Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 25 -
होम ब्लॉग पेज 25

सनातन धर्म कभी खत्म नहीं होगा : सतीश पूनियां

कोटा। राजस्थान विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष एवं भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे एवं तमिलनाडु सरकार में मंत्री उदयनिधि स्टालिन द्वारा सनातन धर्म को लेकर दिए विवादित बयान पर पलटवार करते हुए कहा है कि सनातन धर्म कभी खत्म नहीं होगा जबकि इस तरीके के तात्कालिक संगठन खत्म हो सकते हैं।

डा पूनियां ने रविवार को यहां मीडिया से बातचीत में यह बात कही। उन्होंने कहा कि इस तरीके के जुगाड़ू विचार खत्म हो सकते हैं लेकिन सनातन का विचार, राष्ट्रवाद का विचार, हिंदुत्व का विचार यह कभी खत्म नहीं हो सकते।

उन्होंने कहा कि उदयनिधि स्टालिन का बयान दुर्भाग्यपूर्ण एवं बहुत ही निंदनीय है लेकिन यह बात उनको समझ लेनी चाहिए उनका विचार खत्म हो सकता है लेकिन सनातन का विचार कभी खत्म नहीं हो सकता।

वन नेशन वन इलेक्शन के मुद्दे पर डा पूनियां ने कहा कि केंद्र सरकार ने अभी कमेटी बनाई है, कमेटी जो सिफारिश करेगी उसके आधार पर आगे तय होगा। उन्होंने कहा कि बार-बार चुनाव के चलते लंबे समय तक आचार संहिता के कारण विकास कार्य भी प्रभावित होते हैं, इसलिए वन नेशन वन इलेक्शन देश का बड़ा मुद्दा है क्योंकि सालभर तक चुनाव चलते रहते हैं ऐसे में एक बड़ा खर्चा होता है। इस पर लगाम लगाने के लिए वन नेशन वन इलेक्शन की मांग लंबे समय से चली आ रही है।

न्यायपालिका को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा दिए गए बयान पर डा पूनियां ने कहा कि देश में तीन बड़े स्तम्भ हैं, जो संविधान की छाया में फलते फूलते हैं, कार्यपालिका, विधायिका एवं न्यायपालिका, उनका अपना सम्मान है, उनका अपना स्थान भी है। इसलिए मुख्यमंत्री ने जो बयान दिया वह निंदनीय है, इससे उन्होंने पद की गरिमा को भी ठेस पहुंचाई है।

डा पूनियां बारां के छबड़ा में महारानी अवंतीबाई जन्म जयंती समारोह में भी सम्मिलित हुए और इस दौरान लोधा समाज बंधुओं से संवाद किया जहां बड़ी संख्या में लोधा समाज के प्रबुद्धजन और युवा शक्ति मौजूद रही। इसके बाद उन्होंने बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री के कथा कार्यक्रम में भक्तजनों के साथ कथा का श्रवण किया।

इससे पहले उन्होंने कोटा में पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल के भतीजे विजय गुंजल के आकस्मिक निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित कर शोक संवेदना व्यक्त की और गुंजल परिवार से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया। ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

RTDC चैयरमेन धर्मेन्द्र राठौड करेंगे अजमेर के धार्मिक स्थलों का तूफानी दौरा

अजमेर। राजस्थान पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ स्वस्थ होने के बाद चार सितंबर को अजमेर के धार्मिक स्थलों का तूफानी दौरा करेंगे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार राठौड़ अपने दौरे के शुरू में राजधानी जयपुर के मोतीडूंगरी गणेश मंदिर पहुंच कर आशीर्वाद लेंगे। इसके बाद वे किशनगढ़ के सुरसुरा तथा नागौर के खुंडियावास पहुंच कर अपनी आस्था प्रकट करेंगे। यहां से पुष्कर पहुंच कर ब्रह्मा मंदिर, पवित्र पुष्कर सरोवर,गुरूद्वारा के बाद महात्मा गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण करेंगे। फिर अपने पैतृक गांव नांद में नंदराय भवानी माता के दर्शन करेंगे।

अजमेर शहर में पुष्कर रोड पर भगवान परशुराम सर्किल मूर्ति के दर्शन करेंगे। इसके बाद आनासागर चौपाटी स्थित देवनारायण मंदिर, बजरंग गढ़ चौराहे स्थित अम्बेमाता मंदिर पर ढोक लगाएंगे। दौलतबाग के सामन छोटे धड़े के जैन मंदिर पहुंचेंगे, यहां वे चातुर्मास कर रहे दिगम्बर जैनाचार्य विवेकसागर महाराज का आशीर्वाद भी ले सकते हैं।

राठौड़ ख्वाजा मोईनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह पहुंच जियारत करेंगे। यहां से लौटते समय दिल्लीगेट पर सिंधी समाज के आराध्य देव झूलेलाल मंदिर में भी रूकेंगे। फिर आगरागेट स्थित चर्च जाएंगे। यहां से अग्रवाल समाज के लिए अग्रसेन सर्किल के बाद डा. बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर सर्किल पर मूर्ति पर पुष्प अर्पित करेंगे। आखिर में जिलाधीशालय के निकट महात्मा ज्योतिबाफुले की मूर्ति पर माल्यार्पण कर रात्रि विश्राम होटल खादिम में करेंगे।

राठौड़ का यह धार्मिक दौरा विधानसभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है क्योंकि वे अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र से दावेदारी जता चुके हैं। उल्लेखनीय है कि लाल डायरी उजागर होने के अगले दिन से ही पैरों में फ्रैक्चर के चलते उनका अजमेर आवागमन स्थगित चल रहा था।

बेणेश्वर धाम से भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा का दूसरा रथ रवाना

डूंगरपुर। केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन संकल्प यात्रा के द्वितीय रथ को रविवार को राजस्थान के प्रसिद्ध बेणेश्वर धाम से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस दौरान बेणेश्वर धाम में जनसभा का आयोजन किया गया जिसे शाह के अलावा भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, केंद्रीय कानून राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, सांसद कनकमल कटारा एवं अर्जुन मीणा, नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड और भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष चुन्नीलाल गरासिया ने संबोधित किया।

शाह ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि इस यात्रा की डूंगरपुर के इस क्षेत्र से शुरुआत होने जा रही है और यह देश भक्तों की भूमि रही है जहां महाराणा प्रताप ने सालों युद्ध करते हुए मुगल सेना के दांत खट्टे करने का काम किया। उन्होंने कहा कि भाजपा की यह परिवर्तन यात्रा 19 दिन में करीब ढाई हजार किलोमीटर घूमेगी और 52 विधानसभाओं से संपर्क करेगी। इस दौरान 156 जगह छोटी सभाएं, 52 जगह पर सभाएं और 54 स्थानों पर बड़ी सभाएं कर पूरे राजस्थान में परिवर्तन का संकल्प लेने का काम करेगी।

इस दौरान राजे ने कहा कि केन्द्र में भाजपा की मजबूत सरकार की नीतियों की वजह से आज भारत सबसे शक्तिशाली देश बनाने के मार्ग पर चल रहा है। चंद्रयान-तीन चांद पर पहुंच चुका है। उसी के साथ आदित्य एल-01 मिशन भी सफल तरीके से लांच हुआ है।

उन्होंने वर्ष 2013 के चुनाव में इसी क्षेत्र के सहयोग की वजह से भाजपा को एक ऐतिहासिक जनादेश मिला था। इस क्षेत्र में हमने मावजी महाराज और शिक्षा के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान देने वाली कालीबाई का पैनोरमा बनाने सहित कई काम किये है।

इसी तरह जोशी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मेवाड, बागड और कांठल की इस धरती पर वर्ष 2023 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में राजस्थान में फिर से कमल खिलेगा। यह धरती पूजा की धरती है, यहां के लोगों ने वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के साथ कदम से कदम मिलाकर उस मुगलिया सल्तनत के बादशाह अकबर को यहां से खदेड़ने के लिए पराक्रम दिखाया। बेणेश्वर धाम के विकास में एक भी पैसा लगा है तो मोदी सरकार के समय लगा है।

उन्होंने कहा कि आज डूंगरपुर में भी रेल जा रही है वहीं रतलाम बांसवाड़ा प्रतापगढ़ में भी रेल लाने का काम मोदी सरकार ने किया। आजादी के बाद पहली बार डूंगरपुर बांसवाड़ा और चित्तौड़गढ़ में पहली बार मेडिकल कॉलेज खुले हैं, इस आदिवासी क्षेत्र में भी पहली बार हर ब्लॉक में करोड़ों रुपए के एकलव्य मॉडल स्कूल खुले हैं।

उन्होंने कहा कि कहा कि भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन यात्रा के रथ चारों दिशाओं से निकले हैं। ये रथ अश्वमेघ यज्ञ के चार घोड़े हैं। मेवाड़ की धरती ने जब-जब करवट ली है तब तब राज बदला है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी प्रदेश में एक झूठा कॉन्टेस्ट चला रही है। इनको यह बताना पड़ेगा कि मेवाड़ में एक कांग्रेस की सीट बताओ जहां से कोई व्यक्ति एक लाख रूपए जीता हो। यदि गृह मंत्री अमित शाह एएनआई की टीम नहीं भेजते तो कन्हैयालाल की हत्या के अपराधियों को पकड़ने का काम नहीं होता। लेकिन दुर्भाग्य है कि जैसे जयपुर बम ब्लास्ट में सरकार ने कमजोर कार्रवाई की वैसे ही कन्हैया की हत्या मामलों में हुआ।

उन्होंने कहा कि राजस्थान में 2023 में कमल खिलेगा और कन्हैया के हत्यारों को फांसी की सजा होगी। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस ने हमेशा किसानों की जमीन हड़पने का काम किया लेकिन किसानों के लिए योजना अगर कोई लाया तो वह भाजपा है। प्रदेश में रोज दुष्कर्म की घटनाएं हो रही हैं। लेकिन जयपुर में बैठकर शासन चला रहे लोगों को एहसास तक नहीं होता।

राठौड़ राठौड ने बेणेश्वर की भूमि को अर्पण और तर्पण की भूमि बताते हुए कहा कि यह रथ यात्रा बागड के गांव गांव में जाएगी। मेघवाल ने कहा कि बेणेश्वर धाम को चमकाने के लिए हमारी मोदी सरकार ने संस्कृति मंत्रालय के जरिये बहुत बजट दिया है। हमारे खिलाफ कांग्रेस के लोग भ्रम फैलाने का काम कर रहे हैं।

कभी कहते है कि संविधान बदल देंगे, कभी कहते हैं कि हमारा ये बुरा कर देंगे जबकि मोदी संविधान को झुककर दंडवत प्रणाम करते हैं। संसद में जाते हैं तो वहां भी वो साष्टांग दंडवत करते हैं। ऐसा व्यक्ति देश की संस्थाओं को लाभ पहुंचाने का काम कर रहा है। आप लोग भ्रम में ना आएं भाजपा को मजबूत करने के लिए हम सभी को एकजुट रहना होगा।

मुंबई में विवाहित महिला से रेप के आरोप में दो सुरक्षा गार्ड अरेस्ट

मुंबई। महाराष्ट्र में मुंबई उपनगर के विद्या विहार इलाके में एक पॉश सोसायटी के दो सुरक्षा गार्डों को एक महिला के साथ बार-बार बलात्कार करने और उसे धमकियां देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

अधिकारियों के अनुसार विद्या विहार की एक 39 वर्षीय महिला ने अपने आवासीय भवन के दो सुरक्षा गार्डों पर बार-बार दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से संपर्क किया था। मामला शुक्रवार को तब सामने आया जब महिला ने हिम्मत जुटाई और घटना की प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए तिलक नगर पुलिस से संपर्क किया।

उन्होंने बताया कि सुरक्षा गार्ड अशोक कुमार पाठक (53) और 55 वर्षीय पंचम सिंह (55) 2021 से सोसायटी भवन में काम करते हैं। ये दोनों महिला के पति बाहर थे तो कथित तौर पर छोटी सी बातचीत के लिए घर आए थे। महिला ने पुलिस को बताया कि बातचीत धीरे-धीरे धमकी में बदल गई।

आरोपियों ने फरवरी में उनकी बात नहीं मानने पर उसके 5 साल के बेटे का अपहरण करने की धमकी दी। उसने कहा कि उन लोगों ने उसके साथ पांच बार दुष्कर्म किया। महिला ने कहा कि जब उन्होंने उसके पति को जान से मारने की धमकी दी तो वह पुलिस के पास जाएगी। महिला ने कई महीनों के बाद, अपने पति पर भरोसा किया, जिसके बाद वे एक साथ पुलिस के पास पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई।

बाद में पाठक को शुक्रवार रात बदलापुर स्थित उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया गया। शनिवार सुबह सिंह को टिटवाला से गिरफ्तार किया गया। दोनों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

विद्यासागर तपोवन में चल रहे णमोकार महामंत्र अनुष्ठान में उमड रहा जनसैलाब

0

अजमेर। विद्यासागर तपोवन में चल रहे पिछले 60 दिन से णमोकार महामंत्र अनुष्ठान में काफी तादाद में जैन बंधु हिस्सा ले रहे हैं। प्रतिदिन शाम 7 बजे से यह दिव्य अनुष्ठान प्रारंभ होता है। मेडिटेशन धर्म योग के बाद मुनि श्री सदभव सागर महाराज स्वयं णमोकार चालीसा का पाठ श्रद्धालुओं से करवाते हैं। संगीत के साथ आयोजित इस अनुष्ठान में प्रतिदिन सैकड़ों श्रद्धालु णमोकार महामंत्र का जाप कर रहे हैं। सुबह प्रवचन 8:15 बजे से होते हैं।

10 सितंबर को होगा णमोकार महामंत्र अनुष्ठान समापन

श्री दिगंबर जैन मुनि संघ सेवा जागृति मंच के तत्वावधान में 9 व 10 सितंबर को अनुष्ठान समापन के उपलक्ष में विशेष आयोजन किया जाएगा। नौ सितंबर को अजमेर के सभी महिला मंडलों को आमंत्रित किया गया है जिसमें भक्ति भाव के साथ णमोकार महामंत्र का महाजाप होगा। 10 सितंबर को णमोकार महामंत्र अनुष्ठान निस्ठापन हेतु णमोकार महामंत्र मंडल विधान का भव्यता के साथ आयोजन किया गया है। इस विधान में प्रत्येक दिन के पुण्यार्जक परिवार के साथ चातुर्मास कलश पुण्यार्जक परिवार एवं अन्य समाज बंधु भी हिस्सा लेंगे।

मुनि सदभव सागर महाराज ने प्रवचन में कहा कि पुण्यशाली परिवार ही णमोकार महामंडल विधान में बैठ सकते हैं। णमोकार महामंडल विधान भव भव के पापों को नष्ट करने वाला विधान है। सभी समाज बंधुओ को इस विधान में बैठकर पुण्य संचय करना चाहिए। जैन समाज के लिए णमोकार महामंत्र का विशेष महत्व है। प्रत्येक जैन सुबह उठते ही नौ बार णमोकार एवं रात को सोते वक्त भी 9 बार णमोकार महामंत्र का जाप करता है।

णमोकार महामंत्र अनुष्ठान के लिए विशेष महामंडल विधान का आयोजन के लिए जागृति वंश के कार्यकर्ता सभी पुरुष मंडल एवं महिला मंडलों से संपर्क कर बैठने का निवेदन कर रहे हैं। प्रत्येक परिवार को विधान के लिए एक मंडल दिया जाएगा। उस मंडल पर परिवार द्वारा ही श्रीफल अर्पित होंगे।

65 दिन तक चले णमोकार महामंत्र अनुष्ठान के समापन को लेकर सभी जैन श्रावकों में उत्साह का माहौल है। 10 सितंबर को णमोकार महामंडल विधान के पश्चात संपूर्ण विश्व की शांति के लिए महायज्ञ भी किया जाएगा।

अजमेर : इन्टैक क्विज कॉम्पीटिशन में ऑल सैंट स्कूल विजेता

0

अजमेर। भारतीय सांस्कृतिक निधि (इन्टैक) अजमेर चैप्टर द्वारा रविवार को स्थानीय ऑल सेंट स्कूल में क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में शहर के 21 स्कूलों के करीब 120 बच्चों ने भाग लिया। जिसमें ऑल सैंट स्कूल की टीम विजेता रही। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं का उत्साह देखने को मिला।

इन्टैक चैप्टर अजमेर कन्वीनर राजेश गर्ग ने बताया कि ऑल सैंट स्कूल प्रांगण में आयोजित प्रतियोगिता के लिखित परीक्षा राउण्ड में बैठे प्रतिभागियों द्वारा हल किए। जिसके आधार पर सात टीमों का चयन किया गया। हर टीम में दो-दो विद्यार्थी थे। चयनित टीम को विरासत संबंधी अलग-अलग राउण्ड में प्रश्न पूछे गए।

भारतीय संस्कृति, कला एवं इतिहास संबंधी प्रश्नों के अलावा भूगोल, भाषा, नृत्य, लोकसंगीत, सैन्य शौर्य तथा विज्ञान व अंतरिक्ष के अलावा राजस्थान की धरोहर एवं इतिहास संबंधी उपलब्धियों को भी प्रतियोगिता में कवर किया गया।

कार्यक्रम संयोजक महेंद्र सिंह चौहान के मुताबिक प्रतियोगिता में 60 टीमों ने 45 मिनट में अलग-अलग विषयों से जुड़े जटिल सवालों के जवाब दिए। सबसे ज्यादा रोचक रेपिड राउण्ड रहा। जिसमें इंटेक्स सदस्य अनिल लोढ़ा विजय शर्मा एसपी कटारिया ने विजेता रही साथ टीमों से 15 मिनट में 45 सवाल पूछे। इससे पूर्व ऑडियो -विजुअल के माध्यम से छात्र-छात्राओं ने इंटेक्स से जुड़ी लघु फिल्म देखी वही विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने अपनी प्रस्तुति दी।

प्रतियोगिता के प्रारम्भ में स्वागत करते हुए प्रतियोगिता के नियमों से अवगत कराया।अंत में इन्टैक सदस्य जिनेश सोगानी ने सभी का आभार जताया। प्रतियोगिता के सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। जेपी भाटी, सुभाष चांदना, अजीत सिंह रतनू, लता शर्मा, योगिता टंडन सहित इंटेक्स सदस्यों ने सहभागिता निभाई।

केश कला बोर्ड अध्यक्ष महेंद्र गहलोत ने सैन समाज बंधुओं से की मुलाकात

अजमेर। केश कला बोर्ड के अध्यक्ष महेंद्र गहलोत ने रविवार को सर्किट हाउस में केश कला से जुड़े व्यक्तियों के साथ बैठक की।

केशकला बोर्ड अध्यक्ष गहलोत ने कहा कि सैन समाज के सुख दुःख में सरकार हमेशा साथ रहेगी। सैन समाज को हर प्रकार से सहयोग करने के लिए राज्य सरकार सदैव तत्पर है। उन्होंने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा चलाई जा रही जनकल्याकारी योजनाओं से ज्यादा से ज्यादा लाभ दिलाने का भरोसा दिलाया।

उन्होंने कहा कि प्रदेश को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए राज्य सरकार द्वारा प्रोत्साहित किया जा रहा है। वहीं राजस्थान सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से जन जन को लाभार्थियों करवाने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने राज्य सरकार की योजनाओं से जुड़कर लाभ लेने का आह्वान किया।

इस अवसर पर पूर्व पार्षद रामसिंह सेन, कमल कुमार सेन, मामराज सेन, मनीष कुमार सेन, सुरेश तांबोली, कंचन सेन, तिलोकचंद सेन, मुरलीधर सेन, घनश्याम सेन, रामस्वरूप सेन, अनिल सेन, मांगीलाल वीरा, करमचंद सेन, पन्नालाल सेन, अशोक कुमार सेन, संजय चौहान, हरी सेन, फूलचंद सेन सहित बड़ी संख्या में केश कला से जुड़े व्यक्ति उपस्थित रहे।

भाजपा परिवर्तन यात्रा को लेकर विधानसभा वार बांटी जिम्मेदारियां

सिरोही में 10 सितम्बर को आयेगी भाजपा की परिर्वतन यात्रा।

सिरोही। भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेश कोठारी ने प्रदेश के निर्देशानुसार सिरोही विधानसभा में परिवर्तन यात्रा को सफल बनाने के लिए विधानसभा समिति एवंम महिला मोर्चा की जिला समन्वय समिति की घोषणा की।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी चिराग रावल ने बताया कि सिरोही विधानसभा में ओटाराम देवासी को यात्रा का विधानसभा का संयोजक, दलीप सिंह माड़नी को विधानसभा सहसंयोजक, नारायण देवासी व बाबू सिंह माकरोड़ा को स्वागत प्रमुख, जय सिंह राव को कार्यक्रम प्रमुख बनाया है।

इसी तरह हसमुख मेघवाल व विसन सिंह को सभा प्रमुख, हार्दिक देवासी को वाहन प्रमुख, लोकेश खंडेलवाल को प्रचार प्रसार प्रमुख, मांगू सिंह व प्रेमाराम देवासी को रूट प्रमुख, जितेंद्र खत्री व जबर सिंह को आवास प्रमुख, अरुण ओझा को भोजन प्रमुख, चंपत खंडेलवाल को मीडिया प्रमुख, जीवन पुरोहित को सोशल मीडिया प्रमुख, परीक्षित खरोर को प्रशासनिक प्रमुख, दीपाराम को कार्यालय एवं मॉनिटरिंग प्रमुख, परमवीर सिंह को अतिथि प्रमुख, सुरेश कुमार प्रजापत को डॉक्यूमेंटेंशन प्रमुख, गोपाल माली को युवा संयोजक, हेमलता पुरोहित व दमयंती डाबी को महिला संयोजक, हितेंद्रपाल सिंह को मोर्चा यात्रा प्रभारी की जिम्मेदारी सौपी गई।

इसी तरह महिला मोर्चा की जिला समन्वय समिति में अंशु वशिष्ठ को जिला संयोजक, हेमलता पुरोहित को सिरोही विधानसभा संयोजक, मनी बेन व उषा गहलोत को विधानसभा सहसंयोजक,
बाल्की देवी को पिंडवाड़ा विधानसभा संयोजक, सज्जन कुंवर व जोशना देवी को विधानसभा सहसंयोजक, बबीता मखीजा को रेवदर विधानसभा संयोजक, बृजेशवरी उपाध्यक्ष व किकी देवासी को विधानसभा सहसंयोजक नियुक्त किया गया।

पिंडवाड़ा विधानसभा क्षेत्र का इनको प्रभार

पिंडवाड़ा विधानसभा में समाराम गरासिया को यात्रा का विधानसभा का संयोजक, नरपत सिंह राणावत, धनजी मीणा को विधानसभा सहसंयोजक, किरण राजपुरोहित व भंवर मेघवाल को स्वागत प्रमुख, योगेंद्र गोयल को कार्यक्रम प्रमुख, हिम्मत पुरोहित व रामलाल रानोरा को सभा प्रमुख, हेमेंद्र सिंह को वाहन प्रमुख, कालूराम जनवा को प्रचार प्रसार प्रमुख, रतन लाल गरासिया को रूट प्रमुख बनाया है।

फागना राम मीणा को आवास प्रमुख, हिम्मत रावल को भोजन प्रमुख, विनोद दावे को मीडिया प्रमुख, अक्षय चौहान को सोशल मीडिया प्रमुख, जोगेंद्र मेघवाल को प्रशासनिक प्रमुख, हीरालाल चौधरी को कार्यालय एवं मॉनिटरिंग प्रमुख, कालूराम सेन को अतिथि प्रमुख, संतोष पुरोहित को डॉक्यूमेंटेंशन प्रमुख, सुरेंद्र सिंह को युवा संयोजक, अंशु वशिष्ठ व मीणा खंडेलवाल को महिला संयोजक, जितेंद्र प्रजापत को मोर्चा यात्रा प्रभारी की जिम्मेदारी सौपी गई।

सिरोही में परिवर्तन यात्रा समिति में भाजपा के इस प्रकोष्ठ के आउट होने से नाराजगी!

सिरोही में परिवर्तन यात्रा समिति में भाजपा के इस प्रकोष्ठ के आउट होने से नाराजगी!

 

भरतपुर : 8000 रूपए की रिश्वत लेने का वीडियो वायरल होने पर ASI निलंबित

0

भरतपुर। राजस्थान के भरतपुर में बयाना थाना की कैलादेवी झील पुलिस चौकी के इंचार्ज खुशीराम का आठ हजार रुपए लेते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाने के बाद पुलिस अधीक्षक द्वारा उसे निलंबित कर दिया गया।

पीड़ित बरखेड़ा निवासी भूपेंद्र ने बताया कि उसके पास शराब का ठेका था। आरोपी एएसआई मंथली वसूल करने का दबाव बना रहा था। मंथली देने से मना किया तो मुझे एवं मेरे बेटे को मारपीट के झूठे मामले में फंसाया। इसी मामले से नाम हटाने की एवज में रिश्वत मांग रहा था।

8 हजार की रिश्वत देने का वीडियो बनाया। वीडियो में चौकी इंचार्ज खुशीराम रकम लेते दिख रहा है। रकम लेते हुए एएसआई 500-500 के 16 नोट गिनता है और कहता है, ये तो 8 हजार ही हैं, 10 हजार रुपए देने की बात हुई थी।

पीड़ित भूपेंद्र ने गांव नगला धोर निवासी एडवोकेट हरिमोहन के जरिए एएसआई को पैसे दिलवाए और उसका वीडियो बनाया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने एक्शन लेते हुए झील चौकी इंचार्ज एएसआई खुशीराम को सस्पेंड कर लाइन हाजिर करने के आदेश दिए हैं।

अलवर : कार की टक्कर से बाइक सवार तीन लोगों की मौत

0

अलवर। राजस्थान में अलवर जिले के लक्षगणगढ़ में कठूमर रोड पर एक कार की टक्कर से बाइक सवार दो तीन लोगों की मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार शाम को टोडा भैरूबाबा के मंदिर से लौटते समय लक्ष्मणगढ़ में कठूमर रोड पर तेज रफ्तार से आती कार ने उनकी बाइक को टक्कर दी। हादसे में बाइक सवार चेतराम एवं आठ वर्षीय इशांत की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि इशांत की मां घायल महिला की अस्पताल मे उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे में मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।