Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
one shot injured in property dispute in Ajmer Dargah area-अजमेर दरगाह क्षेत्र में संपत्ति विवाद में चली गोली, एक घायल - Sabguru News
होम Rajasthan Ajmer अजमेर दरगाह क्षेत्र में संपत्ति विवाद में चली गोली, एक घायल

अजमेर दरगाह क्षेत्र में संपत्ति विवाद में चली गोली, एक घायल

0
अजमेर दरगाह क्षेत्र में संपत्ति विवाद में चली गोली, एक घायल

अजमेर। अजमेर दरगाह क्षेत्र स्थित खादिम मोहल्ले में मंगलवार देर शाम दो परिवारों के बीच विवाद में चली गोली से एक बालक गंभीर घायल हो गया। सूचना मिलते ही दरगाह थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई तथा हालात को काबू में किया।

घटना शाम करीब साढे आठ बजे की बताई जा रही है। खादिम मोहल्ले की गली नंबर पांच में गोली चलने की आवाज से हडकंप मच गया। दो खादिम परिवारों के बीच दरगाह के सामने स्थित एक दुकान को लेकर अरसे से चल रहे विवाद ने अचानक खूनी खेल का रूप ले लिया।

बताया जा रहा है कि दोनों परिवारों के बीच विवाद हो रहा था। इसी दौरान नदीम नामक शख्स ने रिवाल्वर से चार फायर किए इनमें से एक फायर 14 वर्षीय फरदीन हुसैन नामक बच्चे को जा लगा। घटना के बाद मौके पर भारी भीड जमा हो गई। इस बीच घायल फरदीन को उपचार के लिए तत्काल जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय पहुंचाया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा की जा रही है।