Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
दक्षिण अफ्रीका : डरबन में मस्जिद में हमला, एक मरा, दो घायल
होम Headlines दक्षिण अफ्रीका : डरबन में मस्जिद में हमला, एक मरा, दो घायल

दक्षिण अफ्रीका : डरबन में मस्जिद में हमला, एक मरा, दो घायल

0
दक्षिण अफ्रीका : डरबन में मस्जिद में हमला, एक मरा, दो घायल
one dead, two injured after grizzly Durban Imam Hussain mosque attack in South Africa
one dead, two injured after grizzly Durban Imam Hussain mosque attack in South Africa

जोहानसबर्ग। दक्षिण अफ्रीका में डरबन के निकट एक मस्जिद पर तीन सशस्त्र हमलावरों ने तीन नमाजियों पर गुरुवार को हमला कर दिया जिसमें से एक की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई।

दक्षिण अफ्रीका की प्रतिक्रिया इकाई के प्रवक्ता प्रेम बलराम ने बताया कि घायलों में से एक की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई जबकि दो की हालत गंभीर है। हमलावरों की पहचान कर ली गई है। हमले के कारण का पता अभी नहीं चल सका है। वे मिस्र के हैं। स्थानीय लोगों ने उनकी पहचान की। हमलावर घटना के बाद एक सफेद कार से भाग निकले।

बलराम ने बताया कि हमलावरों ने मस्जिद के एक हिस्से में आग लगा दी और वहां से धुआं निकलता हुआ दिखाई दिया। एक हमलावर धुएं के बीच से खिड़की से कूदकर भागते हुए देखा गया।