Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 137 -
होम ब्लॉग पेज 137

दक्षिण अफ्रीका में जहरीली गैस के रिसाव से 16 लोगों की मौत

जोहान्सबर्ग। जोहान्सबर्ग के पूर्व बोक्सबर्ग की एक अनौपचारिक बस्ती में बुधवार शाम जहरीली गैस का रिसाव होने से कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई।

स्थानीय मीडिया ने आपातकालीन अधिकारियों के हवाले से कहा कि प्रारंभिक जांच में अनुमान लगाया जा रहा है कि यह अवैध सोने के खनन से जुड़ा हुआ मामला हो सकता है।

नाइट्रेट ऑक्साइड गैस का उपयोग प्रायः खनिक अवैध सोना प्राप्त करने के लिए परित्यक्त खदान से चोरी की गई मिट्टी से सोना निकालने के लिए करते हैं।

बोक्सबर्ग की घनी आबादी वाले एंजेलो शैंटी शहर में नाइट्रेट ऑक्साइड का एक गैस सिलेंडर लीक होता पाया गया। एक आपातकालीन अधिकारी ने कहा कि घटनास्थल पर खोज और बचाव अभियान जारी है और हम अन्य संभावित शवों की तलाश कर रहे हैं।

महाराष्ट्र में राकांपा 90 सीटों पर लड़ेगी विस चुनाव : अजित पवार

मुंबई। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने बुधवार को घोषणा की कि उनकी पार्टी आगामी विधानसभा चुनावों में 90 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। साथ ही राज्य में कुछ लोकसभा सीटों पर भी चुनाव लड़ेगी।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) में विभाजन के बाद पहली बार यहां एमईटी में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अजित ने दावा किया कि यदि भारतीय जनता पार्टी, शिवसेना (शिंदे समूह) और राकांपा एक साथ आगामी चुनाव लड़ते हैं, तो राकांपा विधानसभा में मौजूदा 54 सीटें मिलेंगी और वह कांग्रेस पार्टी की अधिक सीटों पर भी कब्जा कर लेंगे।

उन्होंने हालांकि इसके साथ ही यह सवाल खड़ा कर दिया कि अगर भाजपा अधिकतम हिस्सेदारी का दावा करती है और आगामी विधानसभा चुनावों में राकांप को 90 सीटें मिलती हैं तो शिवसेना (शिंदे समूह) और अन्य घटकों के लिए कितनी सीटें छोड़ी जाएंगी। अजित का भाषण राकांपा कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायक तो था, लेकिन राजनीतिक पर्यवेक्षकों का मानना ​​है कि यह शिंदे समूह के लिए भविष्य में खतरे की घंटी होने की संभावना है।

शरद पवार मेरे नेता और गुरु

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष शरद पवार ने बागी राकांपा विधायकों को उनकी (शरद पवार) तस्वीर का उपयोग करने से मना कर दिया है, लेकिन इसके बावजूद उनके भतीजे और महाराष्ट्र के नए उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने बुधवार को अपने चाचा को अपना नेता और गुरु बताया और कहा कि उन्होंने उन्हें (अजित) सब कुछ सिखाया है।

राकांपा में विभाजन की योजना बनाने और राज्य में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन मंत्रिमंडल में शामिल होने के बाद अपनी पहली बैठक को संबोधित करते हुए अजीत ने बताया कि कैसे बड़े पवार ने अपनी यात्रा शुरू की और कैसे उन्होंने उनके (अजित) राजनीतिक करियर को प्रभावित किया।

पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और आपातकाल के बाद उनके दोबारा प्रधानमंत्री चुने जाने का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि देश को एक करिश्माई नेता की जरूरत है। बैठक को सर्वश्री प्रफुल्ल पटेल, छगन भुजबल, धनंजय मुंडे, रूपाली चाकणकर और अन्य नेताओं भी संबोधित किया।

उधर, शरद पवार ने वाईबी चव्हाण सभागार में बैठक की, जिसमें करीब एक दर्जन विधायकों के अलावा राज्य भर से बड़ी संख्या में पार्टी नेता शामिल हुए। दावे-प्रतिदावे के बावजूद वरिष्ठ नेताओं ने अजित के पक्ष में विधायकों का आंकड़ा 35 और शरद पवार के खेमे में 18 बताया है, हालांकि असली तस्वीर अभी सामने नहीं आई है।

उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र में राकांपा के पास 53 विधायक हैं और अजित को दल-बदल विरोधी कानूनों के प्रावधानों से बचने के लिए दो-तिहाई यानी कम से कम 36 विधायकों के समर्थन की आवश्यकता होगी।

सबगुरु राशिफल : 6 जुलाई गुरुवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु न्यूज। सावन मास, कृष्ण पक्ष, तृतीया तिथि, वार गुरुवार, सम्वत 2080, वर्षा ऋतु, रवि उत्तरायण, सुबह 06.30 बजे बाद चतुर्थी तिथि प्रारम्भ।

मेष राशि:- आज का दिन आपके लिए अच्छा है। आज आप प्रफुल्लितता का अनुभव करेंगे। नए कार्य का आरंभ भी आज कर सकते हैं। मित्रों और स्नेहीजनों से भेंट होने से आनंद हो सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। मित्रों से सहयोग मिलेगा। कार्य में मिली सफलता के कारण आपके उत्साह में वृद्धि होगी। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त करेंगे। सम्बंधों में भावनात्मकता अधिक रहेगी। समाज में मान-सम्मान मिलेगा।

वृष राशि:- आपको आज संभलकर चलने की आवश्यकता है। खासकर भावना और संवेदनशीलता में बहकर स्त्रीवर्ग से सम्बंध बनाने से आपको बचना होगा। पानी तथा प्रवाही पदार्थों से घात है, इसलिए उनसे भी दूर रहिएगा। किसी व्याधि के कारण मन दुविधा में रहने से निर्णय लेने में बाधा आ सकती है। अधिक विचारों के कारण हो रही मानसिक थकान से नींद न आए, ऐसा भी हो सकता है और इसका स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर भी पड़ सकता है। कौटुंबिक संपत्ति की चर्चा या वाद-विवाद से दूर रहिएगा।

मिथुन राशि:- आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। आपका आज का दिन परोपकार और सद्भावनाओं में बीतेगा। सेवा-पुण्य का कार्य भी हो सकता है। मानसिक रूप से कार्यभार अधिक रहेगा, लेकिन मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा। इस कारण सभी कार्य सफलता से कर सकेंगे। सत्कार्य करने के फलस्वरूप शारीरिक और मानसिक रूप से स्फूर्ति का अनुभव करेंगे। आर्थिक लाभ होने की संभावना है।

कर्क राशि:- आपके लिए आज का दिन बहुत शुभ है। आज आपको वाद-विवाद में अच्छी सफलता मिलेगी। आपकी वाणी किसी को मोहित करेगी और वह आप के लिए लाभदायी रहेगा। इससे नए सम्बंधों में सद्भाव बढ़ने की भी संभावना है। विद्यार्थियों को पढ़ने-लिखने में अभिरुचि बढ़ने से उनके लिए आज अच्छा दिन है। परिश्रम की अपेक्षा कम प्राप्ति होने पर भी अपने कार्य में आप अग्रसर हो सकेंगे। आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की आवश्यकता है।

सिंह राशि:- आपके लिए आज का दिन बहुत शुभ है। आज आर्थिक लाभ होने के संकेत मिल रहे हैं। परिवारजनों के साथ आप अच्छी तरह से समय बिता सकेंगे। उनका सहयोग भी अच्छा मिल सकता है। आर्थिक क्षेत्र में आय की अपेक्षा व्यय ही अधिक होगा। फिर भी वाणी द्वारा आप सबके मन को जीत सकेंगे। कार्य का व्यवस्थित आयोजन करने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है। अत: सतर्क रहें।

कन्या राशि:- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आप वाक्चातुर्य से मीठे सम्बंध बना सकेंगे, जो कि भविष्य में आपके लिए लाभदायी सिद्ध होंगे। वैचारिक रूप से समृद्धि बढ़ेगी। शरीर, स्वास्थ और मन प्रसन्न रहेगा। पारिवारिक जीवन में उल्लासमय वातावरण रहेगा। शुभ समाचार मिलने के कारण मन प्रफुल्लित रहेगा। कार्य स्थल पर खुशी का अनुभव होगा। मित्रों से सहयोग मिल सकता है।

तुला राशि:- आपके लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कुछ कार्यों में सफलता मिलेगी, लेकिन उन्हें सावधानी पूर्वक शुरू करने की आवश्यकता है। आज आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। मानसिक रूप से भी आप अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। आपकी वाणी और वर्तन से किसी को भ्रांति न हो उसकी सावधानी रखिएगा। अपने क्रोध पर संयम रखिएगा। आपकी आय की अपेक्षा व्यय अधिक होने की संभावना है।

वृश्चिक राशि:- आपके लिए आज का दिन शुभ है। आर्थिक लाभ के संयोग बन रहे हैं। मित्रों के साथ भेंट होगी तथा उनके साथ घूमने-फिरने, आनंद-प्रमोद करने में खर्च होगा। नौकरी या व्यावसायिक क्षेत्र में आपकी आय बढ़ेगी। उच्च अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। साथियों से भरपूर सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में वातावरण आनंदमय रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की जरूरत है।

धनु राशि:- आज का दिन आपके लिए प्रतिकूल रहेगा। आपको आज निषेधात्मक कार्यों और नकारात्मक विचारों से दूर रहना होगा। अन्यथा मुसीबत में पड़ सकते हैं। झगड़े-विवाद से बचें, क्रोध और वाणी पर संयम रखें। पारिवारिक वातावरण कलुषित रहेगा। आर्थिक तंगी का अनुभव होगा। अत्यधिक मनोमंथन करने से मानसिक थकान अनुभव करेंगे। ईश्वर का स्मरण और आध्यात्मिकता आपके मानसिक बोझ को हल्का करेंगे।

मकर राशि:- दैनिक कार्यों से बाहर निकलकर आज आप कुछ रचनात्मक करेंगे। पड़ोसी की मदद लेनी पड़ सकती है। रुका हुआ प्राप्त करने के लिए अभी और इंतजार करना होगा। कलाकार एवं कारीगरों को अपनी कला प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। व्यवसाय में भागीदारी के लिए शुभ समय है। वैवाहिक जीवन में अधिक निकटता स्थापित की जा सकती है। सार्वजनिक जीवन में मान-सम्मान मिलेगा।

कुंभ राशि:- आपका आज का दिन बहुत अच्छे से बीतेगा। आज आपकी यश, कीर्ति और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में उच्च पदाधिकारी खुश रहने से पदोन्नति की संभावना बढ़ेगी। स्वास्थ्य बना रहेगा। परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा। पिता तथा सरकार की तरफ से लाभ मिलेगा। आर्थिक योजना अच्छी तरह पूरी कर सकेंगे। व्यापार-धंधे के नए अवसर मिलेंगे। अन्य लोगों की सहायता करने का प्रयत्न करेंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी।

मीन राशि:- आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। बौद्धिक कार्य या साहित्य लेखन जैसी प्रवृत्तियों के लिए आज अनुकूल दिन है। आपके व्यवसाय में नई विचारधारा आपके कार्यों को नया स्वरूप देंगे। व्यवसाय के क्षेत्र में प्रतिकूल वातावरण आपके मन को अस्वस्थ करेंगे। शारीरिक थकान महसूस होगी। संतान की समस्या आपको परेशान करेगी। गलत रूप से धन खर्च होगा। प्रतिस्पर्धियों के साथ वाद-विवाद टालें।

तखतगढ़ : दर्शनार्थी की पिटाई, दो माह बाद मामला दर्ज

तखतगढ़(पाली)। थाना क्षेत्र के हिंगोला गांव के मामा जी के दर्शन करने आए एक दर्शनार्थी की पिटाई का दो माह बाद मामला दर्ज हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है पुलिस ने बताया कि जालौर जिले के वलदरा निवासी लाखाराम पुत्र चौथाराम जाति देवासी ने सुमेरपुर अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष इश्तगासे के आधार पर रिपोर्ट पेश कर बताया कि वह ग्राम वलदरा तहसील भाद्राजुन जिला जालोर का निवासी है।

29 अप्रेल 2023 को अपने गांव वलदरा से मामाजी बावजी के मंदिर गांव हिंगोला तहसील सुमेरपुर जिला- पाली गया था। वहां मंदिर में बावजी के दर्शन करने के बाद रवाना होने लगा। तब देवाराम पुत्र सुजाराम व लाखाराम पुत्र सुजाराम जातिगण देवासी निवासी उम्मेदपुर तहसील आहोर जिला जालोर ने उसके आडे फिरकर रास्ता रोककर थापो मुक्कों से मारपीट की। जिससे परिवादी के शरीर पर बाहरी व अन्दरून चोटे आई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

श्वानों के हमले से राष्ट्रीय पक्षी नौचा, उपचार के दौरान टूटा दम

समीपवर्ती कोसेलाव के हिंगोटिया गोशाला के पास श्वानों ने राष्ट्रीय पक्षी को नौच लिया। घायलावस्था के बाद उपचार के दौरान राष्ट्रीय पक्षी का दम टूट गया। जानकारी के अनुसार कोसेलाव गांव के हिंगोटिया हनुमान मंदिर के समीप गांव के कुछ युवाओं ने राष्ट्रीय पक्षी पर श्वानों के किए गए हमले से छुड़ा कर वेटनरी हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। जहां इलाज चालू करवाया। लेकिन, उपचार के दौरान राष्ट्रीय पक्षी का दम टूट गया। सूचना एसडीएम सुमेरपुर हरि सिंह देवल एव रेंजर पुस्पेंद्र सिंह को दी। वन विभाग के अधिकारियों ने मौके के पोस्टर मृत राष्ट्रीय पक्षी का पोस्टमार्टम करवाकर अंतिम संस्कार करवाया।

एक्ट्रेस पूजा हेगड़े ने जिम में किया इंटेंस वर्कआउट

मुंबई। जानीमानी अभिनेत्री पूजा हेगड़े ने जिम में इंटेंस वर्कआउट किया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

पूजा हेगड़े फिल्म इंडस्ट्री की फिट अभिनेत्रियों में शुमार की जाती है। पूजा हेगड़े की इस वर्ष सलमान खान के साथ फिल्म किसी का भाई किसी की जान प्रदर्शित हुई है। पूजा हेगड़े का एक वर्कआउट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है,जिसमें वह हाई-लेवल एब्डोमिनल क्रंचेज करते हुए नजर आ रही हैं।

इस वीडियो को पूजा के ट्रेनर रोहित नायर ने शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए रोहित ने कैप्शन में लिखा, ‘कोर फिनिशर, किसी को भी वर्कआउट में 100% देने का सबसे अच्छा तरीका इसे रिकॉर्ड करना है।

बारां में शिष्या के साथ रेप मामले में वरिष्ठ शिक्षक को 10 साल की सजा

बारां। राजस्थान के बारां में न्यायालय विशिष्ट न्यायाधीश पोक्सो न्यायालय ने अपनी शिष्या के साथ यौन शौषण के आठ साल पुराने मामले में आरोपी को दस वर्ष का कठोर करावास की सजा सुनाई।

विशिष्ट लोक अभियोजक हरिनारायण सिंह ने बताया कि 10 नवंबर 2016 को फरियादी ने मय अपनी पुत्री के अंता थाने में उपस्थित होकर प्रार्थना पत्र इस आशय का पेश किया कि वह ग्राम मिर्जापुर का निवासी है। प्रार्थी की पुत्री कक्षा 9 की छात्रा है, जो राजकीय विद्यालय में पढ़ती है।

इसके साथ विद्यालय में कार्यरत वरिष्ठ अध्यापक विश्वेंद्र मीणा ने दुष्कर्म किया तथा उसकी रिकॉर्डिंग करके जिसके आधार पर वह पीड़िता को ब्लैकमेल कर रहा है और यौन शोषण के लिए दबाव बनाता है। पीड़िता को यौन शोषण से मना करने पर फेल करने की धमकी देता है।

रिपोर्ट पर पुलिस थाना अंता ने मुकदमा पोक्सो एक्ट में दर्ज कर अनुसंधान किया तथा न्यायालय में चालान पेश किया। न्यायाधीश राजेष गुप्ता ने अभियुक्त को दोष सिद्ध करते हुए 10 वर्ष का कठोर कारावास और 10 लाख रुपये के अर्थदंड से दंडित किया, इस मामले एक अन्य आरोपित को दोषमुक्त कर दिया गया।

दो युवकों को गिरफ्तार कर दोे अवैध देशी पिस्‍टल जब्त

बारां शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में पुलिस ने दो युवको को गिरफ्तार कर उनके पास से दो अवैध देशी पिस्टल बरामद की है। पुलिस के अनुसार थानाधिकारी राजेश खटाना के नेतत्‍व में अवैध हथियार के खिलाफ कार्यवाही करते हुए भुतेश्वर मन्दिर परिसर से बिट्टु शर्मा उर्फ मनीष कुमार गौतम निवासी शिवाजी नगर को एक देशी पिस्‍टल के साथ तथा शाहबाद रोड बारां से रोहित नागर निवासी अमलावदा थाना किशनगंज को एक देशी पिस्‍टल सहित गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार आरोपी बिट्टु शर्मा उर्फ मनीष कुमार गौतम शातिर बदमाश है जो थाना कोतवाली बारां के हत्‍या के प्रयास व लुट के अन्‍य प्रकरणो में काफी समय से फरार चल रहा था जिसकी तलाश की जा रही थी।

पुत्री के प्रेमी संग भागने पर पिता ने की सुसाइड, पुत्री ने प्रेमी संग दी जान

बूंदी/कोटा। राजस्थान में बूंदी जिले में एक दर्दनाक घटनाक्रम के तहत पुत्री के अपने प्रेमी के संग भाग जाने के की खबर से आहत पिता ने पहले फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बाद में जब यह सूचना पुत्री को मिली तो उसने अपने प्रेमी संग रेलगाडी के आगे कूदकर जान दे दी।

पुलिस सूत्रों के अनुसार यह हादसा बूंदी जिले के दबलाना क्षेत्र के रामेश्वर चौराहा पर कचोरी की दुकान लगाने वाले अजय राठोर (55) के साथ हुआ जिसकी पुत्री योगिता (20) गत सोमवार की सुबह बूंदी जिले के तालेड़ा क्षेत्र के प्रीतमपुरा निवासी नवल किशोर गौतम (25) के साथ घर छोड़कर भाग गई। तलाश करने के बाद भी जब वह नहीं मिली तो योगिता के काका भंवर राठोर ने उसकी गुमशुदगी होने के बारे में रिपोर्ट दबलाना थाने में दी। अजय राठोर अपनी पुत्री के प्रेमी के संग भाग जाने की घटना से इतना आहत हुआ उसने मंगलवार दोपहर को अपने घर पर फांसी के फंदे से लटककर जान दे दी।

पिता अजय राठोर के फांसी लगाकर आत्महत्या करने की सूचना जब घर से अपने प्रेमी संग भागी योगिता को पता चली तो वह भी इतनी आहत हुई कि मंगलवार की रात करीब 10 बजे अपने प्रेमी नवल किशोर गौतम के साथ दिल्ली-मुंबई रेलवे लाइन के केशवरायपाटन थाना क्षेत्र के गुड़ली स्टेशन के पास पहुंची और वहां ट्रेन सामने कूदकर अपनी जान दे दी जिनके शव को बुधवार सुबह केशवरायपाटन चिकित्सालय की मोर्चरी में लाया गया। बूंदी जिले के दबलाना और केशवरायपाटन थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अजमेर : 30 लाख रूपए की अवैध शराब जब्त, एक अरेस्ट

अजमेर। राजस्थान में अजमेर जिले के जवाजा थानाक्षेत्र में थाना पुलिस एवं जिला स्पेशल टीम ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए 30 लाख रूपए की अवैध शराब जब्त करने में सफलता प्राप्त की है।

थानाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर जिला स्पेशल पुलिस दल एवं थाना पुलिस ने पंजाब निर्मित अवैध शराब को एक ट्रक से जब्त किया। जब्त शराब के कुल 400 कार्टून की कीमत 30 लाख रूपए है।

पुलिस ने अवैध शराब परिवहन करने वाले आरोपी प्रेमाराम विश्नोई (24) निवासी बासनी, थाना कापरड़ा, जोधपुर को गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट में प्रकरण दर्ज कर लिया है।

जयपुर में भाजपा महिला मोर्चा के नेतृत्व में महिलाओं का थाली नाद कर प्रदर्शन

जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर में भारतीय जनता पार्टी के महिला मोर्चा ने महिला अत्याचार को लेकर राज्य की कांग्रेस सरकार के खिलाफ बुधवार को थाली नाद कर जोरदार प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री निवास की तरफ कूच किया।

प्रदर्शन के दौरान महिला मोर्चा की पदाधिकारी, महिला मोर्चा की प्रभारी एवं सांसद दीया कुमारी, सांसद रंजीता कोली सहित सैकड़ों महिलाओं ने थाली बजाते हुए मुख्यमंत्री आवास की तरफ कूच किया। बाद में पुलिस ने महिलाओं को सिविल लाइंस फाटक पर अवरोधक लगाकर रोक दिया।

महिलाओं ने अवरोधक लांघ कर आगे जाने की कोशिश की। इस पर महिला कार्यकर्ताओं और महिला पुलिस के बीच धक्कामुक्की एवं खींचतान में रंजीता कोली सहित कई महिलाओं की तबीयत बिगड़ी गई और इस दौरान कई महिलाओं के हल्की चोटें भी आई। कोली सहित लगभग एक दर्जन महिलाओं को एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बताया गया कि इसके अलावा कई महिलाओं को अन्य अस्पतालों में भी इलाज के लिए ले जाया गया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने दीया कुमारी एवं महिला मोर्चा की पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को हिरासत में भी लिया गया और अन्य जगह ले जाकर छोड़ दिया गया।

इससे पहले प्रदर्शन के लिए मोर्चा के नेतृत्व में दोपहर को भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर एकत्रित हुईं और यहां एक सभा का आयोजन किया गया। इसे महिला मोर्चा की पदाधिकारियों और प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी एवं सांसद दीया कुमारी एवं अन्य ने संबोधित किया।

इस दौरान जोशी ने कहा कि सरकार को जगाने का एक प्रकार से यह बड़ा आंदोलन खड़ा किया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य में दुष्कर्म की घटनाएं हो रही है जो प्रदेश के गौरवशाली इतिहास को शर्मसार कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य के मुखिया का बयान है कि दुष्कर्म के दर्ज मामलों में 65 प्रतिशत मामले फर्जी पाए जाते हैं। उनके एक मंत्री कह चुके हैं कि राजस्थान मर्दों का प्रदेश है, ऐसी बातें शोभा नहीं देती।

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य में महिलाएं कहीं भी सुरक्षित नहीं बची है और अगर महिला अपनी शिकायत लेकर अधिकारी के पास जाती है तो वहां भी अस्मत मांग ली जाती है। जोशी ने विश्वास दिलाते हुए कहा कि भाजपा की सरकार आने पर नारी शक्ति को जो तिरछी नजर से देखेगा उसे सख्त से सख्त सजा मिलेगी।

इस मौके दीया कुमारी ने कहा कि आज राजस्थान बलात्कार के मामले में नम्बर-एक पर है। लोग इसे राजस्थान की जगह रेपिस्थान कह रहे हैं। यह हमारे लिए शर्म की बात है। कानून व्यवस्था का जिम्मा राज्य सरकार के पास है। गृह विभाग मुख्यमंत्री ने अपने पास रखा हुआ है। लेकिन वह साढ़े चार साल अपनी कुर्सी बचाने में ही लगे रहे। ऐसे में प्रदेश की महिलाएं सरकार से जिस संरक्षण की उम्मीद लगाए बैठी थीं, वह उन्हें कभी मिला ही नहीं।

दीया कुमारी ने प्रदर्शन में घायल हुईं कोली एवं अन्य महिलाओं की एसएमएस अस्पताल जाकर कुशलक्षेम पूछी। इस दौरान भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा अरुण चतुर्वेदी भी अस्पताल पहुंचकर कुशलक्षेम पूछी। इसके बाद दीया कुमारी ने महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूजा कपिल मिश्रा, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अल्का मूंदड़ा, प्रदेश उपाध्यक्ष जयश्री गर्ग, प्रदेश मीडिया प्रभारी स्नेहा कंबोज एवं अन्य महिलाओं से राजस्थान अस्पताल में मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम पूछी।

नसीराबाद : केन्द्रीय विद्यालय का प्रवेश द्वार बंद करने के आदेश से माहौल गर्माया

0

अजमेर। राजस्थान में अजमेर जिले के नसीराबाद में अजमेर रोड सैन्य क्षेत्र में अवस्थित केन्द्रीय विद्यालय के प्रवेश द्वार को बंद करने के सैन्य अधिकारियों के तुगलकी फरमान से विद्यालय का माहौल गर्म हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नसीराबाद केन्द्रीय विद्यालय में प्रवेश के मुख्य द्वार को बंद कर विद्यार्थियों-अभिभावकों को अगले गेट से आने जाने के कह दिया गया। खास बात ये है कि यह दूसरा गेट एक किलोमीटर की दूरी पर है, जिससे परेशान विद्यार्थियों को एक किलोमीटर की दूरी तय कर स्कूल पहुंचने पर मजबूर होना पड़ा। यही आदेश विद्यार्थियों-अभिभावकों के लिए गुस्से का कारण बना।

दरअसल, विद्यालय की ओर जाने वाला यह गेट, सेना का गेट है। लेकिन विद्यार्थियों और अभिभावक इसी गेट से विद्यालय में आवाजाही करते आए हैं। आज अचानक गेट को बंद के आदेश ने सभी को आक्रोश में ला दिया। इसमें विद्यालय प्रशासन की चुप्पी से सभी हैरत में है। बहरहाल, अब सभी को एक किलोमीटर लम्बा फासला तय कर स्कूल पहुंचना होगा।