Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 159 -
होम ब्लॉग पेज 159

यूनान में हुई नाव दुर्घटनाग्रस्त में मारे गए 300 पाकिस्तानी : सनाउल्लाह

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के गृहमंत्री ने राणा सनाउल्लाह ने कहा है कि दक्षिण यूनान में हुई नाव दुर्घटना में 300 पाकिस्तानी मारे गए थे और नाव में कुल 350 पाकिस्तानी सवार थे।

डॉन समाचार पत्र की आज प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार सनाउल्लाह ने शुक्रवार को नेशनल असेंबली में बताया कि अब तक मिली जानकारी के अनुसार इस हादसे में 300 से अधिक पाकिस्तानी नागरिकों मौत हुई है। उन्होंने कहा कि यह किसी एक आतंकवादी हमले में हुई मौतों की संख्या से भी अधिक है।

उल्लेखनीय है कि 14 जून को घटित हुई इस दुर्घटना और नाव पर सवार पाकिस्तानियों की संख्या के बारे में कोई आधिकारिक आंकड़ा नहीं था। इससे पहले की रिपोर्ट में इस हादस में मरने वाले पाकिस्तानियों की संख्या 209 बताई गई थी। उन्होंने कहा कि यह दुर्घटना न केवल भूमध्य सागर की सबसे भीषण त्रासदियों में से एक है।

उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में किसी आतंवादी हमले में भी इतनी बड़ी संख्या में लोग हताहत नहीं हुए हैं। बरामद शवों की पहचान डीएनए-मिलान के जरिए ही संभव है, जिसके लिए राष्ट्रीय डेटाबेस और पंजीकरण प्राधिकरण और फोरेंसिक प्रयोगशालाओं के माध्यम से पीड़ितों के माता-पिता और बच्चों के नमूने एकत्र किए गए है। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवारों से संपर्क करने के लिए विशेष डेस्क स्थापित किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि अब तक 281 परिवारों ने अधिकारियों से संपर्क किया है और आशंका व्यक्त की है कि उनका कोई प्रियजन जहाज पर हो सकता है। उन्होंने कहा कि 193 डीएनए नमूने एकत्र किए गए हैं और पहचान प्रक्रिया के बाद पीड़ितों के शव वापस लाए जाएंगे। अवैध रूप से यूरोप में प्रवेश करने का प्रयास करने वाले 99 प्रतिशत पाकिस्तानी पहले वैध वीजा पर मिस्र, लीबिया या संयुक्त अरब अमीरात की यात्रा करते हैं। उन्होंने कहा कि ये मानव तस्करों के तीन पंसदीदा रास्ते हैं।

सनाउल्लाह ने कहा कि प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ द्वारा ग्रेड 22 अधिकारी की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया गया है। समिति तीन क्षेत्रों में काम कर रही है, जिनमें से एक तस्करों के खिलाफ कार्रवाई है। उन्होंने कहा कि मानव तस्करी के मामलों में सजा की दर बेहद कम है। पिछले पांच वर्षों के आंकड़ों से पता चलता है कि दोषियों को शायद ही कभी सजा दी जाती है।

उन्होंने मौजूदा कानून में कमियों की ओर इशारा करते हुए कहा कि कड़े कानून के लिए संशोधन प्रस्ताव लाया जा रहा हैं। उन्होंने कहा कि मैं सदन को आश्वासन देता हूं कि हम कोई प्रयास नहीं छोड़ेंगे, और जांच समिति द्वारा सिफारिशों का एक व्यापक सेट प्रस्तावित किया जाएगा, जिसे सरकार लगन से लागू करेगी।

आबूरोड: रात को अस्पताल में भर्ती युवक ने सुबह लौटकर किया चाकू से हमला

आबूरोड में चाकू के हमले में घायल युवक।

सबगुरु न्यूज-आबूरोड। बिना आईडी कार्ड के कमरा नहीं देना एक होटल वाले को भारी पड़ गया। इस वजह से होटल कमरा मांगने वाले युवक ने होटल संचालक पर हमला कर दिया।

घटना आबूरोड रेलवे स्टेशन के पास की है। आबूरोड सिटी एसएचओ सरोज बैरवा के अनुसार आबूरोड रेलवे स्टेशन के पास रोहित वैष्णव का गेस्ट हाउस है, जिसके बाहर उसकी चाय की थड़ी भी है। गुरुवार देर रात को शराब के नशे में धुत आबूरोड निवासी कुणाल शर्मा ने गेस्ट हाउस में रूम देने लेना पहुंचा। उसके पास आईडी नहीं थी। इसलिए उसे रूम देने से इनकार कर दिया। इससे नाराज होकर वह चाय की थड़ी पर बैठे गेस्ट हाउस संचालक रोहित से झगड़ा करने लगा।

दोनों पक्षों में हुई मारपीट में कुणाल व रोहित घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। शुक्रवार तड़के आरोपी कुणाल बिना बताए अस्पताल से निकल कर चाय की थड़ी पर पहुंच गया। वहां काम करने वाले सनोज के साथ मारपीट की। इसमें सनोज घायल हो गया। घायल का आरोप है कि कुणाल ने चाकू से उस पर हमला किया। पुलिस ने रोहित की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की है, वहीं आरोपी कुणाल को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया।

सिरोही जिले की लीक से हटकर खबरों से अपडेट रहने के लिये नीचे दिए लिंक से व्हाट्सएप समूह से जुड़ें।..

https://chat.whatsapp.com/LdS81WO2Rv3LH9o7YQ6dKo

सबगुरु राशिफल : 24 जून शनिवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु न्यूज। आषाढ़ मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि, वार शनिवार, सम्वत 2080, वर्षा ऋतु, रवि उत्तरायण, रात 10.17 बजे बाद सप्तमी तिथि प्रारम्भ।

मेष :- आज मानसिक शांति रहेगी। परिवार में भी सुख-शांति रहेगी। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आज आप घर और ऑफिस दोनों स्थानों पर शान्तिपूर्ण माहौल बनाने की कोशिश करेंगेǀ व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रह सकती है। जरूरतमंद की मदद करेंगे। जीवन में सार्थकता की तलाश में योग, अध्यात्म और धार्मिक गतिविधियों को समय दे सकते हैं। शुभ समाचार मिल सकता है। अपनी निजी बातें किसी के साथ भी ना बांटें और कोई भी कडवा पाठ सीखने के लिए भी खुद को तैयार रखें।

वृषभ :- आज अटके हुए कार्य बन सकते हैं। वित्तीय स्थिति में सुधार भी संभव है। निजी संबंध सहायक रह सकते हैं। आय से अधिक धन व्यय होगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में सावधानी रखें। निवेश लाभकारी साबित हो सकता है। मित्रों के साथ मौज मस्ती में समय बीतेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। दिन प्रसन्नता पूर्वक बीतेगा। एजुकेशन में सार्थक परिणाम मिल सकते हैं। अपनी भावनाओं को दबाएँ और छुपाएँ नहीं। अपने जज़्बात दूसरों के साथ साझा करने से फायदा मिलेगा। प्राप्त हुआ धन आपकी उम्मीद के मुताबिक नहीं होगा। बच्चे आपको निराश कर सकते हैं।

मिथुन :- आज अचानक आय वृद्धि के स्रोत विकसित हो सकते हैं। नौकरी में अफसरों से मतभेद रहेंगे। साहस, पराक्रम और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आज का दिन आपको कई नए अनुभव दे कर जाएगा। यदि आपकी आर्थिक स्थिति की बात करें तो शेयर बाजार में पैसे लगाना मुनाफे का सौदा होगा, समय इसकी गवाही दे रहा है। कारोबार के विस्तार के लिए लोन की आवश्यकता पड़ सकती है। आय बढ़ने से मन प्रसन्न रहेगा। भौतिक सुख-साधन आसानी से जुटा लेंगे।रोजगार संबंधी समस्या हल होगी। वाद-विवाद की संभावना है।

कर्क :- आज व्यस्तता के बावजूद प्रसन्न रहेंगे। पार्टनर से नोकझोंक संभव है। आर्थिक क्षेत्र में उन्नति हो सकती है। परिवार में सुख-शांति व धार्मिक माहौल बना रह सकता है। आपके दिल-दिमाग में एक से ज्यादा विचार एक साथ चलते रहेंगे। शादीशुदा लोगों की लाइफ में प्यार बढ़ेगा। संबंधों में मजबूती भी आएगी। बस अपने लाइफ पार्टनर की कुछ आदतों को लेकर सावधान रहें। खरीदारी में फायदे के सौदे हो सकते हैं। सरकारी कार्य गति पकड सकते हैं। सेहत बेहतर रहेगी। क्रोध व आवेश पर नियंत्रण रखें। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। परिवार में हंसी-खुशी का माहौल रहेगा। तनाव दूर करने के लिए परिवार वालों की मदद लें। वाणी माधुर्य का लाभ मिलेगा।

सिंह :- आज आप धार्मिक क्रियाकलापों में भाग लेंगे। खानपान में रुचि बढ़ेगी। कारोबार में लाभ की स्थितियां निर्मित होंगी। व्यावसायिक यात्रा सफल होगी। संतान की ओर से चिंतामुक्त होंगे। आपके कानूनी कामों में गति आएगी। आय के साधन बनाने के प्रयास सफल होंगे। दूसरों को खुशियाँ देकर और पुरानी गलतियों को भुलाकर आप जीवन को सार्थक बनाएंगे। तब तक कोई वादा न करें, जब तक कि आप पूरी तरह उसे पूरा करने में सक्षम न हों। आप चाहें तो परेशानियों को मुस्कुराकर दरकिनार कर सकते हैं या उनमें फँसकर परेशान हो सकते हैं।

कन्या :- आज का दिन आपके लिए क्रियाशील रह सकता है। समय आत्मबल और साहस में वृद्घि के संकेत दे रहा है। विरोधी शांत रह सकते है। कार्य क्षेत्र में सफलता से खुशी मिल सकती है। स्वजनों का अपेक्षित सहयोग प्राप्त हो सकता है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। व्यापार में उतार-चढ़ाव रहेगा। नौकरी में उच्चाधिकारी अधिक कार्य भार दे सकते हैं। परिवार में धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है। समाज के कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। पत्नी से मनमुटाव हो सकता है। आर्थिक तौर पर बेहतरी के चलते आपके लिए जरूरी चीज़ें खरीदना आसान होगा। किसी दूर के रिश्तेदार से अचानक मिली खबर आपका दिन बना सकती है।

तुला :- आज मन अशांत रहेगा। जीवनसाथी से मतभेद बढ़ सकते हैं। पिता को स्वास्थ्य विकार रहेंगे। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। आज आपको लगेगा कि आपको किसी सलाहकार, खास तौर से किसी वरिष्ट व्यक्ति को अपने मार्ग दर्शन के लिए बुलाना चाहिए। आप शायद अपनी जिंदगी को लेकर कुछ दुविधा में हैं या फिर किसी खास परिस्थिति से बाहर नहीं निकल पा रहे है। व्यापार में धोखाधड़ी हो सकती है। पत्नी की भावनाओं का सम्मान करें। आपका कोई बड़ा शायद आपको सही सलाह दे पाएगा जिससे आपको लाभ होगा। कोर्ट-कचहरी के काम हाथ में लेने पर कामयाबी मिलेगी।

वृश्चिक :- आज के दिन आप विचारों को गतिशीलता से दुविधा का अनुभव करेंगे। इस वजह से किसी भी निर्णय लेने में परेशानी होगी। किसी एक निर्णय पर नहीं आ सकेंगे। आज का दिन आपके लिए नौकरी-धंधे के क्षेत्र में स्पर्धा युक्त रहेगा। मानसिक परेशानियों में कुछ कमी आ सकती है तथा आज प्रसन्न रह सकते हैं। विरोधियों का प्रभाव कम हो सकता है। अटके कार्य पूर्ण हो सकते हैं। व्यवसायिक लाभ के भी योग बन रहे हैं। धार्मिक कार्यों में श्रद्धा बढ़ सकती है। वाहन चलाने में सावधानी रखें। समाज में सम्मान प्राप्त होगा। मेहमान का आगमन मन को प्रसन्नता देगा।

धनु :- आज आप दुविधा में रहेंगे। आपका दुविधापूर्ण व्यवहार आपको मुश्किल में डाल सकता है। अपने जिद्दी स्वभाव को आज त्याग दें, नहीं तो किसी के साथ विवाद होने की संभावना है। आज बनाए हुए प्रवास की योजना को रद्द करने की स्थिति आएगी। कोई बड़ा आर्थिक फैसला लेने से पहले दो बार सोचें। किसी बड़े बुजुर्ग की सलाह बड़े काम की होगी। यदि कोई बड़ी योजना शुरू करने की सोच रहे हैं तो थोड़ा रुक जाइये, सही वक्त आने दें। आज का दिन आपके लिए अच्छा है। अपने आर्थिक लक्ष्य को मजबूत करने के लिए आपको सही दिशा अपनाने की जरूरत है। अपना लक्ष्य तय करें और उसे पाने में दिन रात एक कर दें।

मकर :- आज आपकी बौद्धिक क्षमताएं आपको कमियों से लड़ने में सहायता करेंगी। तन-मन की ताजगी के अनुभव के साथ आज की शुरुआत होगी। परिवार के लोगों के साथ आपको मनपसंद खाना खाने का अवसर मिल सकता है। आज आपके बॉस का बढ़िया मिजाज पूरे कार्यालय के माहौल को अच्छा बना देगा। रिश्तेदारों के चलते जीवनसाथी से वाद-विवाद हो सकता है, लेकिन आखिर में सब ठीक हो जाएगा। आपकी सैलरी में वृद्धि के योग बन रहे हैं। अगर आप अपने वाणी में मिठास और व्यवहार अच्छा रखेंगे तो सब आपके फेवर में ही होगा।

कुंभ :- आज किसी मित्र के सहयोग से लाभ हो सकता है। परिश्रम की अधिकता रहेगी। आज ज्यादा खर्च का दिन है। परिवार का वातावरण भी ज्यादा अच्छा नहीं होगा। कुटुंब के लोगों के साथ मतभेद के प्रसंग खड़े होंगे। मन में अनेक प्रकार की अनिश्चितता के कारण मानसिक बेचैनी रहेगी। मन दुविधायुक्त रहेगा। बोलने पर संयम रखें। माता-पिता से आर्थिक सहयोग भी मिल सकता है। अपने घर के वातावरण में कुछ बदलाव करने से पहले आपको सभी की राय जानने की कोशिश करनी चाहिए। मुमकिन है कि आप अपने प्रिय के साथ आनंद उठाए।

मीन :- आज मानसिक शांति तो रहेगी, लेकिन स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। आपसी मतभेदों को दूर करने का प्रयास करें। आज आप देखेंगे कि आपके प्रयासों से मतभेद कम हो रहे हैं तथा आपसी प्रेम अपनी चरम सीमा पर है। आपसी रिश्तों में सुधार आयेगा। आपकी सकारात्मक सोच और लगन आपको बड़ी आर्थिक सफलता दिलाएगी, जिसके आप हकदार भी हैं। मन पर नकारात्मक सोच का प्रभाव हावी रह सकता है। आप किसी खेल-कूद की प्रतिस्पर्धा में भाग ले सकते हैं। संदिग्ध आर्थिक लेन-देन में फंसने से सावधान रहें।

अजमेर : पंजाब नेशनल बैंक में मिले जाली नोट के संबंध में प्रकरण दर्ज

अजमेर। राजस्थान में अजमेर की कोतवाली थाना पुलिस में जाली नोटों के सम्बंध में प्रकरण दर्ज कराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रिजर्व बैंक आफ इण्डिया जयपुर की सहायक महाप्रबंधक तृप्ति तोसावरा की ओर से दी गई रिपोर्ट में बताया गया है कि अजमेर के पंजाब नेशनल बैंक की ओर से जमा पांच सौ रूपए के नोटों में सात नोट जाली पाए गए। ये नकली.जाली नोट नवम्बर-22 से अप्रैल-23 के मध्य जमा हुए हैं।

रिपोर्ट में पुलिस से जाली नोटों के विषय में जांच कर दोषी व्यक्ति को सामने लाने की बात कही गई है। चूंकि जाली नोट छापना अथवा उसका परिचालन भारतीय दण्ड संहिता की धारा में दण्डनीय अपराध है। ऐसे में पुलिस में प्रकरण दर्ज करा जांच कराई जा रही है।

अब कोतवाली थानापुलिस अजमेर के पंजाब नेशनल बैंक की शाखाओं से जाली नोटों के विषय में पड़ताल कर उस ग्राहक तक पहुंचेगी, जिसने जाली नोटों को जमा कराया है। बैंक से जुड़े जाली नोटों के मामले में अजमेर जिले के लिए कोतवाली थाना पुलिस अधिकृत है। जहां इस तरह के मामलों में प्राथमिकी दर्ज की जाती है।

राजसमंद में हैड कांस्टेबल 8000 रूपए की रिश्वत लेते अरेस्ट

राजसमंद। राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने राजसमंद जिले के भीम थाना में कार्यरत हैड कांस्टेबल रघुवीरसिंह को आज आठ हजार रूपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

ब्यूरो के सुत्रो के अनुसार परिवादी द्वारा ब्यूरो में श्शिकायत की गई कि उसके भाई के विरूद्ध दर्ज मुकदमे में गिरफ्तार नहीं करने की एवज में हैड कांस्टेबल रघुवीरसिंह द्वारा दस हजार रूपए की रिश्वत की मांग की जा रही है।

शिकायत का सत्यापन करने के बाद ब्यूरो टीम ने आज आरोपी हैड कांस्टेबल को आठ हजार रूपए लेते गिरफ्तार किया। आरोपी हैड कांस्टेबल ने परिवादी से दो हजार रूपए पूर्व में ही ले लिए थे। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू की है।

नागौर : मध्यप्रदेश के दो तस्कर 9 किलो से अधिक अफीम के साथ अरेस्ट

नागौर। राजस्थान के नागौर जिले की पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लाखों रुपए कीमत की नौ किलो 126 ग्राम अफीम बरामद कर मध्यप्रदेश के दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक राममूर्ति जोशी ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नागौर राजेश मीणा और सीओ डेगाना नंदलाल सैनी के सुपरविजन में गुरुवार को एसएचओ थांवला हीरालाल मय टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थ खरीद फरोख्त के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले में थाना भानपुरा निवासी दो तस्कर कालू सिंह उर्फ कारु सिंह (46) तथा बालमुकन पाटीदार (35) को गिरफ्तार कर लाखों रुपए कीमत की अफीम बरामद की है।

उन्होंने बताया कि गुरुवार रात एक सूचना पर नेशनल हाईवे बाडी घाटी पर एक होटल के पास खड़ी मारुति वैन की तलाशी लेने पर नौ प्लास्टिक की थैलियों से नौ किलो 126 ग्राम अफीम बरामद हुई। इस पर वैन चालक कालू सिंह उर्फ कारु सिंह और साथी बालमुकन को एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार किया गया।

उधर बाड़मेर जिले में धोरीमन्ना पुलिस की टीम ने बड़ी कार्रवाई कर मादक पदार्थ तस्करी में लिप्त एक शतस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से 56 ग्राम स्मैक के साथ ड्रग बेच कर प्राप्त हुई दो लाख 32 हजार 710 रुपए बरामद करने में सफलता हासिल की है।

नसीराबाद के जाटिया गांव की नाडी में डूबने से बच्चे की मौत

अजमेर। राजस्थान में अजमेर जिले के नसीराबाद के ग्राम जाटिया में आज नाड़ी में नहाने गए बच्चों में से एक की पानी में डूबने से अकाल मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम जाटिया में नाड़ी पर नाथ समाज से जुड़े चार बच्चे पानी में नहाने चले गए। इसी दौरान दो बच्चे विक्रम और विजय गहरे पानी में डूब गए। दो अन्य साथियों के चिल्लाने पर मौके पर मौजूद कुलदीप रावत ने छलांग लगाई और विजय नामक बालक को बाहर निकाल लिया।

दूसरे के लिए उसे सफलता नहीं मिली तभी भगवान सिंह नामक अन्य ने नाड़ी में उतरकर करीब एक घंटे तक मशक्कत के बाद बालक विक्रम (10) को बाहर निकाला लेकिन तब तक वह मृत्यु का शिकार हो गया। सूचना पर नसीराबाद सदर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद मृतक विक्रम के शव को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

ब्यावर : फैक्ट्री में आग लगने से लाखो रूपए का नुकसान

अजमेर जिले के ब्यावर में आज शाम एक फैक्ट्री में भयंकर आग लगने से लाखों रुपए का नुकसान हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार ब्यावर के प्रेमनगर की ऊन फैक्ट्री में अचानक आग लग गई और देखते ही देखते आग के साथ धुएं का गुबार ने अंधकार कर दिया जिससे आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई। आग की सूचना पर नगर परिषद ब्यावर की दमकलें मौके पर पहुंची और आग बुझाने के प्रयास में जुट गई। आग में लाखों का नुकसान होना सामने आया है।

प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। खबर लिखे जाने तक सचिव नगर परिषद विकास कुमावत, तहसीलदार मोहन सिंह एवं क्षेत्रीय पार्षद मौके पर पहुंचे। क्षेत्रीय नागरिकों ने आवासीय क्षेत्रों में चल रही फैक्ट्रियों को स्थानांतरित करने की भी मांग की है।

भाजपा सांसदों एवं विधायकों ने भ्रष्टाचार को लेकर राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

जयपुर। राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी के सांसदों एवं विधायकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार के शासन में भ्रष्टाचार, कुशासन, लचर कानून व्यवस्था एवं महिला अत्याचार को लेकर आज राज्यपाल कलराज मिश्र से मिलकर उन्हें ज्ञापन सौंपा एवं उचित कार्रवाई की मांग की।

प्रतिनिधिमंडल में शामिल भाजपा नेता प्रदेश मुख्यालय में एकत्रित हुए और पैदल मार्च निकालकर राजभवन पहुंचे और राज्यपाल से मिलकर उन्हें ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रप्रकाश जोशी, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र सिंह राठौड़ , सांसद डा किरोड़ी लाल मीणा, रामचरण बोहरा, राज्यवर्धन सिंह राठौड़, दीया कुमारी सहित अन्य कई सांसद और कई विधायक शामिल थे। प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश की बिगड़ती कानून-व्यवस्था, भ्रष्टाचार, महिला एवं दलित उत्पीड़न और आपदा कुप्रबंधन के संबंध में ज्ञापन दिया।

प्रतिनिधिमंडल के राज्यपाल से मिलने के बाद मिश्र ने प्रतिनिधिमंडल द्वारा उनके संज्ञान में लाए विषयों पर प्रभावी कार्यवाही के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखा। राज्यपाल ने मूल ज्ञापन के साथ मुख्यमंत्री को प्रेषित पत्र में उल्लेखित बिन्दुओं पर समयबद्ध प्रभावी कार्यवाही किए जाने के लिए कहा है।।

उल्लेखनीय है कि डा किरोड़ी लाल मीणा ने हाल में राज्य के जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री महेश जोशी एवं एक आईएएस अधिकारी पर केन्द्र की जल जीवन मिशन योजना के तहत कराए जा रहे कार्यों को लेकर बीस हजार करोड़ रुपए का घोटाला करने का आरोप लगाया और मंगलवार को इस मामले में अशोक नगर थाने में एफआईआर दर्ज नहीं होने पर परिवादी के साथ थाने के बाहर धरने पर बैठे और गुरुवार को पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर चाकसू थाने ले गई और धरना हटा दिया गया था। इसके बाद राजेन्द्र सिंह राठौड़ भी चाकसू थाने पहुंचे और राज्यपाल को ज्ञापन सौंपने का ऐलान किया गया था।

लालू प्रसाद यादव ने राहुल गांधी को जल्द शादी करने की सलाह दी

पटना। आगामी लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ 15 राजनीतिक दलों के एकजुट होकर लड़ने के तरीके ढूंढने के लिए हुई गंभीर चर्चा के बारे में जानकारी देने के दौरान राष्ट्रीय जनता दल अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को जल्द शादी करने की सलाह देकर यह जता दिया कि वह फिर से अपने पुराने रंग में लौट आए हैं।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पहल पर शुक्रवार को यहां करीब तीन घंटे चली बैठक के बाद विपक्षी दलों के शीर्ष नेता बैठक में लिए गए फैसलों की जानकारी जब मीडिया से साझा कर रहे थे तब राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने राहुल गांधी को जल्द शादी करने की सलाह दी तो सभी नेता और मीडिया कर्मी अपनी हंसी रोक नहीं पाए।

यादव ने मुस्कुराते हुए यह भी याद किया कि कैसे उन्होंने पहले राहुल गांधी को शादी करने की सलाह दी थी लेकिन वह नहीं माने। उन्होंने कहा कि अब शादी कर लीजिए हम सभी लोग आपकी शादी में बाराती के तौर पर जाने के लिए तैयार हैं। आपकी मम्मी भी हमसे कहा करती थी कि आप उसे शादी के लिए कहिये, वह हमारी बात नहीं मान रहा है। इस दौरान राहुल गांधी बस मुस्कुराते रहे।

इससे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इशारे पर राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने राहुल गांधी की बढ़ती दाढ़ी को लेकर भी हंसी ठिठोली की। यादव ने कहा कि गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान बहुत अच्छा काम किया और इसका फायदा उन्हें कर्नाटक के चुनाव में मिला। इसी दौरान नीतीश कुमार ने गांधी की दाढ़ी की ओर इशारा किया तब से यादव ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के समय गांधी ने लंबी-लंबी दाढ़ी रख ली थी लेकिन यात्रा के समापन के बाद उन्होंने इसे छोटा कर दिया। उन्होंने उन्हें अपनी दाढ़ी और नहीं बढ़ाने की सलाह दी।

अपने मजाकिया अंदाज के लिए जाने जाने वाले लालू यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी चुटकी ली और कहा कि वह इस बात से हैरान हैं कि उन्होंने कभी क्लीन शेव क्यों नहीं कराया। वह क्लीन शेव रहने के बजाय हमेशा छोटी दाढ़ी रखते हैं।

गुर्दा प्रत्यारोपण के बाद पहली बार किसी भी राजनीतिक बैठक में शामिल होने के बाद मीडिया के सामने आए यादव ने अब वह पूरी तरह से ठीक हो गए हैं और अब वह नरेंद्र मोदी को भी ठीक कर देंगे। उन्होंने कहा कि देश में सभी लोग कहते हैं कि वोट तो आप लोगों के पास है लेकिन विपक्ष के लोग एकजुट नहीं होते हैं इसलिए वोट बंटने से भाजपा को लाभ मिल जाता है लेकिन अब हम लोग एकजुट हो गए हैं तब भाजपा की हार 2024 के चुनाव में तय हो गई है।

दूसरी ओर, राहुल ने पहले कहा था कि उनकी पार्टी बीजेपी से मुकाबले के लिए विपक्षी एकता के लिए लचीला रुख अपनाने को तैयार है। उन्होंने कहा कि भगवा पार्टी देश की बुनियाद पर कड़ा प्रहार कर रही है।

रेलवे अजमेर मंडल पर मिशन शक्ति ‘निर्भय भारत सशक्त नारी’ सेमिनार का आयोजन

अजमेर। उत्तर पश्चिम रेलवे अजमेर मंडल पर आज़ादी का अमृत महोत्सव अंतर्गत मिशन शक्ति निर्भय भारत सशक्त नारी सेमिनार मंडल कार्यालय के सभा कक्ष में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में महिलाओं की सुरक्षा एवं सशक्तीकरण के सम्बन्ध में चर्चा की गई। महिला रेल अधिकारी व कर्मचारी महिलाओं तथा आमंत्रित महिला वक्ताओं ने अपने विचार रखे। सेमिनार में 50 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया।

वरिष्ठ मण्डल कार्मिक अधिकारी हेमंत सुलानिया के निर्देशों के अंतर्गत आयोजित मिशन शक्ति निर्भय भारत सशक्त नारी कार्यक्रम के बारे में आरंभिक उद्बोधन देते हुए मंडल कार्मिक अधिकारी शैलेश चौधरी ने उपस्थित महिलाओं वक्ताओं का उपस्थिति के लिए आभार प्रकट करते हुए महिलाओं के सशक्तीकरण संबंधित अपने विचार रखे और मंच संचालन किया।

महिला एवं बाल विकास विभाग की प्रवक्‍ता संध्या ने महिलाओं के हित में राज्य सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं के वारे जानकारी दी। महिला यात्रियों की सुरक्षा व चाईल्ड हेल्प लाईन एवं रेलवे नियमों की जानकारी मीरा व सावित्री मुख्य निरीक्षक रेलवे सुरक्षा बल अजमेर ने दी।

कार्य स्थल पर कामकाजी महिलाओं के यौन उत्पीडन की शिकायत के निपटान हेतु वंदना चौबे सहायक कार्मिक अधिकारी ने जानकारी साझा की। पारिवारिक न्यायालय एवं विवादों के सामान्य नियमों की जानकारी कमलेश माथुर अधिवक्ता पारिवारिक न्यायालय अजमेर द्वारा दी गई।

अजमेर मंडल के राजेन्द्र प्रसाद भड़ाना को राजभाषा सम्मान

नई दिल्ली स्थित भारत सरकार रेल मंत्रालय (रेलवे बोर्ड) द्वारा अजमेर मंडल के राजेन्द्र प्रसाद भड़ाना को राजभाषा पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। राजेंद्र प्रसाद भडाना मुख्य लोको निरीक्षक को अपना अधिकांश कार्य हिंदी में करने के लिए रेल मंत्रालय की राजभाषा व्यक्तिगत नकद पुरस्कार योजना के अंतर्गत प्रमाण-पत्र व नकद पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया गया है।