Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
राजस्थान विधानसभा में भाजपा सदस्यों ने सदन का किया बहिर्गमन - Sabguru News
होम Rajasthan Jaipur राजस्थान विधानसभा में भाजपा सदस्यों ने सदन का किया बहिर्गमन

राजस्थान विधानसभा में भाजपा सदस्यों ने सदन का किया बहिर्गमन

0
राजस्थान विधानसभा में भाजपा सदस्यों ने सदन का किया बहिर्गमन

जयपुर। राजस्थान विधानसभा में विपक्ष भारतीय जनता पार्टी के सदस्यों ने आज राजस्थान विवाहों के अनिवार्य रजिस्ट्रीकरण संशोधन विधेयक 2021 के खिलाफ सदन का बहिर्गमन किया।

सदन में इस विधेयक पर बहस के बाद संसदीय कार्य मंत्री शांति धारीवाल ने इसका जवाब दिया और इसे पारित करने के लिए सभापति राजेन्द्र पारीक से अनुरोध किया। इस पर भाजपा सदस्यों ने इसका पूरजोर विरोध किया और मतविभाजन की मांग की। लेकिन सदन ने इसे ध्वनिमत से पारित कर दिया।

इस दौरान नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया ने कहा कि प्रदेश में यह काला कानून पास होने जा रहा हैं जिसका वे विरोध कर रहे हैं। इसके बाद भाजपा सदस्य वैल में आ गये और एक बजकर 49 मिनट पर सदन का बहिर्गमन कर गये।

भाजपा सदस्य इसमें विवाह की निर्धारित उम्र से कम आयु की शादी के पंजीयन का विरोध कर रहे थे। उनका कहना था कि इससे बाल विवाह को बढ़ावा मिलेगा।