Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 55 -
होम ब्लॉग पेज 55

सबगुरु राशिफल : 19 अगस्त शनिवार को आपके भाग्य में क्या होगा खास

सबगुरु न्यूज। सावन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि, श्रावणी तीज पर्व, वार शनिवार, सम्वत 2080, वर्षा ऋतु, रवि दक्षिणायन, रात 10.19 बजे बाद चतुर्थी तिथि प्रारम्भ।

मेष राशि :- आज स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। घुटनों और जोड़ों के दर्द से राहत मिल सकती है। सुबह व्यायाम करें, अतिरिक्त लाभ मिलेगा। पारिवारिक कारण या नौकरी को लेकर आप लंबी दूरी की यात्राओं पर जाने से बचें। कार्यक्षेत्र में आपको उच्च पद, प्रतिष्ठा व मान-सम्मान मिलने के संकेत हैं

वृषभ राशि :- आज आपकी कार्य-शक्ति गज़ब की रहेगी। जिसकी वजह से आप अपने कार्य समय से पूरा कर पाएंगे। बिज़नेस में पिता का सहयोग आपको बड़ा आर्थिक लाभ दे सकता है। आर्थिक मामलों के लिए यह अवधि बढ़िया रहेगी बस धन संबंधी लेन-देन में आपको जल्दबाज़ी करने से बचना होगा।

मिथुन राशि :- आज आप विपरीत लिंग वाले लोगों की ओर आकर्षित हो सकते हैं। सेहत पर ध्यान दें। अधिकारी आपसे खुश हो सकते हैं। स्टूडेंट्स को किसी मामले पर निराशा भी हो सकती है। फालतू विवादों से बचने की कोशिश भी करनी चाहिए। कारोबार में खर्चों पर कंट्रोल रखना होगा।

कर्क राशि :- आज घरेलू जीवन के लिए यह समय जटिल हो सकता है। भाई-बहनों को अपने स्वास्थ्य के प्रति थोड़ी सतर्कता बरतनी होगी। दाम्पत्य जीवन के लिए यह समय मिलाजुला रहने वाला होगा। रिश्तों में मधुरता कायम रहे इसके लिए बेहतर तो यही होगा कि आप उनके साथ थोड़ा संयम से पेश आएं।

सिंह राशि :- आज परिवार के साथ आप कुछ बेहतरीन पलों का आनंद उठा सकते हैं। सुख-सुविधाओं की वस्तुओं का उपभोग करने व उन्हें जुटाने के लिए इस अवधि में आप काफी प्रयासरत रहेंगे। दाम्पत्य जीवन के लिए यह समय काफी अनुकूल रहने की सम्भावना है। आपके वैवाहिक संबंध मजबूत रहेंगे।

कन्या राशि :- आज छोटी या लंबी दूरी की यात्रा से बचना होगा। वे जातक जिनका झुकाव धार्मिक प्रवृत्ति की ओर ज्यादा है, वे लोग ईश्वर की स्तुति का आयोजन कर सकते हैं।प्रेम प्रसंगों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। उनकी सेहत का पूरा ख्याल रखें। इसके अलावा इलाज पर अधिक खर्च होने से आपका बजट बिगड़ सकता है।

तुला राशि :- आज घरेलू जीवन के लिए यह समय अच्छा प्रतीत होता नहीं दिख रहा। कुछ न कुछ पारिवारिक अशांति आपके साथ लगी रहेगी। दाम्पत्य जीवन के लिए यह समय काफी अच्छा रह सकता है। जीवनसाथी के साथ शांति के कुछ ख़ुशनुमा पल आप बिता सकेंगे। सेहत की दृष्टि से यह आपके लिए उत्तम रहेगा।

वृश्चिक राशि :- आज आपका पारिवारिक जीवन आनंदमय बना रहेगा। आप एक नई ऊर्जा का संचार महसूस करेंगे।किसी ख़ूबसूरत पल को याद करके आप अपने को तरोताज़ा कर सकते हैं। अपने प्रेमी की तरफ आपका झुकाव अधिक रहेगा। रोमांस करने के भी आपको भरपूर मौक़े प्राप्त होंगे। कुछ स्टूडेंट्स गलत लोगों की संगत में पड़कर अपना समय खराब कर सकते हैं।

धनु राशि :- आज पारिवारिक स्तर पर ख़ुशियों में बढ़ोतरी संभव है। इस दौरान मनोरंजन हेतु आप परिवार के साथ कोई आयोजन कर सकते हैं। दाम्पत्य जीवन के लिए यह समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। जीवनसाथी के स्वभाव में आपको गर्म मिज़ाजी देखने को मिल सकती है। स्वास्थ्य का मामला सामान्य रहेगा। आप अपने स्वभाव में आध्यात्मिकता की वृद्धि पाएंगे।

मकर राशि :- आज सम्बन्धों में मधुरता बनाएं रखने के लिए आपके लिए यह जरुरी है कि अपने पार्टनर की भावनाओं का आदर करें व बेवज़ह उनके साथ उलझने से बचें। मानसिक शांति प्राप्त करने के लिए आप अपनी आध्यात्मिक गतिविधियों को बढ़ा सकते हैं। ऑफिस से जुड़ी गलतफहमी या परेशानी भी खत्म हो जाएगी। लोग आपका सहयोग करेंगे, लेकिन पहल आपको ही करनी पड़ेगी।

कुंभ राशि :- आज नौकरी में परिवर्तन होने के आसार नज़र आ रहे हैं। जो लोग नई जॉब की तलाश में हैं उन्हें इस अवधि में सफलता मिल सकती है। शेयर बाजार व सट्टे-लॉटरी से जुड़े जातक अच्छा पैसा कमा सकते हैं। आर्थिक लाभ के लिए यह समय बहुत अनुकूल हो सकता है। धन कमाने के लिए आपकी भागा-दौड़ी लगी रहेगी।

मीन राशि :- आज पारिवारिक जीवन के लिए यह समय थोड़ा कष्टदायी हो सकता है। घरेलू लोगों में तालमेल की कमी आपको दृष्टिगोचर हो सकती है। पिता का भरपूर सहयोग व समर्थन आपको मिलने की उम्मीद रहेगी। प्रेम जीवन बहुत ही आनंदमय रहने के संकेत हैं। प्रियजन के साथ मनपसंद जगहों पर घूमने के मौक़े आपको मिल सकते हैं। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन सामान्य रहेगा।

पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने किया पाथेय कण के विशेषांक का विमोचन

सालासर। भारत के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सालासर में पाथेय कण के स्वाधीनता विशेषांक ‘समाज परिवर्तन की ओर बढ़ते कदम’ का विमोचन किया।

पाथेय कण के इस विशेषांक में ग्राम विकास, स्वावलंबन, स्वरोजगार, स्वदेशी, जनजातीय विकास, सामाजिक समरसता, संस्कार, कुटुम्ब प्रबोधन, पर्यावरण, गो सेवा सहित अन्य क्षेत्रों में रत ऐसी संस्थाओं व व्यक्तियों द्वारा समाज परिवर्तन हेतु किए जा रहे प्रेरक प्रयासों व परिणामों का उल्लेख किया गया है।

विमोचन समारोह के समय संघ के क्षेत्र प्रचारक निम्बाराम, पाथेय कण के संपादक रामस्वरूप अग्रवाल तथा संस्थान के सचिव महेन्द्र सिंघल उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि कोविंद ‘श्रीमती त्रिवेणी देवी धानुका उच्च माध्यमिक आदर्श विद्या मंदिर’ के नवनिर्मित भवन के लोकार्पण के अवसर पर सालासर आए थे।

बच्चों पर अच्छी शिक्षा के लिए दबाव नहीं बनाएं अभिभावक : रामनाथ कोविंद

टमाटर खुदरा में 40 रुपए किलो के भाव बिकवाएगी केन्द्र सरकार

नई दिल्ली। केंद्रीय उपभोक्‍ता कार्य, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय राष्ट्रीय सहकारी उपभोक्ता माहासंघ लि. (एनसीसीएफ) और नेफेड को 20 अगस्त से 40 रुपए प्रति किलोग्राम के खुदरा मूल्य पर टमाटर बेचने का निर्देश दिया गया है। अभी ये एजेंसियां 50 रुपए के भाव पर टमाटर बेच रही हैं।

उपभोक्ता मामलों के विभाग ने थोक और खुदरा बाजारों में टमाटर की कीमतों में लगातार जारी गिरावट को देखते हुए यह ताजा निर्देश जारी किया है। मंत्रालय की विज्ञप्ति में कहा गया है,“दिल्ली-एनसीआर में टमाटर की खुदरा बिक्री 14 जुलाई, 2023 से शुरू हुई थी। गत 13 अगस्त, 2023 तक दोनों एजेंसियों ने कुल 15 लाख किलोग्राम टमाटर की खरीद की है, जिसे देश के प्रमुख खपत केंद्रों में खुदरा उपभोक्ताओं को लगातार बेचा जा रहा है। इन स्थानों में दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान (जयपुर, कोटा), उत्तर प्रदेश (लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, प्रयागराज) और बिहार (पटना, मुजफ्फरपुर, आरा, बक्सर) शामिल हैं।

एनसीसीएफ और नेफेड द्वारा खरीदे गए टमाटरों की खुदरा कीमत शुरू में 90 रुपए प्रति किलोग्राम तय की गई थी जिसे उपभोक्ताओं का लाभ सुनिश्चित करने के लिए कीमतों में गिरावट के अनुरूप क्रमिक रूप से कम किया गया। खुदरा मूल्य को 15 अगस्त को घटा कर 50 रुपए किया गया था और अब इसे 40 रुपए किया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि उपभोक्ता मामलों के विभाग के निर्देश पर एनसीसीएफ और नेफेड ने आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और महाराष्ट्र की मंडियों से टमाटर की खरीद शुरू की थी जिससे प्रमुख खपत केंद्रों में एक साथ बिक्री की जा सके, जहां खुदरा कीमतों में पिछले एक महीने में अधिकतम वृद्धि दर्ज की गई है।

भीलवाड़ा में बदमाशों ने किया पीएनबी के एटीएम को लूटने का प्रयास

भीलवाड़ा। राजस्थान के भीलवाडा शहर में पीएनबी के एटीएम को तोडऩे की कोशिश की गई, लेकिन चोर असफल रहे।

पुलिस और बैंक सूत्रों के अनुसार पीएनबी सांगानेरी गेट की श्रीगेस्ट हाउस के पास वाली ब्रांच के पास बदमाशों ने एटीएम में प्रवेश कर एटीएम मशीन का गेट तोड़ दिया और कैश ट्रै तक पहुंचने की कोशिश की। इस बीच, एटीएम में तोडफ़ोड़ के चलते पीएनबी के मूंबई स्थित हैडक्वार्टर में अलार्म बज उठा। इसकी सूचना वहां से स्थानीय शाखा अधिकारियों को दी गई।

सूचना पर शाखा प्रबंधक हेमंत ढाका मौके पर पहुंचे, जिन्होंनेे एक चोर को मौके से भागते हुए देखा। साथ ही पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और वारदात स्थल का जायजा लेते हुएभागे बदमाशों की तलाश की, लेकिन उनका पता नहीं चला। पंजाब नेशनल बैंक शाखा सांगानेरी गेट के मुख्य प्रबंधक हेमंत ढाका ने इस संबंध में भीमगंज थाने में एफआईआर दी है।

राजीविका समूहों से जुड़ी महिलाएं निभा रहीं राजस्थान के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका : गहलोत

अजमेर/जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राजीविका जैसे कार्यक्रमों से महिलाओं का सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तीकरण हो रहा है। उन्होंने कहा कि पूर्व कार्यकाल में अजमेर जिले से स्वयं सहायता समूहों की शुरूआत की गई। आज वह प्रयास इस ऎतिहासिक कार्यक्रम में वृहत रूप में सबके सामने है।

राजीविका से जुड़कर महिलाएं विभिन्न प्रकार के उद्यमों एवं नवाचारों में भाग ले रही है, जिससे उनका आत्मविश्वास बढ़ा है। उन्हें अपनी क्षमताओं एवं संविधान प्रदत्त अधिकारों की पहचान हुई है। सहकारिता की भावना से कार्य करते हुए राजीविका समूहों से जुड़ी महिलाएं आज प्रदेश के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

गहलोत शुक्रवार को जयपुर के जेईसीसी में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका परिषद् (राजीविका) द्वारा आयोजित ‘सखी सम्मेलन’ को सम्बोधित कर रहे थे। इस सम्मेलन में प्रदेश भर से राजीविका स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी हजारों महिलाओं ने हिस्सा लिया। साथ ही, बड़ी संख्या में महिलाएं वीसी के माध्यम से भी कार्यक्रम से जुड़ी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में राजीविका के अंतर्गत 3.60 लाख समूहों का गठन कर लगभग 43 लाख महिलाओं को इनसे जोड़ा गया है। राज्य सरकार इन समूहों को 4774 करोड़ का ऋण उपलब्ध करवा रही है। यह महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में राज्य सरकार का एक अहम प्रयास है।

स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को सौंपे चेक

मुख्यमंत्री ने बैंकों द्वारा दिए जाने वाले 381 करोड़ रुपएकी ऋण राशि के चेक स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को सौंपे। साथ ही, राजस्थान महिला निधि से दिएजाने वाले 63 करोड़ रुपए, आजीविका संद्र्धधन सहायता द्वारा दिए जाने वाले 160 करोड़ रुपए एवं जलग्रहण विकास कर्न्वजेंस सहायता द्वारा दिए जाने वाले 98 करोड़ रुपए की राशि के चेक भी राजीविका से जुड़ी महिलाओं को प्रदान किए। इस अवसर पर गहलोत ने महिलाओं को स्कूटी की चाबी सौंपी। इनमें अजमेर की पिंकी भी शामिल थी। सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाली स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को सम्मानित किया।

महिलाओं को सशक्त बना रही योजनाएं

गहलोत ने कहा कि प्रदेश सरकार अपनी जनकल्याणकारी योजनाओं से हर वर्ग को लाभान्वित कर रही है। राज्य में लगभग 1 करोड़ लोगों को न्यूनतम 1000 रुपए सामाजिक सुरक्षा पेंशन, निशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट, 500 रुपए में गैस सिलेण्डर जैसी योजनाओं से आमजन को राहत दी जा रही है। महिलाओं के लिए उड़ान योजना के अंतर्गत निःशुल्क सेनेटरी नैपकिन, रोड़वेज बस किराये में 50 प्रतिशत छूट, इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना के अंतर्गत इंटरनेट युक्त निःशुल्क स्मार्टफोन, आरटीई के तहत 12वीं तक छात्राओं को निःशुल्क शिक्षा, नई महिला नीति लागू करने, सरकारी नौकरियों में 30 प्रतिशत आरक्षण, मकान के खरीद-बेचान में रजिस्ट्री महिला के नाम से होने पर शुल्क में छूट देने जैसे निर्णय लिए गए हैं।

अनिवार्य एफआईआर की नीति से महिलाओं के विरूद्ध होने वाले अत्याचारों में कमी आई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2030 तक राजस्थान को को देश का अग्रणी राज्य बनाना हमारा ध्येय है। इसमें राजीविका से जुड़ी महिलाओं की भूमिका भी महत्वपूर्ण रहेगी।

मुख्यमंत्री ने किया विभिन्न योजनाओं का शुभारंभ

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने समर्थ सखी योजना, इंदिरा रसोई योजना (ग्रामीण), एकीकृत खेती क्लस्टर (आईएफसी) कार्यक्रम एवं डिजिटल सखी योजना का शुभारंभ किया। डिजिटल सखी योजना के तहत महिलाओं को चरणबद्ध रूप से डिजिटल प्रशिक्षण दिया जाएगा। एकीकृत खेती क्लस्टर कार्यक्रम के द्वारा महिला किसानों को आत्मनिर्भर बनाया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने की घोषणाएं

– राजीविका कैडर से जुड़ी महिलाओं के मानदेय में 15 प्रतिशत बढ़ोतरी।
– राजीविका से जुड़ी महिलाओं को कृषि एवं गैर कृषि क्षेत्र में 1000 करोड़ रुपए का ब्याजमुक्त ऋण दिया जाएगा।
– राजीविका से जुड़ी महिलाएं 2.5 प्रतिशत की जगह शून्य प्रतिशत ब्याज दर पर स्कूटी खरीद पाएंगी।
– उड़ान योजना के अंतर्गत सेनिटरी नैपकिन की पूरी सप्लाई एवं बनाने का कार्य चरणबद्ध रूप से राजीविका को सौंपा जाएगा।
– इंदिरा रसोई योजना-ग्रामीण के अंतर्गत 1000 रसोईयों का संचालन एवं प्रबंधन राजीविका स्वयं सहायता समूहों द्वारा किया जाएगा।

सीएम ने किया ‘शाबास सखी’ प्रदर्शनी का अवलोकन

इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर राजीविका स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाई गई ‘शाबास सखी’ प्रदर्शनी का अवलोकन कर उनके द्वारा तैयार उत्पादों की जानकारी ली। कार्यक्रम में राजीविका पर आधारित शॉर्ट वीडियो फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया।

ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री रमेश चन्द मीणा ने कहा कि महिलाओं को समान अवसर देने और उनकी उन्नति सुनिश्चित करने की सोच के साथ मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा वर्ष 2010 में राजीविका का शुभारम्भ हुआ था। राजीविका समूहों के माध्यम से महिलाओं के जीवन में आर्थिक समृद्धि आई है। मुख्य सचिव उषा शर्मा ने कहा कि राजीविका महिला सशक्तीकरण का एक सशक्त माध्यम बनकर उभरा है। राजीविका स्वयं सहायता समूहों के द्वारा महिलाओं की आय में बढ़ोतरी हुई है, जिससे वे अपने परिवार का बेहतर पालन-पोषण कर पा रही हैं।

अतिरिक्त मुख्य सचिव ग्रामीण एवं पंचायतीराज अभय कुमार ने कहा कि राजीविका से जुड़ी महिलाएं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के ग्राम स्वराज की परिकल्पना को साकार करने में राजीविका महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

इस अवसर पर इंदिरा गांधी पंचायतीराज एवं ग्रामीण विकास संस्थान के महानिदेशक कुंजीलाल मीणा, शासन सचिव ग्रामीण विकास मंजू राजपाल, पंचायतीराज शासन सचिव एवं आयुक्त रवि जैन, ईजीएस आयुक्त शिवांगी स्वर्णकार सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

अजमेर में जवाहर रंगमंच में राज्य स्तरीय समारोह से वीसी से जोड़ा गया। इस जिला स्तरीय समारोह में जिले भर की सखी उपस्थित थीं। अजमेर की पिंकी को मुख्यमंत्री महोदय द्वारा स्कूटी सौंपी गई। इसी प्रकार सीमा देवी साथ संवाद भी किया गया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री नसीम अख्तर, सम्भागीय आयुक्त सीआर मीणा, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ललित गोयल, जिला परिषद प्रबन्धक दिशी शर्मा उपस्थित रहेे।

राज्य सरकार ई रिक्शा के लिए बनाए नीति : अरुण चतुर्वेदी

जयपुर। राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डा. अरुण चर्तुवेदी ने राजधानी जयपुर में पर्यावरण की रक्षा के लिए ई रिक्शा की जरूरत बताते हुए उन्हें परिवहन विभाग के नियमों के तहत लाकर जयपुर शहर की बे तरतीब यातायात व्यवस्था को सुधारने की राज्य सरकार से मांग की है।

डा. चतुर्वेदी ने इस संबंध में राज्य सरकार को पत्र लिखकर यह मांग की। उन्होंने पत्र में कहा कि कुछ रसूखदारों ने ई रिक्शा नीति नहीं होने के कारण गरीब की रोटी छीनने का का काम किया है। उन्होंने कहा कि जयपुर में हजारों की संख्या में ई रिक्शा चल रहे हैं। इनके लिए कोई नियम और प्रशिक्षण की व्यवस्था नहीं होने के कारण सड़क हादसे बढ़ रहे हैं।

ई चार्जिंग स्टेशन नहीं होने के कारण कुछ रसूखदार लोग जिन्होंने बड़ी संख्या में ई रिक्शे खरीद रखे हैं सरकारी बिजली के खंभों से अवैध रूप से बिजली लेकर ई रिक्शा को चार्ज कर सरकारी कोष को चूना लगा रहे हैं।

डा. चतुर्वेदी ने भारी संख्या में चल रहे ई रिक्शा चालकों की नागरिकता को लेकर भी संदेह प्रकट किया है साथ ही शहर प्रशासन को ई रिक्शा नीति बनाने के साथ ही उनके सत्यापन कराने की भी मांग करते हुए कहा की जयपुर वासियों की सुरक्षा को देखते हुए ई रिक्शा चालकों और मालिकों का सर्वे कराया जाए।

डा. चतुर्वेदी ने कहा कि जयपुर में पहले बड़ी संख्या में मानव चालित रिक्शे चलते थे इन रिक्शों के लिए नगर निगम से नीति बनी हुई थी, जिससे गरीब आदमी को रोजगार मिल रहा था लेकिन ई रिक्शा नीति और नियम नहीं होने से वास्तविकता में जिस गरीब को रोजगार मिलना चाहिए, उसकी रोजी-रोटी पर रसूखदार का कब्जा हो गया।

नियम के अभाव में शहर प्रशासन गलत और बेतरतीब ई रिक्शा चालकों पर कोई कार्यवाही भी नहीं कर पा रहा है। अकेले जयपुर में इस समय दस हजार से ज्यादा ई रिक्शा चल रहे हैं जो रामगंज बाजार, ईद गाह, बड़ी चौपड़, सुभाष चौक, रेलवे स्टेशन की यातायात व्यवस्था को प्रभावित कर रहे हैं।

हरियाणा के कैथल में बनेगा नारायण सेवा संस्थान का पहला सेवा केंद्र

जयपुर। दीन दुःखी-दिव्यांगजनों को समाज की मुख्यधारा में लाने में जुटी राजस्थान में उदयपुर का नारायण सेवा संस्थान का हरियाणा के कैथल में पहला सेवा केंद्र का शुभारंभ 20 अगस्त शुरू होगा।

नारायण सेवा संस्थान के प्रवक्ता भगवान प्रसाद गौड़ ने आज बताया कि संस्थान सर्वे भवंतु सुखिनः संकल्प के साथ उदयपुर मुख्यालय के अलावा आंध्र प्रदेश के हैदराबाद एवं राजस्थान के जयपुर में केंद्र संचालित कर रहा है।

हरियाणा में बनने वाला दया गुप्ता मानव मंदिर संस्थान का तीसरे सेवा केंद्र के रूप में शामिल होगा। संस्थान अध्यक्ष प्रशान्त अग्रवाल की प्रेरणा एवं कुशल नेतृत्व में भारत सहित विदेश में शारीरिक रूप से असक्षम लोगों के लिए हर रोज शिविर और सेवा कार्य किए जा रहे हैं।

गौरतलब है कि नारायण सेवा संस्थान करीब 4.50 लाख दिव्यांगों की शल्य चिकित्सा, 8 लाख को ट्राई साइकिल, व्हील चेयर, कैलीपर और 40 हजार से ज्यादा को कृत्रिम हाथ-पैर लगाकर उनकी जिंदगी को संवार चुका है।

पुष्कर के रमा वैकुण्ठ मंदिर में सावन के झूले छोटी तीज से होंगे शुरू

अजमेर। राजस्थान में अजमेर के तीर्थराज पुष्कर के श्री रमा वैकुण्ठ मंदिर में सावन के झूले (हिण्डोले) शनिवार छोटी तीज से शुरू होंगे, ये पन्द्रह दिनों तक चलेंगे।

नए रंगजी के नाम से विख्यात मंदिर व्यवस्थापक सत्यनारायण रामावत ने बताया कि 15 दिवसीय महोत्सव के दौरान दैनिक रत्न आभूषणों से सुसज्जित भगवान के हिण्डोले सजाये जाएंगे। भगवान बैकुंठनाथ, रंगनाथ, महालक्ष्मी, गोदाम्बाजी का विशेष श्रृंगार होगा। साथ ही झूला मंडप में विद्युत यंत्रों से सजीव रामलीला, गो-दोहन लीला, रासलीला, नृसिंह लीला, शिव तांडव नृत्य का प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मंदिर परिसर में ही पुष्कर, अयोध्या, वृंदावन, चित्रकूट, हरिद्वार, बद्रीनाथ आदि तीर्थ स्थलों को भी दर्शनार्थ दर्शाया जाएगा।

श्रद्धालों एवं भक्तों के लिए शाम 7 से 10 बजे तक दर्शन उपलब्ध होंगे। उन्होंने बताया कि हर साल इसी तरह का आयोजन होता है, जिसमें आस-पास के अलावा दूरदराज से भी भक्त आते हैं। पुरूषों के साथ महिलाओं व बच्चों में हिण्डोले देखने का विशेष उत्साह रहता है। पुष्करवासी भी इसके दर्शन करने बड़ी संख्या में आते हैं।

किशनगढ़ : ट्रेन के आगे कूदकर युवती ने की आत्महत्या

अजमेर। राजस्थान में अजमेर जिले के किशनगढ़ उपखंड के अंराई मूल की एक युवती ने ट्रेन के आगे कूद कर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।

प्राप्त जानकारी के अनुसार किशनगढ़ के परासिया अंडरपास पर सरोज खटीक (25) ने ट्रेन के आगे कूद कर जान दे दी। पुलिस ने मृतका के शव को राजकीय यज्ञनारायण अस्पताल की मोर्चरी पहुंचा दिया है।

सूचना पर अरांई से परिवार वाले भी पहुंचे, उन्होंने बताया कि जमीनी विवाद में वह अंराई थाने के चक्कर काटते तग हो चुकी थी। उसने अजमेर में भी प्रशासन से गुहार लगाई थी।

राहुल गांधी अमेठी से लडेंगे लोकसभा चुनाव: अजय राय

वाराणसी। आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष के अपनी पारंपरिक सीट अमेठी से चुनाव लड़ने या न लड़ने को लेकर हो रही अटकलबाजी पर कांग्रेस की उत्तर प्रदेश ईकाई के नवनियुक्त अध्यक्ष अजय राय ने विराम लगाते हुए शुक्रवार को साफ कर दिया कि वह निश्चित रूप से अमेठी से चुनाव लडेंगे।

प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने के बाद पहली बार वाराणसी आने पर जब राय से पूछा गया कि क्या राहुल अमेठी सीट से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे, तो राय ने कहा कि राहुल गांधी निश्चित रूप से अमेठी से चुनाव लड़ेंगे। अमेठी के लोग यहां हैं।

उन्होंने कहा कि जहां तक प्रियंका गांधी का सवाल है, पार्टी कार्यकर्ता उनकी जीत सुनिश्चित करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे, जहां से भी वह चुनाव लड़ने की इच्छुक हैं, चाहे वह वाराणसी ही क्यों न हो।

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के राहुल दिल्ली नहीं आएंगे, के दावे को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि स्मृति ईरानी खुद घबराई हुई हैं। उन्होंने 13 रुपए प्रति किलोग्राम की दर से चीनी उपलब्ध कराने का दावा किया था, क्या वह ऐसा कर पाई हैं तो? उन्हें लोगों को जवाब देना चाहिए।

उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में पार्टी का मुख्य मुद्दा महंगाई, बेरोजगारी और भारतीय जनता पार्टी द्वारा पैदा किया जा रहा भय का माहौल होगा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी द्वारा दिए गए प्यार के संदेश को हम उत्तर प्रदेश के हर घर तक पहुंचाएंगे। कांग्रेस लोकसभा चुनाव में बीजेपी को हरा देगी।

गौरतलब है कि 2004 के आम चुनावों के बाद से लगातार तीन बार अमेठी संसदीय क्षेत्र से सांसद चुने गए राहुल गांधी 2019 के लोकसभा चुनावों में भाजपा उम्मीदवार स्मृति ईरानी से 55,000 से अधिक मतों के अंतर से हार गए थे। फिलहाल राहुल केरल के वायनाड से सांसद हैं।

अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने गुरुवार को पूर्व सांसद बृजलाल खाबरी की जगह पूर्व विधायक अजय राय को यूपी प्रदेश कांग्रेस कमेटी (यूपीपीसीसी) का नया प्रमुख नियुक्त किया है।

राय यूपी में प्रयागराज जोन के अध्यक्ष के रूप में कार्य कर रहे थे हालांकि खाबरी को हटाने का कोई कारण नहीं बताया गया है, लेकिन पार्टी सूत्रों ने कहा कि राज्य इकाई अध्यक्ष के रूप में उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा।

भूमिहार परिवार से आने वाले राय को यूपी के पूर्वांचल क्षेत्र का कद्दावर नेता माना जाता है। पांच बार के विधायक, राय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ दो बार लोकसभा चुनाव लड़ा, पहली बार 2014 में और फिर 2019 के आम चुनावों में, हालांकि दोनों ही बार उन्हें हार का सामना करना पड़ा।