जनजाति मार डालती है। सेंटिनल जनजाति को लॉस्ट ट्राइब के नाम से भी जाना जाता है। यहां लोगों को जानें से रोकने के लिए भारतीय नेवी ने तीन मील का बफर जोन बनाया हुआ है।

पोवेग्लिया (इटली)

 North Sentinel Island (Indian Ocean)
North Sentinel Island (Indian Ocean)

वेनिस और लीडो के बीच स्थित इस आइलैंड का इतिहास बहुत ही भयानक है। आपकी जानकारी के लिए बता दें प्राचीनकाल में यहां प्लेग के मरीजों को लाकर मरने के लिए छोड़ दिया जाता था। जब काला बुखार हुआ तब भी यहां पर मरीजों को लाकर छोड़ दिया जाता था। जो लोग मर जाते थे उन्हें यहीं दफना दिया जाता था। वही, एक बार यहां 1 लाख 60 हजार बीमार लोगों को जिन्दा जला दिया गया था। इसके बाद से ही इस आइलैंड को भूतों के बसेरे के रूप में जाना जाता है। सरकार ने यहां लोगों को जाने से प्रतिबंधित कर दिया है।

लस्केक गुफाएं (फ़्रांस)

Lascake Caves (France)
Lascake Caves (France)

एक समय ऐसा भी था जब फ़्रांस की लस्केक गुफाओं को छुट्टी मनाने के लिए सबसे अच्छी जगह माना जाता था। जब इसे लोगों के लिए खोल दिया गया तो इसकी कलाकृतियों को नुकसान होने लगा, इसलिए इसे आम लोगों के लिए बंद कर दिया गया।