Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 31 -
होम ब्लॉग पेज 31

चंद्रयान-3 के रंभा पेलोड को चांद पर विरल प्लाज्मा मिला

चेन्नई। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने शुक्रवार को कहा कि चंद्रयान-3 अंतरिक्ष यान के विक्रम लैंडर ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र में प्लाज्मा का पता लगाया है, जो अपेक्षाकृत विरल है।

चंद्रयान-3 के लैंडर पर लगे हुए रेडियो एनाटॉमी ऑफ मून बाउंड हाइपरसेंसिटिव लोनोस्फीयर एंड एटमॉस्फियर- लैंगमुइर प्रोब (रंभा-एलपी) पेलोड ने दक्षिण ध्रुवीय क्षेत्र के ऊपर सतह के निकट चंद्र प्लाज्मा वातावरण का पहली बार माप किया है।

प्रारंभिक आकलन से संकेत मिला है कि चंद्रमा की सतह के पास प्लाज्मा अपेक्षाकृत विरल है। ये मात्रात्मक माप संभावित रूप से उस शोर को कम करने में सहायता करते हैं जो चंद्र प्लाज्मा रेडियो तरंग संचार के दौरान उत्पन्न होते है।

इसरो ने कहा कि इसके अलावा, वे भविष्य में चंद्र आगंतुकों के लिए उन्नत डिजाइन में योगदान दे सकते हैं। रंभा-एलपी पेलोड एक लैंगमुइर प्रोब है जिसे तिरुवनंतपुरम में विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र (वीएसएससी) की अंतरिक्ष भौतिकी प्रयोगशाला (एसपीएल) द्वारा विकसित किया गया है।

यह चंद्रयान-3 लैंडर पर लगा है, जो 23 अगस्त, 2023 को चंद्रमा की सतह पर सफलतापूर्वक उतरा है। रंभा-एलपी पेलोड को चंद्र प्लाज्मा वातावरण के इन-सीटू माप करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। यह अंतरिक्ष का वह क्षेत्र है जो चंद्रमा की सतह के सबसे समीप है और जहां चंद्र प्लाज्मा सबसे घना है।

रंभा-एलपी पेलोड चंद्र प्लाज्मा वातावरण में इलेक्ट्रॉन घनत्व, तापमान और विद्युत क्षेत्र की माप करेगा। रंभा-एलपी पेलोड के आंकड़ों के प्रारंभिक आकलन से संकेत मिलता है कि चंद्रमा की सतह के पास प्लाज्मा अपेक्षाकृत विरल है।

इसका मतलब है कि अंतरिक्ष के इस क्षेत्र में ज्यादा इलेक्ट्रॉन नहीं हैं। चंद्र प्लाज्मा की विरलता महत्वपूर्ण है क्योंकि यह उसी तरीके से प्रभावित करता है जिस तरीके से रेडियो तरंगें अंतरिक्ष के माध्यम से फैलती हैं। रम्भा-एलपी पेलोड द्वारा किया गया माप वैज्ञानिकों को चंद्र प्लाज्मा वातावरण को बेहतर ढंग से समझने में मदद करेगा।

इसरो ने यह भी घोषणा किया कि चंद्रयान-3 इन-सीटू वैज्ञानिक प्रयोगों से पता चला है कि लैंडर पर चंद्र भूकंपीय गतिविधि (आईएलएसए) पेलोड – पहला माइक्रो इलेक्ट्रो मैकेनिकल सिस्टम (एमईएमएस) प्रौद्योगिकी- चंद्रमा पर आधारित उपकरण-ने रोवर और अन्य पेलोड गतिविधियों को रिकॉर्ड किया है। आईएलएसए पेलोड को एलईओएस, बैंगलोर द्वारा डिजाइन किया गया है और इसे यूआरएससी, बेंगलूरु द्वारा विकसित किया गया है।

गहलोत पीआईएल दाखिल होने के बाद अपने बयान से पलट रहे हैं : गजेन्द्र सिंह शेखावत

जयपुर। केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पीआईएल दाखिल होने के बाद डर के मारे अब अपने बयान से पलट रहे हैं।

शेखावत ने गहलोत के अपने बयान पर सफाई देने के बाद सोशल मीडिया पर यह बात कही। उन्होंने कहा कि गहलोत जी निजी राय क्या होती है। न्यायपालिका पर गंभीर आरोप लगा देने के बाद आपने कह दिया यह आपकी निजी राय नहीं है, तो यह किसकी राय है। किसने आपको बताया कि वकील फैसला लिखकर ले जाते हैं और जज वही सुना देते हैं।

उन्होंने कहा कि पीआईएल दाखिल होने के बाद डर के मारे आज आप बयान से पलट रहे हैं जबकि सच यही है कि यह आपकी निजी राय है। आपने जनता और न्यायपालिका के बीच विश्वास के रिश्ते को तोड़ने का दांव खेला है।

शेखावत ने आरोप लगाते हुए कहा कि आप शातिर राजनीतिक खिलाड़ी हैं, जानबूझकर आपने एक विवाद पैदा करने की कोशिश की है, जिसके पीछे कांग्रेस की अंदरूनी राजनीति और जमानत पर चल रहे हुए आकाओं का अपरोक्ष बचाव है।

उल्लेखनीय है कि बुधवार को गहलोत ने मीडिया के एक सवाल के जवाब में कहा था कि अदालतों में इतना भ्रष्टाचार है कि कोर्ट के फैसले वकील लिखकर लाते हैं और वही सुना दिए जाते हैं। हालांकि गहलोत ने गुरुवार को इस पर सफाई देते हुए कहा कि यह उनकी निजी राय नहीं है। गहलोत के न्यायपालिका में भ्रष्टाचार के बयान को लेकर एक पीआईएल भी दायर की गई हैं।

न्यायपालिका में भ्रष्टाचार वाले बयान पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का यू टर्न

सबगुरु राशिफल : 01 सितम्बर शुक्रवार आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु न्यूज। भाद्रपद मास, कृष्ण पक्ष, प्रतिपदा तिथि, वार शुक्रवार, सम्वत 2080, वर्षा ऋतु, रवि उत्तरायण, सुबह 03.19 बजे बाद द्वितीया तिथि, रात 11.50 बजे बाद तृतीया तिथि प्रारम्भ।

मेष :- आज मानसिक शांति तो रहेगी, लेकिन स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। आपसी मतभेदों को दूर करने का प्रयास करें। आज आप देखेंगे कि आपके प्रयासों से मतभेद कम हो रहे हैं तथा आपसी प्रेम अपनी चरम सीमा पर है। आपसी रिश्तों में सुधार आयेगा। आपकी सकारात्मक सोच और लगन आपको बड़ी आर्थिक सफलता दिलायेगी, जिसके आप हकदार भी हैं। मन पर नकारात्मक सोच का प्रभाव हावी रह सकता है। आप किसी खेल-कूद की प्रतिस्पर्धा में भाग ले सकते हैं। संदिग्ध आर्थिक लेन-देन से सावधान रहें।

वृषभ :- आज अटके हुए कार्य बन सकते हैं। वित्तीय स्थिति में सुधार भी संभव है। निजी संबंध सहायक रह सकते हैं। आय से अधिक धन व्यय होगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में सावधानी रखें। निवेश लाभकारी साबित हो सकता है। मित्रों के साथ मौज मस्ती में समय बीतेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। दिन प्रसन्नता पूर्वक बीतेगा। एजुकेशन में सार्थक परिणाम मिल सकते हैं। अपनी भावनाओं को दबाएं और छुपाएं नहीं। अपने जज़्बात दूसरों के साथ साझा करने से फायदा मिलेगा। प्राप्त हुआ धन आपकी उम्मीद के मुताबिक नहीं होगा। बच्चे भविष्य की योजनाएं बनाने की अपेक्षा समय बिताकर आपको निराश कर सकते हैं।

मिथुन :- आज अचानक आय वृद्धि के स्रोत विकसित हो सकते हैं। नौकरी में अफसरों से मतभेद रहेंगे। साहस, पराक्रम और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आज का दिन आपको कई नए अनुभव दे कर जाएगा। यदि आपकी आर्थिक स्थिति की बात करें तो शेयर बाजार में पैसे लगाना मुनाफे का सौदा होगा, समय इसकी गवाही दे रहा है। कारोबार के विस्तार के लिए लोन की आवश्यकता पड़ सकती है। आय बढ़ने से मन प्रसन्न रहेगा। भौतिक सुख-साधन आसानी से जुटा लेंगे।रोजगार संबंधी समस्या हल होगी। वाद-विवाद की संभावना है।

कर्क :- आज व्यस्तता के बावजूद प्रसन्न रहेंगे। पार्टनर से नोकझोंक संभव है। आर्थिक क्षेत्र में उन्नति हो सकती है। परिवार में सुख-शांति व धार्मिक माहौल बना रह सकता है। आपके दिल-दिमाग में एक से ज्यादा विचार एक साथ चलते रहेंगे। शादीशुदा लोगों की लाइफ में प्यार बढ़ेगा। संबंधों में मजबूती भी आएगी। बस अपने लाइफ पार्टनर की कुछ आदतों को लेकर सावधान रहें। खरीदारी में फायदे के सौदे हो सकते हैं। सरकारी कार्य गति पकड सकते हैं। सेहत बेहतर रहेगी। क्रोध व आवेश पर नियंत्रण रखें। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। परिवार में हंसी-खुशी का माहौल रहेगा। तनाव दूर करने के लिए परिवार वालों की मदद लें। वाणी माधुर्य का लाभ मिलेगा।

सिंह :- आज आप धार्मिक क्रियाकलापों में भाग लेंगे। खानपान में रुचि बढ़ेगी। कारोबार में लाभ की स्थितियां निर्मित होंगी। व्यावसायिक यात्रा सफल होगी। संतान की ओर से चिंतामुक्त होंगे। आपके कानूनी कामों में गति आएगी। आय के साधन बनाने के प्रयास सफल होंगे। किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात लाभदायक हो सकती है। दूसरों को खुशियां देकर और पुरानी गलतियों को भुलाकर आप जीवन को सार्थक बनाएंगे। तब तक कोई वादा न करें, जब तक कि आप पूरी तरह उसे पूरा करने में सक्षम न हों। आप चाहें तो परेशानियों को मुस्कुराकर दरकिनार कर सकते हैं या उनमें फँसकर परेशान हो सकते हैं।

कन्या :- आज का दिन आपके लिए क्रियाशील रह सकता है। समय आत्मबल और साहस में वृद्घि के संकेत दे रहा है। विरोधी शांत रह सकते है। कार्य क्षेत्र में सफलता से खुशी मिल सकती है। स्वजनों का अपेक्षित सहयोग प्राप्त हो सकता है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। व्यापार में उतार-चढ़ाव रहेगा। नौकरी में उच्चाधिकारी अधिक कार्य भार दे सकते हैं। धार्मिक व समाज के कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। पत्नी से मनमुटाव हो सकता है। आर्थिक तौर पर बेहतरी के चलते आपके लिए जरूरी चीज़ें खरीदना आसान होगा। किसी दूर के रिश्तेदार से अचानक मिली खबर आपका दिन बना सकती है।

तुला :- आज मन अशांत रहेगा। जीवनसाथी से मतभेद बढ़ सकते हैं। पिता को स्वास्थ्य विकार रहेंगे। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। आज आपको किसी सलाहकार को अपने मार्ग दर्शन के लिए बुलाना चाहिए। आप शायद अपनी जिंदगी को लेकर कुछ दुविधा में हैं या फिर किसी खास परिस्थिति से बाहर नहीं निकल पा रहे है। व्यापार में धोखाधड़ी हो सकती है। पत्नी की भावनाओं का सम्मान करें। आपका कोई बड़ा शायद आपको सही सलाह दे पाएगा जिससे आपको लाभ होगा। कोर्ट-कचहरी के काम हाथ में लेने पर कामयाबी मिलेगी।

वृश्चिक :- आज के दिन आप विचारों को गतिशीलता से दुविधा का अनुभव करेंगे। इस वजह से किसी भी निर्णय लेने में परेशानी होगी। किसी एक निर्णय पर नहीं आ सकेंगे। आज का दिन आपके लिए नौकरी-धंधे के क्षेत्र में स्पर्धा युक्त रहेगा और उससे बाहर आने की कोशिश करते रहेंगे। मानसिक परेशानियों में कुछ कमी आ सकती है तथा आज प्रसन्न रह सकते हैं। विरोधियों का प्रभाव कम हो सकता है। अटके कार्य पूर्ण हो सकते हैं। व्यवसायिक लाभ के भी योग बन रहे हैं। धार्मिक कार्यों में श्रद्धा बढ़ सकती है। वाहन चलाने में सावधानी रखें। समाज में सम्मान प्राप्त होगा। मेहमान का आगमन मन को प्रसन्नता देगा।

धनु :- आज आप दुविधा में रहेंगे। आपका दुविधापूर्ण व्यवहार आपको मुश्किल में डाल सकता है। अपने जिद्दी स्वभाव को आज त्याग दें, नहीं तो किसी के साथ विवाद होने की संभावना है। आज बनाए हुए प्रवास की योजना को रद्द करने की स्थिति आएगी। कोई बड़ा आर्थिक फैसला लेने से पहले दो बार सोचें। किसी बड़े बुजुर्ग की सलाह बड़े काम की होगी। यदि कोई बड़ी योजना शुरू करने की सोच रहे हैं तो थोड़ा रुक जाइये, सही वक्त आने दें। आज का दिन आपके लिए अच्छा है। अपने आर्थिक लक्ष्य को मजबूत करने के लिए आपको सही दिशा अपनाने की जरूरत है। अपना लक्ष्य तय करें और उसे पाने में दिन रात एक कर दें।

मकर :- आज आपकी बौद्धिक क्षमताएं आपको कमियों से लड़ने में सहायता करेंगी। तन-मन की ताजगी के अनुभव के साथ आज की शुरुआत होगी। दोस्तों तथा परिवार के लोगों के साथ आपको मनपसंद खाना खाने का अवसर मिल सकता है। आज आपके बॉस का बढ़िया मिजाज पूरे कार्यालय के माहौल को अच्छा बना देगा। मौज-मस्ती का अवसर मिलेगा। जीवनसाथी से वाद-विवाद हो सकता है, लेकिन आखिर में सब ठीक हो जाएगा। आपकी सैलरी में वृद्धि के योग बन रहे हैं। अगर आप अपने वाणी में मिठास और व्यवहार अच्छा रखेंगे तो सब आपके फेवर में ही होगा।

कुंभ :- आज किसी मित्र के सहयोग से लाभ हो सकता है। परिश्रम की अधिकता रहेगी। आज ज्यादा खर्च का दिन है। परिवार का वातावरण भी ज्यादा अच्छा नहीं होगा। कुटुंब के लोगों के साथ मतभेद के प्रसंग खड़े होंगे। मन में अनेक प्रकार की अनिश्चितता के कारण मानसिक बेचैनी रहेगी। मन दुविधायुक्त रहेगा। बोलने पर संयम रखें। माता-पिता से आर्थिक सहयोग भी मिल सकता है। अपने घर के वातावरण में कुछ बदलाव करने से पहले आपको सभी की राय जानने की कोशिश करनी चाहिए। आज आपको निराशा हाथ लग सकती है।

मीन :- आज मानसिक शांति रहेगी। परिवार में भी सुख-शांति रहेगी। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आज आप घर और ऑफिस दोनों स्थानों पर शान्तिपूर्ण माहौल बनाने की कोशिश करेंगेǀ जरूरतमंद की मदद करेंगे। जीवन में सार्थकता की तलाश में योग, अध्यात्म और धार्मिक गतिविधियों को समय दे सकते हैं। शुभ समाचार मिल सकता है। आपका यह अनुभव मजेदार रहेगा और आप इससे प्रेरित भी होंगे। हालंकि अपनी निजी बातें किसी के साथ भी ना बाँटें और कोई भी कडवा पाठ सीखने के लिए भी खुद को तैयार रखें।

किशनगढ़ : अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत

0

किशनगढ़। राजस्थान में अजमेर जिले के किशनगढ़ के मदनगंज थाना अन्तर्गत गुरुवार को सड़क हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई तथा एक अन्य गम्भीर रूप से घायल हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जयपुर रोड चिड़िया बावड़ी क्षेत्र में अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल सवारों के टक्कर मार दी, जिसमें दो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मृत्यु हो गई। एक अन्य गम्भीर घायल को किशनगढ़ के राजकीय यज्ञनारायण अस्पताल लाया गया लेकिन नाजुक हालत देखते हुए उसे अजमेर के जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय रैफर कर दिया गया। जहां उसका उपचार चल रहा है।

मृतकों की पहचान दौराई अजमेर निवासी आर्यन रैगर तथा पवन रैगर के रूप में की गई है जबकि गम्भीर घायल अजय रैगर है। पुलिस अज्ञात वाहन तथा घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

एमडीएस विश्वविद्यालय में डी फार्मा और बी फार्मा कोर्स होंगे शुरू

अजमेर। राजस्थान में अजमेर के महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय में डी फार्मा और बी फार्मा के कोर्स शुरू होंगे। भारतीय भेषजी परिषद नई दिल्ली ने कोर्स के लिये विश्वविद्यालय को मंजूरी दी है।

अजमेर स्थित महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय अजमेर को फार्मेसी काउंसिल आफ इंडिया द्वारा बी फार्मा डी फार्मा की अनुमति दे दी गई है, जिसमें दोनों कोर्सेज के लिए 60 -60 सीटों का आवंटन किया गया है। अब विश्वविद्यालय में जल्द ही दोनो कोर्स शुरू कर दिए जाएंगे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रो अरविंद पारिक विभागाअध्यक्ष बॉटनी इस कार्य को देख रहे थे। प्रो. पारीक की मेहनत रंग लाई जिसके कारण विश्वविद्यालय को डी फार्मा और बी फार्मा कोर्स संचालित हेतु फार्मेसी काउंसिल आफ इंडिया ने अनुमति जारी कर दी है। इस अनुमति के बाद इसके लिए विश्वविद्यालय में नया विभाग खोलकर सत्र 2023-24 से दोनों कोर्स शुरू कर दिए जाएंगे।

उक्त कोर्सेज का लाभ अजमेर संभाग के विद्यार्थियों को मिल सकेगा। डी फार्मा व बी फार्मा के लिए विद्यार्थियों को बाहर जाना पड़ता था। अब इच्छुक विद्यार्थी विश्वविद्यालय में दोनों कोर्स कर सकेंगे।

नागपुर में दंपती ने 7 साल की बच्ची के साथ किया अमानवीय व्यवहार

नागपुर। महाराष्ट्र के नागपुर में एक बालिका के साथ अमानवीय व्यवहार किये जाने का मामला सामने आया है।

सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि चार दिन पहले बालिका (7) को घर के बाथरूम में बंद करके एक दंपति बेंगलूरु चला गया और खाने के लिए कुछ ब्रेड के पैकेट रख दिए थे। घटना का पता बुधवार दोपहर को तब चला, जब एमईसीबी के कुछ कर्मचारी फ्लैट का बिजली बिल नहीं चुकाने के कारण बिजली कनेक्शन काटने आए थे।

उन्होंने खिड़की से एक बालिका को हाथ फैलाए मदद मांगते हुए देखा। कर्मचारियों ने पड़ोसियों को इसकी जानकारी दी। पड़ोसियों ने फ्लैट का ताला तोड़कर बालिका को बाहर निकाला। उन्होंने बताया कि पिपला फाटा-बेसा रोड पर अथर्व नगर में स्थित यह फ्लैट दुबई में रहने वाले एक व्यक्ति के नाम पर है। इसमें एक दंपती किराए पर रहता है और वह अपने घर के कामकाज के लिए पंजाब से सात साल की किशोरी को लेकर आए हैं। किशोरी घर का सारा काम करती है। दंपती अक्सर किशोरी के साथ मारपीट करते थे।

पड़ोसी ने किशोरी के छाती, पीठ और प्राइवेट पार्ट्स पर सिगरेट से जलने के निशान देखे। उन्होंने जब किशोरी से पूछा तब उसने बताया कि उसे कार में बिठाकर नागपुर लाया गया। उसके माता-पिता पंजाब में रहते हैं। हुडकेश्वर पुलिस ने किशोरी को हिरासत में ले लिया है और उसे यहां सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (जीएमसीएच) में भर्ती कराया। सूत्रों ने बताया कि अभी तक इस मामले में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

रामदेवरा मेले में अन्य राज्यों से आने वाले यात्री वाहनों को टैक्स में छूट

जयपुर। राजस्थान सरकार ने जैसलमेर जिले के रामदेवरा तीर्थ के वार्षिक मेले में अन्य राज्यों से आने वाले यात्री वाहनों को टैक्स में छूट देने का निर्णय लिया है। इसके लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने वित्त विभाग के इस प्रस्ताव को स्वीकृति दी है।

राज्य सरकार के निर्णय अनुसार मोटर वाहन कर एवं विशेष पथ कर में यह छूट मेला अवधि आगामी 15 से 29 सितंबर 15 दिन तक रहेगी। उल्लेखनीय है कि मेले में आने वाले यात्री वाहनों से 10 दिवस की अवधि के लिए देय कर लगभग 17 हजार रूपए प्रति वाहन होता है। अब इस स्वीकृति के बाद यात्री वाहन संचालकों से मात्र 6500 रूपए ही लिए जाएंगे।

गौरतलब है कि रामदेवरा वार्षिक मेले में अन्य राज्यों से लगभग 1500 वाहनों में प्रतिवर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। इन्हें राहत देने के लिए वाहन एवं पथ करों में छूट के निर्णय से राज्य सरकार लगभग 1.57 करोड़ रूपए का वित्तीय भार वहन करेगी।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री द्वारा वर्ष 2018, 2019 और 2022 में भी राजस्थान मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की धारा 88 (8) के तहत जारी परमिट पर आने वाले वाहनों पर देय कर का परिहार किया गया था।

विश्व कप एशियाई पुरुष हॉकी क्वालीफायर के सेमीफाइनल में पहुंचा भारत

सलालाह (ओमान)। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियाई पुरुष हॉकी 5एस विश्व कप क्वालीफायर में गुरुवार को गोल की बरसात करते हुए जापान को 35-1 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया

इस अविस्मरणीय मैच में मनिंदर सिंह ने सर्वाधिक 10 गोल किए, जबकि मोहम्मद रहील ने सात गोल जमाये। पवन राजभर और गुरजोत सिंह ने पांच-पांच, सुखविंदर ने चार, मंदीप मोर ने तीन और जुगराज सिंह ने एक गोल किया।

मसाताका कोबोरी (29वां मिनट) ने मुकाबला खत्म होने से पहले जापान का एकमात्र गोल किया, लेकिन यह विशाल हार के अंतर को न के बराबर ही कम कर सका।

भारत पांच मैचों में चार जीत के साथ 12 अंक अर्जित करते हुए क्वालीफायर के एलीट ग्रुप में दूसरे स्थान पर रहा, जबकि पाकिस्तान (13 अंक) ने शीर्ष पर रहकर सेमीफाइनल में जगह बनायी।

इससे पूर्व, भारत ने दिन के अपने पहले मुकाबले में मलेशिया को 7-5 से मात दी। भारत के लिये गुरजोत ने पांच गोल किए, जबकि रहील और मनिंदर ने एक-एक गोल किया। मलेशिया के गोल आरिफ इशाक, अबू इस्माइल, मोहम्मद दिन, कमरुद्दीन कमरुलज़मान और मैट स्यारमन ने दागे।

राजस्थान मिशन-2030 : सहकारिता क्षेत्र के उत्थान पर हुआ मंथन

अजमेर। राजस्थान मिशन-2030 अभियान के अन्तर्गत सहकार भवन में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। सहकारी समितियों की अतिरिक्त रजिस्ट्रर पूनम भार्गव ने बताया कि कार्यक्रम में सहकारिता विभाग जयपुर से शिल्पी पाण्डे, अतिरिक्त रजिस्ट्रार ने खण्ड नोडल अधिकारी के रूप में भाग लिया। रेनू एस अग्रवाल क्षेत्राीय अंकेक्षण अधिकारी, सम्भाग के सभी जिलो के यूनिट अधिकारी व उप पंजीयक, केन्द्रीय सहकारी बैंकों के प्रबन्ध निदेशकों, प्राथमिक भूमि विकास बैंकों के सचिवों, डेयरी के सहकारी अधिकारियों, निरीक्षकों व मंत्रालयिक कर्मचारी ने भाग लिया।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में सहकारी बन्धुओं, प्रोगेसिव किसान एवं सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को आमन्त्रिात किया गया था। इसमें शकील अहमद सेवानिवृत अतिरिक्त रजिस्ट्रार सहकारिता विभाग, पूर्व अध्यक्ष अजमेर क्रय विक्रय सहकारी समिति जसवन्त सिंह, शाहबुद्वीन काठात अध्यक्ष क्रय विक्रय सहकारी समिति ब्यावर, हरिराम चौधरी एवं संचालक अजमेर सीसीबी, ग्राम सेवा सहकारी समितियों के अध्यक्षों, मार्केटिंग के अध्यक्षों, महिला समितियों के अध्यक्षों व संचालनकर्ताओं ने बढ चढकर भागीदारी निभाई।

शकील अहमद ने अपने अनुभवों के आधार पर विस्तृत कार्ययोजना पर जन उपयोगी एवं मूल्यावन सुझाव दिए। अजमेर नागरिक सहकारिता बैंक के हिस्सा पूंजी धारकों की तरफ से उनका पक्ष मेहर अफरोज सेफी ने रखते हुए अजमेर नागरिक बैंक को पुर्नजीवित करने का सुझाव दिया। सहकारी संघ के पूर्व अध्यक्ष कश्मीर सिंह ने आरजीएसएच में सहकारी दवा दुकानों को शामिल करने एवं उनका मार्जिन बढ़ाने का सुझाव दिया।

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के कर्मचारियों की बचत व साख समिति के अध्यक्ष सुरेन्द्र लाखोटिया ने साख समितियों के ऋण वसूली के लिए डीडीओ को शक्ति प्रदान करने का उपयोगी सुझाव दिया ताकि साख समितियां अपने कर्मचारियों व अधिकारियों की सेवानिवृति परिलाभ एवं मासिक पारिश्रमिक एवं वेतन में से की कटौति प्राप्त कर ऋण सुरक्षित रख सके।

उन्होंने बताया कि स्वयं सहायता समूह के पदाधिकारियों ने आर्थिक सहायता देने, ऋण उपलब्ध करवाने एवं एकीकृत बाजार व्यवस्था प्रदान करने का सुझाव दिया। इसके अलावा बैंकों के प्रतिनिधियों ने समितियों में व्यवस्थापकों, कर्मचारियों की भर्ती एवं वेतन वृद्धि के सुझाव दिए।

शाहबुद्वीन द्वारा बैद्यनाथ योजना 2004 में समितियों की बकाया राशि सरकार से दिलाने का सुझाव दिया। हरिराम चौधरी सीसीबी द्वारा फसली ऋण वितरण पर नाबार्ड द्वारा दिए जाने वाले पुनर्भरण राशि के प्रतिशत को इस वर्ष पुनः 40 प्रतिशत तक करने का सुझाव दिया। जसवन्त सिंह द्वारा समितियों में व्यवस्थापको की स्क्रीनिंग करने का सुझाव दिया। रमेश चौधरी द्वारा जिला भूमि विकास बैंकों को राज्य भूमि विकास बैंक में मर्ज करने सुझाव दिया।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में राजस्थान मिशन 2030 अभियान के अन्तर्गत राज्य सरकार की बजट घोषणाओं सहित अन्य योजनाओं में राज्य तथा खण्ड स्तर पर की गई प्रगति के सम्बन्ध में पाॅवर पाइंट प्रजेन्टेशन के माध्यम से दिया गया। इसका विस्तृत उद्बोधन अभिलाष पारीक, उप रजिस्ट्रार सहकारी समितियां अजमेर द्वारा दिया गया। साथ ही मिशन 2030 से सम्बन्धित विडियों साॅट फिल्म प्रोजेक्टर से प्रदर्शित की गई। प्राप्त सुझावों का विश्लेषण कर उपयोगी सुझावों को मिशन 2030 डाॅक्यूमेन्ट में शामिल करवाने के लिए सहकारिता विभाग जयपुर को अग्रेषित की कार्यवाही प्रारम्भ की गई।

चांद की सतह पर ‘अठखेलियां’ कर रहा है रोवर ‘प्रज्ञान’

चेन्नई। चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग के बाद चंद्रयान-3 के दो महाबली लैंडर विक्रम और रोवर प्रज्ञान वैज्ञानिकों को प्रतिदिन नयी जानकारियां दे रहे हैं जिनमें सबसे अहम चंदामामा पर ऑक्सीजन की उपस्थिति है।

लैंडर विक्रम और रोवर प्रज्ञान दोनों में एक दूसरे की सच्चाई को धरती पर भेजने की जैसे होड़-सी लग गई है। बुधवार को प्रज्ञान ने विक्रम की तस्वीर भेजी थी तो गुरुवार को विक्रम ने प्रज्ञान का मजेदार वीडियो भेजा।

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स( पूर्व में ट्विटर) पर आज एक वीडियो जारी करते हुए कहा कि इस वीडियो में रोवर सुरक्षित रास्ते की तलाश में 360 डिग्री घूम रहा है जिससे ऐसा लग रहा है कि वह चांद की सतह पर अठखेलियां कर रहा है।

इसरो ने कहा कि सुरक्षित रास्ते के लिए घूमते हुए रोवर प्रज्ञान का वीडियो लैंडर विक्रम ने रिकॉर्ड किया है। इस वीडियो में ऐसा लग रहा है कि एक बच्चा चंदामामा के आंगन में खेल रहा है और उसकी मां प्यार से उसको खेलते हुए देख रही है।

इसरो के अनुसार चंद्रयान-3 चांद के दक्षिणी ध्रुव पर खोजबीन कर रहा है। चंद्रयान-3 का विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर ठीक तरह से काम कर रहे हैं। प्रज्ञान ने चांद के इस ध्रुव पर ऑक्सीजन और सल्फर के अलवा एल्युमीनियम, कैल्शियम, लौह, क्रोमियम, टाइटैनियम, मैंगनीज, सिलिकॉन का भी पता लगाया है। फिलहाल हाइड्रोजन की खोज जारी है।

इसरो ने प्रज्ञान के खोज को लेकर बताया कि रोवर पर लगे लेजर-प्रेरित ब्रेकडाउन स्पेक्ट्रोस्कोप उपकरण ने पहली बार इन-सीटू मैपिंग के माध्यम से दक्षिणी ध्रुव के पास चांद सतह में सल्फर की उपस्थिति की स्पष्ट रूप से पुष्टि की है। जैसी उम्मीद थी, एल्यूमिनियम, कैल्शियम, आयरन, क्रोमियम, टाइटेनियम, मैग्नीज, सिलिकॉन और ऑक्सीजन का भी पता चला है। अब हाइड्रोजन की खोज जारी है। इनमें से कई खनिज बेहद दुर्लभ और बेशकीमती हैं।

उल्लेखनीय है कि हाइड्रोजन और ऑक्सीजन की प्रतिक्रिया से पानी का निर्माण होता है और जीवन के लिए हवा और पानी अहम है। ऐसे में चांद पर बस्ती बनाने की योजना को बल मिल सकता है।