Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 19 -
होम ब्लॉग पेज 19

सबगुरु राशिफल : 7 सितम्बर गुरुवार आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु न्यूज। भाद्रपद मास, कृष्ण पक्ष, अष्टमी तिथि, जन्माष्टमी पर्व, वार गुरुवार, सम्वत 2080, शरद ऋतु, रवि दक्षिणायन, शाम 04.14 बजे बाद नवमी तिथि प्रारम्भ।

मेष :- आज मानसिक शांति तो रहेगी, लेकिन स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। आपसी मतभेदों को दूर करने का प्रयास करें। आज आप देखेंगे कि आपके प्रयासों से मतभेद कम हो रहे हैं तथा आपसी प्रेम अपनी चरम सीमा पर है। आपसी रिश्तों में सुधार आएगा। आपकी सकारात्मक सोच और लगन आपको बड़ी आर्थिक सफलता दिलाएगी, जिसके आप हकदार भी हैं। मन पर नकारात्मक सोच का प्रभाव हावी रह सकता है। आप किसी खेल-कूद की प्रतिस्पर्धा में भाग ले सकते हैं। संदिग्ध आर्थिक लेन-देन से सावधान रहें।

वृषभ :- आज अटके हुए कार्य बन सकते हैं। वित्तीय स्थिति में सुधार भी संभव है। निजी संबंध सहायक रह सकते हैं। आय से अधिक धन व्यय होगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में सावधानी रखें। निवेश लाभकारी साबित हो सकता है। मित्रों के साथ मौज मस्ती में समय बीतेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। दिन प्रसन्नता पूर्वक बीतेगा। एजुकेशन में सार्थक परिणाम मिल सकते हैं। अपनी भावनाओं को दबाएं और छुपाएं नहीं। अपने जज़्बात दूसरों के साथ साझा करने से फायदा मिलेगा। प्राप्त हुआ धन आपकी उम्मीद के मुताबिक नहीं होगा। बच्चे भविष्य की योजनाएं बनाने की अपेक्षा समय बिताकर आपको निराश कर सकते हैं।

मिथुन :- आज अचानक आय वृद्धि के स्रोत विकसित हो सकते हैं। नौकरी में अफसरों से मतभेद रहेंगे। साहस, पराक्रम और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आज का दिन आपको कई नए अनुभव दे कर जाएगा। यदि आपकी आर्थिक स्थिति की बात करें तो शेयर बाजार में पैसे लगाना मुनाफे का सौदा होगा, समय इसकी गवाही दे रहा है। कारोबार के विस्तार के लिए लोन की आवश्यकता पड़ सकती है। आय बढ़ने से मन प्रसन्न रहेगा। भौतिक सुख-साधन आसानी से जुटा लेंगे।रोजगार संबंधी समस्या हल होगी। वाद-विवाद की संभावना है।

कर्क :- आज व्यस्तता के बावजूद प्रसन्न रहेंगे। पार्टनर से नोकझोंक संभव है। आर्थिक क्षेत्र में उन्नति हो सकती है। परिवार में सुख-शांति व धार्मिक माहौल बना रह सकता है। आपके दिल-दिमाग में एक से ज्यादा विचार एक साथ चलते रहेंगे। शादीशुदा लोगों की लाइफ में प्यार बढ़ेगा। संबंधों में मजबूती भी आएगी। बस अपने लाइफ पार्टनर की कुछ आदतों को लेकर सावधान रहें। खरीदारी में फायदे के सौदे हो सकते हैं। सरकारी कार्य गति पकड सकते हैं। सेहत बेहतर रहेगी। क्रोध व आवेश पर नियंत्रण रखें। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। परिवार में हंसी-खुशी का माहौल रहेगा। तनाव दूर करने के लिए परिवार वालों की मदद लें। वाणी माधुर्य का लाभ मिलेगा।

सिंह :- आज आप धार्मिक क्रियाकलापों में भाग लेंगे। खानपान में रुचि बढ़ेगी। कारोबार में लाभ की स्थितियां निर्मित होंगी। व्यावसायिक यात्रा सफल होगी। संतान की ओर से चिंतामुक्त होंगे। आपके कानूनी कामों में गति आएगी। आय के साधन बनाने के प्रयास सफल होंगे। किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात लाभदायक हो सकती है। दूसरों को खुशियां देकर और पुरानी गलतियों को भुलाकर आप जीवन को सार्थक बनाएंगे। तब तक कोई वादा न करें, जब तक कि आप पूरी तरह उसे पूरा करने में सक्षम न हों। आप चाहें तो परेशानियों को मुस्कुराकर दरकिनार कर सकते हैं या उनमें फंसकर परेशान हो सकते हैं।

कन्या :- आज का दिन आपके लिए क्रियाशील रह सकता है। समय आत्मबल और साहस में वृद्घि के संकेत दे रहा है। विरोधी शांत रह सकते है। कार्य क्षेत्र में सफलता से खुशी मिल सकती है। स्वजनों का अपेक्षित सहयोग प्राप्त हो सकता है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। व्यापार में उतार-चढ़ाव रहेगा। नौकरी में उच्चाधिकारी अधिक कार्य भार दे सकते हैं। धार्मिक व समाज के कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। पत्नी से मनमुटाव हो सकता है। आर्थिक तौर पर बेहतरी के चलते आपके लिए जरूरी चीज़ें खरीदना आसान होगा। किसी दूर के रिश्तेदार से अचानक मिली खबर आपका दिन बना सकती है।

तुला :- आज मन अशांत रहेगा। जीवनसाथी से मतभेद बढ़ सकते हैं। पिता को स्वास्थ्य विकार रहेंगे। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। आज आपको किसी सलाहकार को अपने मार्ग दर्शन के लिए बुलाना चाहिए। आप शायद अपनी जिंदगी को लेकर कुछ दुविधा में हैं या फिर किसी खास परिस्थिति से बाहर नहीं निकल पा रहे है। व्यापार में धोखाधड़ी हो सकती है। पत्नी की भावनाओं का सम्मान करें। आपका कोई बड़ा शायद आपको सही सलाह दे पाएगा जिससे आपको लाभ होगा। कोर्ट-कचहरी के काम हाथ में लेने पर कामयाबी मिलेगी।

वृश्चिक :- आज के दिन आप विचारों को गतिशीलता से दुविधा का अनुभव करेंगे। इस वजह से किसी भी निर्णय लेने में परेशानी होगी। किसी एक निर्णय पर नहीं आ सकेंगे। आज का दिन आपके लिए नौकरी-धंधे के क्षेत्र में स्पर्धा युक्त रहेगा और उससे बाहर आने की कोशिश करते रहेंगे। मानसिक परेशानियों में कुछ कमी आ सकती है तथा आज प्रसन्न रह सकते हैं। विरोधियों का प्रभाव कम हो सकता है। अटके कार्य पूर्ण हो सकते हैं। व्यवसायिक लाभ के भी योग बन रहे हैं। धार्मिक कार्यों में श्रद्धा बढ़ सकती है। वाहन चलाने में सावधानी रखें। समाज में सम्मान प्राप्त होगा। मेहमान का आगमन मन को प्रसन्नता देगा।

धनु :- आज आप दुविधा में रहेंगे। आपका दुविधापूर्ण व्यवहार आपको मुश्किल में डाल सकता है। अपने जिद्दी स्वभाव को आज त्याग दें, नहीं तो किसी के साथ विवाद होने की संभावना है। आज बनाए हुए प्रवास की योजना को रद्द करने की स्थिति आएगी। कोई बड़ा आर्थिक फैसला लेने से पहले दो बार सोचें। किसी बड़े बुजुर्ग की सलाह बड़े काम की होगी। यदि कोई बड़ी योजना शुरू करने की सोच रहे हैं तो थोड़ा रुक जाइये, सही वक्त आने दें। आज का दिन आपके लिए अच्छा है। अपने आर्थिक लक्ष्य को मजबूत करने के लिए आपको सही दिशा अपनाने की जरूरत है। अपना लक्ष्य तय करें और उसे पाने में दिन रात एक कर दें।

मकर :- आज आपकी बौद्धिक क्षमताएँ आपको कमियों से लड़ने में सहायता करेंगी। तन-मन की ताजगी के अनुभव के साथ आज की शुरुआत होगी। दोस्तों तथा परिवार के लोगों के साथ आपको मनपसंद खाना खाने का अवसर मिल सकता है। आज आपके बॉस का बढ़िया मिजाज पूरे कार्यालय के माहौल को अच्छा बना देगा। मौज-मस्ती का अवसर मिलेगा। जीवनसाथी से वाद-विवाद हो सकता है, लेकिन आखिर में सब ठीक हो जाएगा। आपकी सैलरी में वृद्धि के योग बन रहे हैं। अगर आप अपने वाणी में मिठास और व्यवहार अच्छा रखेंगे तो सब आपके फेवर में ही होगा।

कुंभ :- आज किसी मित्र के सहयोग से लाभ हो सकता है। परिश्रम की अधिकता रहेगी। आज ज्यादा खर्च का दिन है। परिवार का वातावरण भी ज्यादा अच्छा नहीं होगा। कुटुंब के लोगों के साथ मतभेद के प्रसंग खड़े होंगे। मन में अनेक प्रकार की अनिश्चितता के कारण मानसिक बेचैनी रहेगी। मन दुविधायुक्त रहेगा। बोलने पर संयम रखें। माता-पिता से आर्थिक सहयोग भी मिल सकता है। अपने घर के वातावरण में कुछ बदलाव करने से पहले आपको सभी की राय जानने की कोशिश करनी चाहिए। आज आपको निराशा हाथ लग सकती है।

मीन :- आज मानसिक शांति रहेगी। परिवार में भी सुख-शांति रहेगी। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आज आप घर और ऑफिस दोनों स्थानों पर शान्तिपूर्ण माहौल बनाने की कोशिश करेंगेǀ जरूरतमंद की मदद करेंगे। जीवन में सार्थकता की तलाश में योग, अध्यात्म और धार्मिक गतिविधियों को समय दे सकते हैं। शुभ समाचार मिल सकता है। आपका यह अनुभव मजेदार रहेगा और आप इससे प्रेरित भी होंगे। हालंकि अपनी निजी बातें किसी के साथ भी ना बांटें और कोई भी कडवा पाठ सीखने के लिए भी खुद को तैयार रखें।

बॉम्बे हाईकोर्ट ने मुंबई लोकल ट्रेन विस्फोट मामले में सरकार की खिंचाई की

मुंबई। बॉम्बे हाईकोर्ट ने 7 जुलाई 2006 को हुए मुंबई बम विस्फोटों से संबंधित अपील और पुष्टि मामलों के संचालन में गंभीरता की स्पष्ट कमी के लिए बुधवार को महाराष्ट्र सरकार की खिंचाई की।

न्यायमूर्ति नितिन साम्ब्रे और न्यायमूर्ति राजेश पाटिल की खंडपीठ को आज सूचित किया गया कि राज्य सरकार को मामले में दोषी ठहराए गए 5 व्यक्तियों की मौत की सजा की पुष्टि से संबंधित सुनवाई में अपनी ओर से उपस्थित होने के लिए अभी तक एक विशेष लोक अभियोजक (एसपीपी) नियुक्त करना बाकी है।

राज्य सरकार ने जब मामले में स्थगन की मांग की तो पीठ ने आज टिप्पणी करते हुए कहा कि क्या आप इन अपीलों के साथ इसी तरह व्यवहार कर रहे हैं, सरकार इस मामले को गंभीरता से नहीं ले रही है। हम कल सुबह राज्य के गृह विभाग के मुख्य सचिव को जवाब देने के लिए बुलाएंगे।

पीठ ने राज्य सरकार को 8 सितंबर तक एसपीपी नियुक्त करने का मुद्दा सुलझाने को कहा। इसके अतिरिक्त लोक अभियोजक (एपीपी) को यह सुनिश्चित करने के लिए भी कहा कि जब मामले की अगली सुनवाई हो तो कानून और न्याय विभाग का एक अधिकारी अदालत में मौजूद रहे।

पीठ ने चेतावनी दी कि हमें मध्य स्तर के अधिकारी नहीं चाहिए। हमें सरकार से कोई चाहिए. यदि परसों तक एसपीपी की नियुक्ति या किसी एपीपी को मामला सौंपने में उपरोक्त मुद्दे पर विफलता होती है, तो हम राज्य के गृह और न्याय विभाग के प्रमुख सचिव को बुलाएंगे।

मोदी सरकार के शासन में सात घोटाले सामने आए : मल्लिकार्जुन खड़गे

भीलवाड़ा। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने केन्द्र की मोदी सरकार पर उसके शासन में सात घोटाले सामने आने का आरोप लगाते हुए कहा है कि हमारे ऊपर बहुत से अपवाद किए गए लेकिन अब इन घोटालों पर कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही है।

खड़गे बुधवार को राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के गुलाबपुरा में किसान सम्मेलन में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि वह पूछना चाहते हैं कि हमारे ऊपर बहुत से अपवाद किए। अभी सीएजी की रिपोर्ट आ गई। उसमें सात घोटाले सामने आए हैं। सीएजी की रिपोर्ट तो हम नहीं लिखते। उन्हीं के लोग, उनके ऑफिसर, वो लोग रहते हैं। सात घोटालों में आठ लाख, नौ लाख करोड़ का घोटाला उसमें है। क्यों आप एक्शन नहीं ले रहे हैं, क्यों उस रिपोर्ट के तहत एक्शन लेकर आप जेल में नहीं डाल रहे हैं, क्योंकि आप नहीं चाहते।

टू-जी में क्या हुआ, कोल में क्या हुआ। आप देखो, वो तो हो गया। हमारे लिए बहुत बदनामी की आपने, लेकिन सीएजी रिपोर्ट तो आपकी है, आपके आने के बाद किया है, सात घोटाले हैं, चाहे रोड के हों, पोर्ट के हों और कहीं के हों, सब आपने घोटाले किए हैं।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि मणिपुर में दंगे हो रहे थे, एक दिन भी संसद में नहीं आए और उसके बारे में नहीं बताया। मणिपुर के दंगे होते हैं राजस्थान एवं छत्तीसगढ़ की बात करते हैं, यह क्या है भाई। हम बोल रहे हैं वहां देखो, महिलाओं को निर्वस्त्र करके घुमा रहे हैं, मार रहे हैं, घर जला रहे हैं, कार जला रहे हैं, सब चीजें हो रही हैं। एक दिन भी उन्होंने उसके बारे में बात नहीं की।

उन्होंने कहा कि बाद में संसद में बयान देते है कि हमें बड़ी चिंता हैं, मणिपुर में ऐसा हो रहा है, बड़ी चिंता मुझे लगी है, बड़ा दुख हुआ, ये बोलते हैं। भावुक भी होते हैं। खड़गे ने लोगों से कहा कि अगर आपको कोई पूछे, यह जरुर बोलिए। आपका चंबल घाटी परियोजना, इंदिरा गांधी नहर, मेवाड़ यूनिवर्सिटी, मेजा बांध, एम्स जोधपुर, आईआईटी जोधपुर। इतने लंबी लिस्ट है सेंट्रल गवर्नमेंट हमारी थी कांग्रेस की। ये देन किसकी है, हमारी है। तो आने वाले कोई लीडर बार-बार आपको पूछे आपने क्या किया, तो ऐसी लिस्ट बताओ उनकी मीटिंग में, ये क्या आपने बनाया, पूछो उनको।

उन्होंने कहा कि यह जो हमने बीड़ा उठाया है देश को बचाने का, सोनिया गांधी ने त्याग और अपना पूरा इसके लिए समर्पण किया। राहुल गांधी भी आज वो काम करते हुए हर जगह जा रहे हैं, लोगों से मिल रहे हैं। तो यह हमारा काम है, हमारा फर्ज है। तो अगर कोई पूछे तो यह हमारा काम है, हमने किया। आपने क्या किया, यह आप उल्टा पूछ सकते हैं।

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि लेकिन वो सभी झूठ बोलने में माहिर हैं। क्योंकि वो हमेशा बोलते हैं कि सौ झूठ बोलें तो वो सच हो जाता है। इसलिए हम तो हमेशा सच बोलने वाले, गरीबों का काम करने वाले, गरीबों को हिम्मत देने वाले, गरीबों को अगर किसी ने छेड़ा, तो उसकी रक्षा करने के लिए हम हमेशा तैयार हैं, हमारी सरकार तैयार है।

सेंट्रल एकेडमी टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज अजमेर में धूमधाम से मना टीचर्स डे

0

अजमेर। सेंट्रल एकेडमी टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज अजमेर में 5 सितंबर को शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती एवं संस्था के संस्थापक स्व. टीएन मिश्रा तथा डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ वर्षा नालमे ने मैनेजमेंट के सदस्यों का परिचय करवाया। महाविद्यालय स्टाफ ने संस्था अध्यक्षा डॉ. शोभा सुमन मिश्रा को शॉल ओढ़ाकर, बुके, श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया।

संस्था अध्यक्षा व सचिव ने महाविद्यालय के समस्त शैक्षणिक व अशैक्षणिक कर्मचारियों को चांदी का सिक्का व श्रीफल देकर सम्मानित किया। इसी अवसर पर महाविद्यालय के संकाय सदस्यों डॉ भागचन्द बालोत, दीप्ति पीटर, दिव्या मेहरा, डॉ नेहा मिश्र, अनुराधा माहेश्वरी तथा शुभा पारीक द्वारा लिखित शिक्षा विषय पर आधारित पुस्तकों का विमोचन भी किया गया।

विद्यार्थियों सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। अंत में संस्था सचिव आरुष टीएन मिश्रा ने समस्त संकाय सदस्यों और विद्यार्थियों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। आभार डॉ भागचंद बालोत ने जताया तथा कार्यक्रम का संचालन डॉ. रागिनी त्रिपाठी ने किया।

विद्यार्थियों को सुसंस्कारित करने वाली शिक्षिकाओं का सम्मान

अजमेर। लायंस क्लब अजमेर आस्था ने 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के अवसर पर संस्कार पब्लिक स्कूल हाथीभाटा की एडमिनिस्ट्रेटर स्नेहलता शर्मा, नीतू भार्गव, श्वेता माथुर, महिमा शर्मा सहित 17 शिक्षक एवं शिक्षिकाओं का सम्मान किया।

क्लब सचिव लायन कमलचंद बाफना ने बताया कि पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष लायन पदमचंद जैन के मुख्य आतिथ्य में संस्कार पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में स्कूल के टीचर्स को माला पहनाकर, श्रीफल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। संस्था प्रधान लायन स्नेहलता शर्मा ने सभी लायन साथियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि क्लब की ओर से टीचर्स का किया गया सम्मान हम सभी का मनोबल बढ़ाने वाला है। इसके लिए विद्यालय परिवार क्लब का आभार व्यक्त करता है।

मुख्य अतिथि लायन पदम चंद जैन ने कहा कि शिक्षकों के सम्मान का अवसर प्रदान कर स्कूल ने हमे गौरांवित होने का मौका दिया है। इस अवसर पर क्लब के कोषाध्यक्ष लायन संजय जैन, पूर्व अध्यक्ष लायन निलेश अग्रवाल, लायन राकेश गुप्ता उपस्थित रहे। संचालन पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष लायन संपत सिंह जैन ने किया।

प्रियदर्शी भटनागर विधानसभा चुनाव के लिए मीडिया एवं संचार कमेटी में नियुक्त

अजमेर। राजस्थान में अजमेर के एडवोकेट तथा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता प्रियदर्शी भटनागर को विधानसभा चुनाव के लिए मीडिया एवं संचार कमेटी में नियुक्ति दी गई है। भटनागर प्रदेश कांग्रेस की ओर से विभिन्न न्यूज चौनलों की डिबेट में कांग्रेस का पक्ष प्रभावी ढ़ग से रखते आए हैं।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए घोषित राजस्थान प्रदेश मीडिया एवं संचार कमेटी में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट प्रियदर्शी भटनागर को नियुक्त किया गया है।

गौरतलब है कि प्रदेश प्रवक्ता प्रियदर्शी भटनागर कांग्रेस पार्टी और राजस्थान सरकार की ओर से मीडिया के समक्ष पक्ष रखते हैं जबकि गत विधानसभा चुनाव 2013 और विधानसभा चुनाव 2008 में प्रदेश स्तरीय चुनाव प्रबंधन समिति के सदस्य भी रहे हैं। भटनागर की इस नवीन नियुक्ति का अजमेर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया है।

राजनीतिक आकांक्षा नहीं, ‘भारत’ में है दिलचस्पी : वीरेन्द्र सहवाग

नई दिल्ली। दिग्गज बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने बीसीसीआई से आगामी विश्व कप में खिलाड़ियों की जर्सी पर ‘भारत’ अंकित करने की मांग करने वाली एक्स पर अपनी पिछली पोस्ट पर स्पष्टीकरण देते हुए बुधवार को कहा कि राजनीति में जाने का उनका कोई इरादा नहीं है, उनकी एकमात्र रूचि भारत में है जो इस देश का मूल नाम है।

सहवाग ने बुधवार को कहा कि अगर मेरी कोई राजनीतिक आकांक्षा होती तो मै पिछले दो लोकसभा चुनावों में दोनों पार्टियों का उम्मीदवार बन चुका होता। हमारे राष्ट्र को भारत के रूप में संबोधित किया जाना चाहिए जबकि इसे एक राजनीतिक चीज़ के रूप में देखा जाता है। मैं किसी विशेष राजनीतिक दल का प्रशंसक नहीं हूं। दोनों राष्ट्रीय दलों में अच्छे लोग हैं और बहुत सारे अयोग्य भी हैं।

उन्होने कहा कि मैं एक बार फिर साफ करता हूं कि मेरी कभी कोई राजनीतिक आकांक्षा न रही है और न आगे भी होगी। अगर मुझे ऐसा करना ही था, तो मैदानी उपलब्धियां किसी भी पार्टी से टिकट पाने के लिए पर्याप्त थीं। अपने दिल की बात कहना राजनीतिक आकांक्षा से अलग है। मेरी एकमात्र दिलचस्पी भारत में है।

सहवाग ने कहा कि खुद को इंडिया कहने वाला संयुक्त विपक्ष खुद को भारत भी कह सकता है। बहुत सारे रचनात्मक लोग हैं जो इसके लिए उपयुक्त फुल फॉर्म सुझा सकते हैं। कांग्रेस ने भारत जोड़ो यात्रा नाम से एक यात्रा भी की थी। दुर्भाग्य से कई लोग भारत शब्द से असुरक्षित महसूस करते हैं। अगर हमें एक राष्ट्र के रूप में भारत नाम से संबोधित किया जाए तो इससे मुझे बहुत संतुष्टि और तृप्ति मिलेगी।

इससे पहले मंगलवार को सहवाग ने बीसीसीआई से अपील की थी कि आगामी वनडे विश्व कप में राष्ट्रीय टीम के खिलाड़ियों की जर्सी पर भारत की जगह भारत लिखा जाए और उन्होंने बीसीसीआई सचिव जय शाह को टैग किया था।

उन्होंने लिखा कि मेरा हमेशा से मानना ​​रहा है कि नाम ऐसा होना चाहिए जो हमारे अंदर गर्व पैदा करे। भारत अंग्रेजों द्वारा दिया गया एक नाम है (और) हमारे मूल नाम ‘भारत’ को वापस पाने में बहुत समय लग गया है।

केंद्र सरकार की योजनाओं को अपना मुखौटा बनाकर कांग्रेस सरकार लूट रही है वाहवाही : जेपी जोशी

जयपुर। राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) को लेकर दिए बयान पर पलटवार करते हुए कहा है कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार केंद्र सरकार की योजनाओं को अपना मुखौटा बनाकर वाहवाही लूट रही है।

जोशी ने बुधवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रेस वार्ता में यह बात कही। उन्होंने कहा कि श्री खड़गे मनरेगा को लेकर जो बयान दे रहे हैं वह झूठ है। केंद्र सरकार ने अपने पिछले बजट में सबसे अधिक मजदूरी राजस्थान में बढाई है। यदि केंद्र सरकार प्रदेश सरकार को अपना पैसा देना बंद कर दे तो स्थिति बद से बदतर हो जाएगी। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार केंद्र सरकार की योजनाओं को अपना मुखौटा बनाकर वाहवाही लूट रही है।

जोशी कहा कि खडगे राजस्थान आए अच्छा होता वह प्रदेश की स्थिति का जायजा लेते, दलित एंव वंचित वर्ग के पीडित लोगों से मिलते, उनके आंसू पौंछते, लेकिन सिर्फ भाजपा और संघ पर आरोप लगाकर चले गए। पिछली बार जब वह प्रदेश में केंद्र के पर्यवेक्षक बनकर आए थे तो इस सरकार ने उन्हे ठेंगा दिखाकर उनकी बात मानने से इनकार कर दिया था और कोई विधायक उनके पास नहीं गया।

उन्होंने कहा कि खडगे जिस जिले में आए थे उसी जिले में एक नाबालिग लडकी को दुष्कर्म करके जला दिया था। पीडित परिवार जब पुलिस के पास रिपोर्ट लिखाने गया तो वहां से कोई सहायता ना मिलने पर परिजनों ने आरोपियों को पकडा और पुलिस के हवाले किया। खाजूवाला में दलित युवती के साथ पुलिस कर्मियों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म और हत्या, बालोतरा में दलित युवती के साथ दुष्कर्म के बाद जिंदा जलाने की घटना।

झालावाड में कृष्णा वाल्मिकी और अलवर में हरीश जाटव की वर्ग विशेष के लोगों द्वारा हत्या और समय रहते मुकदमा तक दर्ज नहीं होना। कुचामन में दलित युवकों की वाहन से कुचलकर हत्या, धरियावद में आदिवासी महिला को निर्वस्त्र करके सार्वजनिक रूप से गांव में घुमाने का मामला और तीन दिन तक सरकार का उससे अनजान रहना।

उन्होंने कह कि खडगे यदि राजस्थान आने से पहले यह सारी जानकारी पता कर लेते तो उन्हें यह मालुम होता कि प्रदेश आज दलित, महिला, आदिवासी अत्याचार में क्यों नंबर एक पर है।उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि जब भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को कोई देश अपने सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित करते हैं तो कांग्रेस पार्टी को तकलीफ होती है।

आज हमारा देश जी-20 की मेजबानी कर रहा है तो उससे भी इन्हे समस्या हो रही। कांग्रेस तुष्टिकरण की राजनीति करती है जबकि भाजपा संतुष्टीकरण की राजनीति। देश को बांटने का काम हमेशा कांग्रेस पार्टी ने किया।

उन्होंने भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा का जिक्र करते हुए कहा कि अब वह जन-जन की यात्रा बन चुकी है। इस यात्रा को राजस्थान की जनता का जो अपार स्नेह और समर्थन मिल रहा है, यह इस बात का प्रतीक है, कि इस बार के चुनावों में भाजपा को ऐतिहासिक बहुमत प्राप्त होगा। वर्तमान कांग्रेस सरकार की अकर्मण्यता और नाकारापन को लेकर जनता में भारी रोष है। बढते अपराधों के कारण महिला और दलित में आक्रोश है, युवा और किसानों में वादाखिलाफी को लेकर गुस्सा है।

मणिपुर के बिष्णुपुर जिले में गोलीबारी में 80 से ज्यादा लोग घायल

इंफाल। मणिपुर के बिष्णुपुर जिले में बुधवार को पुलिस, रैपिड एक्शन फोर्स और अन्य सुरक्षा कर्मियों द्वारा की गई गोलीबारी में 80 से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों में ज्यादातर महिलाएं और एक पत्रकार शामिल हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

यह घटना तब हुई जब लोगों ने फौगाकचाओ इखाई में कर्फ्यू का उल्लंघन किया। मणिपुर सरकार ने पहले पांच जिलों में कर्फ्यू लगा दिया था, क्योंकि विस्थापित लोगों ने टोरबुंग में अपने घरों में लौटने का फैसला किया था।

उन्होंने बताया कि कर्फ्यू का उल्लंघन करते हुए हजारों लोग बिष्णुपुर जिले में एकत्र हुए और चुराचांदपुर जिले में तीन मई से दूसरे जातीय समूह के लोगों द्वारा नष्ट किए गए स्थानों की ओर मार्च किया।

60000 से अधिक लोग अभी भी विस्थापित हैं और सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें अपने घरों में नहीं लौटने की सलाह दी है। क्योंकि स्थिति अभी भी सामान्य नहीं हुई है और दूसरे जातीय समूह के लोग उन्हें निशाना बना सकते हैं।

मणिपुर इंटीग्रिटी पर समन्वय समिति (सीओसीओएमआई) के नेताओं, महिला नेताओं और हजारों लोगों ने विस्थापित लोगों को फिर से बसाने के अपने फैसले की घोषणा की। जैसे-जैसे लोगों की भीड़ बढ़ती गई सुरक्षा कर्मियों ने लाइव गोलियों, रबर की गोलियों सहित भारी गोलीबारी का सहारा लिया। उन्होंने पहले आंसू गैस के गोले भी छोड़े। हजारों लोग जिनमें अधिकतर महिलाएं थीं, आगे थे और उन्हें सुरक्षाकर्मियों की कार्रवाई का बड़ा खामियाजा भुगतना पड़ा।

पुलिस और अन्य सुरक्षाकर्मी छह किलोमीटर लंबी मुख्य सड़क पर मौजूद हजारों लोगों को नियंत्रित नहीं कर सके और नेताओं के साथ बातचीत विफल रही। वार्ता विफल होने के बाद भारी गोलीबारी शुरू हो गई जिससे अफरा-तफरी और भगदड़ मच गई।

अजमेर में वरुण सप्तमी पर अरोड़ा समाज ने निकाली भव्य शोभायात्रा

0

अजमेर। श्री मारवाडी अरोड़ा खत्री पंचायत न्यास के तत्वावधान में हर साल की तरह इस वर्ष भी बुधवार को वरुण सप्तमी पावन पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया।

न्यास अध्यक्ष ओमप्रकाश हंसदेवा ने बताया कि सुबह अरोड़ा समाज की ओर से वरूण भगवान के पूजन के साथ शहर के विभिन्न मार्गों से शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा में सम्पूर्ण खत्री समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

परम्परानुसार शोभायात्रा में राधाकृष्ण की रजत जडि़त रेवाड़ी व भगवान श्री राधाकृष्ण के रास भजन मण्डली के साथ व श्यामबाबा का भव्य दरबार सजाया गया। समाज की 51 महिलाएं मंगल कलश लिए साथ चल रहीं थीं। शोभा यात्रा में भजन सकीर्तन करते हुए समाज बन्धुओं ने भाग लिया।

शोभायात्रा नला बाजार स्थित दरियाव जी मंदिर से आरंभ होकर मदार गेट, गांधी भवन चौराहा, चूड़ी बाजार, पुरानी मण्डी होते हुए पुन: दरियाव जी मंदिर नला बाजार पर पहुंची। मंदिर के बाहर पुष्प वर्षा कर शोभा यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद वरुण भगवान की आरती कर प्रसाद वितरण किया गया।

अरोड़ा समाज के मंत्री डॉ. सुरेन्द्र अरोड़ा ने बताया कि दरियाव सप्तमी के उपलक्ष्य में शाम को समाज के 25 ऐसे वरिष्ठजनों जिन्होंने जीवन के 75 वसंत पूरे कर लिए उनका शॉल, श्रीफल, प्रशस्ती पत्र व दुपट्टा ओढाकर सम्मान किया गया।

शिक्षा के क्षेत्र में उत्कर्ष प्रदर्शन करने वाले 60 प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर प्रोत्साहित किया गया। रात्रि में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में समाज के बालक-बालिकाओं ने विचित्र वेषभूषा, नृत्य एवं गायन प्रतियागिताओं में भाग लिया।

खत्री पंचायत के सह सचिव राकेश अरोड़ा ने बताया कि ठण्डे भोज का आयोजन सरिन अरावली रिसोर्ट पुष्कर पर रखा गया। इस दौरान बच्चों के मनोरंजन कार्यक्रम, हाउजी, व्हील चेयर आदि प्रतियोगिताएं एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।

समाज के उत्तीर्ण सभी विद्यार्थियों को मारवाडी खत्री पंचायत ब्यास अजमेर एवं अन्य भामाशाहों ने पुरुस्कृत कर उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम मे श्यामप्रकाश जुणेजा, जगदीश जुणेजा, अरुण आनन्दप्रकाश पुजारा, प्रेमप्रकाश, जुगल, मनीष, घनश्याम, संदीप, विठ्ठल, शैलेष सहित समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

लेडी टीचर को घुमाने के बहाने ले गए दनगरी वाटर फॉल, अस्मत लूटी

पत्थलगांव। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में बगीचा थाना क्षेत्र का प्रमुख पर्यटन स्थल दनगरी वाटर फॉल में एक शिक्षिका के साथ सामूहिक दुष्कर्म का बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। घटना के बाद से आरोपी फरार हैं, जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।

इस पर्यटन स्थल पर 2 बदमाशों ने पीड़ित शिक्षिका से मारपीट कर इस घिनौने कृत्य को अंजाम दिया है। शिक्षिका के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में बगीचा थाना पुलिस ने अपराधिक मामला दर्ज कर लिया है। लेकिन अभी तक इन नामजद बदमाशों को पकड़ने में पुलिस को सफलता हाथ नहीं लगी है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप ने आज बताया कि दुष्कर्म के दोनों आरोपी पड़ोसी बलरामपुर जिले के हैं। पीड़िता शिक्षिका आरोपियों के साथ ही पर्यटन स्थल पर घूमने आई थी। जहां पीड़िता के साथ मारपीट कर सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया।

दुष्कर्म के बाद पीड़िता ने दोनों आरोपियों को पहचान कर उनके विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस की दो अलग अलग टीम इन बदमाशों के ठिकाने पर दबिश दे चुकी है। लेकिन अभी तक दुष्कर्म के आरोपी पुलिस पकड़ से बाहर हैं।