Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
ONEPLUS 6 के 3 वेरिएंट की जाने कीमत और उपलब्धता
होम Business ONEPLUS 6 के 3 वेरिएंट की जाने कीमत और उपलब्धता

ONEPLUS 6 के 3 वेरिएंट की जाने कीमत और उपलब्धता

0
ONEPLUS 6 के 3 वेरिएंट की जाने कीमत और उपलब्धता

वनप्लस कंपनी ने आज भारत में अपना लेटेस्ट फ्लैगशिप कीलर स्मार्टफोन वनप्लस 6 लॉन्च किया है। देश में वनप्लस की कितनी बड़ी फैन फॉलोइंग है इस बात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि ग्लोबल लॉन्च के 24 घंटों के भीतर ही वनप्लस 6 भारतीय बाजार में भी अनाउंस कर दिया है। कंपनी ने देश में वनप्लस के 3 वेरिएंट लॉन्च किए हैं जो ​अलग अलग तारीखों पर देश में सेल के लिए उपलब्ध किये जायेंगे।

ONEPLUS 6 का मूल्य 

6 GB REM /64 GB MEMORY :34,999

8 GB REM /128 GB MEMORY :39,999

8 GB REM /256 GB MEMORY :44,999

ONEPLUS 6 उपलब्धता

1.वनप्लस 6 का 6जीबी रैम/64जीबी मैमोरी तथा 8जीबी रैम/128जीबी मैमोरी वेरिएंट 22 मई से ओपेन सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा। ये दोनों ही वेरिएंट ​मिरर ब्लैक और मीडनाईट ब्लैक कलर आॅप्शन में उपलब्ध रहेंगे। वहीं 128जीबी मैमोरी वाले वनप्लस 6 के लिमिटेड सिल्क व्हाईट एडिशन के लिए 5 जून का इं​तजार करना होगा।

2.नप्लस 6 का 8जीबी रैम/256जीबी मैमोरी वाला मारवल एवेंजर्स इनफिनिटी वॉर एडिशन 29 मई से सेल​ के लिए उपलब्ध होगा। वनप्लस 6 की सेल अमेजन पर एक्सक्लूसिव चलेगी।

3.वनप्लस 6 की ओर से देश में पॉप-अप इवेंट्स की भी घोषणा की है। यह ईवेंट 21 मई और 22 मई 2 दिन चलेगा। प्री-सेल में वनप्लस 6 21 मई की दोपहर 3:30 बजे से रात 8 बजे त​क तथा 22 मई की सुबह 11 बजे से शाम 7 बजे तक ब्रिकी के लिए उपलब्ध रहेगा। यह सेल स्टॉक खत्म होने तक चालू रहेगी और पहले आओ पहले पाओ की तर्ज पर ही फोन बेचे जाएंगे। इसके साथ ही वनप्लस 6 की खरीद पर मारवल एवेंजर्स कैप, एवेंजर्स टी-शर्ट, वनप्लस नोटबुक व बैग जैसे गिफ्टस भी कंपनी की ओर से दिए जा रहे हैं।