Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Oppo k1 to launch in india on 6th february in hindi - OPPO K1 6 फरवरी को लॉन्च होगा, देखिये क्या है इस दमदार फ़ोन के फीचर्स - Sabguru News
होम Business OPPO K1 6 फरवरी को लॉन्च होगा, देखिये क्या है इस दमदार फ़ोन के फीचर्स

OPPO K1 6 फरवरी को लॉन्च होगा, देखिये क्या है इस दमदार फ़ोन के फीचर्स

0
OPPO K1 6 फरवरी को लॉन्च होगा, देखिये क्या है इस दमदार फ़ोन के फीचर्स
Oppo k1 to launch in india on 6th february in hindi
Oppo k1 to launch in india on 6th february in hindi
Oppo k1 to launch in india on 6th february in hindi

जनवरी के शुरुआत में ही खबर आई थी कि ओपो जल्द ही भारत में अपना नया फोन लॉन्च करने वाला है। वहीं आज कंपनी ने इस बात की पुष्टी कर दी है। 6 फरवरी को ओपो के1 भारत में लॉन्च होगा। कंपनी ने ओपो के1 की जानकारी ऑनलाइन स्टोर फ्लिपकार्ट पर लिस्ट किया है लेकिन भारत में नए ऑनलाइन नियम के अनुसार कोई भी चीज अब ऑनलाइन एक्सक्लूसिव नहीं हो सकता। ऐसे में आशा कर सकते हैं कि ओपो के1 फ्लिपकार्ट के अलावा दूसरे ऑनलाइन स्टोर व ऑफलाइन चैनल्स पर भी आएगा।

oppo k1 के फीचर्स

1.ओपो के1 में आपको 6.4-इंच की 2340 x 1080 पिक्सल रेजल्यूशन वाली फुल एचडी+ एमोलेड स्क्रीन देखने को मिलेगी।

2.ओपो के1 क्वालकॉ स्नैपड्रैगन 660 चिपसेट पर कार्य करता है और फोन में 2.0गीगाहट्र्ज का ऑक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है।

3.यह फोन 4जीबी और 6जीबी की रैम मैमोरी के साथ है और इसमें 64जीबी व 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज देखने को मिलेगी।

4.ओपो के1 में 25-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है जो कि नॉच पर उपलब्ध है।

5.वहीं रियर कैमरा 16-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल का है।

6.पावर बैकअप के लिए ओपो के1 में 3,500 एमएएच की बैटरी दी गई है।

7.भारतीय बाजार में यह फोन 17,990 रुपये में लॉन्च हो सकता है।