Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 42 -
होम ब्लॉग पेज 42

मेडागास्कर के बारिया स्टेडियम में भगदड़, 12 लोगों की मौत, 80 घायल

एंटानानारिवो। मेडागास्कर की राजधानी एंटानानारिवो के बारिया स्टेडियम में 11वें इंडियन ओशन आइलैंड गेम्स के उद्घाटन समारोह के दौरान प्रवेश द्वार पर भगदड़ मचने से कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई और लगभग 80 अन्य घायल हो गए। मेडागास्कर के प्रधानमंत्री क्रिश्चियन नत्से ने यह जानकारी दी।

प्रधानमंत्री ने शुक्रवार शाम को मीडिया को बताया कि भगदड में मरने वालों की संख्या 12 है और करीब 80 लोग घायल हैं, जिनमें से 11 को तत्काल सर्जरी की आवश्यकता है। नत्से ने कहा कि सरकार घायलों की चिकित्सा लागत वहन करेगी और सभी संस्थानों की ओर से मैं पीड़ितों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं।

मेडागास्कर के राष्ट्रपति एंड्री राजोएलिना ने मृतकों के प्रति दुख व्यक्त किया है। राष्ट्रपति ने घटना को दुर्भाग्यपूर्व बताया है। उन्होंने बताया कि स्टेडिम के प्रवेश द्वार पर भगदड़ मच गई। कई लोग घायल है। राष्ट्रपति ने संवेदनाएं व्यक्त करते हुए मौन रखने का आह्वान किया है। इसके बाद उद्घाटन समारोह में राष्ट्रपति ने भगदड़ में मारे गए लोगों के प्रति एक मिनट का मौन रखा।

उल्लेखनीय है कि 26 जून, 2019 को मेडागास्कर की स्वतंत्रता का जश्न मनाने के दौरान महामासिना स्टेडियम में मची भगदड़ में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई और 75 अन्य घायल हो गए।

सबगुरु राशिफल : 26 अगस्त शनिवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु न्यूज। सावन मास, शुक्ल पक्ष, नवमी तिथि, वार शनिवार, सम्वत 2080, वर्षा ऋतु, रवि दक्षिणायन, सुबह 02.02 बजे बाद दशमी तिथि प्रारम्भ।

मेष राशि :- आज स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। घुटनों और जोड़ों के दर्द से राहत मिल सकती है। सुबह व्यायाम करें, अतिरिक्त लाभ मिलेगा। पारिवारिक कारण या नौकरी को लेकर आप लंबी दूरी की यात्राओं पर जाने से बचें। कार्यक्षेत्र में आपको उच्च पद, प्रतिष्ठा व मान-सम्मान मिलने के संकेत हैं

वृषभ राशि :- आज आपकी कार्य-शक्ति गज़ब की रहेगी। जिसकी वजह से आप अपने कार्य समय से पूरा कर पाएंगे। बिज़नेस में पिता का सहयोग आपको बड़ा आर्थिक लाभ दे सकता है। आर्थिक मामलों के लिए यह अवधि बढ़िया रहेगी बस धन संबंधी लेन-देन में आपको जल्दबाज़ी करने से बचना होगा।

मिथुन राशि :- आज आप विपरीत लिंग वाले लोगों की ओर आकर्षित हो सकते हैं। सेहत पर ध्यान दें। अधिकारी आपसे खुश हो सकते हैं। स्टूडेंट्स को किसी मामले पर निराशा भी हो सकती है। फालतू विवादों से बचने की कोशिश भी करनी चाहिए। कारोबार में खर्चों पर कंट्रोल रखना होगा।

कर्क राशि :- आज घरेलू जीवन के लिए यह समय जटिल हो सकता है। भाई-बहनों को अपने स्वास्थ्य के प्रति थोड़ी सतर्कता बरतनी होगी। दाम्पत्य जीवन के लिए यह समय मिलाजुला रहने वाला होगा। रिश्तों में मधुरता कायम रहे इसके लिए बेहतर तो यही होगा कि आप उनके साथ थोड़ा संयम से पेश आएं।

सिंह राशि :- आज परिवार के साथ आप कुछ बेहतरीन पलों का आनंद उठा सकते हैं। सुख-सुविधाओं की वस्तुओं का उपभोग करने व उन्हें जुटाने के लिए इस अवधि में आप काफी प्रयासरत रहेंगे। दाम्पत्य जीवन के लिए यह समय काफी अनुकूल रहने की सम्भावना है। आपके वैवाहिक संबंध मजबूत रहेंगे।

कन्या राशि :- आज छोटी या लंबी दूरी की यात्रा से बचना होगा। वे जातक जिनका झुकाव धार्मिक प्रवृत्ति की ओर ज्यादा है, वे लोग ईश्वर की स्तुति का आयोजन कर सकते हैं।प्रेम प्रसंगों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। उनकी सेहत का पूरा ख्याल रखें। इसके अलावा इलाज पर अधिक खर्च होने से आपका बजट बिगड़ सकता है।

तुला राशि :- आज घरेलू जीवन के लिए यह समय अच्छा प्रतीत होता नहीं दिख रहा। कुछ न कुछ पारिवारिक अशांति आपके साथ लगी रहेगी। दाम्पत्य जीवन के लिए यह समय काफी अच्छा रह सकता है। जीवनसाथी के साथ शांति के कुछ ख़ुशनुमा पल आप बिता सकेंगे। सेहत की दृष्टि से यह आपके लिए उत्तम रहेगा।

वृश्चिक राशि :- आज आपका पारिवारिक जीवन आनंदमय बना रहेगा। आप एक नई ऊर्जा का संचार महसूस करेंगे।किसी ख़ूबसूरत पल को याद करके आप अपने को तरोताज़ा कर सकते हैं। अपने प्रेमी की तरफ आपका झुकाव अधिक रहेगा। रोमांस करने के भी आपको भरपूर मौक़े प्राप्त होंगे। कुछ स्टूडेंट्स गलत लोगों की संगत में पड़कर अपना समय खराब कर सकते हैं।

धनु राशि :- आज पारिवारिक स्तर पर ख़ुशियों में बढ़ोत्तरी संभव है। इस दौरान मनोरंजन हेतु आप परिवार के साथ कोई आयोजन कर सकते हैं। दाम्पत्य जीवन के लिए यह समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। जीवनसाथी के स्वभाव में आपको गर्म मिज़ाजी देखने को मिल सकती है। स्वास्थ्य का मामला सामान्य रहेगा। आप अपने स्वभाव में आध्यात्मिकता की वृद्धि पाएंगे।

मकर राशि :- आज पारिवारिक जीवन के लिए यह समय थोड़ा कष्टदायी हो सकता है। घरेलू लोगों में तालमेल की कमी आपको दृष्टिगोचर हो सकती है। पिता का भरपूर सहयोग व समर्थन आपको मिलने की उम्मीद रहेगी। प्रेम जीवन बहुत ही आनंदमय रहने के संकेत हैं। प्रियजन के साथ मनपसंद जगहों पर घूमने के मौक़े आपको मिल सकते हैं। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन सामान्य रहेगा।

कुंभ राशि :- आज सम्बन्धों में मधुरता बनाएं रखने के लिए आपके लिए यह जरुरी है कि अपने पार्टनर की भावनाओं का आदर करें व बेवज़ह उनके साथ उलझने से बचें। मानसिक शांति प्राप्त करने के लिए आप अपनी आध्यात्मिक गतिविधियों को बढ़ा सकते हैं। ऑफिस से जुड़ी गलतफहमी या परेशानी भी खत्म हो जाएगी। लोग आपका सहयोग करेंगे, लेकिन पहल आपको ही करनी पड़ेगी।

मीन राशि :- आज नौकरी में परिवर्तन होने के आसार नज़र आ रहे हैं। जो लोग नई जॉब की तलाश में हैं उन्हें इस अवधि में सफलता मिल सकती है। शेयर बाजार व सट्टे-लॉटरी से जुड़े जातक अच्छा पैसा कमा सकते हैं। आर्थिक लाभ के लिए यह समय बहुत अनुकूल हो सकता है। धन कमाने के लिए आपकी भागा-दौड़ी लगी रहेगी।

अयोध्या में बन रहा श्रीराम मंदिर, अजमेर में वर्षों से चल रहा लिखित जप

विजय सिंह

अजमेर। धन्य है अध्योध्या की धरा जहां भगवान राम जन्मे, इसी तरह धन्य है अजमेर की पावन भूमि जो राम नाम की भक्ति से समूचे विश्व को अलोकित कर रही है। भवसागर से पार लगाने वाला राम नाम का लिखित जप कराने वाला दुनिया का एकमात्र श्रीरामनाम धन संग्रह बैंक हिन्दू सम्राट पृथ्वीराज चौहान की नगरी में राम भक्तों के लिए आस्था का केन्द्र बन चुका है।

धार्मिक मान्यता है कि सर्वप्रथम श्री गणेश जी महाराज ने राम नाम लिखकर उसकी परिक्रमा की थी और वे प्रथम पूजनीय हो गए। रामनाम महामंत्रों की परिक्रमा का पुणयलाभ अकथनीय है, जिसका श्रीमुख से वर्णन नहीं किया जा सकता। यह चमत्कारिक परिक्रमा मनोकामना पूर्ण करने वाली है। ब्रहमांड में स्थित समस्त तीर्थीें की परिक्रमा का पुण्य प्रदान करने वाली है। भगवान प्राप्ति का सबसे सुगम उपाय रामनाम जप ही है। खासकर कलयुग में राम नाम समस्त साधनाओं में सर्वोपरि है।

अजमेर में 7 अप्रेल 1987 को हुई रामनाम बैंक की स्थापना

श्रीमानव मंगल सेवा न्यास के अधीन संचालित श्रीराम नाम धन संग्रह बैंक में अब तक करीब 48056 हजार सदस्य पंजीकरण करा चुके हैं तथा इसकी डेढ सौ शाखाएं देशभर में फैली हैं। यह राम के प्रति आस्था का ही प्रतीक है कि 94 अरब बार राम नाम लिखकर संग्रहित किया जा चुका है। राम नाम बैंक की स्थापना 7 अप्रेल 1987 को की गई थी। यह बैंक रामनाम लिखने के लिए निशुल्क पुस्तिकाएं प्रदान करता है। पुस्तिकाएं भर जाने पर संकललित कर उन्हें लिखने वाले के अकाउंट में अंकित कर सुरक्षित रखा जाता है। संस्था इसका बाकायदा कम्प्यूटराइज्ड रिकार्ड रखती है। अधिक जानकारी के लिए 9414002930-31 पर संपर्क किया जा सकता है।

यह अजमेर का सौभाग्य है कि जो राम नाम बैंक संपूर्ण भारत में राम नाम धन उपलब्ध कराकर देशवासियों को धनी बनाता है। वर्तमान में संकलित 94 अरब हस्त लिखित श्रीरामनाम महामंत्रों का संग्रह अजमेर ही नहीं अपितु संपूर्ण राष्ट में सकारात्मक उर्जा का संचार कर रहा है। राम का नाम सभी दुखों का निवारण करने एवं सुख शांति देने वाला है। राम नाम में निहित शक्ति का उपयोग लंका पर विजय प्राप्त करने के लिए हनुमान ने किया। राम नाम की अमोघ शक्ति को राष्ट्र ने समय समय पर देखा है। राम शब्द में निहित शक्ति समायोजित है।

जयपुर के गोबिंददेवजी मंदिर में श्रीरामनाम महामंत्रों की परिक्रमा करते श्रद्धालू।

अब तक 50 से अधिक रामनाम परिक्रमा का आयोेजन

जयपुर के गोबिंददेव जी मंदिर परिसर समेत देशभर के विभिन्न स्थानों पर श्रीराम नाम धनसंग्रह बैंक की ओर से करीब 50 से अधिक जगहों पर श्रीराम नाम हस्त लिखित महामंत्रों की परिक्रमा का आयोजन हो चुका है। अरबों महामंत्रों का सुरक्षित तरीके से एक स्थान से दूसरे स्थान पर परिवहन कर पाना सहज नहीं हो पाता इस कारण महामंत्रों का स्तरंभ बनाने की पूर्व में बनाई गई योजना के अनुरूप सबसे पहले तीर्थराज पुष्कर के समीप धार्मिक स्थल सुधा बाय में निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इसके प्रथम चरण में रामभक्तों का सहयोग मिल रहा है। इसी तर्ज पर देश के अन्य तीर्थ स्थलों पर रामनाम महामंत्रों के स्तंंभ बनाने की योजना प्रस्तावित है।

रामनाम लिखो और लिखाओ, लख चौरासी से मुक्ति पाओ

संतों और शास्त्रों के अनुसार मनुष्य जीवन 84 लाख योनीयों के बाद प्राप्त होता है। यह मानव जीवन ही जीव को भवसागर से पार लगाने और आत्मा के परमात्मा से मिलन का मार्ग है। 84 लाख बार राम नाम लेखन का संकल्प कराया जाता है। इनमें प्रमुख रूप से रेल्वे से सेवानिवृत अजमेर के आनंद नगर निवासी मोहन प्रकाश माथुर 7 करोड से अधिक बार राम नाम लेखन कर चुके हैं। भगवान राम की कृपा से ही उनका यह कार्य संपन्न हो सका है।

रामराम लेखन के लिए छपवा सकते हैं रिक्त पुस्तिकाएं

रामराम लेखन के लिए जन्मदिन, शादी की सालगिरह व पुण्यआत्मा की स्मृति एवं शान्ति के लिए फोटो सहित पुस्तकें छपाकर पुण्यलाभ कमाया जा सकता है। भक्तजन तीर्थ नगरी पुष्कर के समीप सुधाबाय में रामनाम स्तंभ के लिए हो रहे भवन निर्माण में सहयोग कर सकते हैं। पुस्तकें छपवाने रमेश पारीक, सी 30 जमना नगर सोडाला जयपुर दूरभाष 9828220419 तथा श्रीराम नाम धन संग्रह बैंक अजमेर दूरभाष 9414002930, 9414002931 व 8955074141 पर संपर्क किया जा सकता है।

तीर्थराज पुष्कर के समीपवर्ती सुधाबाय मेंं निर्माणाधीन रामनाम महातीर्थ।

अनवरत परिक्रमा के लिए बन रहा रामनाम महातीर्थ

राम नाम महातीर्थ निर्माण कमेटी के अनुसार चिर प्रतीक्षित विश्व दुर्लभ विधिवत संकलित 108 अरब हस्तलिखित राम नाम जन मानस के दर्शनार्थ एवं 24 घंटे अनवरत परिक्रमा के लिए श्रीपुष्कर राज में भवन निर्माण के प्रथम चरण का कार्य संस्था की निजी भूमि में दिनांक 22 अप्रेल 2023 चल रहा है। यह काम करीब एक साल में पूरा हो जाएगा। इसके बाद संस्था का प्रधान कार्यालय विधिवत रूप से श्री पुष्कर राज में हस्तांतरित/स्थापित कर दिया जाएगा। भक्त इस रामनाम महातीर्थ में अपनी सक्षमता अनुरूप सहयोग प्रदान कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए 9414002931 नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।

पत्थर एक गाड़ी की कीमत 1100 रुपए
सीमेन्ट एक बेग कीमत 351 रुपए
बजरी एक ट्रक कीमत 9501 रुपए
ईट 1100 का लागत मूल्य 5500 रुपए
मजदूरी 220 रुपए प्रति वर्ग फुट

उक्त दरें निर्माण कमेटी द्वारा प्रचलित बाजार दर से कम कराकर रियायती दर पर एक वर्ष तक निश्चित की गई है। निर्माण सामग्री उच्च गुणवत्ता की हो इसका निरन्तर ध्यान रखा जा रहा है।

भीलवाड़ा में नाबालिग लड़की का अपहरण कर रेप का आरोपी अरेस्ट

भीलवाड़ा। राजस्थान में भीलवाड़ा जिले के बिजौलियां थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक नाबालिग लड़की का अपहरण करने एवं उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोपी को गिरफ्तार किया है।

थाना प्रभारी उगमाराम ने बताया कि थाना सर्किल से 20 अगस्त को एक नाबालिग लड़की को शादी के इरादे से काछोला थाने के धामनियां निवासी राहुल भांड 20 बहला-फुसला कर चित्तौडग़ढ़ जिले के जावदा नीमड़ी इलाके में ले गया। जहां इस नाबालिग को रखा और उसके साथ दुष्कर्म किया।

21 अगस्त को इस नाबालिग के अपहरण को लेकर मामला दर्ज हुआ था। पुलिस ने नाबालिग को दस्तयाब करने के बाद उसका मेडिकल कराया और तफ्तीश करते हुये आरोपित राहुल भांड को गिरफ्तार कर लिया।

अजमेर : कांग्रेस चुनाव समिति सदस्यों ने टिकट के दावेदारों से की बात

अजमेर। राजस्थान के अजमेर में आज कांग्रेस राज्य चुनाव समिति के सदस्य लालचंद कटारिया एवं ममता भूपेश ने विधानसभा 2023 के लिए दावेदारों से व्यक्तिशः बात की। अजमेर जिले की आठ विधानसभाओं से उम्मीदवार बनने के लिए कांग्रेसजनों ने अपनी दावेदारी पेश की जिसके चलते सर्किट हाउस में आज मेला सा लग गया।

भूपेश ने मीडिया से बातचीत में कहा कि टिकट वितरण का आधार जीतने वाले उम्मीदवार के नाम पर रहेगा। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के उत्साह को देखते हुए दावा किया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के मिशन 156 के तहत राज्य में कांग्रेस सरकार रिपीट होगी।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस अनुशासित पार्टी है और टिकट वितरण में आलाकमान जिस किसी को टिकट देगा सभी कांग्रेसजन संगठित होकर उसे जिताने का काम करेंगे। उन्होंने अजमेर के संदर्भ में दावा किया कि यहां भी कांग्रेस के उम्मीदवार विजयी होंगे।

अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक अध्यक्षों ने रिपोर्ट सौंपी

अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक अध्यक्ष शैलेंद्र अग्रवाल व वाहिद मोहम्मद ने प्रदेश चुनाव समिति के सदस्य एवं अजमेर के प्रभारी मंत्री लालचंद कटारिया, ममता भूपेश तथा प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं अजमेर संभाग के प्रभारी रामविलास चौधरी अजमेर उत्तर क्षेत्र के ब्लॉक व मंडल पदाधिकारियों तथा प्रमुख कांग्रेसजनों की बैठक की रिपोर्ट प्रस्तुत की। अजमेर उत्तर से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में विधानसभा चुनाव लड़ने के इच्छुक दावेदारों के मीटिंग में प्राप्त आवेदन पत्र प्रभारियों के समक्ष प्रस्तुत किए तथा उनके निर्देशानुसार सभी आवेदन पत्र अग्रिम कार्यवाही हेतु अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय जैन को सौंप दिए।

साम्प्रदायिक तनाव फैलाने वाले तत्वों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई : अशोक गहलोत

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपराधों के विरूद्ध रेस्पॉन्स टाइम में राजस्थान पूरे देश में अव्वल बताते हुए कहा है कि प्रदेश में साम्प्रदायिक तनाव फैलाने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

गहलोत शुक्रवार को पुलिस मुख्यालय में कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हमारी प्राथमिकता यह है कि अपराधियों को ऐसे अपराध करने का मौका ही नहीं मिलना चाहिए। पुलिस को आदर्श वाक्य ‘आमजन में विश्वास, अपराधियों में भय’ को चरितार्थ करने के लिए राज्य सरकार द्वारा किए गए नवाचारों को प्रतिबद्धता से लागू करना होगा। उन्होंने कहा कि आगामी दिसंबर तक अभय कमाण्ड के तहत पूरे प्रदेश में तीन हजार से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। जिससे सघन निगरानी की जा सकेगी।

उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा लगभग सभी आपराधिक घटनाओं का खुलासा कर अपराधियों को पकड़ा जा रहा है और न्यूनतम समय में उनको सजा दी जा रही है। प्रदेश में कानून व्यवस्था मजबूत बनाए रखने और इसके समक्ष आने वाली चुनौतियों से निपटने के लिए हमारी सरकार हरसंभव प्रयास एवं नवाचार कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कानून-व्यवस्था सुचारू रखने और पीड़ितों को न्याय दिलवाने की जिम्मेदारी पुलिस के कंधों पर है। अपराधियों के साथ संलिप्तता पाए जाने पर पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों की बर्खास्तगी जैसी कड़ी कार्रवाई भी की जा रही है। मिशन-2030 के तहत वर्ष 2030 तक के लिए पुलिस विभाग का रोडमैप तैयार किया जाएगा।

गहलोत ने दौसा की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और इस दौरान कर्तव्य पालन के दौरान जान गंवाने वाले कांस्टेबल प्रहलाद को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। उन्होंने कहा कि कांस्टेबल प्रहलाद के एक परिजन को सरकारी नौकरी, मुख्यमंत्री सहायता कोष से 20 लाख रुपए सहित कुल एक करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता एवं पारिवारिक पेंशन, एमआईजी-ए श्रेणी का मकान, कृषि कार्य के लिए कनेक्शन एवं गैलेंट्री सम्मान के लिए केन्द्र सरकार को पत्र लिखने सहित नियमानुसार विभिन्न राहत दी जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमे को फास्ट ट्रैक कोर्ट में लाया जाएगा तथा स्पेशल पी.पी. नियुक्त किया जाएगा। अशोक गहलोत ने इस घटना के अपराधी को 36 घंटे के अंदर पकड़ने पर पुलिस कार्रवाई की सराहना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अवैध हथियार, मादक पदार्थ जैसे संगठित अपराधों के नियंत्रण के लिए व्यापक कार्य-योजना बनाकर ‘ऑपरेशन वज्र प्रहार’ जैसे अभियान चलाए जा रहे हैं और इसमें लिप्त अपराधियों पर सख्त कार्यवाही की जा रही है। साथ ही, एनडीपीएस के मामलों में लिप्त अपराधियों की सम्पत्ती जब्त करने की कार्रवाई भी की जा रही है। उन्होंने कहा कि युवाओं में मादक पदार्थों के सेवन के बढ़ते प्रचलन पर नियंत्रण एवं पुनर्वास के लिए संवेदनशीलता के साथ कार्य करने की आवश्यकता है।

गहलोत ने कहा कि हमने महिलाओं और कमजोर वर्ग के परिवादियों को न्याय दिलाने के लिए निर्बाध पंजीकरण की व्यवस्था की है। इससे कमजोर वर्ग का हौसला बढ़ा है। उन्होंने कहा कि महिलाओं एवं बच्चों के विरूद्ध अपराधों की रोकथाम हमारी सर्वाेच्च प्राथमिकता है। महिला अत्याचार तथा पोक्सो न्यायालयों द्वारा दी जा रही सजाओं एवं इन कानूनों में निहित सजा के प्रावधानों का प्रचार-प्रसार किया जाये ताकि अपराधों पर अंकुश लग सके। गुमशुदा बच्चों का पता लगाने में राजस्थान पूरे देश में अग्रणी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में साम्प्रदायिक सौहार्द्र को बनाए रखने के लिए कड़े कदम उठाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सोशल मीडिया पर विशेष ध्यान देकर नफरती तथा हिंसात्मक कंटेट की विशेष मॉनिटरिंग की जाए। साथ ही, साइबर अपराध एवं ऑनलाइन धोखाधड़ी तथा हनीट्रेप से संबंधित अपराधों की रोकथाम हेतु आमजन में जागरूकता लाई जाए। उन्होंने कहा कि शराब की दुकानों तथा नाइट क्लब को तय समय सीमा के अंदर संचालित किया जाए तथा नियमों का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

गहलोत ने कहा कि अपराधियों को पकड़ने में सहायता करने वाले साहसी प्रदेशवासियों को प्रोत्साहन दिया जा रहा है। इसी क्रम में उदयपुर में हुए कन्हैयालाल हत्याकाण्ड में आरोपियों का पीछा कर उनको पकड़ने में सहायता करने वाले प्रहलाद सिंह चुंडावत तथा शक्ति सिंह चुंडावत को नौकरी देने की कार्यवाही प्रक्रियाधीन है।

उन्होंने कहा कि स्वागत-कक्षों की उपयोगिता सुनिश्चित करने हेतु वरिष्ठ अधिकारी थानों पर भ्रमण के समय इनकी स्थिति, उपस्थित कार्मिकों के व्यवहार का निरीक्षण करें, इससे पुलिस की छवि में सुधार होगा। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि परिवादियों की सुनवाई थाना, वृत्त एवं जिला पुलिस अधिकारियों द्वारा सवेंदनशीलता के साथ की जाए तथा प्रकरणों में समय पर गुणवत्तापूर्ण जांच सुनिश्चित की जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गत विधानसभा सत्र में संगठित अपराधों के नियंत्रण और सार्वजनिक परीक्षाओं में अनुचित संसाधनों के प्रयोग की रोकथाम के लिए सख्त कानून पारित किया गया। उन्होंने कहा कि प्रतियोगी परीक्षा में पेपर लीक न हो और नकल की रोकथाम के लिए इस कानून का प्रभावी क्रियान्वयन किया जाए। प्रदेश में भय मुक्त वातावरण और कानून के राज के लिए हमें हरसंभव प्रयास करने होंगे।

गहलोत ने इस दौरान आमजन को आपातकालीन स्थिति में सहायता प्रदान करने एवं प्रतिक्रिया समय को कम करने के उद्देश्य से जयपुर कमिश्नरेट, जोधपुर कमिश्नरेट, जयपुर ग्रामीण, जोधपुर ग्रामीण, अजमेर, भीलवाडा, कोटा सिटी, उदयपुर, बीकानेर जिले के लिए 100 फर्स्ट रेस्पोंस व्हीकल को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।

परियोजना के द्वितीय एवं तृतीय चरण में क्रमश 100 वाहन 300 वाहन आगामी 20 सितम्बर तथा 20 अक्टूबर से पूर्व उपलब्ध हो सकेंगे। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री द्वारा बजट में राजस्थान के समस्त जिलों में 500 फर्स्ट रेस्पास व्हीकल (एफआरवी) उपलब्ध कराए जाने की घोषणा की थी।

बैठक में बताया गया कि अनुसंधान में लगने वाले औसत समय में निरन्तर कमी आ रही है। दुष्कर्म मामलों में औसत अनुसंधान समय वर्ष 2017 में 208 दिन से घटकर अब 59 दिन रह गया है। एससी-एसटी मामलों में वर्ष 2019 में 128 दिन से घटकर अब 65 दिन रह गया है। महिला अत्याचार प्रकरणों में 45.2 प्रतिशत सजा दर के साथ राजस्थान देश का अग्रणी राज्य है। इन प्रकरणों में सजा दर का राष्ट्रीय औसत मात्र 26.5 प्रतिशत है।

पॉक्सो मामलों में 13 लोगों को फांसी की सजा दी जा चुकी है। महिलाओं के साथ मनचलों द्वारा छेड़छाड़ की घटनाओं को रोकने के लिए ऑपरेशन गरिमा संचालित किया जा रहा है। इस तरह के अवांछित कृत्य करने वालों के विरुद्ध चालान होने पर उनके चरित्र सत्यापन में इसका उल्लेख किया जाएगा।

अजमेर जिले में 1937 मतदान केन्द्रों के लिए 19,50,282 मतदाता

अजमेर। राजस्थान विधानसभा चुनाव -2023 के लिए एकीकृत अजमेर जिले में मतदाता सूचियों के प्रारूप प्रकाशन के पश्चात 1937 मतदान केन्द्रों के लिए 19,50,282 मतदाता है।

अजमेर के उप जिला निर्वाचन अधिकारी राजेन्द्र सिंह ने बताया कि एकीकृत अजमेर जिले में 1950282 मतदाता है। इनमें से 993544 पुरूष तथा 956738 महिलाएं है। विधानसभा क्षेत्र किशनगढ़ में कुल 277414 मतदाताओं में से 142946 पुरूष तथा 134468 महिलाएं है। पुष्कर में कुल 248491 मतदाताओं में से 127365 पुरूष तथा 121126 महिलाएं है।

अजमेर उत्तर में कुल 206899 मतदाताओं में से 104033 पुरूष तथा 102866 महिलाएं है। अजमेर दक्षिण में कुल 208164 मतदाताओं में से 104211 पुरूष तथा 103953 महिलाएं है। नसीराबाद में कुल 230593 मतदाताओं में से 117918 पुरूष तथा 112675 महिलाएं है।

ब्यावर में कुल 253563 मतदाताओं में से 129196 पुरूष तथा 124367 महिलाएं है। मसूदा में कुल 268351 मतदाताओं में से 137145 पुरूष तथा 131206 महिलाएं है इसी प्रकार केकड़ी में कुल 256807 मतदाताओं में से 130730 पुरूष तथा 126077 महिलाएं है।

उन्होंने बताया कि विधानसभा क्षेत्र किशनगढ़ में 268, पुष्कर में 241, अजमेर उत्तर 194, अजमेर दक्षिण में 184, नसीराबाद में 229, ब्यावर में 276, मसूदा में 278 तथा केकडी में 267 मतदान केन्द्र होंगे।

अजमेर में सवा करोड़ रूपए का अवैध डोडा चूरा बरामद, एक अरेस्ट

अजमेर। राजस्थान में अजमेर की आदर्शनगर थानापुलिस ने मांगलियावास पुलिस की सूचना पर एक ट्रक से सवा करोड़ रूपए का अवैध मादक पदार्थ डोडा बरामद किया है।

अजमेर पुलिस अधीक्षक चूनाराम जाट ने आज आदर्शनगर थाने पर पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि मांगलियावास पुलिस के सुनील टाडा एवं अन्य की सूचना पर अजमेर में आदर्शनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक ट्रक को नाकाबंदी कर रोका और तलाशी ली तो उसमें से 220 कट्टों में 4118 किलो डोडा बरामद हुआ, जिसका बाजार मूल्य सवा करोड़ रुपए है।

उन्होंने बताया कि आरोपी पप्पाराम निवासी जोधपुर को गिरफ्तार किया गया जिसने कर्जे में डूबा होने के कारण पहली बार माल लाना बताया है। मामले की जांच प्रशिक्षु आईपीएस अभिषेक को सौंपी गई है।

अनुसूचित जाति जन जाति विकास निगम : ऋण के लिए शिविर 28 व 29 अगस्त को

0

अजमेर। अजमेर नगर निगम परिसर में अनुसूचित जाति, जन जाति, सफाई कर्मी, दिव्यांग व पिछडे वर्ग के युवाओं को ऋण देने के लिए शिविर सोमवार 28 एवं मंगलवार 29 अगस्त को लगाया जाएगा।

एसीडीसी के परियोजना प्रबन्धक ने बताया कि राजस्थान अनुसूचित जाति जनजाति वित्त विकास सहकारी निगम के माध्यम से विभिन्न राष्ट्रीय निगमों के तहत जिले में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, सफाई कर्मचारी, दिव्यांग जन एवं अन्य पिछडा वर्ग के युवाओं को जो गरीबी रेखा अथवा गरीबी रेखा की दो-गुणा आय सीमा तक जीवन यापन करने वाले परिवारों के लिए इस वित्तीय वर्ष 2023-24 में स्वरोजगार के लिए ऋण आवेदन आमंत्रित किए गए है।

योजना की जानकारी प्रदान करने के लिए सोमवार 28 अगस्त एवं मंगलवार 29 अगस्त को नगर निगम परिसर में डॉ. शंकर यादव अध्यक्ष अनुसूचित जाति वित्त आयोग (राज्यमंत्री) की अध्यक्षता में कैम्प आयोजित किए जाएंगे। इसमें आशार्थियों को जानकारी प्रदान की जाएगी।

उन्होंने बताया कि इसमें ऎसे परिवारों के लोगों को विभिन्न व्यवसायों जैसे महिला समृद्धि योजना, लघु व्यवसाय शहरी और ग्रामीण योजना, लघु ऋण वित्त योजना, लघु व्यवसाय नई, डेयरी योजना, इलैक्ट्रीक बैट्री चालित ई-रिक्शा, ऑटो रिक्शा, टैक्टर मय ट्रोली, जीप, टैक्सी, कृषि आधारित लघु व्यवसाय योजना इत्यादि व्यवसाय शुरू करने के लिए कम ब्याज दर पर 20 त्रैमासिक किस्तों में वापसी योग्य ऋण उपलब्ध करवाया जाता है।

इन योजनाओं में लाभार्थी अजमेर जिले का मूल निवासी हो। आवेदक अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, सफाई कर्मचारी, दिव्यांग जन एवं अन्य पिछडा वर्ग का सदस्य होना चाहिए। आवेदक की आयु 18 वर्ष से कम एवं 60 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आवेदक की वार्षिक आय अनुसूचित जाति के लिए 3 लाख रूपए, अनुसूचित जनजाति के आवेदक की शहरी क्षेत्र में 1.20 लाख तथा ग्रामीण क्षेत्र में 0.98 लाख रूपए सफाई कर्मचारियों एवं दिव्यांग जन व्यक्तियों के लिए कोई आय सीमा निर्धारित नहीं है। अन्य पिछडा वर्ग के आवेदक के लिए 3 लाख रूपए तक की आय सीमा निर्धारित है।

आवेदक पर किसी ऋणदात्री एवं संस्था का ऋण बकाया नहीं होना चाहिए। ऋण लेने के इच्छुक व्यक्ति मुख्यालय से पोर्टल बन्द होने तक ऑनलाईन अनुजा निगम के पोर्टल पर ई-मित्र या स्वयं की एसएसओ आईडी के माध्यम से जनआधार से आवेदन कर सकते है।

चंद्रयान-3 : चांद की सतह पर 8 मीटर तक घूमा रोवर, सभी पेलोड्स सामान्य

चेन्नई। भारत का महान गौरव चंद्रयान-3 लगातार सफलतापूर्ण कदम बढ़ा रहा है और ‘प्रज्ञान’ रोवर ने चांद के दक्षिणी ध्रुव की सतह पर शुक्रवार को आठ मीटर तक सफलतापूर्वक चहलकदमी की।

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने आज शाम एक बयान जारी करके बताया कि रोवर ने सारी गतिविधियां नियोजित तरीके से की। लैंडर मॉडयूल (एलएम), प्रॉपल्शन माॅडयूल (पीएम) और रोवर सभी बिल्कुल ठीक तरह से काम कर रहे हैं।

चंद्रयान-3 मिशन पर एक अपडेट में इसरो ने कहा कि रोवर की सभी पहले से ही तय गतिविधियों को सत्यापित कर लिया गया है। रोवर ने लगभग आठ मीटर की दूरी सफलतापूर्वक तय कर ली है। रोवर पेलोड एलआईबीएस और एपीएक्सएस चालू हैं । पीएम, एलएम और रोवर पर सभी पेलोड सामन्य रूप से काम कर रहे हैं।

इसरो ने बताया कि रोवर को लैंडर विक्रम से सुरक्षित बाहर निकालने के लिए दो खंड वाले रैंप को तैयार किया गया था। इस रैंप की मदद से रोवर को सुरक्षित चंद्रमा की सतह पर उतारा गया और रोवर पर लगे सौर पैनल ने उसे बिजली उत्पन्न करने में सक्षम बनाया। रोवर को बाहर निकालने से पहले रैंप और सोलर पैनल का एक वीडियो भी जारी किया गया। चंद्रयान-3 में तैनात किए गए कुल 26 तंत्र यूआरराव सैटेलाइट सेंटर (यूआरएससी)/इसरो, बेंगलूरु में विकसित किए गए थे।

एलएम ने बुधवार को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर एक सफल सॉफ्ट लैंडिंग की, जिससे भारत यह उपलब्धि हासिल करने वाला दुनिया का पहला देश बन गया। लैंडिंग के कारण उड़ी धूल के बैठने के कुछ घंटों बाद रोवर को भी बाहर निकाला गया। इसरो ने बयान में कहा कि रोवर, लैंडर से बाहर निकला और उसने चांद की सतह पर चहलकदमी की।