Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
राहुल की सोच हिन्दुत्ववाद के नाम पर की जा रही नफरत का अंत होना चाहिए : अशोक गहलोत - Sabguru News
होम Headlines राहुल की सोच हिन्दुत्ववाद के नाम पर की जा रही नफरत का अंत होना चाहिए : अशोक गहलोत

राहुल की सोच हिन्दुत्ववाद के नाम पर की जा रही नफरत का अंत होना चाहिए : अशोक गहलोत

0
राहुल की सोच हिन्दुत्ववाद के नाम पर की जा रही नफरत का अंत होना चाहिए : अशोक गहलोत

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की सोच है कि हिन्दू धर्म के मूल स्वरूप को बिगाड़कर हिन्दुत्ववाद के नाम पर भाजपा-आरएसएस द्वारा की जा रही नफरत एवं हिंसा की राजनीति का देशहित में अंत होना चाहिए।

गहलोत ने गांधी के कांग्रेस की महंगाई हटाओं रैली में हिन्दू और हिन्दुत्ववादी पर दिए बयान के चर्चा में आने के बाद सोशल मीडिया के जरिए यह बात कही। उन्होंने कहा कि हिन्दू एवं छद्म हिन्दुत्ववादी में वही अंतर है जो गांधीजी एवं गोडसे में था। असल मायने में हिन्दू सत्य, अहिंसा एवं सदभाव में विश्वास रखता है। कट्टरता एवं चरमवाद किसी भी धर्म में स्वीकार्य नहीं है।

उन्होंने कहा कि सत्य, अहिंसा, प्यार, भाईचारा एवं सहिष्णुता को मानने वाला व्यक्ति हिन्दू है। हिन्दू किसी से नफरत नहीं करते एवं सभी धर्मों का सम्मान करते हैं जबकि छद्म हिन्दुत्ववादी हिंसा, असहिष्णुता एवं घृणा फैलाने में भरोसा रखते हैं।

उल्लेखनीय है कि राहुल गांधी के बयान के बाद भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा सतीश पूनियां ने राहुल गांधी को हिन्दु, हिन्दुत्ववाद एवं राष्ट्रवाद के खिलाफ बताया। उधर एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने भी ट्वीट कर गांधी के बयान पर सवाल उठाए।