Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
On Sunday Sun God full fill your wishes from these mantras - Sabguru News
होम Latest news रविवार को इन मंत्रो से सूर्य देव को करें प्रसन्न, होगी सारी मनोकामना पूरी

रविवार को इन मंत्रो से सूर्य देव को करें प्रसन्न, होगी सारी मनोकामना पूरी

0
रविवार को इन मंत्रो से सूर्य देव को करें प्रसन्न, होगी सारी मनोकामना पूरी
the-benefits-of-the-god sun on sunday
the-benefits-of-the-god sun on sunday
the-benefits-of-the-god sun on sunday

सूर्य देव रविवार के दिन की पूजा से प्रसन्न होते है | व्यक्ति को इसकी समस्त परेशानियों से निजात दिलाते हैं। सूर्य की कृपा से व्यक्ति को समाज में मान-सम्मान प्राप्त होता है। साथ ही, नौकरी और भाग्य संबंधी परेशानियां भी सूर्य पूजा से दूर हो सकती हैं। रविवार का दिन सूर्य देव का दिन माना जाता है। इस दिन सूर्य देव की पूजा की जाती है और अर्घ्य दी जाती है। हिन्दू धर्म में पांच ईष्ट देव बताए गए है, उनमे से एक सूर्य देव भी हैं। न‌ियम‌ित सूर्य को जल देने से आत्म शुद्ध‌ि और आत्मबल प्राप्त होता है । कहा जाता है कि ईष्ट देव की पूजा हर दिन करने पर घर में शांति बनी रहती है। आज हम आपको सूर्य देव के कुछ ऐसे ही आसान उपाय बताएंगे जिन्हें रविवार के दिन करने से सूर्य भगवान जल्द ही प्रसन्न होकर आप पर कृपा करेंगे।

  • घर के मंदिर में सूर्य देव की प्रतिमा जरूर रखें और हर दिन उनकी पूजा करें।
  • पूजा करने के अलावे हर दिन आप सूर्य देव को जल अर्पित करें क्योंकि सूर्य देव को जल अर्पित करना शुभ माना जाता है।
  • सूर्य देव को हमेशा तांबे के लोटे से ही जल अर्पित करें और इस दौरान सूर्य देव से जुड़े मंत्र का उच्चारण करें

सूर्य देव से जुड़े मंत्र-

ऊँ सूर्याय नम:

ऊँ आदित्याय नम:

ऊँ भास्कराय नम:

  • रविवार के दिन सूर्य देव को गुड़ वाला जल अर्पित करें। माना जाता है कि ऐसा करने से जीवन में किसी प्रकार की बाधा नहीं आती है।
  • अगर कुंडली में सूर्य से जुड़ा दोष हो तो रविवार के दिन नदी में तांबे के सिक्के को प्रवाहित करें। माना जाता है कि ऐसा करने से दोष खत्म हो जाते हैं।

 सूर्यदेव को जल चढ़ाने के लाभ-

  • सूर्य को न‌ियम‌ित जल देने से सूर्य का प्रभाव शरीर में बढ़ता है और यह आपको उर्जावान बनाता है। कार्यक्षेत्र में इसका आपको लाभ म‌िलता है।
  • सूर्यदेव को जल देने से आप धनवान बनते हैं और और जीवन में सफलता आपके कदम चूमती है।
  • आपके कौशल मे निखार आता है जिससे आप का व्यापार और काम काज अच्छा होने लगता है। यदि सूर्य देवता आपसे खुश है तो आप भी प्रसन्न हो जायंगे और जीवन में ख़ुशी का संचार होगा।
  • यदि कोई ग्रह दोष के नकारात्मक प्रभाव है तो वह कम होते हैं तथा घर में सुख शांति का वातावरण बनता है।