Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 123 -
होम ब्लॉग पेज 123

भोपाल में एक ही परिवार के चार सदस्यों ने की आत्महत्या

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के रातीबड़ थाना क्षेत्र में एक ही परिवार के चार सदस्यों ने आत्महत्या कर ली है। इनमें पति-पत्नी के शव फांसी पर लटके मिले, तो वहीं दोनों बच्चों को जहर देने की आशंका है। पुलिस ने सभी के शवों को कब्जे में ले लिया है।

पुलिस ने प्रारंभिक जानकारी में बताया कि रातीबड़ थाना के नीलबड़ क्षेत्र के शिवबिहार कॉलोनी के एक मकान में पति-पत्नी और उनके दो बच्चों ने आत्महत्या कर ली है। इसकी सूचना पर पुलिस आज सुबह मौके पर पहुंची, तो पति-पत्नी घर के एक कमरे में फांसी के फंदे पर लटके मिले, जबकि दोनों बच्चें वहीं मृत हालत में मिले। बच्चों को जहर देने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस सभी के शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच कर रही है।

बॉम्बे हाईकोर्ट ने नवाब मलिक की जमानत याचिका खारिज की

मुबंई। बॉम्बे उच्च न्यायालय ने गुरुवार को पूर्व मंत्री एवं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता नवाब मलिक की चिकित्सा आधार पर दायर अंतरिम जमानत याचिका खारिज कर दी। मंत्री के खिलाफ प्रर्वतन निदेशालय (ईडी) ने अंडरवर्ल्ड डॉन दाउद इब्राहिम से संबंधित धन शोधन मामले में मामला दर्ज किया था।

न्यायाधीश अनुजा प्रभुदेसाई ने जमानत याचिका खारिज करते हुए कहा कि वह राकांपा नेता की जमानत याचिका पर गुण दोष के आधार पर दो सप्ताह में सुनवाई करेगी। जेल में बंद मलिक ने चिकित्सा आधार पर जमानत के लिए याचिका दायर की थी, जिसमें कहा गया था कि उन्हें धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत परिभाषित एक बीमार व्यक्ति माना जा सकता है और इसलिए वह जमानत पर रिहा होने के हकदार हैं।

ईडी ने मलिक को 23 फरवरी 2022 को भगोड़े गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम से जुड़े कथित धनशोधन मामले में बाजार दर से काफी कम कीमत पर जमीन हड़पने के आरोप में गिरफ्तार किया था।

जॉन अब्राहम के साथ वेदा में काम करेंगी तमन्ना भाटिया

मुंबई। जानीमानी अभिनेत्री तमन्ना भाटिया फिल्म वेदा में जॉन अब्राहम के साथ काम करती नजर आएंगी। निखिल आडवाणी के निर्देशन में बन रही फिल्म वेदा की शूटिंग इन दिनों राजस्थान में हो रही है। फिल्म वेदा में जॉन अब्राहम और शारवरी वाघ की अहम भूमिका है। फिल्म वेदा में अब तमन्ना भाटिया की भी इंट्री हो गयी है।

निखिल आडवाणी संग काम करने को लेकर तमन्ना भाटिया बेहद उत्साहित हैं। तमन्ना भाटिया ने कहा, निखिल जिस तरह से अपनी कहानियों को सुनाते हैं, मैं उनकी हमेशा से प्रशंसक रही हूं। उनमें एक हुनर है, और उनकी ये काबिलियत बेहद प्यारी है। जॉन और मुझे भी पहली बार एक साथ काम करने का मौका मिला है। यह देखना निश्चित रूप से रोमांचक होगा कि मेरा किरदार कितना दमदार होगा।

निखिल आडवाणी ने कहा कि तमन्ना ने हमेशा सनसनीखेज प्रदर्शन किया है। जब मैंने इस विशेष भूमिका को निभाने के लिए उनसे संपर्क किया, तो मुझे खुशी हुई कि उन्होंने तुरंत इस फिल्म के लिए मेरे दृष्टिकोण पर भरोसा किया। मैं और मेरी टीम उन्हें अपने साथ पाकर बहुत रोमांचित हैं। फिल्म ‘वेदा’ की स्क्रिप्ट असीम अरोड़ा ने लिखी है। ‘वेदा’ का निर्माण जी स्टूडियो, एम्मे एंटरटेनमेंट और जेए एंटरटेनमेंट के जरिए किया जा रहा है।

ट्विटर के पूर्व कर्मचारी ने किया एलन मस्क पर 5 करोड़ का मुकदमा

वाशिंगटन। ट्विटर के पूर्व कर्मचारियों ने अपेक्षित पैकेज का भुगतान नहीं करने पर कंपनी और उसके मालिक एलन मस्क पर पांच करोड़ रूपए का मुकदमा किया है।

ट्विटर के मानव संसाधन विभाग के एक पूर्व कर्मचारी कर्टनी मैकमिलियन ने बुधवार को अमरीका के कैलिफ़ोर्निया प्रांत के उत्तरी जिला न्यायालय में मुकदमा दर्ज कराया है। मुकदमे में कहा गया है कि मस्क ने कंपनी के अधिग्रहण की तारीख से लेकर निर्णय की तारीख से एक वर्ष तक सभी बर्खास्त कर्मचारियों को योजना के अनुसार पृथक्करण की पूरी शर्तें प्रदान करने के लिए प्रतिवादियों को बाध्य किया। इस दौरान की यह राशि पांच करोड़ रूपए है।

उल्लेखनीय है कि अक्टूबर 2022 के आखिर में एलन मस्क ने ट्विटर के 44 बिलियन डॉलर के अधिग्रहण को अंतिम रूप दिया था। अधिग्रहण के बाद मस्क ने कंपनी के दिन-प्रतिदिन के संचालन को बदल दिया। इसी के तहत ट्विटर के अधिकारियों सहित करीब दो-तिहाई कर्मचारी निकाल दिया था।

अजमेर जिला प्रशासन को सदबुद्धि के लिए हनुमान चालीसा पाठ


अजमेर।
चक्रवाती तूफान ‘बिपरजॉय’ के दौरान बारिश से जलमग्न हुई निचली ​बस्तियां, अतिक्रमण के चलते बेकाबू हुआ आनासागर, खतरे का कारण बना स्केप चैनल से ओवरफ्लो होकर बहता पानी, शहर के बीचों बीच घरों में अब भी भरे बरसाती पानी ने स्मार्ट सिटी के नाम पर अजमेर के साथ हुए धोखे का सच सामने ला दिया है।

इस बीच मानसूनी बारिश ने कोढ में खाज का काम किया और आम जन के सब्र का बांध टूटने लगा। इसी की बानगी गुरुवार को देखने में आई। कमला नेहरू टीबी अस्पताल परिसर में स्थित कमलेश्वर महादेव मंदिर में यज्ञ और हवन के साथ हनुमान चालीसा का पाठ कर गहलोत सरकार, अजमेर प्रशासन और स्मार्ट सिटी के अफसरों को सद्बुद्धि की प्रार्थना की गई। इस आयोजन में भीड जुटाने में भाजपा ने भी पूरा जोर लगा दिया। विश्व हिन्दू परिषद, बार ऐसोशिएसन अजमेर के पदाधिकारी मौजूद रहे।

पाकिस्तान के पंजाब में घर में आग लगने से 10 लोगों की मौत

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्वी पंजाब प्रांत में बुधवार को एक तीन मंजिला घर में आग लगने से परिवार के कम से कम 10 सदस्यों की मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी है।

स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट में पुलिस के हवाले से बताया कि पंजाब की प्रांतीय राजधानी लाहौर में एक घर में बुधवार तड़के आग लगने परिवार के सभी सदस्य वहां फंस गए।

पुलिस ने बताया कि पीड़ितों ने खुद को बचाने के लिए पीछे के कमरे में बंद कर लिया, जिससे पूरे घर में आग लगने के बाद उन्हें वहां से निकलने कोई मौका नहीं मिला। मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि मारे गए लोगों में कम से कम सात महिलाएं और बच्चे शामिल थे। आग लगने के कारण की जांच की जा रही है।

अजमेर सेन्ट्रल जेल में निर्मित सामग्री की कोर्ट परिसर में प्रदर्शनी

0

अजमेर। केंद्रीय कारागृह अजमेर की ओर से बुधवार को जिला एंव सेशन न्यायालय बार के हॉल में बंदी उत्पाद प्रदर्शनी व बिक्री का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी के उद्घाटन कार्यक्रम में जिला एवं सैशन न्यायाधीश संगीता शर्मा, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सीमा ढाका एवं जिला बार एसोसिएशन अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह राठौड़ ने किया। इस दौरान अन्य न्यायाधिकारी तथा बार पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

इन्होंने प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए जेल प्रशासन की सराहना की। उन्होंने कहा कि बंदियों को सदमार्ग पर लाने की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम है। जेल विभाग की ओर से विभिन्न हुनर जेल में ही सिखाए जा रहे हैं ताकि बंदी अपने आप को आत्मनिर्भर बनाते हुए समाज के योग्य नागरिक बन सके।

जेल अधीक्षक सुमन मालीवाल ने बताया कि प्रदर्शनी में महिला व पुरुष बंदियों की ओर से हस्त निर्मित सामग्री, कपड़े धोने का साबुन, दरी-पट्टी, बॉर्डर फर्श, सूती कपड़ा, वस्त्र, फिनायल, रजाई, शुद्ध मसाला, साथ ही महिला बंदी सुधार ग्रह की महिला बंदियों के द्वारा अपने कौशल से निर्मित हस्तशिल्प पेंटिंग व रजाई की प्रदर्शनी लगाई गई है।

जेल में बनने वाले प्रोडक्ट पूरी तरह से सुरक्षित और गुणवत्ता के साथ तैयार किए गए हैं। नो प्रोफिट नो लॉस आधार पर तैयार होने के कारण इसमें किसी तरह की कोई मिलावट नहीं है। ऎसे में आम जनता इनका उपयोग करके देखे। इससे उन्हें इन प्रोडक्ट की जानकारी मिल सके। सार्वजनिक जगह पर इस तरह के नवाचार करने का उद्देश्य है कि आम जनता बंदियों से जुड़ सकें।

उन्होंने बताया कि बंदियों में स्वाभिमान की भावना विकसित हो और वह आत्मनिर्भर व रोजगारोन्मुख बन सकें। उनके सामाजिक पुनस्र्थापन में मील का पत्थर साबित होगा। बंदियों को कारागृह में स्किल डवलपमेन्ट की जानकरी दी जा रही है। जेल प्रशासन का मानना है कि बेरोजगारी में आर्थिक तंगी के कारण भी युवा वर्ग अपराध की ओर उन्मुख होता है।

ऎसे में इन सभी कैदियों को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए स्किल की जानकारी देने के साथ ही हुनरमंद बनाया जा रहा है। इससे कि वे अपराध को छोड़कर अच्छे रास्ते पर अग्रसर हो सके। प्रदर्शनी में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर बंदियों द्वारा बनाए गए उत्पादों की खरीदारी की और जेल प्रशासन के इस कदम को बेहतरीन बताया।

उन्होंने बताया कि अजमेर रेंज आईजी लता मनोज ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर खरीददारी की। जेल में निर्मित मसालों की बिक्री हुई। जिला एवं सैशन न्यायाधीश संगीता शर्मा ने भी बंदी उत्पादों को जमकर खरीदारी कर सराहना की। जेल में तैयार पौध में से दो पौधे सैशन न्यायाधीश व अध्यक्ष बार एसोशिएशन तथा सीजेएम द्वारा कोर्ट परिसर में पौधारोपण किया गया।

उन्होंने बताया कि एक सकारात्मक संदेश के साथ समाज की मुख्य धारा में जेल के कैदी को जोड़न के उद्देश्य से लगाई गई। इस प्रदर्शनी में एक लाख 65 हजार की बिक्री हुई। खुले बंदी शिविर किशनगढ़ तथा अजमेर के कैदियों द्वारा प्रदर्शनी में बिक्री की गई। उनके चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। इसमें महिला कैदी भी सम्मिलित रही। बिक्री व प्रदर्शनी में कार्यरत कैदियों को जेल अधीक्षक द्वारा उनके विशिष्ट कार्य के लिए 7 दिवस की सजा में छूट देने की घोषणा की गई।

देवबंद में 15 साल की किशोरी को हवस का शिकार बनाया

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश में सहारनपुर जिले के देवबंद कोतवाली क्षेत्र में एक गांव निवासी किशोरी के साथ बलात्कार का मामला प्रकाश में आया है। पीडि़ता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही एक युवक समेत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। सभी आरोपी फरार हैं जिनकी तलाश की जा रही है।

भायला पुलिस चौकी क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित ने बुधवार को पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मंगलवार की रात गांव का ही एक युवक उसकी 15 साल की बेटी को बहला फुसला कर अपने साथ गांव के बाहर स्थित आम के बाग में ले गया जहां पहले से मौजूद दो लोगों में से एक ने बेटी को हवस का शिकार बनाया। बाद में आरोपी बेटी को रास्ते में डालकर फरार हो गए। किसी तरह उनकी बेटी बदहवास हालत में घर पहुंची और घटना की जानकारी दी।

आरोपी जीजा साले बताए जा रहे हैं। कोतवाली प्रभारी एचएन सिंह ने बताया कि किशोरी को मेडिकल के लिए भेज दिया गया है। पीडि़त की तहरीर पर आरोपी यूसुफ, वाजिद और नुरू के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सभी फरार बने हुए है, जिनकी गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही है।

भरतपुर हत्याकांड में पुलिस की भूमिका संदिग्ध : सीपी जोशी

जयपुर। राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने भरतपुर में भाजपा के मंडल अध्यक्ष की हत्या के आरोपी की पुलिस हिरासत में गोली मारकर हत्या के मामले को संदिग्ध बताते हुए इसमें पुलिस की भूमिका संदिग्ध होने का आरोप लगाया है।

जोशी ने अपने बयान में कहा कि आमजन में विश्वास और अपराधियों में डर के पुलिस स्लोगन का प्रदेश में कोई अर्थ नहीं रहा है। प्रदेश के मौजूदा हालातों में आमजन में डर है और अपराधियों में विश्वास पैदा हुआ है। इस तरह के गंभीर अपराध किसी आका की सरपरस्ती के बिना नहीं पनप सकता।

उन्होंने कहा कि भरतपुर के हत्याकांड में पुलिस की भूमिका भी पूरी तरह संदिग्ध बनी हुई है। जिसमें मर्डर क्यों हुआ, किसका हुआ, मृतक कहां जा रहा था, क्या वह गवाही देने वाला था। स्वाभाविक है कि गवाही में किसी बड़े आदमी का नाम सामने आने वाला था। तो क्या इसी वजह से उसकी आवाज बंद कर दी गई।

जोशी ने कहा कि हो सकता है यह हत्या किसी सोची समझी रणनीति के तहत की गई हो। मुख्य आरोपी का नाम भाजपा मंडल अध्यक्ष की हत्या में ना आए इसलिए यह हत्या की हो। उन्होंने कहा कि यह कोई बड़ा षडयंत्र हो सकता है।

प्रदेश का गृहमंत्री होने के नाते मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को सोचना चाहिए कि उनकी सरकार के शासन में किस प्रकार से राजस्थान में अपराध पनप रहा है। इस तरह की घटनाओं में कहीं न कही राजनीति और अपराध का गठजोड़ नजर आ रहा है।

हथियारबंद सुरक्षा के बीच कुलदीप जघीना की बदमाशों ने गोली मारकर की हत्या

कोटा में किशोरी से छेड़छाड़ के आरोपी को पांच साल की सजा

कोटा। राजस्थान के कोटा में पोक्सो कोर्ट क्रम तीन ने बुधवार को एक नाबालिग किशोरी से छेड़छाड़ के आरोपी को पांच साल के कारावास व 9 हजार रुपए के अर्थदंड की सजा सुनाई।

न्यायालय में प्रस्तुत इस्तगासे के अनुसार कोटा जिले के देवली माझी गांव में एक युवक जोधराज को 11 अक्टूबर 2022 को एक 13 वर्षीय किशोरी के साथ छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किया था।

किशोरी के परिवारजनों में थाने में शिकायत दी थी कि दूध बेचने वाले जोधराज के यहां जब किशोरी दूध लेने गई थी तो वह किशोरी को घर के अंदर ले गया और उसके साथ छेड़छाड़ की लेकिन किशोरी के शोर मचाने पर वह भाग गया।

बाद में रिपोर्ट दर्ज होने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पोक्सो कोर्ट क्रम-3 ने मामले की सुनवाई के बाद आरोपी जोधराज को छेड़छाड़ के मामले में दोषी मानते हुए बुधवार को पांच साल के कारावास और नौ हजार रुपए के जुर्माने की सजा सुनाई।