Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 143 -
होम ब्लॉग पेज 143

तेलंगाना में लड़ाई कांग्रेस और भाजपा की बी टीम बीआरएस के बीच : राहुल गांधी

खम्मम (तेलंगाना)। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने रविवार को दावा किया कि तेलंगाना में आगामी चुनाव में लड़ाई केवल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी की बी-टीम भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के बीच है।

राहुल ने कहा कि पहले लोग कहते थे कि तेलंगाना में बीआरएस, भाजपा और कांग्रेस के बीच लड़ाई है, लेकिन अब जब राज्य में भाजपा खत्म हो गई है और उसके चारों टायर पंक्चर हो गए हैं। अब तेलंगाना में लड़ाई कांग्रेस और भाजपा की बी-टीम के बीच है। उन्होंने ये बातें यहां आयोजित विशाल ‘तेलंगाना जन गर्जना सभा’ में कही।

उन्होंने कहा कि अन्य विपक्षी दलों ने कहा था कि बीआरएस के नेतृत्व वाले मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव (केसीआर) को विपक्ष की बैठक में आमंत्रित किया जाना चाहिए, लेकिन हमने उन्हें स्पष्ट रूप से कहा कि यदि बीआरएस को बुलाया जाता है, तो कांग्रेस बैठक में शामिल नहीं होगी। हमने कहा कि हम बीआरएस के साथ मंच साझा नहीं कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि हमारे दरवाजे उन लोगों के लिए खुले हैं, जिन्होंने पहले कांग्रेस पार्टी छोड़ दी थी, लेकिन अभी भी इसकी विचारधारा में विश्वास करते हैं, लेकिन हमें उन लोगों से कोई लेना-देना नहीं है, जो भाजपा या बीआरएस की विचारधारा में विश्वास करते हैं।

उन्होंने हमारे सत्ता में आने पर वरिष्ठ नागरिकों और विधवाओं के लिए प्रति माह 4000 रुपए की पेंशन की चेयुथा घोषणा की घोषणा करते हुए कहा कि यह गरीब लोगों की मदद के लिए एक और कदम है और हम आदिवासियों को पोडु भूमि देंगे।

उन्होंने कहा कि संसद में कांग्रेस हमेशा भाजपा के खिलाफ खड़ी रही है, लेकिन बीआरएस और तेलंगाना के मुख्यमंत्री राव ने भाजपा की बी-टीम की भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि जब हमने संसद में कृषि कानूनों का मुद्दा उठाया, तो बीआरएस ने भाजपा की मदद की, क्योंकि उनका (केसीआर) रिमोट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास है।

उन्होंने कहा कि कुछ महीने पहले हम कर्नाटक में लड़े थे। वहां भी गरीब विरोधी और भ्रष्ट सरकार थी। कांग्रेस ने उस सरकार को हरा दिया। कर्नाटक का गरीब कांग्रेस के साथ खड़ा था। एक तरफ भाजपा और उसके अरबपति समर्थक थे और दूसरी तरफ गरीब, किसान, दलित, आदिवासी और अल्पसंख्यक थे। तेलंगाना में भी यही होने जा रहा है।

उन्होंने कहा कि जिस तरह हमने कर्नाटक में भाजपा को हराया, उसी तरह हम तेलंगाना में उसकी बी-टीम (बीआरएस) को हराएंगे। कर्नाटक की तरह तेलंगाना में भी एक तरफ मुख्यमंत्री (केसीआर), उनका परिवार और उनके 10 -15 मित्र हैं। दूसरी तरफ किसान हैं, मजदूर हैं, आदिवासी हैं, गरीब हैं, कमजोर लोग हैं।

कांग्रेस के पूर्व सांसद ने कहा कि तेलंगाना के लोगों को यह समझना चाहिए कि केसीआर के भ्रष्टाचार के कारण मोदी का दबाव केसीआर पर है। शराब घोटाले में भ्रष्टाचार की जानकारी एजेंसियों को है। इसलिए हमने कहा कि टीआरएस भाजपा की बी-टीम है। हम इसे यहां हराएंगे।

सबगुरु राशिफल : 3 जुलाई सोमवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु न्यूज। आषाढ़ मास, शुक्ल पक्ष, पूर्णिमा तिथि, गुरु पूर्णिमा पर्व, वार सोमवार, सम्वत 2080, वर्षा ऋतु, रवि उत्तरायण, शाम 05.08 बजे बाद प्रतिपदा तिथि प्रारम्भ।

मेष :- आज आप काफी अच्छे मूड में रहेंगे। तरोताजा होने के लिए अच्छी तरह से आराम करें। आत्मसंयम रहें। पिता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। भवन सुख में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। परीक्षा-प्रतियोगिता में सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। कोई पुरानी बात याद आने से भी थोड़ी देर के लिए आपका मूड खराब हो सकता है। जीवनसाथी आपको धूम्रपान की लत से छुटकारा पाने के लिए प्रेरित करेगा। आज अकस्मात व्यय से परेशानी होगी। प्रेम सम्बंधो में मधुरता आएगी। सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आर्थिक लाभ की स्थिति अच्छी बनी हुई है। शिक्षा के क्षेत्र में किया जा रहा प्रयास सार्थक होगा।

वृषभ :- कामकाज में अच्छा धनलाभ होगा। नया आर्थिक करार अंतिम रूप लेगा और धन आपकी तरफ आएगा। गुस्से पर नियंत्रण रखें। उन लोगों पर नजर रखें जो आपको गलत राह पर ले जा सकते हैं। प्यार-मोहब्बत के लिहाज से दिन थोड़ा मुश्किल रहेगा। पड़ोसियों का दखल शादीशुदा जिन्दगी में दिक्कत पैदा करने की कोशिश कर सकता है। अपने भविष्य की योजना बनाने के लिए अच्छा दिन है। मतभेदों की एक लम्बी श्रृंखला के पनपने के कारण आपको सामंजस्य बिठाने कें मुश्किल आएगी। किसी संत पुरुष के दर्शन सम्भव हैं। अपने स्वभाव को अस्थिर न होने दें।

मिथुन :- आज धन का अधिक से अधिक खर्च होगा। ऐसी जानकारियों को उजागर न करें जो व्यक्तिगत और गोपनीय हों। सम्भव है कि आपके जीवनसाथी की वजह से आपकी प्रतिष्ठा को थोड़ी ठेस पहुँचे। कुछ कामों में फालतू पैसा भी खर्च हो सकता है। आज आप न कोई बड़ा खर्चा करें, न ही ऐसा कोई वादा करें। किसी से किया गया कोई बड़ा वादा आपको परेशानी में भी डाल सकता है। आज लोग आपको विश्वास भरी निगाहों से देखेंगे। आपके निरंतर किये जा रहे कामों की प्रशंसा करेंगे। आज आपका सामाजिक रूप से मानहानि का प्रसंग उपस्थित न हो इसका ध्यान रखना होगा। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ अनुभव करेंगे।

कर्क :- आज किसी सात्विकता में वृद्धि होगी। फिर भी स्वास्थ्य संभालिएगा। अपने गुस्से पर काबू रखें। कार्यभार आज कुछ अधिक रहेगा। परिजनों से विवाद से बचें। नए दोस्त बनेंगे। असहाय लोगों की मदद करें, उन्नति होगी। विद्यार्थियों की पढ़ाई में अवरोध आएगा। ऋण लेन-देन का लाभ होगा। रुके हुए धन की प्राप्ति होगी। सुख-ऐश्वर्य बढ़ेगा। शुभ व सामाजिक कार्यों में संग्लन होंगे। शुभ समाचार मिलेगा। निराशावादी रवैये से बचें क्योंकि न सिर्फ यह आपकी संभावनाओं को कम कर देगा, बल्कि शरीर के आंतरिक संतुलन को भी बिगाड़ देगा। किए गए कामों से सफलता मिल सकती है।

सिंह :- आज आप में गजब का आत्मविश्वास रहने के आसार हैं जो आपकी आर्थिक स्थिति को बेहतर करने में भी सहायक सिद्ध होगा। अपने प्रेमी या जीवनसाथी की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। समझदारी से काम लें और बातचीत कर मसले को सुलझाएं। वैवाहिक जीवन में आप कुछ निजता की जरूरत महसूस करेंगे। स्वजनों से निकटता बढ़ेगी। जीवनसाथी का साथ अधिक ऊर्जावान बना देगा। सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। स्वजनों से शुभ संदेश मिलेंगे। दोस्तों और भाइयों से भी मदद मिल सकती है। किसी खास काम के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है।

कन्या :- आज मनोरंजन में समय बीतेगा। आज का दिन व्यक्तिगत मामलों में उत्साहपूर्ण और मंगलमय है। व्यावसायिक साझीदार सहयोग करेंगे और आप साथ मिलकर टलते आ रहे कामों को पूरा कर सकते हैं। भागीदारी मे लाभ होगा। शुभ काम की संभावना है। अध्ययन या किसी लटके हुए काम की सफलता में आ रही रुकावट दूर होगी। इस समय आपका आकर्षण धर्म की ओर रहेगा। समाज सेवा से आपको मानसिक शांति मिलेगी। भाग-दौड़ की जिन्दगी को आराम देने का यही सही समय है। संपत्ति को लेकर विवाद खड़े हो सकते हैं। संभव हो तो इसे ठण्डे दिमाग से सुलझाने की कोशिश करें। कानूनी दखल फायदेमंद रहेगा।

तुला :- आज आपके विरोधी भी दोस्ती का हाथ बढ़ाएंगे। आज किसी पड़ोसी का व्यवहार आपको आहत कर सकता है। आप उसकी बात को नजरअंदाज करने की कोशिश करें। समय के साथ व्यवहार बदल जाएगा। आज आप समय का सही सदुपयोग करें। तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। आज आप अपने बिजनेस में कुछ नया करने की योजना बना सकते हैं। अपने अतिरिक्त धन को सुरक्षित जगह पर रखिए। शत्रु चिन्ता का दमन, प्रबल से प्रबल विरोधियों के होने पर भी अन्त में सर्वत्र विजय विभूति सफलता की प्राप्ति होगी। किसी मित्र या रिश्तेदार से प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से लाभ होगा।

वृश्चिक :- आज आप मांगलिक आयोजनों की तैयारी में लगे रहेंगे। अचानक हुई रोमांटिक मुलाकात आपके लिए उलझन पैदा कर सकती है। अपने चारों ओर होने वाली गतिविधियों का ध्यान रखें, क्योंकि आपके काम का श्रेय कोई दूसरा ले सकता है। आज आपक मानसिक रूप से परेशान रह सकते है। आज आप अपने व्यवसाय में उच्च अधिकारी के साथ कार्य करते समय संभलकर रहें। आपकी मनोकामनाएं दुआओं के जरिए पूरी होंगी। आज का दिन काम को सुधारने में विशेष योगदान दे रहा है। किसी विशेषज्ञ की सलाह आपके लिए आगे चलकर उपयोगी सिद्ध होगी।

धनु :- आज शान्त और तनाव-रहित रहें। मित्रों के साथ आर्थिक विषय पर कार्य करेंगे। संतानों के लिए समय अनुकूल है। पिता से लाभ होगा और मित्रों से भरपूर सहयोग मिलेगा। परिवारजनों के साथ समय आनंदपूर्वक बीतेगा। जरूरत से ज्यादा वक्त व पैसा मनोरंजन पर खर्च न करें। वैवाहिक जीवन में शारीरिक सुख मिलेगा। अचानक धन लाभ हो सकता है। आपके मन में कुछ बड़े विचार आ सकते है। अपने जीवनसाथी से किसी भी बारे में शिकायत न करें। नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र का विस्तार तथा स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं।

मकर :- आप नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपको सफलता मिलने के अच्छे आसार हैं। परन्तु स्थिरता आने में थोड़ा समय और लगेगा। गप्पबाजी और अफवाहो से दूर रहें। आप आज ऊर्जा से भरपूर होंगे और कुछ असाधारण करेंगे। कम समय में काम को पूर्ण करेंगे। मेहनत अधिक होगी। वैवाहिक चर्चा से प्रसन्न रहेंगे। आज एक समय में एक ही काम करें पूरे फोकस के साथ, जल्द ही सफलता मिलेगी। सफर के लिए दिन ज्यादा अच्छा नहीं है। परिवार के किसी सदस्यों के साथ वैचारिक मतभेद उत्पन्न होंगे। आकस्मिक मुनाफे के जरिए आर्थिक हालात सुदृढ़ होंगे। आज के दिन आपकी योजनाओं में आखिरी पल में बदलाव हो सकते हैं।

कुंभ :- आज प्रतिस्पर्धियों पर आप विजय प्राप्त कर सकेंगे। व्यापार में परेशानी रहेगी अर्थात खर्च रहेगा। बाहरी लोगों के हस्तक्षेप के बावजूद आपको जीवनसाथी के द्वारा हर संभव तरीके से सामर्थ मिलेगा। व्यापार अच्छा लाभ देगा। नौकरी में अधिकारी खुश रहेंगे। कृषि ठीक-ठीक रहेगी व लाभ मिलेगा। भाई से सहयोग प्राप्त होगा। आज आप आसानी से पैसे इकट्ठा कर सकते हैं। परिवार से मनमुटाव की स्थिति रहेगी। आज आप मानसिक उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। कार्यक्षेत्र दोस्तों की मदद से वित्तीय कठिनाईयां हल हो जाएंगी। व्यवसाय में वृद्धि होने के साथ अच्छा मुनाफा होगा।

मीन :- यदि आज आप अपने लिए कुछ खास करना चाहते हैं तो आज का दिन एकदम उचित है। आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरुरत है। माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य के लेकर कुछ चिंता हो सकती है। आमदनी के नए स्रोत मिलेंगे। निकटता आएगी। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन मुश्किल भरा हो सकता है। परिश्रम से कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे। नौकरी व व्यावसायिक कार्य सफल होंगे। आज जीवनसाथी के बीच वाद-विवाद हो सकता है।

ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में बंगारू से पटेल तक तीनों सांसदों के कार्यकाल को लिया आड़े हाथों

सिरोही में ब्लॉक कांग्रेस की बैठक को संबोधित करते संयम लोढ़ा

शिवगंज। सिरोही विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय विधायक एवं मुख्यमंत्री के सलाहकार संयम लोढा ने सोमवार को उथमण टोल प्लाजा के समीप स्थित मातरमाताजी मंदिर परिसर में आयोजित ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक में भाजपा पर बड़ा हमला करते हुए कहा कि पिछले २५ सालों में सिरोही-जालोर की जनता ने भाजपा के तीन सांसदों को लोकसभा में जीताकर भेजा है। इसमें से एक सांसद तो तीन बार जीत चुके है, मगर वे यह तो बताए कि इतने सालों में उन्होंने सिरोही जालोर के विकास के लिए केन्द्र सरकार से कौनसी ऐसी बडी योजना को स्वीकृत करवाया है जिससे इस लोकसभा क्षेत्र की दशा और दिशा बदल सके।

केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री शेखावत ने गहलोत सरकार पर बोला जोरदार हमला

जोधपुर। केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा कि राजस्थान की जनता वर्तमान भ्रष्ट सरकार से आजिज आई हुई है। पहली बार है कि सरकार के भ्रष्टाचार के बारे में आम आदमी ही नहीं, बल्कि खुद सत्तारूढ़ दल के विधायक विधानसभा में खुलकर बोल रहे हैं।

शनिवार को मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में शेखावत ने गहलोत सरकार पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि यह सरकार अब तक की सबसे भ्रष्टतम सरकार है। कांग्रेस सरकार पिछले साढ़े चार साल में हर मोर्चे पर विफल है। इसने कोई वादा पूरा नहीं किया। साढ़े नौ हजार किसानों की जमीनें नीलाम हो गई, लेकिन इनका कर्जा माफ नहीं किया। युवाओं से किए वादों से भाग रही है। निरंतर पेपर लीक हो रहे हैं। माफिया का आतंक बढ़ा है। कांग्रेस सरकार तुष्टीकारण की नीति पर चल रही है। महिलाओं के प्रति अत्याचार बढ़ रहे हैं।

केन्द्रीय मंत्री शेखावत ने कहा कि मुखिया का फोकस सुशासन के बजाय कुर्सी बनाए रखने में है। विधायकों ने जिस गति और जिस पैमाने से भ्रष्टाचार किया है, उससे यह सरकार अब तक की सबसे भ्रष्टतम सरकारों में से एक की श्रेणी में शामिल हो गई है। ये बात भाजपा ही नहीं कह रही, खुद कांग्रेस के विधायक और मंत्री का दर्जा प्राप्त विधायक सदन में खुलेआम सरकार में व्याप्त भ्रष्टाचार की बात कह रहे हैं। राजस्थान की जनता वर्तमान भ्रष्ट सरकार से आजिज आई हुई है। इस बार ऐतिहासिक बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनेगी।

जल जीवन मिशन भी भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा

शेखावत ने कहा कि प्रदेश में जल जीवन मिशन को सबसे ज्यादा बजट आवंटित हुआ था, लेकिन काम की गति में यह सरकार सबसे फिसड्डी है और नीचे के तीन राज्यों की श्रेणी में है। जल जीवन मिशन भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया। मीडिया में आए दिन जल जीवन मिशन की खबरें आती रहती हैं। इससे दुःख होता है। राज्य सरकार को इसे रोकने के लिए सख्त कदम उठाने चाहिए। उन्होंने कहा कि राजस्थान के एक करोड़ पांच लाख परिवारों को पानी पहुंचाना है।

केन्द्र ने राज्य के सारे प्रोजेक्ट मंजूर किए, लेकिन इसे पूरा करने की जिम्मेदारी राजस्थान सरकार की है। यहां की भौगोलिक स्थितियों की चुनौतियां भी हैं, विशेष रूप से जैसलमेर और बाड़मेर की, लेकिन अंतत: राज्य सरकार को पानी पहुंचाने का काम करना पड़ेगा। उत्तर प्रदेश मे एक प्रतिशत से यात्रा शुरू की थी, आज वह 50 प्रतिशत तक पहुंच गया। राजस्थान में 12 प्रतिशत से यात्रा शुरू की थी, आज वह 40 प्रतिशत तक भी नहीं पहुंच पाया।

जल के क्षेत्र में सबसे ज्यादा निवेश

केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि भारत जल के क्षेत्र में सबसे ज्यादा निवेश करने वाला पहला देश है। इसमें 20 लाख करोड़ का निवेश किया गया है। भूगर्भ के जल के लेखा-जोखा रखने के लिए मैपिंग की है। भूजल के लिए अटल भूजल योजना है। बांध पुनर्वास योजना भी देश में विश्व की सबसे बड़ी योजना है।

विस्तारकों से किया संवाद

केन्द्रीय मंत्री शेखावत ने अपने निवास पर विस्तारकों से संवाद किया। उन्होंने बताया कि ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ अभियान के तहत जोधपुर शहर भाजपा के 12 मंडलों में बूथ समितियों पन्ना प्रमुख की सूचियों के सत्यापन पुनरीक्षण के लिए गोवा से विस्तारकों का दल जोधपुर प्रवास पर है। जोधपुर संभाग में तकरीबन 135 विस्तारक साथी सत्यापन का कार्य करेंगे।

गोवा से आए विस्तारकों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भोपाल में मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम के संबंध में चर्चा की और भोपाल प्रवास के अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी जी के ओजस्वी उद्बोधन और मार्गदर्शन से उनको बूथ पर काम करने की गाइडलाइन मिली। मनीष पुरोहित और आदित्य सिंह गहलोत ने विविध मंडलों में विस्तारकों द्वारा किए जा रहे सत्यापन के कार्य के विषय में जानकारी दी। इस दौरान जिला अध्यक्ष देवेन्द्र सालेचा भी साथ रहे।

प्रबुद्ध जनों से की घर जाकर मुलाकात

शेखावत ने भाजपा के संपर्क से समर्थन अभियान के तहत प्रबुद्ध जनों के निवास स्थान पर जाकर मुलाकात की। केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, उपलब्धियों और संगठन के उद्देश्यों से रू-ब-रू कराया। जिला अध्यक्ष देवेन्द्र सालेचा और मनीष पुरोहित के साथ शेखावत ने जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय जोधपुर के कमला नेहरू महिला महाविद्यालय की पूर्व निदेशक प्रोफेसर डॉ. कामिनी दिनेश, समाजसेवी देवीलाल दिनेश, बीएसएफ के सेवानिवृत्त डीआईजी नरपत सिंह, कर्नल कृष्ण वल्लभ ओझा, गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा के चेयरमैन हरजीत सिंह भूटानी, कस्टम विभाग से सेवानिवृत्त अधिकारी भगाराम मेघवाल, समाजसेवी भगवान सिंह भाटी सहित अनेक प्रबुद्ध नागरिकों से मिले।

सभी को मोदी सरकार के कामकाज की बुकलेट भेंटकर की। शेखावत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाल के विदेश दौरों के संबंध में भी अवगत कराया और कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के विदेश दौरों से भारत का वैश्विक स्तर पर कद और ऊंचा हुआ है। वहीं, जोधपुर प्रवास के दौरान केन्द्रीय मंत्री शेखावत ने आमजन से भी मुलाकात कर समस्याओं को सुना और यथासंभव निराकरण का प्रयास किया। शेखावत शोक सभाओं में भी शमिल हुए।

सेवानिवृत एडीएम रामसुख गुर्जर का बाघसुरी में अभिनंदन

नसीराबाद। रावतभाटा से एडीएम पद से सेवानिवृत्त हुए रामसुख गुर्जर का रविवार को बाघसुरी गांव में लोगों ने भव्य स्वागत किया। ग्रामीणों ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए माल्यार्पण कर अभिनंदन किया। इस मौके पर भारू गुर्जर, जगदीश साधु, गोरधन गुर्जर, अमरचंद, लालाराम, रामकिशन देवड़ा, दिनेश, प्रहलाद, राजेश नाई, संग्राम भडाणा आदि मौजूद रहे।

अंधेरा छटेगा, सूरज निकलेगा और कमल खिलेगा : वसुंधरा राजे

कोटा। राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने राज्य की कांग्रेस सरकार पर भ्रष्टाचार, महिला एवं दलित अत्याचार तथा बेरोज़गारी बढ़ने का आरोप लगाते हुए दावा किया है कि अब अंधेरा छटेगा, सूरज निकलेगा और कमल खिलेगा।

राजे रविवार को कोटा में एक रैली में बोल रही थीं। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि अब प्रदेश इस सरकार से छुटकारा पाना चाह रहा है क्योंकि यह सरकार अधिकांश काग़ज़ों, बयानों, निर्देशों, आपसी झगड़ों और होटलों में ही दिखाई दी है।

उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि हम सिर्फ़ चुनाव ही नहीं, लोगों का दिल भी जीतते है। अब समय आ गया है हर बूथ पर जाएं और लोगों का दिल जीते। प्रदेश में भाजपा और देश में नरेन्द्र मोदी की भाजपा सरकार बनाएं। ध्यान रहे कई बार ख़रगोश कछुए को कमजोर समझ लेने की भी भूल कर लेता है। ऐसा नहीं करना है। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पंक्तियां बोलते हुए कहा कि विश्वास कीजिए अंधेरा छटेगा, सूरज निकलेगा और कमल खिलेगा।

उन्होंने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस के शासन में विकास तो हुआ पर राजस्थान का नहीं कांग्रेस, भ्रष्टाचार, महिला एवं दलित अत्याचार तथा बेरोज़गारी का हुआ। उन्होंने कहा कि हमने मुफ़्त ईलाज के लिए भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना शुरू की, उसका नाम बदल कर इन्होंने चिरंजीवी स्वास्थ्य कर दिया। कहते हैं कि इस योजना में 25 लाख तक का ईलाज होता है, लेकिन 2021 से लेकर अब तक औसतन साढ़े 11 हज़ार रूपए भी चिरंजीवी योजना में एक मरीज़ पर खर्च नहीं हुए।

राजे ने कहा देश में पहली बार हमने महिलाओं को पंचायत राज संस्थाओं में 50 प्रतिशत आरक्षण दिया। नगर निकाय चुनाव में भी 50 प्रतिशत आरक्षण दे रहे थे, पर कांग्रेस अदालत में चली गई और महिलाओं का यह आरक्षण रुक गया।

उन्होंने कहा कि कोटा, बूंदी, झालावाड़, बारां सहित 13 ज़िलों की पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (ईआरसीपी) शुरू की गई उसे भी इस सरकार ने उलझा दिया। नदियों को जोड़ने का काम रुक गया। परवन सिंचाई परियोजना भी वैसे की वैसे ही पड़ी है। हमारे मुख्यमंत्री जल सावलम्बन अभियान भी रोक दिया गया। बिजली की दरें दुगनी से अधिक कर दी गई और वादा करके किसानो का क़र्ज़ माफ़ नहीं किया गया। क़रीब चार दर्जन से अधिक किसान आत्महत्या कर चुके हैं। व्यापारियों के साथ आए दिन लूट पाट हो रही है। साइबर क्राइम तेजी से बढ़ रहा है। खुले आम मर्डर हो रहे है।

राजे ने केन्द्र की मोदी सरकार की प्रशंसा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र के नौ साल भारत का सौभाग्य काल है। कभी जो देश भारत की तरफ़ आंख उठा कर देखते थे, वो आज भारत के सामने नज़रें झुका कर खड़े हैं। यह अंतर है सिर्फ़ नौ सालों का। उनकी रैली में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने पर कोटा में लंबा जाम लग गया।

अजित पवार ने राकांपा को विभाजित किया, शिंदे सरकार में उप मुख्यमंत्री बनें

मुंबई। महाराष्ट्र में हुए अचानक राजनीतिक घटनाक्रम में, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता एवं पार्टी प्रमुख शरद पवार के भतीजे अजीत पवार रविवार को राकांपा को विभाजित कर पार्टी के आठ अन्य विधायकों के साथ राज्य के एनडीए मंत्रिमंडल में शामिल हो गए।

वर्ष 2019 के बाद से यह दूसरी बार है जब 63 वर्षीय अजित पवार राज्य की एनडीए सरकार में शामिल हुए हैं, इससे पहले वह 2019 में दो दिनों के लिए उपमुख्यमंत्री बनने के बाद राकांपा में वापस लौट गए थे।

लंबे समय तक महाराष्ट्र में विपक्ष के नेता रहे अजित पवार ने रविवार को देवेंद्र फडनवीस के अलावा दूसरे उपमुख्यमंत्री के रूप में पदभार संभाला। उन्हें राकांपा के वरिष्ठ नेता प्रफुल्ल पटेल की उपस्थिति में यहां राजभवन में राज्यपाल रमेश बैस ने शपथ दिलाया। पटेल ने राज्य मंत्री के रूप में शपथ नहीं ली और अटकलें हैं कि उन्हें केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है।

शपथ ग्रहण करने के बाद पवार ने मीडियाकर्मियों से कहा कि राकांपा के कुछ अन्य विधायकों को जल्द ही शिंदे मंत्रिमंडल में शामिल किया जाएगा और कहा कि उन्होंने देश के विकास और महाराष्ट्र के लोगों की समस्याओं का समाधान करने के लिए यह निर्णय लिया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की।

तत्कालीन मुख्यमंत्री और पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे के खिलाफ बगावत कर सत्तारूढ़ शिवसेना में इसी तरह का विभाजन कर एक वर्ष पहले खुद मुख्यमंत्री बने शिंदे ने दावा किया कि राकांपा के 54 में से 35 विधायक श्री पवार के साथ राजभवन में मौजूद थे। उन्होंने कहा कि कुल मिलाकर नए उपमुख्यमंत्री को राकांपा के 40 से ज्यादा विधायकों का समर्थन प्राप्त है।

अजित पवार के बाद छगन भुजबल, दिलीप पाटिल, हसन मुश्रीफ, धनंजय मुंडे, अनिल पाटिल सहित आठ रांकपा विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली। भुजबल राज्य में एक प्रमुख ओबीसी नेता हैं। अजित पवार की तारीफ करते हुए मुख्यमंत्री शिंदे ने कहा कि उन्होंने हमेशा विकास की राजनीति की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब उनकी डबल इंजन सरकार- भाजपा और शिवसेना (शिंदे) के पास विकास के लिए ट्रिपल इंजन है।

शिंदे ने कहा कि पवार के शामिल होने से राज्य सरकार को और मजबूती मिलेगी जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राज्य के विकास के लिए पहले से ही काम कर रही है। दूसरी ओर, महाराष्ट्र राकांपा के मुख्य प्रवक्ता महेश तापसे ने इसे भाजपा के ‘ऑपरेशन लोटस’ का हिस्सा बताया।

तापसे ने एक बयान में कहा कि सभी नेता, कार्यकर्ता, जिला अध्यक्ष और संगठन सदस्य शरद पवार के साथ हैं। पिछले कुछ महीनों से राज्य के राजनीतिक गलियारों में अजित पवार के पार्टी छोड़ने की अटकलें लगायी जा रही थी।

ऐसा माना जा रहा है कि अजित पवार पार्टी में खुद को दरकिनार किए जाने से नाखुश थे क्योंकि पार्टी प्रमुख शरद पवार ने अपनी बेटी सुप्रिया सुले और वरिष्ठ नेता प्रफुल्ल पटेल को कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में पदोन्नत किया था।

हाल ही में, अजित पवार विपक्ष के नेता का पद छोड़ना चाहते थे और संगठनात्मक जिम्मेदारी की मांग कर रहे थे लेकिन पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में उन्हें दो महीने तक इंतजार करने के लिए कहा था।

राजगढ़ धाम पर महिलाओं में नशा त्यागने की मची होड़

अजमेर। समीपवर्ती सर्वधर्म धार्मिक स्थल श्री मसाणिया भैरव धाम राजगढ़ पर रविवार को श्रद्धालुओं की अपार भीड़ उमड़ी। धाम के उपासक चम्पालाल महाराज ने मंदिर परिसर में बाबा भैरव व मां कालिका के साथ चक्की वाले बाबा तथा सर्वधर्म मनोकामनापूर्ण स्तम्भ की पूजा अर्चना की।

धाम के प्रवक्ता अविनाश सेन ने बताया कि चम्पालाल महाराज की प्रेरणा से रविवारीय मेले में धाम पर पिछले कई वर्षो से चलाए जा रहे नशामुक्ति महाअभियान में रविवार को देश-प्रदेश से आई महिलाओं ने पुरूशों की तुलना में अधिक संख्या में नशे की लत को त्यागने के लिए बढ़-चढ़कर नशामुक्ति का संकल्प लेते हुए जीवन में दोबारा कभी नशा नहीं करने का प्रण लिया। इन्हीं महिलाओं में से कुछ महिलााओं ने यह भी संकल्प लिया कि वे अपने परिवार व समाज में भी नशे में लिप्त महिला व पुरूशों को नशा त्यागने हेतु प्रेरित करेंगी।

धाम पर गुरूपूर्णिमा महोत्सव हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। धाम के मुख्य उपासक चम्पालाल महाराज ने गुरूपूर्णिमा महोत्सव पर आने वाले सभी श्रद्धालुओं से किसी भी प्रकार की भेंट, दान-दक्षिणा, माला आदि नहीं लाने को कहा। धाम पर हजारों की भीड़ के चलते नसीराबाद थाना प्रभारी महावीर मीणा के साथ चौकी प्रभारी भौम सिंह व पुलिस लाइन अजमेर से आए पुलिस जाप्ते सहित तैनात रहे।

रविवार को बारिश के मौसम के बावजूद धाम पर आए भीड के चलते श्रद्धालुओं को काफी इन्तजार के बाद बाबा भैरव, मां कालिका के दर्शन हुए। सर्वधर्म मनोकामनापूर्ण स्तम्भ कर परिक्रमा कर चमत्कारी चिमटी प्राप्त करने के पश्चात मुख्य स्थान चक्की वाले बाबा के मंदिर पर राजा रानी कल्पवृक्ष के भी परिक्रमा कर अपने परिवार के खुशहाली के लिए मन्नत मांगी।

तखतगढ़ में चौमासी चौदस पर मातर-घूघरी का लगाया भोग

तखतगढ़ (पाली)। कस्बे सहित क्षेत्रभर में चौमासी चौदहस पर रविवार को चौंदरा माता मंदिर में महिलाएं अपने बच्चों एवं परिवार की खुशहाली को लेकर घूघरी एवं मातर का प्रसाद चढ़ाकर खुशहाली की कामना की। मंदिर पर पूजन के लिए दिनभर तांता लगा रहा।

दरअसल, आषाढ़ मास की शुक्ल एकादशी से लेकर श्रावण, भाद्रपद, अश्विन एवं कार्तिक मास की शुक्ल एकादशी तक के चार महीनों को चातुर्मास कहा जाता है। इन्हीं महीनों की शुक्ल चतुर्दशी तिथि को चौमासी चौदस भी कहा जाता है। वर्षा ऋतु के काल की अवधि चार मास तक की होती है इसलिये इसे चौमासा कहा जाता है।

वर्षा ऋतु का आगमन अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार मानसून की पहली बारिश के साथ ही माना जाता है। आषाढ़ मास की शुक्ल एकादशी यानि देवशयनी एकादशी से लेकर कार्तिक शुक्ल एकादशी यानि देवउठनी एकादशी तक रहता है। चौमासे के इन चार महीनों को बहुत खास माना जाता है जिस कारण इन महीनों में पडने वाली शुक्ल चतुर्दशी यानि चौमासी चौदस भी बहुत महत्वपूर्ण हो जाती है। रविवार रात को गोविंदपुरी महाराज भजनों का प्रस्तुतियां देंगे।

शिव को वरमाला पहनाकर तखतगढ़ में उषा बहन ने जीवन किया समर्पित

तखतगढ़ (पाली)। तखतगढ़ के इतिहास में रविवार को एक अनोखा कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम में एक बहन उषा ने भगवान शिव को वरमाला पहनाकर स्वयं का जीवन समर्पित किया। शादी के गीतों के बीच सांस्कृतिक कार्यक्रम में सैकड़ों नगरवसी साक्षी बने।

रविवार को उनके समर्पण जीवन को लेकर बहुमान कार्यक्रम रखा गया। इस बहुमान समारोह में तालियों की गड़गड़ाहट गूंज उठी। दरअसल, ब्रह्माकुमारीज संस्थान के अंतरराष्ट्रीय मुख्यालय शांतिवन में शनिवार को शिव को दूल्हे के रूप में स्वीकार करने वाली 450 बेटियों ने सात संकल्प भी लिए। इनके माता-पिता ने भी सात संकल्प लिए।

इस मौके पर महाराष्ट्र प्रांत के नागपुर जिले के आरोली निवासी पिता कंठीराम तुकाराम नान्हे एवं माता दुर्गा कंठीराम नान्हे के दांपत्य जीवन में 30 जून 1989 को उषा बहन का जन्म हुआ।उनकी पढ़ाई नागपुर में हुई। बीए तक पढ़ी उषा बहन के दो भाई है। बीते आठ सालों से तखतगढ़ राजयोग केन्द्र में प्रशिक्षण ले चुकी ब्रह्माकुमारी उषा बहन ने 30 जून को अपने जन्मदिन पर ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में जीवन समपर्ण किया। ब्रह्माकुमारी उषा बहन के जीवन के समपर्ण को लेकर तखतगढ़ कस्बे के सैनिक काॅलोनी स्थित बालिका विद्यालय में बहुमान कार्यक्रम रखा गया।

शोभायात्रा में झलकी आस्था

तखतगढ़ के भूतपूर्व सैनिक कॉलोनी राजयोग केन्द्र से प्रारम्भ होकर कुन्देश्वर महादेव मन्दिर पहुंची। वहां से विभिन्न मार्गो से होते हुए मैन बाजार होते हुए भूतपूर्व सैनिक कॉलोनी राजयोग केन्द्र पहुंची। शोभायात्रा में धर्म की आस्था झलकी।

सकारात्मक सोच से मिलती है उर्जा

तखतगढ़ के ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के तत्वावधान में आयोजित समारोह की अध्यक्षता राजयोगी राज ऋषि तपस्वी ब्रह्माकुमार सूर्य भाई ने की। उन्होंने कहा कि सुबह से स्वयं सकारात्मक सोच रखे। जिससे दिनभर नई उर्जा का संचरण होता है। विशेष अतिथि जालोर की राजयोगीनी ब्रह्माकुमारी रंजु दीदी थी। समारोह में विशेष अतिथिहरिपुरी महाराज हेममठ, कवलां एवं युवाचार्य अभयदास महाराज तखतगढ़ थे।

इस मौके पर मुख्य अतिथि प्रतापसिंह बिठिया दूध डेयरी चेयरमैन पाली, ललित रांकावत अध्यक्ष नगरपालिका तखतगढ़ एवं मनोज नामा उपाध्यक्ष नगरपालिका तखतगढ़ ने शिरकत की। राजयोग केंद्र की मुख्य संचालिका ब्रह्माकुमारी भावना बहन व संचालिका शोभा बहन समर्पण समारोह का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन बालोतरा प्रभारी उमा बहन ने किया। अतिथियों का नीता बहन ने तिलक, मिनातरी बहन द्वारा डूपट्टा, पूजा, रिंकूपमेद एवं विनोद ने हार एवं पवनी बहन एवं भरत भाई व किषोर भाई ने साफा पहनाकर स्वागत किया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम में दी उम्दा प्रस्तुतियां

उषा बहन के समर्पण को लेकर आयोजित बहुमान कार्यक्रम में बालिका प्रेरणा ने आयो रे सुबह दिन आयो रे…, ईसी कुमारी ने मुबारक हो तूझको.., कुमार आरती ने मैं तो शिव की पुजारिन बनूगी…, गौतम कुमार ने मेरी प्यारी बहना बनेगी दुल्हनियां…, कुमारी परी ने प्रभू यहीं की डोली में…, कुमारी उर्मिला पालकी में होकर सवार चली… सहित अन्य संगीतमय गीतों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम में उम्दा प्रस्तुतियां दी।