Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 117 -
होम ब्लॉग पेज 117

सुशील कुमार ने चिकित्सा आधार पर अंतरिम जमानत के लिए याचिका दायर की

नई दिल्ली। सागर धनखड़ हत्याकांड के आरोपियों में से एक ओलंपिक पदक विजेता पहलवान सुशील कुमार ने दिल्ली की रोहिणी कोर्ट में चिकित्सा आधार पर अंतरिम जमानत देने की गुहार लगाई है। सुशील कुमार 2 जून 2021 से न्यायिक हिरासत में हैं।

कुमार के वकील ने दायर याचिका में बताया कि अभियुक्त अगस्त 2016 से पूर्वकाल क्रूसिएट लिगामेंट के एंटेरोमेडियल बंडल के फटने से पीड़ित है और तब से वह चिकित्सकीय रूप से इसका इलाज करा रहा है।

उन्होंने यह भी कहा कि सफदरजंग अस्पताल दिल्ली द्वारा अभियुक्त की एमआरआई की तारीख 7 जनवरी 2024 बताई गई है, जहां उसे सेंट्रल जेल नई दिल्ली से ले जाया गया था। बीएलके अस्पताल के डॉक्टरों ने 26 जुलाई 2023 को सर्जरी की सलाह दी है और प्रवेश की अस्थायी तारीख 24 जुलाई 2023 होगी। उन्होंने नवीनतम चिकित्सा दस्तावेज दाखिल किए हैं।

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सुशील कुमार ने अभियुक्त कुमार की ओर से प्रार्थना पत्र सुनने के बाद कहा कि जांच अधिकारी (आईओ) को अभियुक्त के मेडिकल दस्तावेजों को सत्यापित करने और सुनवाई की अगली तारीख पर सत्यापन रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया जाता है।

न्यायाधीश ने कहा कि अभियुक्त के चिकित्सा दस्तावेजों और उपरोक्त आवेदन पर दलीलों के संबंध में सत्यापन रिपोर्ट 18 जुलाई 2023 को दाखिल करने के लिए प्रस्तुत करें। आईओ को भी सुनवाई की अगली तारीख पर व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है।

उल्लेखनीय है कि सुशील कुमार पर अन्य लोगों के साथ मिलकर कथित संपत्ति विवाद को लेकर 4 मई 2021 को दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम की पार्किंग में पूर्व जूनियर राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियन धनखड़ और उनके दोस्तों पर कथित तौर पर हमला करने का आरोप है। धनखड़ ने बाद में अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार मस्तिष्क में चोट के कारण उनकी मृत्यु होना बताया गया।

अरुणाचल के सियांग में पुलिस अधिकारी ने की आत्महत्या

ईटानगर। अरुणाचल प्रदेश के सियांग जिले के कायिंग पुलिस थाना के प्रभारी अधिकारी संजय क्रि ने सोमवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस सूत्रों ने इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना का कारण अवसाद को बताया है।

सियांग जिले के पुलिस अधीक्षक ओपिर पारोन के अनुसार संजय क्रि को सुबह करीब 9.30 बजे कायिंग पुलिस थाना के स्टोर रूम में नायलॉन की रस्सी से लटका हुआ पाया गया। पारोन ने कहा कि संजय ने अपनी पत्नी को बताया था कि वह एक अपराध समीक्षा बैठक में भाग लेने के लिए सियांग जिले के मुख्यालय बोलेंग जा रहा है, लेकिन इसके बजाय वह पुलिस स्टेशन गया जहां उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

उन्होंने बताया कि घटना सुबह 7.30 से आठ बजे के बीच हुई होगी क्योंकि इसे सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है। उन्होंने बताया कि अधिकारी का शव उनके पीएसओ और ड्राइवर को मिला, जो बोलेंग जाने के लिए उनकी तलाश कर रहे थे। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए उसके पैतृक स्थान लोहित जिले के तेजू भेज दिया गया है।

सबगुरु राशिफल : 18 जुलाई मंगलवार को आपके भाग्य में क्या होगा खास

सबगुरु न्यूज। सावन मास, शुक्ल पक्ष, प्रतिपदा तिथि, वार मंगलवार, सम्वत 2080, वर्षा ऋतु, रवि उत्तरायण।

मेष राशि :- आज स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। घुटनों और जोड़ों के दर्द से राहत मिल सकती है। सुबह व्यायाम करें, अतिरिक्त लाभ मिलेगा। पारिवारिक कारण या नौकरी को लेकर आप लंबी दूरी की यात्राओं पर जाने से बचें। कार्यक्षेत्र में आपको उच्च पद, प्रतिष्ठा व मान-सम्मान मिलने के संकेत हैं

वृषभ राशि :- आज आपकी कार्य-शक्ति गज़ब की रहेगी। जिसकी वजह से आप अपने कार्य समय से पूरा कर पाएंगे। बिज़नेस में पिता का सहयोग आपको बड़ा आर्थिक लाभ दे सकता है। आर्थिक मामलों के लिए यह अवधि बढ़िया रहेगी बस धन संबंधी लेन-देन में आपको जल्दबाज़ी करने से बचना होगा।

मिथुन राशि :- आज आप विपरीत लिंग वाले लोगों की ओर आकर्षित हो सकते हैं। सेहत पर ध्यान दें। अधिकारी आपसे खुश हो सकते हैं। स्टूडेंट्स को किसी मामले पर निराशा भी हो सकती है। फालतू विवादों से बचने की कोशिश भी करनी चाहिए। कारोबार में खर्चों पर कंट्रोल रखना होगा।

कर्क राशि :- आज घरेलू जीवन के लिए यह समय जटिल हो सकता है। भाई-बहनों को अपने स्वास्थ्य के प्रति थोड़ी सतर्कता बरतनी होगी। दाम्पत्य जीवन के लिए यह समय मिलाजुला रहने वाला होगा। रिश्तों में मधुरता कायम रहे इसके लिए बेहतर तो यही होगा कि आप उनके साथ थोड़ा संयम से पेश आएं।

सिंह राशि :- आज परिवार के साथ आप कुछ बेहतरीन पलों का आनंद उठा सकते हैं। सुख-सुविधाओं की वस्तुओं का उपभोग करने व उन्हें जुटाने के लिए इस अवधि में आप काफी प्रयासरत रहेंगे। दाम्पत्य जीवन के लिए यह समय काफी अनुकूल रहने की सम्भावना है। आपके वैवाहिक संबंध मजबूत रहेंगे।

कन्या राशि :- आज छोटी या लंबी दूरी की यात्रा से बचना होगा। वे जातक जिनका झुकाव धार्मिक प्रवृत्ति की ओर ज्यादा है, वे लोग ईश्वर की स्तुति का आयोजन कर सकते हैं।प्रेम प्रसंगों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। उनकी सेहत का पूरा ख्याल रखें। इसके अलावा इलाज पर अधिक खर्च होने से आपका बजट बिगड़ सकता है।

तुला राशि :- आज घरेलू जीवन के लिए यह समय अच्छा प्रतीत होता नहीं दिख रहा। कुछ न कुछ पारिवारिक अशांति आपके साथ लगी रहेगी। दाम्पत्य जीवन के लिए यह समय काफी अच्छा रह सकता है। जीवनसाथी के साथ शांति के कुछ ख़ुशनुमा पल आप बिता सकेंगे। सेहत की दृष्टि से यह आपके लिए उत्तम रहेगा।

वृश्चिक राशि :- आज आपका पारिवारिक जीवन आनंदमय बना रहेगा। आप एक नई ऊर्जा का संचार महसूस करेंगे।किसी ख़ूबसूरत पल को याद करके आप अपने को तरोताज़ा कर सकते हैं। अपने प्रेमी की तरफ आपका झुकाव अधिक रहेगा। रोमांस करने के भी आपको भरपूर मौक़े प्राप्त होंगे। कुछ स्टूडेंट्स गलत लोगों की संगत में पड़कर अपना समय खराब कर सकते हैं।

धनु राशि :- आज पारिवारिक स्तर पर ख़ुशियों में बढ़ोतरी संभव है। इस दौरान मनोरंजन के लिए आप परिवार के साथ कोई आयोजन कर सकते हैं। दाम्पत्य जीवन के लिए यह समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। जीवनसाथी के स्वभाव में आपको गर्म मिज़ाजी देखने को मिल सकती है। स्वास्थ्य का मामला सामान्य रहेगा। आप अपने स्वभाव में आध्यात्मिकता की वृद्धि पाएंगे।

मकर राशि :- आज सम्बन्धों में मधुरता बनाएं रखने के लिए आपके लिए यह जरुरी है कि अपने पार्टनर की भावनाओं का आदर करें व बेवज़ह उनके साथ उलझने से बचें। मानसिक शांति प्राप्त करने के लिए आप अपनी आध्यात्मिक गतिविधियों को बढ़ा सकते हैं। ऑफिस से जुड़ी गलतफहमी या परेशानी भी खत्म हो जाएगी। लोग आपका सहयोग करेंगे, लेकिन पहल आपको ही करनी पड़ेगी।

कुंभ राशि :- आज नौकरी में परिवर्तन होने के आसार नज़र आ रहे हैं। जो लोग नई जॉब की तलाश में हैं उन्हें इस अवधि में सफलता मिल सकती है। शेयर बाजार व सट्टे-लॉटरी से जुड़े जातक अच्छा पैसा कमा सकते हैं। आर्थिक लाभ के लिए यह समय बहुत अनुकूल हो सकता है। धन कमाने के लिए आपकी भागा-दौड़ी लगी रहेगी।

मीन राशि :- आज पारिवारिक जीवन के लिए यह समय थोड़ा कष्टदायी हो सकता है। घरेलू लोगों में तालमेल की कमी आपको दृष्टिगोचर हो सकती है। पिता का भरपूर सहयोग व समर्थन आपको मिलने की उम्मीद रहेगी। प्रेम जीवन बहुत ही आनंदमय रहने के संकेत हैं। प्रियजन के साथ मनपसंद जगहों पर घूमने के मौक़े आपको मिल सकते हैं। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन सामान्य रहेगा।

अधिक मास अथवा पुरुषोत्तम मास का महत्व, व्रत एवं पुण्यकारक कृतियां

पणजी। इस वर्ष 18 जुलाई से 16 अगस्त तक अधिक मास है। यह अधिक मास अधिक श्रावण मास है । अधिक मास बड़े पर्व के समान होता है। इसलिए इस माह में धार्मिक कृत्य किए जाते हैं, एवं अधिक मास महात्म्य ग्रंथ का पठन किया जाता है।

अधिक मास का अर्थ

चंद्र मास, सूर्य एवं चंद्रमा इनकी एक बार युति होने के समय से अर्थात एक अमावस्या से पुनः ऐसी युति होने तक अर्थात अगले माह की अमावस्या तक का काल चंद्र मास होता है। त्यौहार, उत्सव, व्रत, उपासना, हवन, शांति, विवाह आदि हिंदू धर्म शास्त्रों के सभी कार्य चंद्र मास के अनुसार अर्थात चंद्रमा की गति से निश्चित हैं। चंद्र मास के नाम उस माह में आने वाली पूर्णिमा के नक्षत्रों के अनुसार हैं। उदाहरणार्थ चैत्र माह की पूर्णिमा को चित्रा नक्षत्र होता है।

सौर मास (सूर्य मास)

ऋतु, सौर माह के अनुसार सूर्य की गति के अनुसार बने हुए हैं। सूर्य अश्विनी नक्षत्र से भ्रमण करते हुए फिर से उसी जगह आता है। उस कालावधि को सौर वर्ष कहा जाता है। चंद्र वर्ष एवं सौर वर्ष इनमें मेल होना चाहिए इसलिए अधिक माह का प्रयोजन है। चंद्र वर्ष 354 दिन एवं सौर वर्ष 365 दिन का होता है अर्थात इन दोनों वर्षों में 11 दिन का अंतर होता है यह अंतर भर जाए तथा चंद्र वर्ष एवं सौर वर्ष इनका मेल बैठे इसलिए लगभग 32 1/2 माह (साढे बत्तीस) के बाद एक अधिक माह मानते हैं अर्थात 27 से 35 माह के बाद एक अधिक माह आता है।

अधिक मास के अन्य नाम

अधिक मास को मलमास भी कहा जाता है। अधिक मास में मंगल कार्यों की अपेक्षा विशेष व्रत एवं पुण्य कारक कृतियां की जाती हैं। इसलिए इसे पुरुषोत्तम मास भी कहा जाता है।

अधिक मास किस माह में आता है?

चैत्र से अश्विन इन 7 माह में से 1 माह अधिक मास के रूप में आता है। फाल्गुन माह भी अधिक मास के रूप में आता है। कार्तिक मार्गशीर्ष एवं पौष इन मासों को जोड़कर अधिक मास नहीं आता। इन 3 महीनों में से कोई भी एक माह क्षय हो सकता है, क्योंकि इन 3 महीनों में सूर्य की गति अधिक होने के कारण एक चंद्र मास में उसके दो संक्रमण हो सकते हैं। क्षय माह आता है तब 1 वर्ष में क्षय माह से पहले एक एवं बाद का एक ऐसे दो अधिक माह पास पास आते हैं। माघ माह अधिक मास या क्षय मास नहीं होता।

अधिक मास में व्रत एवं पुण्य दायक कृतियां

प्रत्येक माह में सूर्य 1-1 राशि में संक्रमण करता है परंतु अधिक मास में सूर्य किसी भी राशि में संक्रमण नहीं करता अर्थात अधिक मास में सूर्य संक्रांति नहीं होती। इस कारण चंद्र एवं सूूर्य इनकी गति में फर्क पड़ता है एवं वातावरण भी ग्रहण काल के समान परिवर्तित होता है । इस परिवर्तित होते अनिष्ट वातावरण का प्रभाव हमारे स्वास्थ्य पर ना हो इसलिए इस माह में व्रत एवं पुण्य दायक कृतियां करनी चाहिए ऐसा शास्त्र कारों ने कहा है।

अधिक माह में श्री पुरुषोत्तम प्रीत्यर्थ 1 माह उपोषण, आयाचित भोजन, (अकस्मात किसी के घर भोजन के लिए जाना) नक्त भोजन, दिन में भोजन न कर, केवल रात्रि को ही एक बार भोजन करना अथवा एक भुक्त अर्थात दिन भर में एक ही बार भोजन करना। कमजोर व्यक्ति को इन चार प्रकारों में से किसी एक प्रकार का कम से कम 3 दिन अथवा एक दिन पालन करना चाहिए। प्रतिदिन एक ही समय भोजन करना चाहिए। भोजन करते समय बोलना नहीं चाहिए। उससे आत्म बल की वृद्धि होती है। मौन भोजन करने से पाप क्षालन, अर्थात पाप नष्ट होते हैं।

तीर्थ क्षेत्रों में स्नान करना चाहिए। कम से कम एक दिन गंगा स्नान करने से सभी पाप कर्मों की निवृत्ति होती है। इस संपूर्ण माह में दान करना संभव ना हो, तो शुक्ल एवं कृष्ण द्वादशी, पूर्णिमा, कृष्ण अष्टमी, नवमी चतुर्दशी, अमावस्या इन तिथियों को एवं व्यतिपात, वैधृति इन योगों पर विशेष दान धर्म करना चाहिए, ऐसा शास्त्रों में बताया गया है।

इस माह में प्रतिदिन श्री पुरुषोत्तम कृष्ण की पूजा एवं नाम जप करना चाहिए। अखंड अनुसंधान में रहने का प्रयत्न करना चाहिए। दीपदान करना चाहिए। भगवान के पास अखंड दीप जलाने से लक्ष्मी प्राप्ति होती है। तीर्थ यात्रा करनी चाहिए। देव दर्शन करना चाहिए। तांबूल दान करना चाहिए 1 माह तांबूल दान करने से सौभाग्य प्राप्ति होती है। गौ पूजन करना चाहिए। गाय को गोग्रास (भोजन) देना चाहिए। अपूप अर्थात अनरसे का दान करना चाहिए।

अधिक मास में कौन से काम करने चाहिए

इस माह में नित्य एवं नैमित्तिक कर्म करने चाहिए। जो किए बिना नहीं रह सकते ऐसे कार्य करने चाहिए। अधिक माह में सतत नाम स्मरण करने से श्री पुरुषोत्तम कृष्ण प्रसन्न होते हैं। ज्वर शांति, पर्जन्येष्टी आदि काम्य कर्म करने चाहिए। इस माह में भगवान की पुनःप्रतिष्ठा की जा सकती है। ग्रहण श्राद्ध, जातकर्म, नामकरण, अन्नप्राशन आदि संस्कार किए जा सकते हैं। मन्वादि एवं युग आदि संबंधी श्राद्ध कृत्य करने चाहिए। तीर्थ श्राद्ध, दर्श श्राद्ध, एवं नित्य श्राद्ध करना चाहिए। नारायण नागबली, त्रिपिंडी इस तरह के कर्म गंगा, गोदावरी, गया तीर्थ इन स्थानों पर किए जा सकते हैं।

अधिक मास में कौनसे कार्य नहीं करने चाहिए?

रोज के काम्य कर्मों के अतिरिक्त अन्य काम्य कर्मों का आरंभ एवं समाप्ति नहीं करनी चाहिए। महादान, अपूर्व देव दर्शन (अर्थात जहां पहले नहीं गए हैं) गृहारंभ ,वास्तुशांती संन्यास ग्रहण नूतन व्रत ग्रहण दीक्षा विवाह, उपनयन, चौल, देव प्रतिष्ठा आदि कार्य नहीं करने चाहिए।

अधिक माह में जन्मदिन आने पर क्या करना चाहिए?

किसी व्यक्ति का जन्म जिस माह में हुआ है वही माह अधिक मास होने पर उस व्यक्ति का जन्मदिन निज माह में करना चाहिए। उदाहरणार्थ वर्ष 2022 श्रावण माह में जिस बालक का जन्म हुआ है उसका जन्म दिवस इस वर्ष श्रावण अधिक मास में ना करके निज श्रावण माह में उस तिथि को करना चाहिए। इस वर्ष अधिक श्रावण माह में जिस बालक का जन्म होगा, उसका जन्म दिवस प्रतिवर्ष श्रावण माह में उस तिथि को मनाना चाहिए।

अधिक मास होने पर श्राद्ध कब करना चाहिए?

जिस माह में व्यक्ति का निधन हुआ है, उसका वर्ष श्राद्ध यदि अगले वर्ष अधिक मास आता है तो प्रथम वर्ष श्राद्ध अधिक माह में ही करना चाहिए। उदाहरणार्थ शक 1944 वर्ष 2022 श्रावण माह में जिस व्यक्ति का निधन हुआ होगा उस व्यक्ति का प्रथम वर्ष श्राद्ध शक 1945 अर्थात इस वर्ष अधिक श्रावण माह में उस तिथि को करना चाहिए। केवल इसी वर्ष ऐसा करना चाहिए क्योंकि वर्ष 2022 के श्रावण माह में निधन हो गया व्यक्ति का वर्ष श्राद्ध 12 मास इस वर्ष अधिक माह में पूर्ण होंगे।

जिस समय अधिक मास नहीं होगा, तब वर्ष श्राद्ध उसी तिथि को करना चाहिए। शक 1944 के श्रावण माह में जिनकी मृत्यु हो गई है उनका प्रथम वर्ष श्राद्ध शक 1945 के अधिक श्रावण माह की उस तिथि को करना चाहिए। हर वर्ष के श्रावण माह के प्रति सांवत्सरिक श्राद्ध अर्थात वार्षिक श्राद्ध निज श्रावण माह में करना चाहिए परंतु पहले के अधिक श्रावण माह में जिनकी मृत्यु हुई है उनका प्रति सांवत्सरिक श्राद्ध इस वर्ष अधिक श्रावण माह में करना चाहिए।

गत वर्ष (शक1944के) भाद्रपद, अश्विन इन माहों में जिनकी मृत्यु हुई है उनका प्रथम वर्ष श्राद्ध उस माह की उसी तिथि को करना चाहिए। इस वर्ष अधिक श्रावण अथवा निज श्रावण माह में मृत्यु होने पर उनका प्रथम वर्ष श्राद्ध अगले वर्ष श्रावण माह में उसी तिथि को करना चाहिए।-

संदर्भ धर्मसिंधु मलमास निर्णय, वर्जावर्ज कर्म विभाग व दाते पंचांग

अधिक मास निकालने की (गणना करने) पद्धति

जिस माह की कृष्ण पंचमी को सूर्य की संक्रांति होगी वही माह प्रायः अगले वर्ष अधिक मास होता है। परंतु यह स्थूल मान (सर्वसाधारण) है। शालिवाहन शक को 12 से गुणा करना चाहिए उस गुणाकार को 19 से भाग देना चाहिए जो बचेगा वह 9 या उससे कम है तो उस वर्ष अधिक मास आएगा ऐसा समझना चाहिए। उदाहरणार्थ इस वर्ष शालिवाहन शक 1945 है। 1945 ×12 =23 340। 23 340 को 19 से भाग देने पर शेष आठ बचते हैं। शेष 9 से कम होने के कारण इस वर्ष अधिक मास है।

एक और पद्धति (अधिक विश्वसनीय): विक्रम संवत संख्या में 24 मिलाकर उस संख्या को 160 से भाग देना चाहिए। शेष 30,49,68,87,106,125 मे से एक हो तो चैत्र, शेष 11, 76, 95, 114, 133, 152 इन मे से एक हो तो वैशाख, शेष 0, 8, 19, 27, 38, 46, 57, 65, 84, 103, 122, 141, 149 इन मे से एक हो तो जेष्ठ, शेष 16, 35, 54, 73, 92, 111, 130, 157 इनमे से एक हो तो आषाढ, शेष 5, 23, 46, 62, 70, 81, 82, 89, 100, 108, 119, 127, 138, 146 इनमे से एक होने पर श्रावण, शेष 13, 32, 51 इनमें से एक होने पर भाद्रपद, एवं शेष 2, 21, 40, 59, 78, 97, 135, 143, 145 इनमें से एक होने पर अश्विन अधिक मास होता है। अन्य संख्या शेष रहने पर अधिक मास नहीं आता। उदाहरणार्थ इस वर्ष विक्रम संवत 2079 है। 2079 + 24 = 2103 2103 को 160 से भाग देने पर 23 शेष रहता है, शेष 23 होने के कारण श्रावण माह अधिक मास है।

आने वाले अधिक मास

शालिवाहन शक अधिक मास -1945 श्रावण, 1948 जेष्ठ, 1951 चैत्र, 1953 भाद्रपद, 1956 आषाढ, 1959 जेष्ठ, 1961 अश्विन।

संकलक: प्राजक्ता जोशी (ज्योतिष फलित विशारद, वास्तुविशारद, अंक ज्योतिष विशारद, रत्न शास्त्र विशारद, अष्टकवर्ग विशारद, सर्टिफाइड डाऊसर, रमल शास्त्री, हस्ताक्षर मनोविश्लेषण शास्त्र विशारद, हस्त सामुद्रिक प्रबोध) महर्षि अध्यात्म विश्वविद्यालय, गोवा।

भारत विकास परिषद अजमेर की कार्यशाला ‘प्रयोग’ संपन्न

सेवा और संस्कार के विभिन्न प्रकल्पों पर हुई चर्चा
ओएमआर शीट के माध्यम से होगी भारत को जानो प्रतियोगिता
पर्यावरण मित्र, सखी और पर्यावरण दंपती का होगा सम्मान
रियायती दर पर वितरित किए जाएंगे हेलमेट
अजमेर। भारत विकास परिषद अजमेर मुख्य शाखा के माकड़वाली रोड स्थित परिषद भवन पर आयोजित कार्यशाला “प्रयोग” में अजमेर की पांच शाखाओं के दायित्वधारियों तथा प्रकल्प प्रभारियों ने भाग लिया। इस अवसर पर सेवा और संस्कार के विभिन्न प्रकल्पों की जानकारी दी गई तथा उनके प्रभावी क्रियान्वयन के लिए प्रांतीय दायित्वधारियों द्वारा मार्गदर्शन दिया गया।

कार्यशाला अध्यक्ष संजय शर्मा ने कहा कि प्रकल्पों की विस्तृत जानकारी और सही योजना निर्माण से सेवा और संस्कार के गंतव्य तक पहुंचा जा सकता है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रांतीय संयुक्त महासचिव रजनीकांत आचार्य ने कार्यशाला को समय की आवश्कता बताते हुए कहा कि वंचित वर्ग के कल्याण के लिए परिषद द्वारा राष्ट्रीय एवं प्रांतीय स्तर पर निर्धारित किए गए प्रकल्पों की चर्चा करने से नवाचार करने का मार्ग प्रशस्त होता है।

जिला समन्वयक और कार्यशाला के संयोजक दिलीप पारीक ने कहा कि भारत विकास परिषद समृद्ध और प्रबुद्ध लोगों की संस्था है और एक आंदोलन भी है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व है कि वह समर्पित भाव से समाज को सही दिशा दे।

प्रांतीय सह संयोजक पंकज अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष ओएमआर शीट द्वारा प्रांत के विभिन्न स्कूलों में भारत को जानो प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। विद्यालय स्तर पर 26 अगस्त को होने वाली इस क्विज में राजस्थान मध्य प्रांत के कुल एक लाख विद्यार्थी भाग लेंगे। उन्होंने मोबाइल ऐप के संबंध में तकनीकी जानकारी भी दी।

प्रांतीय संयोजक आनंद सिंह राठौड़ ने वनवासी कल्याण योजना, दिव्यांग सहायता तथा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जैसे सेवा कार्यों में परिषद की भूमिका पर विचार रखे। डॉ. रजनीश सक्सेना ने कहा कि परिषद के माध्यम से समाज के हर तबके तक चिकित्सा सेवाएं और सुविधाएं पहुंचे ऐसी योजना बनानी चाहिए। उन्होंने जागरूकता पर बल देते हुए परंपरागत जीवन शैली के लाभ पर भी प्रकाश डाला।

प्रांतीय उपाध्यक्ष राधेश्याम अग्रवाल ने रक्तदान नेत्रदान और देहदान के महत्व को समझाया। इस अवसर पर देहदानी रामप्रसाद गुप्ता एवं शशि गुप्ता को देहदान की घोषणा के लिए सम्मानित किया गया। प्रो. मधुर मोहन रंगा ने पर्यावरण की रक्षा की आवश्यकता और उपायों के वैज्ञानिक पहलू पर प्रकाश डाला। उन्होंने 11 वृक्षारोपण करने पर भारती कुमावत को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। यह योजना 31अगस्त तक प्रभावी रहेगी।

सीए भारत भूषण बंसल से परिषद की मुख्य शाखा द्वारा संचालित सिलाई केंद्र जैसे और भी कई स्थाई प्रकल्पों के माध्यम से सेवा की संभावनाओं के बारे में बताया। सड़क सुरक्षा के प्रांतीय संयोजक वीरेंद्र सिंह राठौड़ ने सुरक्षित भारत के सूत्र पर जोर देते हुए कहा कि परिषद के माध्यम से सरकारी योजनाओं और जनता के बीच अच्छा सामंजस्य स्थापित किया जा सकता है। उन्होंने राजस्थान सड़क सुरक्षा सोसाइटी के सहयोग से रियायती दर पर हेलमेट उपलब्ध कराने की घोषणा भी की।

कार्यकर्ता निर्माण विषय बोलते हुए सुरेश गोयल ने कहा कि संस्कार और सेवा के क्षेत्र में वर्ष पर्यन्त चलने वाले कार्यक्रमों को सुचारू रूप से चलाने के लिए संगठन का मजबूत होना अति आवश्यक है। उन्होंने संगठनात्मक स्वरूप पर भी प्रकाश डाला। शहर समन्वयक डॉ सुरेश गाबा ने कहा कि कार्यकर्ता संगठन की नींव है तथा संपर्क से सदस्यता में वृद्धि संभव है। उन्होंने सकारात्मकता के साथ निष्ठावान रहने एवं संगठन के प्रति सक्रिय रहने आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि यदि नींव मजबूत होगी तभी संगठन खड़ा रह पाएगा।

रेनु सारस्वत ने प्रोटोकॉल तथा मंच संचालन के विषय पर जानकारी दी। शाखा संरक्षक अशोक गोयल ने वित्त प्रबंधन के गुर बताए। शाखा उपाध्यक्ष केजी गोयल ने बताया कि गुरु वंदन छात्र अभिनंदन प्रकल्प के माध्यम से संस्कार रोपित किए जा सकते हैं। राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता के प्रांतीय संयोजक श्याम कुमावत ने राष्ट्रीय चेतना के स्वर नामक पुस्तक के माध्यम से विद्यार्थियों में देश भक्ति की भावना जागृत करने के उद्देश्य को पूरा करने की योजना के बारे में बताया।

डॉ कमला गोखरु ने नए सदस्यों को सदस्यता का संकल्प दिलाया। उन्होंने बताया कि 11 सितंबर से 17 सितंबर तक पूरे प्रांत में संस्कृति सप्ताह मनाया जाएगा जिसकी शुरुआत सम्मान दिवस से होगी। राजेश गाबा ने महिला सहभागिता विषय पर बोलते हुए कहा कि बच्चों को अच्छे संस्कार देने में मातृशक्ति की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि समाज के विकास में महिला सहभागिता की महती भूमिका होती है। कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में भारत माता एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्वलन किया गया।

समापन सत्र में शाखा के सह सचिव सत्यनारायण बंसल ने सभी आगंतुक शाखाओं के दायित्वधारियों और वक्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया। मंच संचालन जिला समन्वयक दिलीप पारीक ने किया। इस अवसर पर प्रांतीय संयोजक रामचंद्र शर्मा सहित कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

सावन के दूसरे सोमवार को ‘हर हर बम बम’ से गूंजा मनकामेश्वर महादेव मंदिर

0

अजमेर। देवाधिदेव महादेव के प्रिय मास श्रावण में दूसरे सोमवार और सोमवती अमावस्या के अदभुत संयोग पर अजमेर समेत जिलेभर में शिवालय ‘हर हर बम बम’ के उद्घोष से सारा दिन गूंजते रहे। महिला, पुरूष, बुजुर्ग और बच्चे सुबह सवेरे मंदिरों और शिवालयों में एक लोटा जल से शिव के अभिषेक को आतुर दिख रहे थे।

अजमेर शहर के प्रमुख शिवालयों समेत गांवों तक शिवमंदिरों में सुबह से ही शिवभक्तों की भारी भीड उमडने लगी। दिनभर भर जगह जगह सहस्त्रधारा का सिलसिला चलता रहा और शाम को घंटे घडियालों की गूंज के बीच आरती की गई। शिवभक्तों ने अपने आराध्य के दर्शन किए और पवित्र जलाशयों से लाए गए जल से उनका अभिषेक किया। श्रद्धालु दूध, बेलपत्र, धतूरा, भांग और शमी पत्र समेत अन्य पूजन सामग्री को हाथों में लिए अपनी बारी का इंतजार करते दिखाई दिए।

श्रावण माह के दूसरे सोमवार सोमवती अमावस्या के अदभुत संयोग में पंचशील नगर स्थित मनकामेश्वर महादेव मंदिर में ‘हर हर बम बम’ की गूंज के बीच सहस्त्रधारा का आयोजन रखा गया। व्रती महिलाओं ने जहां देवाधिदेव महादेव का दर्शन पूजन किया। जलाभिषेक के लिए भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। शाम को महाआरती के बाद प्रसादी रखी गई।

इस अवसर पर डा राजेश खत्री, सबगुरु न्यूज के संपादक विजय सिंह मौर्य, नोटेरी पब्लिक बबिता टांक, गौ सेवक कबीरा सेन, प्रकाश जांगिड, पशु चिकित्सक दिलीप चौधरी समेत बडी संख्या में गणमान्यजन मौजूद रहे।

भाजपा चला रही है नहीं सहेगा राजस्थान अभियान : अरुण चतुर्वेदी

अजमेर। राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी ने कहा है कि भाजपा जनता के बीच पन्द्रह दिवसीय नहीं सहेगा राजस्थान अभियान चला रही है ताकि जनता को कांग्रेस के कुशासन एवं भ्रष्टाचार की जानकारी मिल सके।

चतुर्वेदी ने आज यहां पत्रकारों से बातचीत में राज्य की कांग्रेस सरकार पर कुशासन एवं भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि राजस्थान में सरकार नाम की कोई चीज नहीं है। हर वर्ग सरकार से पीड़ित है और सरकार ने जनता को अंधेरे में रखकर गुमराह करने का काम किया है।

उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत भाजपा वार्ड -वार्ड में पहुंच कर जागरूकता का काम करेगी और कांग्रेस को बेनकाब कर जनता को वास्तविकता से अवगत कराएगी। उन्होंने बताया कि सिलसिले वार आयोजन के बाद आगामी एक अगस्त को जयपुर में महाघेराव का बड़ा आयोजन किया जाएगा, जिसमें राज्य से लाखों लोग भाग लेकर आगामी चुनाव में कांग्रेस को उखाड़ फेंकने का संकल्प लेंगे।

इस अवसर पर सांसद एवं भाजपा प्रदेश किसान प्रकोष्ठ अध्यक्ष भागीरथ चौधरी, पार्टी के शहर अध्यक्ष रमेश सोनी आदि भी मौजूद थे।

जैन मुनि की हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की

अजमेर के नसीराबाद में सकल दिगम्बर जैन समाज की ओर से कर्नाटक में पिछले दिनों दिगम्बर जैन मुनि कामकुमार नंदी हत्या प्रकरण में जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन कर हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग की गई।

नसीराबाद जैन समाज के महिला-पुरूष, बुजुर्ग व बच्चे जुलूस के साथ हाथों में विरोध पट्टिकाएं लिये चल रहे थे। वे अपने पूज्य मुनिवर के हत्यारों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाने के साथ सजा दिलाने की मांग कर रहे थे।

समाज प्रतिनिधियों ने नसीराबाद उपखंड कार्यालय पहुंच कर उपखंड अधिकारी को राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री के नाम का ज्ञापन सौंपा तथा न्याय की मांग की। समाज के सुशील गदिया ने बताया कि समाज के शास्त्रों में जैन धर्म में देव शास्त्र एवं गुरु पूज्य हैं और समाज की आस्था के केन्द्र हैं। नसीराबाद दिगम्बर जैन समाज की ओर से राज्य में जैन श्रमण संस्कृति बोर्ड गठन की भी मांग की गई है।

नॉर्वे ने फेसबुक, इंस्टाग्राम पर विज्ञापन अस्थायी रूप से प्रतिबंध लगाया

ओस्लो। नॉर्वे ने देश में इंस्टाग्राम और फेसबुक पर यूजर्स को वैयक्तिकृत विज्ञापन दिखाने पर तीन महीने का प्रतिबंध लगा दिया है। पोलिटिको समाचार एजेंसी ने सोमवार को एक आधिकारिक आदेश का हवाला देते हुए रिपोर्ट दी।

नॉर्वेजियन डेटा प्रोटेक्शन अथॉरिटी ने फेसबुक और इंस्टाग्राम के मालिक अमेरिकी कंपनी मेटा (रूस में एक चरमपंथी संगठन के रूप में प्रतिबंधित) को आदेश दिया कि वह उनके प्रोफ़ाइल का अनुभाग ‘अबाउट’ में यूजर्स द्वारा दिए गए डेटा को छोड़कर, किसी भी व्यक्तिगत डेटा के आधार पर नॉर्वेजियन उपयोगकर्ताओं को वैयक्तिकृत विज्ञापन दिखाना बंद कर दे।

समाचार आउटलेट की रिपोर्ट के अनुसार प्रतिबंध चार अगस्त से शुरू होगा और तीन महीने तक चलेगा। आदेश का पालन नहीं करने पर मेटा को प्रत्येक दिन के लिए एक मिलियन नॉर्वेजियन क्रोन का जुर्माना देना होगा। फिलहाल, मेटा कई विवादास्पद विज्ञापन प्रथाओं का उपयोग करता है जिसमें अपने यूजर्स को व्यक्तिगत डेटा के आधार पर वैयक्तिकृत विज्ञापन दिखाना शामिल है।

भीलवाड़ा में बदमाशों ने लूट के इरादे से मकान में घुसकर वृद्ध की हत्या

भीलवाड़ा। राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के रायपुर थाने के सुरास गांव में लूट के इरादे से मकान में घुसे बदमाशों ने एक वृद्ध की हत्या कर दी और बचाव में आई पत्नी पर हमला कर गहने लूट लिए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सुरास निवासी प्यारचंद कुमावत (65) बीती रात पोल में सो रहे थे जबकि पत्नी अणछी कमरे में सोई हुई थी। देर रात बदमाशों ने पीछे के दरवाजे से प्यारचंद के मकान में प्रवेश किया।

बदमाशों ने प्यारचंद पर हथियार से हमला किया, जिससे सिर में गंभीर चोट आई। चीख सुनकर बचाव में आई पत्नी अणछी पर भी बदमाशों ने हमला कर उसके गहने रामनामी और मांदलिया लूट लिया। ये बदमाश वारदात को अंजाम देकर भाग छूटे। अणछी के अनुसार बदमाशों की संख्या तीन थी।

उधर, गंभीर रूप से घायल प्यारचंद ने घर पर ही दम तोड़ दिया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। रात में ही पुलिस मौके पर पहुंची और वारदात की जानकारी लेते हुए बदमाशों की तलाश शुरु की लेकिन उनका कहीं पता नहीं चल पाया।

इस बीच, डीएसपी गंगापुर, कारोई और करेड़ा थाना प्रभारी भी पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे हैं। एफएसएल और एमओबी टीमों को भी मौके पर बुलवा लिया गया। पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है। बता दें कि इस वारदात से पहले प्यारचंद रात 11 बजे तक रोजमर्रा की तरह रामायण पाठ कर रहे थे। इसके बाद वे पोल में सो गए थे।

भाजयुमो की ओर से पेपरलीक मामले में किया जाएगा घेराव

अजमेर। राजस्थान के अजमेर में मंगलवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से राजस्थान लोकसेवा आयोग का पेपरलीक मामले में घेराव किया जाएगा।

अजमेर में बेरोजगार युवाओं को महाघेराव में आमंत्रित करने का काम कर रही आईटी सेल की टीम इसे सफल बनाने में जुटी है। आईटी सेल के साथ भाजपा युवामोर्चा के अध्यक्ष राहुल जयसवाल ने बताया कि लोकसेवा आयोग के महाघेराव से पहले माध्यमिक शिक्षा बोर्ड पर आयोजित सभा को प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़, भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या, मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अंकित चेची, अजमेर एवं अलवर सांसद भागीरथ चौधरी एवं बाबा बालकनाथ भी सम्बोधित करेंगे। इसमें भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेता तथा विधायक गण भी मौजूद रहेंगे।

सभा के बाद महाघेराव के लिए राजस्थान लोकसेवा आयोग मुख्यालय की ओर कूच होगा, जिसकी सूचना स्थानीय पुलिस प्रशासन को दे दी गई है। उन्होंने बताया कि पेपरलीक प्रकरण के मामलों से राज्य के युवा त्रस्त हैं, उनमें आक्रोश है। कांग्रेस सरकार ने साढ़े चार साल में बेरोजगारों के साथ छलावा करने का काम किया है।