Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 44 -
होम ब्लॉग पेज 44

बहराइच में पोतों ने गला दबाकर की बुजुर्ग दादा की हत्या

बहराइच। उत्तर प्रदेश में बहराइच जिले के मटेरा क्षेत्र में शुक्रवार को एक बुजुर्ग की उसके दो पोतों ने गला दबा कर हत्या कर दी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि क्षेत्र के ग्राम असवा मोहम्मदपुर निवासी छोटेलाल (75) अपने तीन पोते के साथ घर पर रहते थे। शुक्रवार सुबह आठ बजे छोटेलाल नित्य क्रिया के लिए खेत को गए कि वृद्ध के पोते अखिलेश और बालमुकुंद वहां पर पहुंच गए।

आरोप है कि दोनों ने छोटे लाल की गला दबाकर हत्या कर दी है। कुछ देर बाद खेत की ओर गए ग्रामीणों ने वृद्ध के खेत में पड़े होने की जानकारी उनके परिवार को दी। परिवार के लोग खेत मे पहुंचे तो वृद्ध मृत मिला। इस पर तीसरे पोते मगन बिहारी ने थाने में तहरीर दी है। गांव और परिवार के लोगों के मुताबिक जमीन के लालच में दोनों पोतों ने वारदात को अंजाम दिया है। इसके बाद घर से फरार हो गए।

प्रभारी निरीक्षक परमानंद तिवारी ने बताया कि तहरीर मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। उन्होंने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर कार्यवाई की जायेगी। मृतक छोटेलाल के बेटे की मौत हो चुकी है। जिससे जमीन अभी वृद्ध के नाम ही थी। जबकि तीन पोते रहते हैं। छोटेलाल अपने पोते मगन बिहार को जमीन अधिक देना चाहते थे, इसका दो अन्य पोते विरोध करते थे। इसके लिए गुरुवार को गांव में पंचायत भी हुई थी। इसके बाद भी बराबर जमीन न मिलने से नाराज पोते पिंटू और बाल मुकुंद ने गला दबाकर हत्या कर दी।

रियलमी ने 108 मेगापिक्सल कैमरे के साथ उतारी किफायती 5जी सीरीज

लखनऊ। स्मार्टफोन प्रदाता कंपनी ‘रियलमी’ ने मध्यम वर्ग को ध्यान में रखकर 5जी सिगमेंट में 108 मेगापिक्सल कैमरा और 5000 एमएएच की बैटरी के साथ किफायती कीमतों पर स्मार्टफोन बाजार में उतारे हैं।

रियलमी इंडिया के प्रोडक्ट मैनेजर बाजुल कोछर ने शुक्रवार को यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा कि रियलमी ने अपने स्मार्टफोन और एआईओटी पोर्टफोलियो में रियलमी 11 सीरीज 5जी और रियलमी बड्स एयर 5 सीरीज पेश किए हैं, जिनके मूल्य क्रमशः 17499 रुपए और 3699 रुपए से शुरू होते हैं।

रियलमी 11 5जी अपने सेगमेंट में सर्वश्रेष्ठ 108 मेगापिक्सल के मुख्य कैमरे के साथ है जिसमें 3एक्स इन-सेंसर ज़ूम और सेगमेंट का सबसे बड़सेंसर है। इसमें 5000 एमएएच की शक्तिशाली बैटरी और सेगमेंट का सबसे तेज़ 67वॉट सुपरवूक चार्जिंग सॉल्यूशन है।

उन्होने कहा कि इसमें 16जीबी तक के डायनामिक रैम विकल्प और 128जीबी स्टोरेज है, जिससे मल्टीटास्किंग और दैनिक काम बहुत आसान हो जाते हैं। रियलमी 11 5जी दो खूबसूरत रंगों: ग्लोरी गोल्ड और ग्लोरी ब्लैक में उपलब्ध है, और यह दो स्टोरेज वैरिएंट 8जीबी+128जीबी और 8जीबी+256जीबी में आता है। रियलमी 11एक्स 5जी में 2एक्स इन-सेंसर ज़ूम को सपोर्ट करने वाला 64 मेगापिक्सल का कैमरा है।

कोछर ने बतया कि रियलमी बड्स एयर 5 शानदार अनुभव प्रदान करते हैं, और सेगमेंट में सर्वाधिक 50डेसिबल एक्टिव नॉइज़ कैंसिलेशन, 4000हर्ट्ज़ अल्ट्रा-वाइड बैंड नॉइज़ कैंसिलेशन और 6-माइक कॉल नॉइज़ कैंसिलेशन के साथ आते हैं। रियलमी 11 5जी (8जीबी+128जीबी) की फ़्लिपकार्ट.कॉम पर 23 अगस्त से 28 अगस्त के बीच प्रि-बुकिंग कराने पर यूज़र्स को 500 रुपए का कूपन, 1000 रुपए के बैंक ऑफर मिलेंगे या वो 1000 रुपए के एक्सचेंज ऑफर और 6 महीने तक की नो-कॉस्ट ईएमआई का लाभ उठा सकते हैं।

ईडी का समन रद्द करने की गुहार लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंचे CM हेमंत सोरेन

नई दिल्ली। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ‘मनी लॉन्ड्रिंग’ मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समन को शुक्रवार को उच्चतम न्यायालय में चुनौती देते हुए उसे रद्द करने की गुहार लगाई।

सोरेन ने अपनी याचिका में ईडी पर आरोप लगाते हुए कहा है कि यह समन उनकी छवि, लोकतांत्रिक रूप से चुनी हुई झारखंड सरकार और वहां के लोगों की प्रतिष्ठा को धूमिल करने का प्रयास है। उन्होंने अन्य प्रार्थनाओं के अलावा मनी लॉन्ड्रिंग मामले में उनके खिलाफ जारी समन को रद्द करने की मांग की।

ईडी ने सोरेन को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए दो बार बुलाया था, लेकिन वह नहीं पहुंचे। ईडी राज्य में मनी लॉन्ड्रिंग के दो बड़े मामलों की जांच कर रही है। पहला मामला राज्य में अवैध खनन से जुड़ा है। एजेंसी ने पिछले साल 17 नवंबर को खनन मामले में सोरेन से पूछताछ की थी।

दूसरा मामला राज्य की राजधानी रांची में कथित भूमि घोटाले से संबंधित है। कथित जमीन के मामले में भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी सी रंजन और दो व्यापारियों सहित तेरह लोगों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी ने धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत अपना बयान दर्ज कराने के लिए सोरेन को 14 अगस्त को रांची स्थित अपने क्षेत्रीय कार्यालय में बुलाया था। तब उन्होंने इसे ‘राजनीति से प्रेरित’ मामला बताते हुए

ईडी के समक्ष पेश नहीं हुए थे। उन्होंने समन पर सवाल उठाया था और एजेंसी से इसे वापस लेने को कहा था। एजेंसी ने हालांकि सोरेन के दावों को खारिज कर दिया था और दूसरा समन जारी कर एजेंसी के समक्ष पेश होने को कहा था।

दिव्यांग किशोरी से रेप के आरोपी को आजीवन कारावास की सजा

अगरतला। त्रिपुरा के खोवाई जिले की एक विशेष अदालत ने गुरुवार को दिव्यांग किशोरी से तीन महीने की अवधि में कई बार दुष्कर्म करने के लिए युवक (27) को आजीवन कारावास की सजा सुनाई।

अदालत ने तमाम पुख्ता सबूतों के आधार पर इस मामले की सुनवाई के बाद, आरोपी सुजीत तांती को भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण करने संबंधी अधिनियम (पॉक्सो) की धारा के तहत दोषी ठहराया।

अतिरिक्त लोक अभियोजक, अभिजीत भट्टाचार्जी ने कहा कि खोवाई पुलिस स्टेशन को सुजीत के खिलाफ एक लिखित शिकायत मिली, जिसने एक दिव्यांग किशोरी के साथ तीन महीने तक कई बार बलात्कार किया था।

गौरतलब है कि इस घटना के बारे में परिवार के सदस्यों को उस दौरान पता चला, जब पीड़िता गर्भवती होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद, पीड़िता ने अपने माता-पिता को पूरी बात बताई। पीड़िता के परिवार वालों ने उसका विरोध किया, तब आरोपी ने चुप रहने के लिए कहा और जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता के परिवार ने फरवरी 2019 में सुजीत तांती के खिलाफ मामला दर्ज कराया।

लगभग आठ महीने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया, लेकिन सुनवाई पूरी करने में चार साल लग गए।

आमेर किले में जी-20 शिखर सम्मेलन के प्रतिनिधियों का भव्य स्वागत

जयपुर। राजस्थान पर्यटन विभाग द्वारा राजधानी जयपुर के आमेर किले में जी-20 शिखर सम्मेलन के प्रतिनिधियों का गुरुवार शाम को भव्य स्वागत किया गया।

विभाग द्वारा जी-20 शिखर सम्मेलन के लिए विभन्न देशों से आए प्रतिनिधियों का पुष्प वर्षा, ढोल नगाड़े और लोक नृत्य पेश कर भव्य स्वागत किया गया। मेहमानों के लिए आमेर महल के गणेश पोल पर ‘गाला इवनिंग’ और सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में ‘बेस्ट ऑफ राजस्थान फ्यूजन विद कंटेंपरेरी’, लोक नृत्य और कथक का मिश्रण देखने को मिला।

प्रसिद्ध कोरियोग्राफर मैत्री पहाड़ी के निर्देशन में मंच पर एक साथ 100 से अधिक कलाकारों ने सांस्कृतिक कला और विरासत को पेश किया। राजस्थान के सिरमौर कालबेलिया नृत्य से लेकर रंग-रंगीले सुरों में सजे घूमर, चरी, गैर, कथक, कच्ची घोड़ी, भवाई नृत्य, ढोल नगाड़े और अग्नि नृत्य ने सभी आगंतुकों का दिल जीता। करीब तीस मिनट की प्रस्तुति में राजस्थानी गीत संगीत की झंकार ने बहुरंगी संस्कृति की छटा बिखेरी। वहीं सिर पर चरी लिए ‘मोरिया आछो बोलो री ढलती रात में‘ और ‘दमा दम मस्त कलंदर’ ने प्रतिनिधियों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

इस दौरान एक से बढ़कर एक अद्भुत और अविस्मरणीय प्रस्तुतियों में संस्कृति की जीवंतता एक माला बनकर मंच पर उतरी। कलाकारों की प्रस्तुतियों के साथ लाइट्स के फ्यूजन में शौर्य, साहस के साथ कई भाव नजर आयें। हर प्रस्तुति के जरिए राजस्थान के पर्यटन की झलक भी दिखाई दी।

कार्यक्रम में राज्यपाल कलराज मिश्र, केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल, मुख्य सचिव उषा शर्मा, पर्यटन विभाग की प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़, पर्यटन निदेशक डॉ. रश्मि शर्मा, जी-20 समूह के प्रतिनिधियों सहित जनप्रतिनिधि और पर्यटन विभाग के उच्च अधिकारी मौजूद थे।

सबगुरु राशिफल : 25 अगस्त शुक्रवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु न्यूज। सावन मास, शुक्ल पक्ष, अष्टमी तिथि, वार शुक्रवार, सम्वत 2080, वर्षा ऋतु, रवि दक्षिणायन, सुबह 03.10 बजे बाद नवमी तिथि प्रारम्भ।

मेष :- आज आपको संभलकर चलना होगा अन्यथा किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। घर में परिवारजनों का आप के प्रति विरोध रहेगा। कार्यों को प्रारंभ करने के बाद वे अपूर्ण रहेंगे। शारीरिक अस्वस्थता और मानसिक व्यग्रता का अनुभव होगा। परंतु मध्याह्न के बाद आप में कार्य करने का उत्साह बढ़ेगा। पारिवारिक वातावरण में अनुकूलता रहेगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। मनोरंजन के पीछे धन का व्यय होगा। नौकरी-धंधे में परेशानियां रहेंगी। पुरानी बातों को लेकर ज्यादा न सोचें। यात्रा के कार्यक्रम में कोई रुकावट आ सकती है। आज आप ज्यादातर फैसले गुस्से में आकर भी ले सकते हैं। इससे आपको ही नुकसान हो सकता है।

वृषभ :- आज का दिन खुशीपूर्वक व्यतीत करेंगे। नए संबंध बन सकते हैं। उत्तम वैवाहिक सुख प्राप्त होगा। व्यापारी अपने व्यापार का विस्तार कर सकेंगे। आर्थिक लाभ और मान-सम्मान में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य बना रहेगा। प्रिय व्यक्ति के साथ मुलाकात और छोटा प्रवास आपके आनंद में वृद्धि करेंगे। विद्यार्थियों के लिए बेहद ही फायदेमंद दिन रहने वाला है। आज पूजा पाठ में मन लगेगा। राजकिय बाधा दूर होगी। धन प्राप्ति से आपके आज बहुत सारे काम पूरे होंगे। प्रेम प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। कोर्ट और कचहरी के लिये आप अलर्ट रहें। किसी काम को करने में बिल्कुल आलस ना दिखाएं।

मिथुन :- आपको अनचाहे सम्बन्धों को ढोना पड़ सकता है। गैर जिम्मेदार लोगों से अधिक नजदीकिंया न बढ़ाएं अन्यथा हानि उठानी पड़ सकती है। अफवाहों पर भरोसा न करें। विश्वास के साथ संभलकर आगे बढ़ें। प्रयोगों से बचें। लेन देन को यथासंभव टालें। परिवार में शुभता का संचार रहेगा।अपने मूल्यों को दरकिनार करने से बचें और हर फैसला तार्किक तरीके से लें। आप ऐसे स्रोत से धन अर्जित कर सकते हैं, जिसके बारे में आपने पहले सोचा तक न हो। आपकी दिलचस्प रचनात्मकता आज घर के वातावरण को सुखद बनाएगी। आज अपने प्रिय से दूर होने का दुःख आपको टीस देता रहेगा।

कर्क :- आपके लिए आज का दिन अच्छा है। कोई नया काम शुरू करना चाह रहे हैं तो जरूर करें। रूके हुए काम आपके पूरे हो सकते हैं। दोस्तों और भाईयों की मदद से धन लाभ हो सकता है। आज समस्या और विवाद खत्म होने का योग बन रहा है। उम्मीद नजर आए तो नए कारोबार की शुरुआत कर दें। बहुत सारे काम करने के लिए यह एक अच्छा दिन है, आज अपनी दिनचर्या में मस्ती को शामिल करें। अपने आस-पास के चेहरों पर मुस्कुराहट लाएं। आपका व्यक्तित्व आज इत्र की तरह महकेगा और सबको आकर्षित करेगा। मनोरंजन और ऐशोआराम के साधनों पर जरूरत से ज्यादा खर्च न करें।

सिंह :- आज आप धार्मिक या मांगलिक प्रसंग में शामिल हो सकते हैं। रिस्की कार्यों से दूर रहें। आपके कार्य सरलतापूर्वक पूर्ण होते रहेंगे। कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारियों को प्रोत्साहन मिल सकता है। यह न केवल आपका मन हल्का करेगा, बल्कि आप दोनों के बीच मतभेद दूर करने में भी मदद करेगा। अपने परिवार के साथ रुखा व्यवहार न करें। यह पारिवारिक शान्ति को भंग कर सकता है। संभव है कि कोई आपसे अपने प्यार का इज़हार करे। कामकाज के मोर्चे पर यह एक मुश्किल दिन हो सकता है। प्रभावशाली लोगों के सहयोग आपका उत्साह दोगुना होगा। विवाद, मतभेद और दूसरों की आपमें कमियाँ निकालने की आदत को नजरअंदाज करें।

कन्या :- यदि आज आप अपने लिए कुछ खास करना चाहते हैं तो आज का दिन एकदम उचित है। आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरुरत है। माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य के लेकर कुछ चिंता हो सकती है। व्यावसायिक यात्रा अनुकूल रहेगी। जिन लोगों को आप जानते हैं, उनके जरिए आपको आमदनी के नए स्रोत मिलेंगे।निकटता आएगी। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन मुश्किल भरा हो सकता है। परिश्रम से कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे। नौकरी व व्यावसायिक कार्य सफल होंगे। आज जीवनसाथी के बीच वाद-विवाद हो सकता है।

तुला :- आज आपको संतान पक्ष से सुख मिलेगा। आज आपके लिए बहुत व्यस्त दिन है, आपको पुरानी बीमारी से राहत मिल जाएगी। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा जिससे आपके परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। व्यवसाय में लाभ होगा। शारीरिक और मानसिक स्वस्थता का अनुभव करेंगे। जितना हो सके उतना विवादों को टालें। धन अधिक खर्च होने की संभावना है। विज्ञान के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।

वृश्चिक :- आज महत्वपूर्ण फैसला लेने के लिए बाध्य होना पड़ सकता है, जिससे आप तनावग्रस्त और चिंतित हो सकते हैं। दोपहर के बाद आपको उत्साहजनक परिणाम मिल सकते हैं। किसी धार्मिक स्थान पर जाएँ या किसी संत से मिलें, इससे आपके मन को शांति और सुकून मिलेगा। आपको महसूस होगा कि शादी के वक़्त किए गए सारे वादे सच्चे हैं। आपका जीवनसाथी ही आपका हमदम है। अपने किसी विशेष प्रियजन से बात कर लेने से आपको बहुत संतुष्टि मिलेगी। आप वाणी की मधुरता रखे पारिवारिक वातावरण भी अच्छा रहेगा, और वाणी पर संयम बरतने से वाद-विवाद की संभावना कम हो जाएगी।

धनु :- आज व्यस्तता के बावजूद प्रसन्न रहेंगे। पार्टनर से नोकझोंक संभव है। आर्थिक क्षेत्र में उन्नति हो सकती है। परिवार में सुख-शांति व धार्मिक माहौल बना रह सकता है। आपके दिल-दिमाग में एक से ज्यादा विचार एक साथ चलते रहेंगे। शादीशुदा लोगों की लाइफ में प्यार बढ़ेगा। संबंधों में मजबूती भी आएगी। बस अपने लाइफ पार्टनर की कुछ आदतों को लेकर सावधान रहें। खरीदारी में फायदे के सौदे हो सकते हैं। सरकारी कार्य गति पकड सकते हैं। क्रोध व आवेश पर नियंत्रण रखें। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। परिवार में हंसी-खुशी का माहौल रहेगा। तनाव दूर करने के लिए परिवार वालों की मदद लें।

मकर :- आज किसी भी बात पर दृढ़ मन से निर्णय नहीं ले सकने के कारण आप मिले हुए मौके का फायदा नहीं उठा सकेंगे। विचारों में आपका मन अटका हुआ रहेगा। मित्र वर्ग और विशेष करके स्त्री मित्रों की तरफ से आपको लाभ मिलेगा। व्यापार में लाभ होगा। बिगड़े कार्य सुधार पर रहेंगे। सगाई-विवाह संबंधी बात आगे बढ़ सकती है। आपका रुखा बर्ताव आपके जीवनसाथी का मूड खराब कर सकता है। आपको समझना चाहिए कि किसी का अनादर और गम्भीरता से न लेना रिश्ते में दरार डाल सकता है। दिन के दूसरे हिस्से में आर्थिक तौर पर फायदा होगा। जिद्दी बर्ताव से बचें और वह भी खास तौर पर दोस्तों के साथ।

कुंभ :- आज किस्मत आपके साथ रहने वाली है। कार्यक्षेत्र में आज कुछ नया करने की कोशिश करें। काम धीरे-धीरे ही सही लेकिन पूरा जरुर हो जायेगा। बिजनेस मीटिंग में लोग आपकी बातों को ध्यानपूर्वक सुनेंगें। आज अपनी क्रीएवीटी से लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लेंगे। आज आपका सामना कई नई आर्थिक योजनाओं से हो सकता है। कोई भी फैसला करने से पहले अच्छाइयों और कमियों पर सावधानी से विचार-विमर्श कर लें। लवमेट आज किसी जरुरतमंद को कपड़े दान करें, रिश्तों में मजबूती आयेगी। आपकी उन्नति में आ रही बाधा बरकरार रहेगी। समय रहते उचित विद्वानों का मार्गदर्शन लें।

मीन :- आज का दिन फायदेमंद रहने वाला है। पैसों का फायदा होने और कार्यक्षेत्र में कोई उपलब्धि मिलने का योग बन रहा है। आज आप शांत मन से काम करेंगे तो आपको काफी फायदा होगा। दूसरों की बात गंभीरता से सुने। कोई महत्वपूर्ण जानकारी आपको मिल सकती है। इस राशि के जो लोग प्लास्टिक के व्यापार से जुड़े हैं आज उनकी किसी बड़े व्यापारी से साझेदारी हो सकती है। विवाहितों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। जीवनसाथी से आपको सरप्राइज मिल सकता है। वाहन खरीदने का विचार हो सकता है। आपकी सेहत अच्छी रहेगी।

हाईकोट का फैसला : दूसरी शादी करने के आरोपी सरकारी कर्मचारी की बर्खास्तगी रद्द

प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने दूसरा विवाह करने के आरोपी सरकारी कर्मचारी को राहत देते हुये उसकी बर्खास्तगी को रद्द कर दिया और आदेश दिया कि उसे महीने भर के भीतर बहाल किया जाए। साथ ही वेतन सहित अन्य लाभ प्रदान किए जाएं।

अदालत ने कहा कि याची के तर्क सही है और उसे दी गई सजा अन्यायपूर्ण है। दूसरी शादी पर्याप्त रूप से साबित नहीं होती है। यह आदेश न्यायमूर्ति क्षितिज शैलेंद्र ने प्रभात भटनागर की याचिका को स्वीकार करते हुए दिया है।

कोर्ट ने कहा कि याची ने भले ही दूसरी शादी कर ली हो लेकिन उसे सेवा से बर्खास्त नहीं किया जा सकता है। क्योंकि, यूपी सरकारी सेवक आचरण नियमावली के नियम 29 के तहत सरकारी कर्मचारी की दूसरी शादी के मामले में केवल मामूली सजा का प्रावधान है।

मामले में याची को बरेली जिला विकास अधिकारी कार्यालय में प्रशिक्षु के रूप में नियुक्ति किया गया था। विवाद तब पैदा हुआ जब आरोप लगाए गए कि उसने दूसरी शादी कर ली है। जबकि, उसकी पहली शादी अभी भी चल रही थी। याची पर कदाचार का आरोप लगाते हुए आरोप पत्र जारी किया गया। हालांकि, उसने दूसरी शादी से इंकार कर दिया। बाद में उसे बर्खास्त कर दिया गया।

याची की ओर से दावा किया गया कि उसे बर्खास्त करने से पहले उचित जांच नहीं की गई। विभागीय अपील भी सरसरी तौर पर खारिज की गई। याची अधिवक्ता ने कहा कि पहली पत्नी के बयान के अलावा कोई सबूत नहीं है, जिसमें प्रतिवादी ने याची को अपने पति के रूप में नामित किया था।

दिल्ली के ओखला में बेसमेंट की दीवार गिरने से 2 लोगों की मौत, 6 घायल

नई दिल्ली। दिल्ली के ओखला फेज-2 इलाके में एक निर्माणाधीन इमारत के बेसमेंट की दीवार गिरने से कम से कम दो लोगों की मौत हो गई और छह घायल हो गए। दिल्ली अग्निशमन सेवा ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

डीएफएस के अनुसार इमारत के मलबे से करीब 13 लोगों को बाहर निकाला गया। वहां फंसे 13 लोगों में से आठ लोगों को चोटें आईं और उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने बताया कि शाम करीब 4: 55 बजे फोन पर घटना की मिली। सूचना मिलने पर बचाव कार्य के लिए कुल तीन दमकल गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया। उन्होंने मौके पर पहुंच कर 13 लोगों को बाहर निकाला।

दिल्ली पुलिस के अनुसार यहां एक औद्योगिक भूखंड पर निर्माण कार्य किया जा रहा था और बेसमेंट का निर्माण के लिए खुदाई के दौरान भूखंड के पीछे की ओर से मिट्टी खिसक गई जिसके कारण कुछ लोग घायल हो गए और सभी घायलों को अस्पताल भेजा गया है। एम्स ट्रॉमा सेंटर में ले जाए गएलोगों में से दो की मौत हो गई है। मृतकों की पहचान रमन (18) और मिंटू (50) के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि दुर्घटना में घायल हुए छह लोगों की पहचान गुलशन (28), देवेंद्र (33) और नीतीश (23) का एम्स ट्रॉमा सेंटर के रेड जोन में इलाज चल रहा है, जबकि अन्य तीन लोग अरुण (22), निर्मल (23) और जलधर (50) का इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

सवाई माधोपुर : मारपीट से परेशान पत्नी ने बेटे के साथ मिल की पति की हत्या

सवाई माधोपुर। राजस्थान में सवाई माधोपुर जिले के मान टाउन थाना क्षेत्र में पुलिस ने अंबेडकर कॉलोनी में बिजेंद्र जाट की हत्या के ब्लाइंड मर्डर का मात्र 5 दिनों में खुलासा करते हुये मृतक की पत्नी को गिरफ्तार किया जबकि नाबालिग बेटे को डिटेन किया है।

जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला ने बताया कि 16 अगस्त को मानटाउन पुलिस को सामान्य चिकित्सालय सवाई माधोपुर से अस्पताल की मोर्चरी में लाश पड़ी होने की सूचना मिली। सूचना पर एसआई अमर सिंह मय टीम के मौके पर पहुंचे। परिजनों ने एक्सीडेंट में मौत होना बताया। मामला सन्दिग्ध लगने पर एसएचओ राधा रमन गुप्ता द्वारा मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवा लाश परिजनों को सौंप दी।

मौके पर मृतक की पत्नी ने एक्सीडेंट में मौत होना बताया और मृतक के भाई रिंकू जाट ने रिपोर्ट दी की वह अपने दूसरे भाई के साथ मद्रास में काम करता है। उसे घटना की जानकारी नहीं है। वे किसी प्रकार का मुकदमा दर्ज नहीं करवाना चाहते। इस पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस और एफएसएल मोबाइल यूनिट द्वारा घटनास्थल मृतक के मकान का निरीक्षण किया। मौके पर खून के धब्बे पाए गए। पुलिस टीम ने इस मामले में मृतक की पत्नी गुड्डी देवी को गिरफ्तार किया है जबकि उसके नाबालिग पुत्र को डिटेन किया हैं

निलंबन पर रोक, हैरिटेज निगम महापौर मुनेश गुर्जर ने कार्यभार संभाला

जयपुर। निदेशालय स्वायत्त शासन राजस्थान के आदेश के तहत निलंबित चल रही हैरिटेज नगर निगम जयपुर महापौर मुनेश गुर्जर ने बृहस्पतिवार को पुनः महापौर के पद का कार्यग्रहण कर लिया।

गुर्जर ने राजस्थान उच्च न्यायालय में सिविल रिट पिटिशन क्रमांक 12675/2023 मुनेश गर्जर बनाम स्टेट ऑफ राजस्थान सरकार में 23 अगस्त बुधवार को दिये गये आदेश की पालना में अपना कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर नगर निगम जयपुर हैरिटेज के अनेक पार्षदगण एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

कार्यग्रहण करने से पहले मुनेश गुर्जर ने जयपुर के आराध्य गोविन्द देव जी मंदिर एवं मोती डूंगरी स्थित गणेश मंदिर एवं हैरिटेज निगम मुख्यालय में स्थित ऋणहर्ता गणेश जी के मंदिर में पूजा अर्चना की।