Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 165 -
होम ब्लॉग पेज 165

सबगुरु राशिफल : 20 मार्च मंगलवार को आपके भाग्य में यह होगा बदलाव

सबगुरु न्यूज। आषाढ़ मास, शुक्ल पक्ष, द्वितीया तिथि, वार मंगलवार, सम्वत 2080, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, दोपहर 01.07 बजे बाद तृतीया तिथि प्रारंभ।

मेष :- आज कोई शुभ समाचार मिल सकता है। कामकाज में सफलता मिलेगी। आज आपको प्रतियोगिता में आशाजनक परिणाम प्राप्त होंगे। बेवजह किसी से विवाद परेशानी उत्पन्न कर सकते है। नवीन लोगों के साथ मित्रता होगी। नौकरी और बिजनेस में अचानक बड़े फैसले लेने पड़ सकते हैं। स्टूडेंट्स के लिए समय अच्छा रहेगा। आज आपको भूमि, रिअल-एस्टेट या सांस्कृतिक परियोजनाओं पर ध्यान केन्द्रित करने की जरूरत है। घर-परिवार के सभी सदस्यों की खुशियां बढ़ेंगी। पिछले दिनों से चल रही लेन-देन की कोई बडी डील तय हो जाने की खुशी होगी। आज अगर आप किसी की गोपनीय बातें जान गए हो तो वे बातें किसी को भी न बताएं।

वृषभ :- आज धन का अधिक से अधिक खर्च होगा। ऐसी जानकारियों को उजागर न करें जो व्यक्तिगत और गोपनीय हों। सम्भव है कि आपके जीवनसाथी की वजह से आपकी प्रतिष्ठा को थोड़ी ठेस पहुंचे। कुछ कामों में फालतू पैसा भी खर्च हो सकता है। आज आप न कोई बड़ा खर्चा करें, न ही ऐसा कोई वादा करें। किसी से किया गया कोई बड़ा वादा आपको परेशानी में भी डाल सकता है। आज लोग आपको विश्वास भरी निगाहों से देखेंगे। आपके निरंतर किए जा रहे कामों की प्रशंसा करेंगे। आज आपका सामाजिक रूप से मानहानि का प्रसंग उपस्थित न हो इसका ध्यान रखना होगा। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ अनुभव करेंगे।

मिथुन :- आज का दिन आपके लिए लाभदायी रहेगा। खानपान का ध्यान रखें। समस्याओं का निराकरण होगा। व्यापार में प्रगति होगी। राजकाज से लाभ होगा। कार्य में सफलता प्राप्त होगी। रोजगार को लेकर चल रही बातचीत एक नाजुक दौर में है, धैर्य रखें, और बहुत सोच-समझकर ही कदम आगे बढ़ाएं। जो चीज आपके लिए शौक भर थी, वह भी धनोपार्जन का मार्ग बन सकती है, लेकिन वहीं धन आने का कोई पुराना और भरोसेमंद जरिया धीरे-धीरे अपना ठिकाना बदल लेगा। सहकर्मियों और कनिष्ठों के चलते चिंता और तनाव के क्षणों का सामना करना पड़ सकता है।

कर्क :- आज परिवार से भरपूर सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें। धर्म-कर्म में आस्था बढ़ेगी। विरोधी परास्त होंगे। सामाजिक दायित्व का निर्वाह करना पड सकता है। मित्रों व अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। रोजी व रोजगार में किया गया निवेश लाभप्रद रहेगा। कुछ लोगों के जीवन में नए अवसर आयेंगे जिन्हे नजरअंदाज न करें अन्यथा बाद में आत्मग्लानि होगी। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगी। आज दूसरों की बातों को इधर से उधर करने से बचें। महत्वपूर्ण कार्य में विलंब संभव है। परिजनों का सहयोग करना पडेगा। मन चलायमान रहेगा।

सिंह :- आज नौकरी और व्यापार में लाभ के संकेत हैं। आय के साधनों में वृद्धि होगी। आकस्मिक धन मिलेगा। सम्बन्धों के प्रति त्याग से ही मधुरता आयेगी। परिवार में माहौद सुखद रहेगा। मन परेशान रहेगा, परन्तु कोई गलत निर्णय नहीं हो पाएगा। किसी अच्छे व्यक्ति की सलाह प्राप्त होगी। समस्या का निराकरण होगा। घर परिवार में वैचारिक मतभेद कम होने से जीवन का भरपूर आनंद उठाएंगे। पहले की अपेक्षा आर्थिक स्थिति में मजबूती आयेगी। महिलायें सन्तान के प्रति अति संवेदनशीलता न रखें।

कन्या :- आज का दिन आपके लिए फायदेमंद है। मित्रों एवं स्वजनों से भेंट होगी। बौद्धिक चर्चा में विवाद टालकर समाधानकारी व्यवहार ही करना होगा। नौकरी-पेशे वाले लोगों के लिए आज का दिन ऑफिस में दिन चुनौती भरा हो सकता है। काम का दबाव बढ़ने के साथ ही गलतियां हो सकती है। आपको काम की गुणवत्ता को बनाए रखना होगा। टीमवर्क के साथ काम आसानी से पूरा हो जायेगा। पराक्रम में वृद्धि होगी। परिजनों का सहयोग प्राप्त होगा। कोई उल्लेखनीय सफलता प्राप्त होगी। आज शाम का वक्त बच्चों के साथ गुजारना बेहतर रहेगा।

तुला :- आज परिवार में किसी से चल रहा मन-मुटाव खत्म हो जाएगा। संतान पक्ष की सफलता आज आपकी खुशियों को दोगुना कर देगी। किसी कीमती वस्तु की खरीददारी हो सकती है। घरेलू समस्याओं का निराकरण होगा। मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य आज पहले से बेहतर रहेगा। आज आप स्वादिष्ट भोजन का लुत्फ उठा सकते हैं। आज आपको मन में आए नकारात्मक विचार परेशान कर सकते हैं। आज का दिन बढ़िया रहेगा। मान-सम्मान और पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। किसी नए कार्य की शुरूआत हो सकती है।

वृश्चिक :- आज आप अपने नये काम में किसी करीबी जानकार की मदद ले सकते हैं, आपको फायदा जरूर होगा। कोई रूका हुआ कार्य पूरा होगा। मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा। राजकाज में सफलता मिलेगी। मुकदमे में विजय के प्रबल योग हैं। काफी दिनों से चली आ रही किसी समस्या का समाधान होगा। आप जिस काम को काफी दिनों से टाल रहे हैं, उस अधूरे काम को आज पूरा करने के लिये भी दिन ठीक है। उगाही के लिए अच्छा दिन है। मित्रों और परिवारजनों के साथ आनंद प्राप्त होगा। शारीरिक और मानसिक लाभ के लिए ध्यान व योग फायदेमंद साबित होंगे।

धनु :- आज आप कम समय में काम को पूरा करने की कोशिश में कामयाब होंगे। आज बड़ा लाभ होगा। दुष्ट जन हानि पहुंचा सकते हैं। दिन की शुरुआत में थोडा समय धर्म में दें। आज किसी असहाय की मदद जरूर करें। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें, अन्यथा उलझ सकते हैं। जिम्मेदारियों का बोझ उठाना पडेगा। कठिन परिश्रम से लाभ होगा। स्वास्थ्य में हीनता रहेगी। स्वजनों से अपेक्षित सहयोग नहीं मिल पायेगा। नौकरी में संभलकर रहें। साथियों का सहयोग कम मिलेगा। ननिहाल पक्ष की तरफ से चिंताजनक समाचार आएगा।

मकर :- आज आपकी आकर्षक छवि मनचाहा परिणाम देगी। परिजनों के साथ होने वाली गलतफहमी से बचें। व्यर्थ में धन खर्च होगा। दिन सामान्य रहेगा। संतान का सहयोग प्राप्त होगा। बुद्धि के द्वारा कार्यों में सफलता मिलेगी। राजपक्ष से संतुष्टि होगी। मानसिक उचाट और दुविधा के कारण महत्वपूर्ण निर्णय नहीं ले सकेंगे। रोमानी नजरिए से वैवाहिक जीवन के लिए अच्छा दिन है। आत्मसम्मान में वृद्धि होगी। संतान से शुभ समाचार मिलेंगे। परिवारिक कार्य में भागदौड़ रहेगी। जरुरत से ज्यादा जज्बाती होना आपका दिन बिगाड़ सकता है।

कुंभ :- आज आपको काफी आरक्षित और सावधान रहने की जरूरत है। क्योकि कुछ लोग आपके रास्ते में बाधा बनने की कोशिश कर सकते हैं। रूके हुए कार्य में प्रगति होगी। व्यापार से लाभ होगा। नए मित्र बनेंगे। प्रसन्नता का समाचार मिलने का योग है। वैवाहिक जीवन का सुख प्राप्त होगा। आज आपको अपनी विशेषता के लिए खूब तारीफ मिलेगी। आपकी ऊंची बौद्धिक क्षमताएं आपको कमियों से लड़ने में सहायता करेंगी। व्यक्तिगत संबंध संवेदनशील और नाजुक रहेंगे। ऐसे लोगों से साथ जुड़ें जो स्थापित हैं और भविष्य के रुझानों को समझने में आपकी मदद कर सकते हैं। मानसिक तनाव का शिकार हो सकते हैं।

मीन :- आज प्रभावशाली लोगों का सहयोग आपके उत्साह को दोगुना कर देगा। रिश्तेदारों के साथ अपने संबंधों को फिर तरोताजा करने का दिन है। दिनचर्या अच्छी रहेगी। धन का लाभ होगा। कोई रूका हुआ कार्य पूरा हो सकता है। प्रियजन से मुलाकात होगी। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आज आपके कामकाज में कुछ परेशानियां उत्पन्न हो सकती है। घर में किसी को स्वास्थ्य से संबंधित दिक्कते हो सकती है। घर में उल्लास का माहौल आपके तनावों को कम कर देगा। जीवनसाथी का बिगड़ता स्वास्थ्य आपके लिए परेशानी का सबब बन सकता है।

भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष लुंबाराम चौधरी ने तूफान व बारिश से हुए नुकसान का जायजा लिया

सिरोही में बिपर जॉय चक्रवात के बाद हुए नुकसान का जायजा लेते जिला परिषद सदस्य लुंबाराम चौधरी।

सबगुरु न्यूज – सिरोही। जिला परिषद सदस्य व पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष लुम्बाराम चौधरी ने बिपरजोय चक्रवात से अत्यधिक बारिस व तूफान से प्रभावित मीरपुर, राजपुरा, बालदा, ईसरा आदि गांवों का दौरा कर लोगो के हुए नुकसान का निरीक्षण किया।

अजमेर में बिपरजाय चक्रवात से 93.01 मिमी बारिश

अजमेर। राजस्थान में अजमेर जिले में बिपरजाय चक्रवात तूफान के कारण पिछले 24 घंटे में रेकार्ड बरसात दर्ज की गई है। जिलें में औसत बरसात 93.01मिली मीटर दर्ज हुई है।

अजमेर स्थित जल संसाधन वृत के बाढ़ प्रकोष्ठ से मिली अधिकृत जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह 8 बजे तक दर्ज आंकड़ों में सर्वाधिक बरसात ब्यावर उपखंड में 146 एमएम तथा सबसे कम 28 एमएम बांदनवाड़ा में दर्ज की गई है। जबकि अजमेर में 141 एमएम बरसात हुई है। अजमेर जिले के बड़े 27 बांधों, तलाबों का गेज बिपरजाय के कारण पिछले 24 घंटों में उछाल मार चुका है।

अजमेर में सबसे पुराना रेकार्ड बरसात ने तोड़ा है। बताया जा रहा है कि 1917 में 119.04 एमएम वर्षा रेकार्ड हुई थी और आज 19 जून 2023 को 141 एमएम वर्षा रेकार्ड की गई है। अजमेर के आनासागर, फायसागर तथा पुष्कर सरोवर में एक ही दिन में अच्छे पानी की आवक हुई है। आनासागर की तो चादर भी चलानी पड़ गई। जिला प्रशासन एवं नगर निगम को एक दिन की बरसात से सबक लेते हुए आने वाले मानसून की युद्धस्तर पर तैयारी शुरू कर देनी चाहिए।

अजमेर में बिपरजॉय चक्रवात के चलते जनजीवन अस्त व्यस्त रहा

राहुल गांधी के बर्थडे पर अजमेर में रन फार लंग्स मैराथन का आयोजन

अजमेर। राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) की अजमेर ईकाई ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन पर आज यहां रन फार लंग्स मैराथन का आयोजन किया।

संगठन के अजमेर जिलाध्यक्ष अब्दुल फरहान खान के नेतृत्व में सैकड़ों युवकों एवं एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने चाचियावास स्थित भगवंत यूनिवर्सिटी प्रवेशद्वार से लोहागल तक मैराथन का आयोजन किया और सेवाकार्य के रूप में

मोहब्बत की दुकान लगाकर क्षेत्रीय झुग्गियों के बच्चों में पाठ्यसामग्री का वितरण किया। खान ने इस मौके पर राहुल गांधी के जन्मदिन को यादगार बनाते हुए केक काटा और भाईचारे का संदेश भी दिया।

गौसेवा हर तरह से मंगलकारी : नंदनी सारस्वत

पांच दिवसीय गौमाता कथा का विराम
अजमेर। बीके कौलनगर के हनुमान मंदिर में चल रही दिव्य धेनुमानस गौमाता कथा आज कथावाचक नंदनी सारस्वत ने कहा कि

गौ माता की सेवा हर तरह से फलदाई हैं। हम किसी भी रूप में गौ माता की सेवा करें, जीवन में उसका अच्छा एवं सकारात्मक परिणाम जरूर आएगा। गौमाता का मनुष्य के जीवन में स्वास्थ्य, खानपान आदि का प्रभाव हैं। यह बात कथावाचक नंदनी सारस्वत ने बीके कौलनगर के हनुमान मंदिर में चल रही पांच दिवसीय दिव्य धेनुमानस गौ माता कथा के अंतिम दिन कही।

उन्होंने 14 जून से प्रारंभ हुई पांच दिवसीय गौमाता कथा को विराम दिया। कोर कमेटी के सदस्य महेंद्र जैन व राजेंद्र मित्तल ने बताया कि चक्रवाती तूफान बिपरजोय के कारण सुबह से हो रही मूसलाधार बारिश के कारण पंडाल में श्रोताओं की कमी रही।

अगर सोमवार को मौसम साफ रहा तो समयानुसार हवन एवं पूर्णाहुति होगी। आज के यजमान में दीपचंद श्रीया, ओमप्रकाश मंगल, रमेश मोटवानी, योगेश खंडेलवाल थे। व्यवस्था सहयोगियों में सुभाष काबरा, कमल पंवार, भूपेश सांखला, योगेश अग्रवाल, राजेंद्र पंवार, सहित अन्य उपस्थित थे।

प्रभात फेरी में गौमाता कथा का कीर्तन

गौमाता कथा आयोजन समिति एवं सन्यास आश्रम की ओर से बीके कौल नगर स्थित हनुमान मंदिर में आयोजित की जा रही दिव्य धेनुमानस गौमाता कथा के अवसर पर रविवार सुबह प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी कथा स्थल से प्रारंभ होकर हनुमान नगर स्थित श्री कल्याणेश्वर मंदिर, ज्ञानविहार स्थित श्रीराम मंदिर समेत विभिन्न मार्गो से होती हुई पुनः कथा स्थल आई। प्रभात फेरी के दौरान भक्त लोग गौ माता का कीर्तन करते हुए चल रहे थे। काफी संख्या में महिला पुरुष एवं वेदपाठी छात्र शामिल हुए। आलोक माहेश्वरी एवं टीकम शर्मा ने भजनों की प्रस्तुति दी व कीर्तन किया। इस दौरान रामकृष्ण महाराज, अजय शर्मा, भगवान सिंह चौहान, राजेंद्र गांधी, रामरतन छापरवाल, अशोक टाक, लक्ष्मीनारायण हटुका, आभा गांधी, गोकुल अग्रवाल, शांतिलाल, अनिल गोयल, कैलाश जोशी सहित क्षेत्रवासियों ने भाग लिया।

गौमाता की सेवा करने वाला ही भगवान के समीप : गोपाल मणी

लेबनान को 2-0 से हराकर भारत ने जीता इंटरकॉन्टिनेंटल कप

भुवनेश्वर। भारत ने रविवार को इंटरकॉन्टिनेंटल कप के फाइनल में लेबनान को 2-0 से हराकर दूसरी बार यह खिताब अपने नाम कर लिया।

कलिंगा स्टेडियम पर 12,000 फुटबॉल प्रेमियों के बीच खेले गये खिताबी मुकाबले में सुनील छेत्री (46वां मिनट) और लल्लियंज़ुआला छांगटे (66वां मिनट) ने भारत के गोल किए। उल्लेखनीय है कि चार टीमों के टूर्नामेंट में भारत के खिलाफ एक भी गोल नहीं हुआ।

भारत और लेबनान के बीच गुरुवार को खेला गया लीग चरण मुकाबला शून्य गोल पर समाप्त हुआ था। फाइनल के पहले हाफ में भी दोनों में से कोई टीम गेंद को नेट में नहीं पहुंचा सकी। लेबनान पर लगातार दबाव रखने के बावजूद भारत को खाता खोलने के लिये संघर्ष करना पड़ा।

कप्तान छेत्री ने पांचवें मिनट में सहल अब्दुल समद को क्रॉस दिया लेकिन लेबनान के बॉक्स में खड़े सहल इसका फायदा नहीं उठा सके। मैच के 22वें मिनट में लेबनान के कप्तान हसन मातूक भारतीय गोल के पास आए लेकिन उनका खराब निशाना भारत के लिए हानिरहित था।

पहले हाफ में गोल पर एक भी निशाना न लगा सकने वाली भारतीय टीम ने दूसरा हाफ शुरू होते ही खाता खोल लिया। भारत का पहला गोल करने के लिये निखिल पुजारी ने बॉल छांगटे को पास की। छांगटे ने बॉल को ड्रिबल करते हुए छेत्री के पास पहुंचाया, जिन्होंने अपना 87वां गोल दागते हुए भारत को बढ़त दिला दी।

कोच इगोर स्टिमच की टीम को अब बस अपनी बढ़त बरकरार रखने पर ध्यान देना था, हालांकि छांगटे के लिये रात अब भी बाकी थी। महेश ने सबसे पहले भारत की बढ़त दोगुनी करने का प्रयास किया, लेकिन लेबनान के गोलकीपर को पार नहीं कर सके। लेबनान के गोलकीपर सबेह बॉल को अपनी पकड़ में नहीं रख सके और पहले गोल में दर्शनीय असिस्ट करने वाले छांगटे ने धैर्य के साथ बॉल को नेट में पहुंचाकर भारत का स्कोर 2-0 कर दिया।

मैच के आखिरी 10 मिनटों में लेबनान के कप्तान मातूक के अलावा टीम कोई अवसर नहीं बना सकी। आखिरी मिनट में सबेह द्वारा महेश का हेडर रोके जाने के बावजूद भारत ने 2-0 से मुकाबला अपने नाम कर लिया।

शिवसेना के शिंदे गुट में शामिल हुई डॉ मनीषा कयांडे, उद्धव ठाकरे पर साधा निशाना

ठाणे। शिवसेना (यूबीटी) को एक और झटका देते हुए महाराष्ट्र विधान परिषद सदस्य डॉ मनीषा कयांडे रविवार रात यहां मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल हो गईं।

शिंदे के समूह में शामिल होने के बाद बोलते हुए उन्होंने शिंदे को राज्य के प्रिय और बहुत लोकप्रिय मुख्यमंत्री के रूप में संदर्भित किया और उनकी पार्टी को आधिकारिक शिवसेना कहा।

उन्होंने कहा कि मैं बालासाहेब की शिवसेना में हूं, इसमें काम करना जारी रखूंगी। मैं 2012 में तत्कालीन अविभाजित पार्टी में शामिल हुई, एमएलसी और पार्टी प्रवक्ता बनी। चाहे मैं घर के अंदर या बाहर थी, मैंने पार्टी के लिए काम किया। शिंदे ने उसने समय-समय पर मेरी मदद भी की।

पार्टी सूत्रों ने कहा कि शिंदे समूह में शामिल होने से पहले, शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे के निर्देश पर उन्हें पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए पार्टी प्रवक्ता के पद से बर्खास्त कर दिया गया था।

सबगुरु राशिफल : 19 जून सोमवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु न्यूज। आषाढ़ मास, शुक्ल पक्ष, प्रतिपदा तिथि, वार सोमवार, सम्वत 2080, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, सुबह 11.25 बजे बाद द्वितीया तिथि प्रारम्भ।

मेष राशि :- आज स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। घुटनों और जोड़ों के दर्द से राहत मिल सकती है। सुबह व्यायाम करें, अतिरिक्त लाभ मिलेगा। पारिवारिक कारण या नौकरी को लेकर आप लंबी दूरी की यात्राओं पर जाने से बचें। कार्यक्षेत्र में आपको उच्च पद, प्रतिष्ठा व मान-सम्मान मिलने के संकेत हैं

वृषभ राशि :- आज आपकी कार्य-शक्ति गज़ब की रहेगी। जिसकी वजह से आप अपने कार्य समय से पूरा कर पाएंगे। बिज़नेस में पिता का सहयोग आपको बड़ा आर्थिक लाभ दे सकता है। आर्थिक मामलों के लिए यह अवधि बढ़िया रहेगी बस धन संबंधी लेन-देन में आपको जल्दबाज़ी करने से बचना होगा।

मिथुन राशि :- आज आप विपरीत लिंग वाले लोगों की ओर आकर्षित हो सकते हैं। सेहत पर ध्यान दें। अधिकारी आपसे खुश हो सकते हैं। स्टूडेंट्स को किसी मामले पर निराशा भी हो सकती है। फालतू विवादों से बचने की कोशिश भी करनी चाहिए। कारोबार में खर्चों पर कंट्रोल रखना होगा।

कर्क राशि :- आज घरेलू जीवन के लिए यह समय जटिल हो सकता है। भाई-बहनों को अपने स्वास्थ्य के प्रति थोड़ी सतर्कता बरतनी होगी। दाम्पत्य जीवन के लिए यह समय मिलाजुला रहने वाला होगा। रिश्तों में मधुरता कायम रहे इसके लिए बेहतर तो यही होगा कि आप उनके साथ थोड़ा संयम से पेश आएं।

सिंह राशि :- आज परिवार के साथ आप कुछ बेहतरीन पलों का आनंद उठा सकते हैं। सुख-सुविधाओं की वस्तुओं का उपभोग करने व उन्हें जुटाने के लिए इस अवधि में आप काफी प्रयासरत रहेंगे। दाम्पत्य जीवन के लिए यह समय काफी अनुकूल रहने की सम्भावना है। आपके वैवाहिक संबंध मजबूत रहेंगे।

कन्या राशि :- आज छोटी या लंबी दूरी की यात्रा से बचना होगा। वे जातक जिनका झुकाव धार्मिक प्रवृत्ति की ओर ज्यादा है, वे लोग ईश्वर की स्तुति का आयोजन कर सकते हैं।प्रेम प्रसंगों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। उनकी सेहत का पूरा ख्याल रखें। इसके अलावा इलाज पर अधिक खर्च होने से आपका बजट बिगड़ सकता है।

तुला राशि :- आज घरेलू जीवन के लिए यह समय अच्छा प्रतीत होता नहीं दिख रहा। कुछ न कुछ पारिवारिक अशांति आपके साथ लगी रहेगी। दाम्पत्य जीवन के लिए यह समय काफी अच्छा रह सकता है। जीवनसाथी के साथ शांति के कुछ ख़ुशनुमा पल आप बिता सकेंगे। सेहत की दृष्टि से यह आपके लिए उत्तम रहेगा।

वृश्चिक राशि :- आज आपका पारिवारिक जीवन आनंदमय बना रहेगा। आप एक नई ऊर्जा का संचार महसूस करेंगे।किसी ख़ूबसूरत पल को याद करके आप अपने को तरोताज़ा कर सकते हैं। अपने प्रेमी की तरफ आपका झुकाव अधिक रहेगा। रोमांस करने के भी आपको भरपूर मौक़े प्राप्त होंगे। कुछ स्टूडेंट्स गलत लोगों की संगत में पड़कर अपना समय खराब कर सकते हैं।

धनु राशि :- आज पारिवारिक स्तर पर ख़ुशियों में बढ़ोत्तरी संभव है। इस दौरान मनोरंजन हेतु आप परिवार के साथ कोई आयोजन कर सकते हैं। दाम्पत्य जीवन के लिए यह समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। जीवनसाथी के स्वभाव में आपको गर्म मिज़ाजी देखने को मिल सकती है। स्वास्थ्य का मामला सामान्य रहेगा। आप अपने स्वभाव में आध्यात्मिकता की वृद्धि पाएंगे।

मकर राशि :- आज सम्बन्धों में मधुरता बनाएं रखने के लिए आपके लिए यह जरुरी है कि अपने पार्टनर की भावनाओं का आदर करें व बेवज़ह उनके साथ उलझने से बचें। मानसिक शांति प्राप्त करने के लिए आप अपनी आध्यात्मिक गतिविधियों को बढ़ा सकते हैं। ऑफिस से जुड़ी गलतफहमी या परेशानी भी खत्म हो जाएगी। लोग आपका सहयोग करेंगे, लेकिन पहल आपको ही करनी पड़ेगी।

कुंभ राशि :- आज नौकरी में परिवर्तन होने के आसार नज़र आ रहे हैं। जो लोग नई जॉब की तलाश में हैं उन्हें इस अवधि में सफलता मिल सकती है। शेयर बाजार व सट्टे-लॉटरी से जुड़े जातक अच्छा पैसा कमा सकते हैं। आर्थिक लाभ के लिए यह समय बहुत अनुकूल हो सकता है। धन कमाने के लिए आपकी भागा-दौड़ी लगी रहेगी।

मीन राशि :- आज पारिवारिक जीवन के लिए यह समय थोड़ा कष्टदायी हो सकता है। घरेलू लोगों में तालमेल की कमी आपको दृष्टिगोचर हो सकती है। पिता का भरपूर सहयोग व समर्थन आपको मिलने की उम्मीद रहेगी। प्रेम जीवन बहुत ही आनंदमय रहने के संकेत हैं। प्रियजन के साथ मनपसंद जगहों पर घूमने के मौक़े आपको मिल सकते हैं। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन सामान्य रहेगा।

अजमेर में बिपरजॉय चक्रवात के चलते जनजीवन अस्त व्यस्त रहा

अजमेर में बारिश के कारण जलमग्न हुआ जेएलएन का आपातकालीन वार्ड।

अजमेर। राजस्थान के अजमेर में आज बिपरजॉय चक्रवर्ती तूफान के चलते बरसात का दौर बना रहा जिससे दिनभर पूरा जनजीवन अस्त व्यस्त रहा।

अरब सागर से उठे बिपरजॉय तूफान ने गुजरात के बाद राजस्थान को अपने आगोश में ले लिया और मौसम विभाग की पूर्ववर्ती भविष्यवाणी के अनुसार आज बरसात ने दिनभर अजमेर शहर के अलावा निकटवर्ती पुष्कर, किशनगढ़, ब्यावर, नसीराबाद, आदि क्षेत्रों को अपने आगोश में ले लिया।

बीती रात से शुरू हुई रिमझिम के साथ आज सुबह जब लोगों की आंख खुली तो बरसात का सुहाना मौसम नजर आया लेकिन उसके बाद अजमेर में तेज बारिश से सड़कें जलमग्न हो गई। कई निचली बस्तियों में पानी भर गया। यहां तक के संभाग के सबसे बड़े जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय वार्डों को भी बरसात के पानी ने नहीं छोड़ा।

ऐतिहासिक आनासागर झील में हिचकोले खा रहा पानी बरसात के दबाव के चलते ऊंची लहरों के साथ सड़क को छूने लगा जिसका शहर के लोगों ने आनासागर चौपाटी पहुंचकर जमकर लुत्फ उठाया। झील की चादर चलने की खबर आग की तरह फैल गई।

बिपरजॉय चक्रवात के दबाव में आई बरसात ने तीर्थराज पुष्कर की घाटियों को झरने के रूप में परिवर्तित कर दिया। अनेक स्थानों पर स्थानीय नागरिकों ने पिकनिक का भी लुत्फ उठाया। खबर लिखे जाने तक बरसात ने भी तूफान की कमजोरी के चलते अपना असर दिखाना कम कर दिया लेकिन अजमेर जिला प्रशासन द्वारा स्थापित कंट्रोल रूम व बाड़ नियंत्रण कक्ष अलर्ट मोड पर है।

दिल्ली यूनिवर्सिटी में छात्र की दिनदहाड़े चाकू मारकर हत्या

नई दिल्ली। महिला मित्र को छेड़ने के विवाद में आपस में भिड़े दिल्ली विश्वविद्यालय के कुछ छात्रों ने निखिल चौहान नामक छात्र की रविवार को चाकू मारकर हत्या कर दी।

दिल्ली विश्वविद्यालय के दक्षिण परिसर में हुई इस चाकूबाजी में मारा गया 19 वर्षीय निखिल आर्यभट्ट महाविद्यालय में राजनीतिक विज्ञान प्रतिष्ठा में स्नातक की पढ़ाई कर रहा था। पुलिस ने आरोपी छात्रों की तलाश के लिए दबिश देनी शुरू कर दी है।

जिला पुलिस उपायुक्त ने बताया कि सात दिन पहले निखिल की एक दोस्त के साथ एक छात्र ने अभद्रता की थी। इस घटना को लेकर निखिल की कुछ छात्रों से कहा सुनी हुई थी, जिसके कारण आज अपराह्न 12.30 बजे महाविद्यालय के मुख्य द्वार पर चार छात्रों ने निखिल के सीने में चाकू मार दिया। निखिल को इस घटना के बाद चरक पालिका अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ये सभी छात्र आर्यभट्ट महाविद्यालय में स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (एसओएल) के तहत पढ़ाई करते हैं। सभी छात्र रविवार को होने वाली एसओएल की क्लास करने के लिए आर्यभट्ट कालेज आए थे।

निखिल राष्ट्रीय राजधानी के पश्चिम विहार का रहने वाला था। वह पढ़ाई के साथ-साथ मॉडलिंग एवं गायन भी करता था। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि उन्हें चरक पालिका अस्पताल से घटना की जानकारी मिली। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालकर चार आरोपी छात्रों की तलाश शुरू कर दी है। इसी बीच, कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता नरेश कुमार ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को एक ज्ञापन देते हुए इस घटना को संज्ञान में लेने की मांग की।

उन्होंने यहां जारी एक बयान में कहा कि जिस दिल्ली में पुलिस का खौफ होना चाहिए वहां बदमाशों का खौफ हो गया है। यह सही है की पंजाब के मुख्यमंत्री भगवांत मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पास समय नहीं है, लेकिन देश के गृहमंत्री के पास दिल्ली के लिये समय होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि दिल्ली में हत्या की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए जल्द से जल्द सर्वदलीय बैठक बुलाई जानी चाहिए ताकि पुलिस भर्ती पर विचार किया जा सके। पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने के अलावा कम से कम 500 पीसीआर वैन और तैनात होनी चाहिए।