Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 16 -
होम ब्लॉग पेज 16

ब्रज के मन्दिरों में अभिषेक दर्शन को उमड़ा जन सैलाब

मथुरा। जन्माष्टमी के पावन पर्व पर श्रीकृष्ण जन्मस्थान के मन्दिरों में नंदगोपाल का अभिषेक देखने के लिए दूर दराज से आए कृष्णभक्तों का सैलाब जन्मस्थान परिसर के साथ साथ समूचे ब्रज में उमड़ पड़ा।

वृन्दावन के बांकेबिहारी मन्दिर में मंगला आरती के दर्शन करने के लिए दोपहर से ही कतारें लंबी होने लगी थीं। प्रशासन ने मन्दिर के सेवायत आचार्यों समेत 500 लोगों को ‘पहले आओ पहले पाओ’ के आधार पर दर्शन करने की अनुमति दी है।

मन्दिर के सेवायत आचार्य ज्ञानेन्द्र गोस्वामी ने जिला प्रशासन के कम संख्या में दर्शन देने की अनुमति को सही ठहराया वहीं यह भी कहा है कि अच्छा होता प्रशासन मन्दिर के सेवायतों को उनके कुछ शिष्यों के साथ मन्दिर के अन्दर जाने की अनुमति दे देता।

श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के सचिव कपिल शर्मा ने बताया कि भागवत भवन मन्दिर में ठाकुर के श्रीचरणों में चन्द्रयान-3 और रोवर का कट आउट रखकर ठाकुर से प्रार्थना की गई है कि वह इसरो के वैज्ञानिकों को वह शक्ति दे कि वे सूर्य पर जाने के मिशन में भी उसी प्रकार पहले सफल हो जिस प्रकार चन्द्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर जाने के मिशन को उन्होंने सबसे पहले पूरा कर विश्व रिकार्ड बनाया है।

उन्होंने बताया कि जिस भव्य पुष्प बंगले में मन्दिर के श्रीविगृह स्थापित किए गए उसका नाम इसरो के प्रमुख वैज्ञानिक एस सोमनाथ के नाम रखा गया है तथा ठाकुर की पोशाक का नाम प्रज्ञान प्रभास रखा गया है। उन्होंने बताया कि कई कुंतल प्रसाद सामग्री होने के कारण अभिषेक की सामग्री को अभिषेक स्थल पर शुचिता के साथ भेजा गया।

पुलिस अधीक्षक नगर एमपी सिंह के अनुसार श्रीकृष्ण जन्मस्थान में अभिषेक देखने के लिए लोगों को लाइन में खडा़ किया गया तथा वही लोग अभिषेक का दर्शन कर सके जो उस समय गर्भगृह के सामने से गुजरें। राजा ठाकुर मन्दिर के सेवायत आचार्य भीखू जी महराज के अनुसार गोकुल में आज आधी रात बाद कान्हा के आगमन को लेकर गोकुल को नई नवेली दुल्हन की तरह सजाया गया। यहां शुक्रवार को दधिकाना होगा।

उधर, वृन्दावन के जिन चार मन्दिरों में गुरुवार सुबह अभिषेक किया गया था उन्हें छोड़कर वृन्दावन के बाकी मन्दिरों, मथुरा के मन्दिरों, गोवर्धन और नन्दगांव के मन्दिरों में अभिषेक के दर्शन के लिए मन्दिरों के सामने श्रद्धालुओं का जमावड़ा लगा रहा। कुल मिलाकर समूची ब्रजभूमि कृष्णमय हो गई।

सबगुरु राशिफल : 8 सितम्बर शुक्रवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु न्यूज। भाद्रपद मास, कृष्ण पक्ष, नवमी तिथि, वार शुक्रवार, सम्वत 2080, शरद ऋतु, रवि दक्षिणायन, शाम 05.30 बजे बाद दशमी तिथि प्रारम्भ।

मेष राशि :- आज स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। घुटनों और जोड़ों के दर्द से राहत मिल सकती है। सुबह व्यायाम करें, अतिरिक्त लाभ मिलेगा। पारिवारिक कारण या नौकरी को लेकर आप लंबी दूरी की यात्राओं पर जाने से बचें। कार्यक्षेत्र में आपको उच्च पद, प्रतिष्ठा व मान-सम्मान मिलने के संकेत हैं।

वृषभ राशि :- आज आपकी कार्य-शक्ति गज़ब की रहेगी। जिसकी वजह से आप अपने कार्य समय से पूरा कर पाएंगे। बिज़नेस में पिता का सहयोग आपको बड़ा आर्थिक लाभ दे सकता है। आर्थिक मामलों के लिए यह अवधि बढ़िया रहेगी बस धन संबंधी लेन-देन में आपको जल्दबाज़ी करने से बचना होगा।

मिथुन राशि :- आज आप विपरीत लिंग वाले लोगों की ओर आकर्षित हो सकते हैं। सेहत पर ध्यान दें। अधिकारी आपसे खुश हो सकते हैं। स्टूडेंट्स को किसी मामले पर निराशा भी हो सकती है। फालतू विवादों से बचने की कोशिश भी करनी चाहिए। कारोबार में खर्चों पर कंट्रोल रखना होगा।

कर्क राशि :- आज घरेलू जीवन के लिए यह समय जटिल हो सकता है। भाई-बहनों को अपने स्वास्थ्य के प्रति थोड़ी सतर्कता बरतनी होगी। दाम्पत्य जीवन के लिए यह समय मिलाजुला रहने वाला होगा। रिश्तों में मधुरता कायम रहे इसके लिए बेहतर तो यही होगा कि आप उनके साथ थोड़ा संयम से पेश आएं।

सिंह राशि :- आज परिवार के साथ आप कुछ बेहतरीन पलों का आनंद उठा सकते हैं। सुख-सुविधाओं की वस्तुओं का उपभोग करने व उन्हें जुटाने के लिए इस अवधि में आप काफी प्रयासरत रहेंगे। दाम्पत्य जीवन के लिए यह समय काफी अनुकूल रहने की सम्भावना है। आपके वैवाहिक संबंध मजबूत रहेंगे।

कन्या राशि :- आज छोटी या लंबी दूरी की यात्रा से बचना होगा। वे जातक जिनका झुकाव धार्मिक प्रवृत्ति की ओर ज्यादा है, वे लोग ईश्वर की स्तुति का आयोजन कर सकते हैं। प्रेम प्रसंगों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। उनकी सेहत का पूरा ख्याल रखें। इसके अलावा इलाज पर अधिक खर्च होने से आपका बजट बिगड़ सकता है।

तुला राशि :- आज घरेलू जीवन के लिए यह समय अच्छा प्रतीत होता नहीं दिख रहा। कुछ न कुछ पारिवारिक अशांति आपके साथ लगी रहेगी। दाम्पत्य जीवन के लिए यह समय काफी अच्छा रह सकता है। जीवनसाथी के साथ शांति के कुछ ख़ुशनुमा पल आप बिता सकेंगे। सेहत की दृष्टि से यह आपके लिए उत्तम रहेगा।

वृश्चिक राशि :- आज आपका पारिवारिक जीवन आनंदमय बना रहेगा। आप एक नई ऊर्जा का संचार महसूस करेंगे।किसी ख़ूबसूरत पल को याद करके आप अपने को तरोताज़ा कर सकते हैं। अपने प्रेमी की तरफ आपका झुकाव अधिक रहेगा। रोमांस करने के भी आपको भरपूर मौक़े प्राप्त होंगे। कुछ स्टूडेंट्स गलत लोगों की संगत में पड़कर अपना समय खराब कर सकते हैं।

धनु राशि :- आज पारिवारिक स्तर पर ख़ुशियों में बढ़ोतरी संभव है। इस दौरान मनोरंजन हेतु आप परिवार के साथ कोई आयोजन कर सकते हैं। दाम्पत्य जीवन के लिए यह समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। जीवनसाथी के स्वभाव में आपको गर्म मिज़ाजी देखने को मिल सकती है। स्वास्थ्य का मामला सामान्य रहेगा। आप अपने स्वभाव में आध्यात्मिकता की वृद्धि पाएंगे।

मकर राशि :- आज सम्बन्धों में मधुरता बनाएं रखने के लिए आपके लिए यह जरुरी है कि अपने पार्टनर की भावनाओं का आदर करें व बेवज़ह उनके साथ उलझने से बचें। मानसिक शांति प्राप्त करने के लिए आप अपनी आध्यात्मिक गतिविधियों को बढ़ा सकते हैं। ऑफिस से जुड़ी गलतफहमी या परेशानी भी खत्म हो जाएगी। लोग आपका सहयोग करेंगे, लेकिन पहल आपको ही करनी पड़ेगी।

कुंभ राशि :- आज नौकरी में परिवर्तन होने के आसार नज़र आ रहे हैं। जो लोग नई जॉब की तलाश में हैं उन्हें इस अवधि में सफलता मिल सकती है। शेयर बाजार व सट्टे-लॉटरी से जुड़े जातक अच्छा पैसा कमा सकते हैं। आर्थिक लाभ के लिए यह समय बहुत अनुकूल हो सकता है। धन कमाने के लिए आपकी भागा-दौड़ी लगी रहेगी।

मीन राशि :- आज पारिवारिक जीवन के लिए यह समय थोड़ा कष्टदायी हो सकता है। घरेलू लोगों में तालमेल की कमी आपको दृष्टिगोचर हो सकती है। पिता का भरपूर सहयोग व समर्थन आपको मिलने की उम्मीद रहेगी। प्रेम जीवन बहुत ही आनंदमय रहने के संकेत हैं। प्रियजन के साथ मनपसंद जगहों पर घूमने के मौक़े आपको मिल सकते हैं। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन सामान्य रहेगा।

पुष्कर में हर साल की तरह रामदेवरा जातरूओं के लिए निशुल्क भंडारा शुरू

0

पुष्कर। प्रभाती देवी मेघवंशी की स्मृति में जोगणिया धाम पुष्कर के श्रद्धालुओं की ओर से रामदेवरा जातरूओं के लिए निशुल्क भंडारा 7 सितंबर से आरंभ हो गया। इस मौके पर बाबा रामदेव पीर के भंडारा पांडाल पर ध्वजा चढ़ाई।

स्वर्गीय प्रभाती देवी मेघवंशी की यादगार में रामदेवरा जातरूओं के लिए 16वें भंडारे का शुभारंभ पुष्कर स्थित आईडीएसएमटी कालोनी माधव नगर चुंगी नाका पुष्कर के सामने हुआ।

जोगणिया धाम पुष्कर में पूजा उपासना के बाद सुबह 11 बजे गाजे बाजे के साथ बाबा रामदेव जी महाराज का ध्वजारोहण कर भंडारे की शुरुआत की गई। रिटायर्ड अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामदेव रामसा पीर बाबा की ध्वजा बैंड बाजों के साथ भंडारे में ले गए। बाबा रामदेव पीर की आरती के बाद भोग अर्पण कर भंडारा शुरू किया गया।

इस अवसर पर एडवोकेट प्रशान्त वर्मा, प्रेम बिहारी मंत्री, महावीर शर्मा पुष्कर, ओम प्रकाश पाराशर समेत बडी संख्या में महिलाएं, श्रद्धालू तथा गणमान्यजन मौजूद रहे।

जन्माष्टमी पर फल और सब्जियों का वितरण

जोगणिया धाम चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से तीर्थ नगरी पुष्कर में जन्माष्टमी पर असहाय व गरीब लोगों को फल और सब्जियों का वितरण किया गया। ट्रस्ट संस्थापक भंवरलाल वर्मा ने बताया कि डॉ दीपक जैन के पिता टीसी जैन व माता विमला देवी तथा दीपाली जैन के पिताजी विजय कृष्ण थानवी और माता कृष्णा थानवी की स्मृति में जन्माष्टमी पर पुष्कर के गरीब, असहाय लोगों को फल व हरी सब्जियों का वितरण किया गया।

अभिनेता आदित धवन को हिट एंड रन मामले में मिली जमानत

मुंबई। महाराष्ट्र में मुम्बई की सत्र अदालत ने गुरुवार को छात्र और महत्वाकांक्षी अभिनेता आदित धवन को जमानत दे दी। जिन्हें 5 अगस्त को एक कांस्टेबल को कुचलने और अपनी कार को कई वाहनों से टकराने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

ट्रैफिक पुलिस अधिकारी ज्ञानेश अरुण बोडके द्वारा दर्ज की गई पहली सूचना रिपोर्ट में आरोप लगाया गया कि यह घटना मरीन ड्राइव पर हुई, जब उन्होंने आगे की नंबर प्लेट गायब होने का हवाला देते हुए आरोपी धवन की कार को रोकने का प्रयास किया। हालांकि, धवन ने स्टॉप सिग्नल का पालन नहीं किया और इसके बजाय, उनसे आगे निकल गए।

पीछा करते हुए बोडके सुंदर महल जंक्शन के पास धवन की कार के पास पहुंचे, जिसके परिणामस्वरूप एक अन्य वाहन से टक्कर हो गई। आरोप है कि धवन ने घटनास्थल से भागने की कोशिश की, जिसके कारण उनके और बोडके के बीच टकराव हुआ।

इस टकराव के दौरान एक अज्ञात व्यक्ति बोडके के साथ मिलकर धवन की कार को रोकने की कोशिश में शामिल हो गया। इस शख्स ने अपने हेलमेट का इस्तेमाल धवन की कार की विंडशील्ड पर हमला करने के लिए किया। बाइस वर्षीय अभिनेता ने कथित तौर पर अपने वाहन को तेज करने, बोडके की बाइक को टक्कर मारने और अंततः घटनास्थल से भागने से पहले उन्हें धमकी दी।

बाद में धवन को बायकुला पुलिस स्टेशन के पास से पकड़ लिया गया। उस पर भारतीय दंड संहिता और मोटर वाहन अधिनियम की विभिन्न धाराओं और 179 को लागू करते हुए एक गंभीर अपराध करने का आरोप लगाया गया था। घटना के तुरंत बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया और न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

पुष्कर में गर्मजोशी से होगा परिवर्तन संकल्प यात्रा का स्वागत

अजमेर। पुष्कर विधायक सुरेश सिंह रावत ने पुष्कर में परिवर्तन संकल्प यात्रा के आगमन की तैयारियों को लेकर पुष्कर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में चर्चा की।

विधायक रावत ने बताया कि, प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के संकल्प के साथ पुष्कर विधानसभा क्षेत्र का प्रत्येक कार्यकर्ता इस यात्रा के स्वागत और सहभागिता निभाने के लिए उत्साहित है। पुष्कर विधानसभा क्षेत्र के 5000 भाजपा कार्यकर्ता, क्षेत्रवासी एवं विशाल वाहन रैली गर्म जोशी से परिवर्तन संकल्प यात्रा का स्वागत करेंगे।

मीटिंग में जिला महामंत्री जीतमल प्रजापत, अध्यक्ष शिव स्वरूप महर्षि, प्रधान प्रतिनिधि अर्जुन सिंह रावत, महेंद्र सिंह मझेवला, भोलाराम गुर्जर, नरेंद्र चुंडावत, राजेंद्र महावर, गोवर्धन सिंह रावत, मूलचंद रायका, सुरजीत रावत, अर्जुन नालिया, घनश्याम जांगिड़, सूरज करण मेघवंशी, रोहन बाकोलिया, कमल रामावत, अरुण वैष्णव, ओम प्रकाश पाराशर, सूरज नारायण पाराशर, महेंद्र सिंह खंगारोत, प्रकाश रावत, भुवनेश पाठक, लाभांशु वैष्णव सहित प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे।

आतिशबाजी के बीच केक काटकर मनाया सचिन पायलट का जन्मदिन

अजमेर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट का जन्मदिन गुरुवार को आतिशबाजी कर तथा केक​ काटकर मनाया गया।

अजमेर दक्षिण विधानसभा कांग्रेस प्रत्याशी हेमंत भाटी के नेतृत्व में नसीराबाद रोड पर शंकर बीड़ी के ऑफिस के सामने भव्य आतिशबाजी की गई। केक काटकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे का मुंह मीठा कराया।

सचिन पायलट की दीर्घायु की कामना के लिए आयोजित कार्यक्रम में युवा नेता युवराज सिंह भाटी, पीसीसी सदस्य डॉ सुनील कुमार लारा, अजमेर दक्षिण ब्लॉक अ अध्यक्ष निर्मल बेरवाल, दक्षिण ब्लॉक ब के अध्यक्ष पवन ओड, मंडल अध्यक्ष मनीष सेन, दीपक यादव, उमेश बुंदेल, पार्षद लक्ष्मी बुंदेल, पार्षद हितेश्वरी टाक, गौरी शंकर, अंकित धारू, सूरज हरियाला, हरीश जोनवाल, मनोनीत पार्षद अंकित मोटवानी, मुकेश सबलानिया, योगेश गोठवाल समेत बडी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

चूरू में बोलेरो जीप-ट्रक भिडन्त में 5, दौसा बस हादसे में 2 की मौत

दौसा/चूरू/जयपुर। राजस्थान में चूरू व दौसा में हुए दो सडक हादसों में 7 लोगों की जान चली गई तथा 16 घायल हो गए। चूरू जिले के सरदार शहर में आज शाम बोलेरो जीप एवं ट्रक में भिडन्त हो जाने पांच व्यक्तियों की मौत हो गई तथा पांच अन्य घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बोलेरो में 10 व्यक्ति सवार थे जो धार्मिक यात्रा कर पने गांव राजासर लौट रहे थे कि सावर-साण्डासर के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग पर जीप की ट्रक से टक्कर हो गई। घटना में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई तथा पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ट्रेलर की टक्कर से मिनी बस पलटी, दो लोगों की मौत, 11 घायल

दौसा में जयपुर-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रेलर की टक्कर निजी बस पलट गई जिससे दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई एवं 11 गंभीर घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि यह हादसा दौसा जिले से गुजर रहे जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे 21 पर लंगड़ा बालाजी के पास रात करीब 2:30 बजे हुआ। ज्यादातर श्रद्धालु मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं और बांदीकुई से मेहंदीपुर बालाजी जा रहे थे। दुर्घटना के समय बस में बस में करीब 30 से अधिक यात्री सवार थे।

हादसे की सूचना जैसे ही मेहंदीपुर बालाजी थाना पुलिस को लगी। मौके पर मेहंदीपुर बालाजी पुलिस ने पहुंचकर घायलों को दौसा के आरके जोशी जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। हैड कांस्टेबल जगलाल सिंह ने बताया कि हादसे में ममता वंशकार (24 साल) निवासी खेरा टीकमगढ़ मध्यप्रदेश और पवन शर्मा (27 साल) निवासी आगरा की सिकराय अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। जिनका शव जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है।

पति की हत्या के आरोप में पत्नी एवं बहनोई अरेस्ट

भरतपुर। राजस्थान के भरतपुर में नदबई के भदीरा गाव में एक महिला द्वारा अपने पति की हत्या का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने मृतक की पत्नी तथा उसके बहनोई को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक के पुत्र ने अपने पिता की हत्या के लिए अपनी मां एवं फूफा को नामज़द कर पुलिस में मामला दर्ज कराया था।

पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने बताया कि गांव भदीरा थाना नदबई निवासी विवेक जाटव ने 27-28 अगस्त की रात को उसके पिता अशोक जाटव की हत्या के लिए अपनी मां शीला पत्नी अशोक उम्र 40 साल जाटव निवासी भदीरा थाना नदबई एवं फूफा राधेश्याम उम्र 42 साल जाटव निवासी नगला रामरतन थाना नगर को नामजद कर मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने अनुसंधान के बाद थानाधिकारी कैलाश चन्द द्वारा आज दोनों आरोपियों को गिरफतार किया गया।

राजस्थान में जजपा करीब 30 सीटों पर लड़ेगी चुनाव : दुष्यंत चौटाला

जयपुर। राजस्थान में आगामी विधानसभा चुनाव में जननायक जनता पार्टी (जजपा) प्रदेश की लगभग 30 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और 25 सितंबर को सीकर में देवीलाल चौधरी की जयंती पर एक बड़ी रैली करेगी।

हरियाणा के उपमुख्यमंत्री और जजपा नेता दुष्यंत चौटाला ने गुरुवार को यहां प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी। उन्होंने रजस्थान की कांग्रेस सरकार पर उसके शासन में प्रदेश में हालत खराब होने का आरोप लगाते हुए कहा कि यह किसानों की तरफ कोई ध्यान नहीं दे रही है, केवल इसका इश्तहार पर ध्यान है। उन्होंने कहा कि इस बार प्रदेश की जनता ने बदलाव का मन बना लिया है और ऐसे में जजपा 25-30 विधानसभा क्षेत्रों में अपने मजबूत उम्मीदवार चुनाव मैदान उतारेगी और चुनाव जीतकर राज्य में अपनी मजबूत स्थिति पेश करेगी।

उन्होंने दावा करते हुए कहा कि इस बार प्रदेश में किसान स्वरुपी मुख्यमंत्री बनवाने की प्रयास किए जायेंगे और बिना जजपा का सहारा लिए कोई दल सरकार नहीं बना पाएगा और इस बार विधानसभा का ताला जजपा की चाबी से खुलेगा। उल्लेखनीय है कि जजपा का चुनाव चिह्न चाबी है।

उन्होंने बताया कि जजपा 25 सितंबर को सीकर में देवीलाल चौधरी की जन्म जयंती पर बड़ी रैली का आयोजन करेगी जिसमें प्रदेश भर से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि इस रैली के बाद पार्टी अपना चुनाव प्रचार शुरु कर देगी।

उन्होंने कहा कि जजपा पिछले कई दिनों से राजस्थान में अपने सदस्यता अभियान के जरिए सक्रितया शुरु कर दी थी और अब पार्टी से लोगों को जोड़ने की मुहिम को भी तेज किया गया है। उन्होंने कहा कि आज पूर्व विधायक प्रतिभा सिंह और पूर्व प्रशासनिक अधिकारी डॉ मनमोहन सिंह जजपा में शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि इससे पार्टी को मजबूती मिलेगी वहीं और लोग भी जुड़ेंगे।

उन्होंने राजस्थान में छात्र संघ चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि प्रदेश में छात्र संघ चुनाव से कांग्रेस की गहलोत सरकार डर रही है। उन्होंने कहा कि छात्र संघ चुनाव होने चाहिए।

उन्होंने राजस्थान में किसानों की फसल खराब होने का जिक्र करते हुए कहा कि राज्य सरकार ने इस बारे में कोई कदम नहीं उठाया हैं। उन्होंने मांग की कि हरियाणा की तरह यहां भी किसानों को फसल खराबे पर जल्द मुआवजा दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार को प्रदेश में जहां सूखे जैसे हालात एवं फसल खराबे पर विशेष गिरादवरी कराकर किसानों को शीघ्र मुआवजा दिलाया जाना चाहिए।

विजन दस्तावेज 2030 का प्रारूप तैयार करने के लिए अजमेर में संवाद कार्यक्रम

अजमेर। राजस्थान के अजमेर में राजस्थान मिशन 2030 के तहत संभाग के विजन दस्तावेज 2030 का प्रारूप तैयार करने के लिए हितधारकों से संवाद कार्यक्रम जवाहर रंगमंच पर आयोजित हुआ।

कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने मिशन 2030 पर लिखित में विचार प्रस्तुत किए। इस कार्यक्रम में उद्योग एवं देवस्थान विभाग मंत्री शकुन्तला रावत तथा आरटीडीसी चेयरमैन धर्मेन्द्र राठौड़ ने भी अजमेर सभांग के विकास के लिए अपनी राय रखी।

आरटीडीसी चेयरमैन धर्मेन्द्र राठौड़ ने राजस्थान मिशन 2030 पर कहाकि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक अभूतपूर्व कदम उठाया है। इस मिशन को हम सब भागीदार बनकर सफल बना सकते हैं। अजमेर एवं पुष्कर को ट्यूरिज्जम हब बनाया जाएगा।

वर्ष 2030 तक राजस्थान का 10 गुना तक विकास किया जाएगा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने होटल व्यवसाय को उद्योग का दर्जा दिया है। इससे होटल व्यवसायियों को प्रति माह 8 से 9 लाख रूपए का फायदा मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में फिल्म उद्योग को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से फिल्म पर्यटन प्रोत्साहन नीति को करने पर सहममि हुई। इससे रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। धार्मिक नगरी पुष्कर में गोल्फ कोर्स का काम शुरू कर दिया गया है। राजस्थान राज्य मेला प्राधिकरण का गठन कर दिया गया है।

विश्व की 10 सबसे लग्जरी ट्रेनों मे शुमार पैलेस ऑन व्हील को फिर से शुरू कर दिया गया है। इससे पर्यटन विभाग को प्रतिदिन 5 करोड़ रूपए की आमदनी होती है।

प्रदेश की उद्योग एवं देवस्थान विभाग मंत्री शकुन्तला रावत ने कहा कि राजस्थान मिशन 2030 को एक अभियान के रूप में चलाकर सफल बनाना है। राजस्थान को देश में नंबर वन बनाना है। यह मिशन तभी सफल बन सकता है जब आम आदमी अपनी राय देंगे। समाज के सभी वर्गों, धर्म गुरूओं, विद्यार्थियों, व्यवसायियों से राय लेकर एक दस्तावेज तैयार किया जाएगा। उसको अमल में लाया जाएगा।

राठौड ने कहा कि राज्य सरकार लम्पी रोग से मृत गौवंश के पशुपालकों को 40 हजार रूपए तक आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। दुर्घटना में घायल को भर्ती कराने वालों को राज्य सरकार 5 हजार रूपए की प्रोत्साहन राशि देती है। धर्म बराबर है। सभी धर्मों के अनुयायी आपस में मिलकर अपनी संस्कृति को बचा सकते हैं। राज्य सरकार 2 हजार यात्रियों को हवाई जहाज से तीर्थ यात्रा करवाएगी। प्रत्येक व्यक्ति अपनी राय वेबसाईट मिशन- 2030 राजस्थान पर दे सकते है।

कार्यक्रम में अजमेर डेयरी के अध्यक्ष रामचन्द्र चौधरी ने कहा कि डेयरी को उद्योग अथवा कृषि का दर्जा दिया जाना चाहिए। इससे पशुपालकों को और अधिक लाभ मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि पशुपालक अजमेर को डेनमार्क की तरह दुग्ध उत्पादक बनाना हब चाहते हैं। दुग्ध उत्पादन में राजस्थान का देश में पहला स्थान है। दरगाह से तारागढ़ तथा तारागढ़ से नागपहाड़ तक रॉप वे लगाना चाहिए। पर्यटक अजमेर शहर को अच्छी तरह निहार सकेंगे।

हमारी सरकार संतों के दिए शांति, सदभाव एवं एकता के भाव के साथ कर रही काम : गहलोत

चित्तौड़गढ़। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि हमारे संत समाज ने सदियों से विश्व को शांति, सदभाव और एकता का संदेश दिया तथा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने इन्हीं आदर्शों पर चलते हुए अहिंसा का मार्ग अपनाया और हमारी सरकार भी इसी भाव के साथ कार्य कर रही है।

गहलोत गुरूवार को चित्तौड़गढ के नरबदिया में सर्व समाज सनातन चातुर्मास विकास समिति और अमरा भगत सेवा संस्थान द्वारा आयोजित श्री अमरा भगतजी के 181वें जन्मोत्सव तथा चातुर्मास कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अनगढ़ धाम पर बन रहे श्री अमरा भगत जी के पैनोरमा के माध्यम से आने वाली पीढ़ियों को भी हमारे संतों के उच्च सिद्धांतों और अहिंसा के मौलिक धर्म की सीख मिलेगी।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेश के विभिन्न जिलों में 143 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का शिलान्यास-लोकार्पण भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा गौशालाओं को तीन हजार करोड़ रुपए का अनुदान दिया गया है जबकि पूर्ववर्ती राज्य सरकार द्वारा सिर्फ 500 करोड़ रुपए का अनुदान दिया गया था। उन्होंने कहा कि नंदीशालाओं को 12 महीने का अनुदान भी हमारी सरकार द्वारा दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि लंपी रोग के कारण मृत गायों के लिए पशुपालकों को प्रति गाय 40 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी गई। अब मुख्यमंत्री कामधेनु पशु बीमा योजना के तहत प्रति परिवार दो दुधारू पशुओं का 40-40 हजार रुपए का निःशुल्क बीमा भी राज्य सरकार द्वारा करवाया जा रहा है। पशुपालकों को दूध पर पांच रुपए प्रति लीटर अनुदान दिया जा रहा है। ऐसी जनकल्याणकारी योजनाओं के परिणामस्वरूप पशुपालकों को प्रोत्साहन मिला है और इसी के चलते राजस्थान दुग्ध उत्पादन में पूरे देश में प्रथम स्थान पर आ गया है।

गहलोत ने कहा कि राजस्थान शिक्षा एवं स्वास्थ्य में अग्रणी बनकर उभरा है। राज्य में 303 नए कॉलेज खोले गए हैं, जिनमें 130 कन्या महाविद्यालय हैं। 500 से अधिक बालिकाओं की संख्या होने पर विद्यालय को महाविद्यालय में क्रमोन्नत करने का प्रावधान भी राज्य सरकार द्वारा किया गया है।

उन्होंने कहा कि आरटीएच के माध्यम से प्रदेशवासियों को स्वास्थ्य का अधिकार दिया गया है। 25 लाख रुपए तक का निःशुल्क उपचार तथा 10 लाख रुपए का दुर्घटना बीमा भी राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध करवाया जा रहा है। आज प्रदेश में ऑर्गन ट्रांसप्लांट जैसे महंगे उपचार भी चिरंजीवी योजना के माध्यम से निःशुल्क हो रहे हैं। इससे आमजन को बड़ी राहत मिली है।

गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार की योजनओं से हर वर्ग लाभान्वित हुआ है। इंदिरा गांधी गैस सिलेण्डर सब्सिडी योजना के तहत 500 रुपए में गैस सिलेण्डर, घरेलू उपभोक्ताओं को निःशुल्क 100 यूनिट तथा कृषि उपभोक्ताओं को निःशुल्क 2000 यूनिट, इंदिरा गांधी शहरी रोजगार योजना में 125 दिवस तथा महात्मा गांधी नरेगा में 25 अतिरिक्त दिवस का रोजगार, लगभग एक करोड़ लोगों को न्यूनतम 1 हजार रुपए प्रतिमाह सामाजिक सुरक्षा पेंशन सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं राज्य सरकार द्वारा संचालित की जा रही हैं।

गहलोत ने किए सांवलिया सेठ के दर्शन

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने चित्तौड़गढ़ जिले के मंडफिया में श्री सांवलिया सेठ के दर्शन किए और प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना की।

गहलोत ने मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री का श्री सांवलियाजी मंदिर मण्डल के अध्यक्ष भैरूलाल गुर्जर, मुख्य कार्यकारी अधिकारी अभिषेक गोयल एवं सदस्यों द्वारा भगवान सांवलिया सेठ की तस्वीर भेंट कर स्वागत किया गया।

इस दौरान सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना, शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला, राजस्थान धरोहर प्राधिकरण बोर्ड के अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह जाड़ावत, पूर्व विधायक प्रकाश चौधरी, जिला कलक्टर पीयूष सामरिया, पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत सहित जनप्रतिनिधि और अधिकारी तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।