Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 58 -
होम ब्लॉग पेज 58

शाहपुरा में नहाते समय तालाब में डूबने से तीन मजदूरों की मौत

0

भीलवाड़ा। राजस्थान में शाहपुरा जिले के बनेडा थान क्षेत्र के घरटा गांव में आज नहाते समय तालाब में डूबने से तीन मजदूरों की मौत हो गई, जबकि एक को ग्रामीणों ने बचा लिया।

बनेड़ा थाने के दीवान एमएल जाट ने बताया कि घरटा गांव में घरटा माताजी मंदिर परिसर में ग्रामीणों की ओर से धर्मशाला का निर्माण करवाया जा रहा है। धर्मशाला पर आरसीसी की छत डालने के लिए गुरुवार को बिजय नगर क्षेत्र के कुछ मजदूर आए थे। शाम को छत डलने के बाद चार मजदूर मंदिर के पास ही तालाब पर नहाने के लिए गए थे। जहां ये मजदूर गहराई में चले गए।

बताया गया है कि मजदूरों को तैरना नहीं आता था, इसके चलते ये डूब गए। आस-पास मौजूद ग्रामीणों ने अफरा-तफरी के बीच, तालाब में डूबे इन मजदूरों को बचाने का प्रयास किया, लेकिन वे एक ही मजदूर को बचा पाए, शेष तीन मजदूरों की मौत मौके पर ही हो गई।

ग्रामीणों ने शवों को तालाब से निकलवाते हुए बनेड़ा पुलिस को सूचना दी। इस बीच, हादसे की खबर सुनकर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। उधर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घटना की जानकारी लेते हुए पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर राजकीय अस्पताल की मोर्चरी भिजवा दिया।

घर में बने टैंक में गिरने से महिला की मौत

भीलवाडा के सुभाषनगर थाना इलाके में एक महिला की घर में ही बने टैंक में गिरकर डूबने से मौत हो गई। एमजीएच चौकी सूत्रों के अनुसार शिव मंदिर सुभाषनगर निवासी 45 वर्षीय लीला गुर्जर घर में ही बने पानी के टैंक में गिर गई, जिससे वह पानी में डूब गई। इसकी भनक लगते ही परिजनों ने उसे टैंक से निकाला और जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया।

युवक ने मालगाडी के आगे कूदकर की खुदकुशी

भीलवाड़ा-चित्तौडगढ़़ रेल मार्ग पर पुर थाना क्षेत्र में एक युवक ने मालगाड़ी के आगे आकर खुदकुशी कर ली। इससे पहले युवक ने सुसाइड नोट भी लिख छोड़ा था। पुर थाने के सहायक उप निरीक्षक जमना लाल ने बताया कि बुधवार रात भीलवाड़ा से चित्तौडगढ़़ की ओर जा रही मालगाड़ी संगम हाउस के सामने पहुंची ही थी कि एक युवक मालगाड़ी के सामने आ गया। इससे युवक का सिर फट गया और पैर कट गया। लोको पायलट ने इसकी सूचना भीलवाड़ा स्टेशन मास्टर के जरिये कंट्रोल रूम को दी।

इसके बाद मंगरोप, पुर, कोतवाली और रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट से जाब्ता मौके पर पहुंचा। एएसआई ने बताया कि मृतक पेंट शर्ट पहने हुए था, जिसकी जेब में आधार कार्ड और एक सुसाइड नोट मिला। इसके आधार पर मृतक की पहचान हलेड़ निवासी चंपालाल प्रजापत 42 के रूप में कर ली गई।

नहीं सहेगा राजस्थान अभियान : अजमेर में भाजपा महिला मोर्चा का विरोध प्रदर्शन

अजमेर। भारतीय जनता पार्टी के नहीं सहेगा राजस्थान अभियान के अन्तर्गत आज अजमेर शहर भाजपा महिला मोर्चा की ओर कलक्टर कार्यालय पर मानव श्रृंखला बना कर नारेबाजी के साथ विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदेश में बढ़ते महिला अपराध को लेकर अतिरिक्त कलेक्टर पारसमल टांक को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।

अजमेर दक्षिण विधायक तथा संगठन की प्रदेश प्रवक्ता अनिता भदेल ने प्रदर्शन का नेतृत्व किया। भदेल ने कहा कि राज्य में महिला अत्याचार बढ़ रहे हैं। दुष्कर्म की घटना हर मिनट घट रही है। सरकार सो रही है। मुख्यमंत्री सत्ता के नशे में चूर हैं, उन्हें महिलाओं-बच्चियों की परवाह नहीं है। उन्होंने कहा कि अब सरकार को उखाड़ फेंकने का समय आ गया है। जब तक सरकार को हटाएंगे नहीं, तब तक महिला सुरक्षा सुनिश्चित नहीं होगी।

भदेल ने कहा कि दौसा में एक आदिवासी महिला के साथ गैंगरेप के बाद उसकी लाश को जलाकर कुएं में फेंक दिया गया, पिछले साढ़े 4 वर्ष से राजस्थान महिलाओं के साथ दुष्कर्म के मामलों में नंबर 1 पर है, फिर भी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खास मंत्री शांति धारीवाल विधानसभा में बेशर्मी से कहते हैं कि राजस्थान तो मर्दों का प्रदेश है, इसमें हम क्या कर सकते हैं, कोटड़ी जहाजपुर में नाबालिग से रेप के बाद उसे कोयला भट्टी मे जलाकर हत्या कटने की घटना बेहद विचलित करने वाली है, यह घटना प्रदेश की चौपट कानून व्यवस्था के परिणाम है।

अजमेर भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष भारती श्रीवास्तव ने भी गहलोत सरकार पर आरोप लगाते कहा कि सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। जनता की आकांक्षा पर खरी नहीं उतरी। अपराध में देश में पहले स्थान पर होने का रेकार्ड बन गया।

पूर्व महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सीमा गोस्वामी ने कहा कि जब से सत्ता में कांग्रेस की सरकार आई है, हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। सरे आम हत्याएं हो रही हैं। पुलिस प्रशासन मूकदर्शक बन बैठा हुआ है। राजस्थान में कानून की इतनी बेइज्जती इससे पहले कभी नहीं हुई। ये हालात आने वाले समय में राजस्थान के भविष्य के लिए खतरनाक साबित होंगे। एम्बुलेंस में महिला के साथ गैंगरेप होने से ज्यादा शर्मनाक बात क्या होगी।

इस अवसर पर सावित्री शर्मा, कृष्णा सोनी, कृष्णा सुचेता, शिलाम बैरवा, कुसुमलत, पुष्पा सिंह, सरिता जी, श्वेता शर्मा, इंद्रा यादव, सरोज भाटी, अनीता अग्रवाल, धर्मेश गर्ग,निक्की जैन, रेणु यादव, चारू, सरोज नेगी आदि महिलाएं उपस्थित रहीं।

पूर्ववर्ती प्रधानमंत्रियों के कार्यों का नाम बदलना दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति : गहलोत

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केन्द्र की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार द्वारा अपने पूर्ववर्ती प्रधानमंत्रियों के कार्यों का नाम बदलने को दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति बताते हुए कहा है कि राजग नाम बदलने के लिए किस स्तर तक जाएगी यह समझ के परे है। गहलोत ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर यह बात कही।

उन्होंने कहा कि किसी भी प्रधानमंत्री को तो गर्व होना चाहिए कि इस देश को पंडित जवाहर लाल नेहरू जैसे पहले प्रधानमंत्री मिले, जिन्होंने 17 साल के कार्यकाल में मजबूत भारत की आधारशिला रखी और आईआईटी, आईआईएम, बीएआरसी, भेल, योजना आयोग, भाखड़ा नांगल बांध, नागार्जुन सागर बांध समेत तमाम प्रीमियर संस्थान और परियोजनाएं बनाईं जिनकी भारत के विकास में अहम भूमिका है। उन्होंने कहा कि नॉन अलाइन मूवमेंट और पंचशील के सिद्धांत पंडित नेहरू की देन हैं।

उन्होंने कहा कि भारत के साथ ही आजाद हुए छह गुना कम आकार और जनसंख्या वाला पाकिस्तान आज बर्बाद होने की कगार पर है। वहां जनता के लिए भोजन तक उपलब्ध नहीं है और आर्थिक स्थितियों से गृह युद्ध के हालात बने हुए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह समझ नहीं आता कि ऐसे महान व्यक्ति जिस घर में 16 साल रहे, जिस जगह की पहचान ही नेहरूजी के नेहरू मेमोरियल म्यूजियम एंड लाइब्रेरी के रूप में है, उसका नाम बदल कर प्रधानमंत्री म्यूजियम एंड लाइब्रेरी कर वो क्या हासिल करना चाहते हैं।

राजस्थान लोकसेवा आयोग में आगंतुकों का रखा जाएगा सम्पूर्ण रिकार्ड

अजमेर। राजस्थान लोकसेवा आयोग में बाहर से आने वाले विजिटर्स का प्रवेश रेकार्ड पर रखा जायेगा। अब आगंतुकों के आने-जाने का रखा जाएगा संपूर्ण रिकॉर्ड, आयोग ने सख्त की व्यवस्थाएं प्रभावी कर दी हैं।

अजमेर मुख्यालय पर आयोग में प्रवेश अब केवल कंप्यूटर के माध्यम से बने पास से ही दिया जाएगा। आगंतुक के आयोग से वापस लौटने पर भी पुनः कम्प्यूटर पर निर्गत समय की एंट्री की जाएगी। इसके लिए स्वागत कक्ष में स्थित गेट से ही प्रवेश एवं प्रस्थान की व्यवस्था को शुरू किया जा रहा है। अन्य किसी भी प्रवेश मार्ग से आगंतुक को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

आयोग सचिव रामनिवास मेहता ने गुरुवार को आयोग के स्वागत कक्ष की व्यवस्थाओं का अवलोकन कर इन व्यवस्थाओं के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश प्रदान किए।

भू जल वैज्ञानिक भर्ती पदो के लिए साक्षात्काार 11 सितम्बर को होंगे

जस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा कनिष्ठ भू-जल वैज्ञानिक (भू-जल विभाग) भर्ती 2022 के 8 पदों के लिए साक्षात्कार 11 एवं 12 सितंबर 2023 को आयोजित किए जाएंगे। अजमेर मुख्यालय पर आयोग सचिव रामनिवास मेहता ने बताया कि साक्षात्कार के समय अभ्यर्थी अपने समस्त मूल प्रमाण-पत्र मय फोटो प्रति साथ अवश्य लाएं अन्यथा साक्षात्कार से वंचित कर दिया जाएगा। अभ्यर्थियों के साक्षात्कार-पत्र आयोग की वेबसाइट पर यथासमय अपलोड कर दिए जाएंगे।

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा की 39 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भले ही औपचारिक तौर पर कार्यक्रम जारी नहीं हुआ है, लेकिन राज्य में सत्तारूढ़ दल भारतीय जनता पार्टी ने आज कुल 230 सीटों में से 39 सीटों के लिए पार्टी प्रत्याशियों की घोषणा करते हुए पहली सूची जारी कर दी।

केंद्रीय चुनाव समिति की बुधवार को नई दिल्ली में बैठक के एक दिन बाद भाजपा ने प्रत्याशियों की सूची जारी की। इसमें भाेपाल उत्तर विधानसभा क्षेत्र से पूर्व महापौर आलोक शर्मा और भोपाल मध्य क्षेत्र से ध्रुव नारायण सिंह को प्रत्याशी घोषित किया गया है। वर्तमान में यह दोनों सीट कांग्रेस के कब्जे में हैं। इस सूची में विशेष रूप से उन सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए गए हैं, जहां पर भाजपा अपेक्षाकृत कमजोर मानी जाती है या फिर यह सीट पार्टी के कब्जे में नहीं है।

पार्टी ने सबलगढ़ से श्रीमती सरला विजेंद्र रावत, सुमावली से एदल सिंह कंसाना, गोहद (अजा) से लाल सिंह आर्य, पिछोर से प्रीतम लोधी, चाचौड़ा से प्रियंका मीणा, चंदेरी से जगन्नाथ सिंह रघुवंशी, बंडा से वीरेंद्र सिह लंबरदार और महाराजपुर से कामाख्या प्रताप सिंह को प्रत्याशी घोषित किया है।

इसके अलावा छतरपुर से श्रीमती ललिता यादव, पथरिया से लखन पटेल, गुन्नौर (अजा) से राजेश कुमार वर्मा, चित्रकूट से सुरेंद्र सिंह गहरवार, पुष्पराजगढ़ (अजजा) से हीरा सिंह श्याम, बड़वारा (अजजा) से धीरेंद्र सिंह, बरगी से नीरज ठाकुर, जबलपुर पूर्व (अजा) से श्री अंचल सोेनकर, शाहपुरा (अजजा) से ओमप्रकाश धुर्वे, बिछिया (अजजा) से डॉ विजय आनंद मरावी और बैहर (अजजा) से भगत सिंह नेताम को पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है।

लांजी से राजकुमार कर्राए, बरघाट (अजजा) से कमल मस्कोले, गोटेगांव (अजा) से महेंद्र नागेश, सौंसर से नानाभाऊ मोहोड़, पांढुर्णा (अजजा) से प्रकाश उइके, मुल्ताई से चंद्रशेखर देशमुख, भैंसदेही (अजजा) से महेंद्र सिंह चौहान, भोपाल उत्तर से आलोक शर्मा, भोपाल मध्य से ध्रुवनारायण सिंह, सोनकच्छ (अजा) से राजेश सोनकर और महेश्वर (अजा) से राजकुमार मेव को चुनाव मैदान में उतारने का फैसला लिया गया है।

इसके अलावा कसरावद से आत्माराम पटेल, अलीराजपुर (अजजा) से नागर सिंह चौहान, झाबुआ (अजजा) से भानू भूरिया, पेटलावद (अजजा) से निर्मला भूरिया, कुक्षी (अजजा) से जयदीप पटेल, धरमपुरी (अजजा) से कालू सिंह ठाकुर, राऊ से मधु वर्मा, तराना (अजा) से ताराचंद गोयल और घटिया (अजा) से सतीश मालवीय को उम्मीदवार बनाने का फैसला किया गया है।

राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव नवंबर दिसंबर माह में प्रस्तावित हैं। इसके लिए औपचारिक कार्यक्रम अभी तक जारी नहीं हुआ है, लेकिन सत्तारूढ़ दल भाजपा ने लगभग दो तीन माह पहले प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर यह जताने की कोशिश की है कि वह किसी भी कीमत पर इस राज्य में सत्ता से दूर नहीं होना चाहती है।

राज्य में वर्ष 2003 से दिसंबर 2018 तक भाजपा की सरकार रही। इसके बाद कांग्रेस की सरकार का गठन दिसंबर 2018 में हुआ और लगभग पंद्रह माह बाद मार्च 2020 में इसका पतन हो गया। इसके बाद एक बार फिर मार्च 2020 में भाजपा की सरकार बनी।

राज्य में मौजूदा सरकार के खिलाफ कथित ‘सत्ताविरोधी रुझान (एंटी इंकंबेंसी फेक्टर)’ की सूचनाओं के चलते भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व भी सक्रिय हो गया है और माना जा रहा है कि उसने चुनाव संबंधी कमान सीधे अपने हाथों में ले ली है।

राजनैतिक प्रेक्षकों का कहना है कि विधानसभा चुनाव के ठीक बाद वर्ष 2024 में लोकसभा के आम चुनाव भी हैं। भाजपा के गढ़ माने जाने वाले इस राज्य में लोकसभा की 29 सीटों पर भी केंद्रीय नेतृत्व की नजर है। वर्ष 2019 के चुनाव में भाजपा ने 28 सीटों पर विजय दर्ज की थी। केवल छिंदवाड़ा सीट कांग्रेस के खाते में गई थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मध्यप्रदेश की हाल में यात्राएं हुई हैं और वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी प्रदेश की दो तीन यात्राएं कर संगठन स्तर की महत्वपूर्ण बैठकें ले चुके हैं।

पीसीबी ने की भूल सुधार, अपडेटड वीडियो में इमरान खान शामिल

लाहौर। क्रिकेट के मैदान पर देश की उपलब्धियों का जश्न मनाने वाले वीडियो से इमरान खान को बाहर रखने पर तीखी प्रतिक्रियाओं के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने 1992 विश्व कप विजेता टीम के कप्तान इमरान खान के फुटेज का एक अपडेटड संस्करण जारी किया है।

गुरुवार को अपडेटेड वीडियो को दोबारा जारी करते हुए पीसीबी ने इसे ‘मूल संस्करण’ बताते हुए कहा कि पहले के वीडियो में समय की कमी के कारण महत्वपूर्ण क्लिप शामिल नहीं गए थे।

पीसीबी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नए वीडियो के साथ लिखा कि पीसीबी ने क्रिकेट विश्वकप 2023 के लिए एक प्रचार अभियान शुरू किया है। एक वीडियो 14 अगस्त 2023 को अपलोड किया गया था। वीडियो संक्षिप्त था और कुछ महत्वपूर्ण क्लिप गायब थे। इसे वीडियो के पूर्ण संस्करण में ठीक कर दिया गया है।

अद्यतन संस्करण में वीडियो में चार भाग जोड़े गए हैं जिनमें इमरान के क्रिकेट के लिए योगदान,1992 में कप्तान के रूप में प्रतिष्ठित ट्रॉफी उठाना, मिस्बाह-उल-हक की टेस्ट गदा जीत, एशिया कप में महिला टीमों की जीत और निदा डार की 100 विकेट की उपलब्धि शामिल है।

इससे पहले इमरान की टीम के साथी और 1992 विश्व कप विजेता टीम के सदस्य वसीम अकरम ने वीडियो में इमरान खान को शामिल नहीं करने के लिए पीसीबी पर हमला बोला था। पीसीबी से वीडियो हटाने और माफी मांगने के लिए कहते हुए अकरम ने ‘एक्स’ पर लिखा कि श्रीलंका पहुंचने के बाद जब मैंने पीसीबी की छोटी क्लिप देखी तो मुझे अपने जीवन का सबसे बड़ा झटका लगा। राजनीतिक मतभेद अलग हैं लेकिन इमरान खान विश्व क्रिकेट के प्रतीक हैं और उन्होंने अपने समय में पाकिस्तान को एक मजबूत इकाई के रूप में विकसित किया और हमें एक रास्ता दिया। पीसीबी को वीडियो हटा देना चाहिए और माफी मांगनी चाहिए।

क्रिकेटर से नेता बने इमरान ने पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) की स्थापना की और 2018 से 2022 तक पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया। 2022 में अविश्वास प्रस्ताव के बाद उन्हें पद से हटा दिया गया और हाल ही में उन्हें कथित भ्रष्टाचार के आरोप में जेल में डाल दिया गया।

छत्तीसगढ में भाजपा के 21 और मध्य प्रदेश के लिए 39 उम्मीदवार घोषित

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनावों के लिए गुरूवार को क्रमशः 21 एवं 39 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। दोनों राज्यों में विधानसभा चुनाव नवंबर में होने हैं।

बुधवार को भाजपा के केंद्रीय कार्यालय में हुई पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में इन उम्मीदवारों के नामों को मंजूरी दी गई थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में हुई इस बैठक की अध्यक्षता भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने की थी जबकि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह और पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महासचिव बी एल संतोष भी बैठक में शामिल थे।

छत्तीसगढ चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची

प्रेमनगर से भूलन सिंह मरावी, भटगांव से लक्ष्मी राजवाड़े, प्रतापपुर(अजजा) से शकुंतला सिंह पोर्थे, रामानजुगंज (अजजा) से राम विचार नेताम, लुंद्र (अजजा) से प्रबोज भींज, खरिसया से महेश साहू, धर्मजागढ(अजजा) से रिश्चंद्र राठिया, कोरबा से लखनला दवांगन, मरवाही(अजजा) से प्रणव कुमार मरपच्ची, सरायपाली (अजा) से सरला कोसरिया, खल्लारी से अलका चंद्राकर, अभानपुर से इंद्रकुमार साहू, राजिम से रोहित साहू, सिहावा(अजजा) से श्रवण मरकाम, दौंडी लोहारा (अजजा) से देवलाल हलवा ठाकुर, पाटन से विजय बघेल सांसद, खैरागढ से विक्रांत सिहं, खुज्जी से गीता घासी साहू, महल्ला-मानपुर(अजजा) से संजीव साहा, कांकेर(अजजा) से आशाराम नेताम और बस्तर(अजजा) से मनीराम कश्यप।

मध्य प्रदेश चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची

सबलगढ से सरला विजेन्द्र रावत, सुमावली से अदल सिंह कंसाना गोहद से लाल सिंह आर्य, पिछोर से प्रीतम लोधी, चाचौड़ा से प्रियंका मीणा, चंदेरी से जगन्नाथ सिंह रघुवंशी, बंडा से वीरेन्द्र सिंह लम्बरदार, महाराजपुर से कामाख्या प्रताप सिंह, छत्तरपुर से ललिता यादव, पथरिया से लखन पटेल, गुन्नौर (अनुसूचित जाति) से राजेश कुमार वर्मा, चित्रकुट से सुरेन्द्र सिंह गहरवार, पुष्पराजगढ (अनुसूचित जनजाति) से हीरासिंह श्याम, बड़वारा (अनुसूचित जाति) धीरेन्द्र सिंह , बरगी से नीरज ठाकुर, जबलपुर पूर्व (अनुसूचित जनजाति) से अंचल सोनकर , शाहपुरा (अनुसूचित जनजाति) से ओम प्रकाश धुर्वे, बिछिया (अनुसूचित जनजाति) से विजय आनंद मरावी, बैहर (अनुसूचित जनजाति) से भगत सिंह नेताम, लांजी से राजकुमार कर्राये, बरघाट (अनुसूचित जनजाति) से कमल मस्कोले, गोटेगांव (अनुसूचित जाति) से महेंद्र नागेश, सौसर से नानाभाऊ मोहोड, पांढुर्णा (अनुसूचित जनजाति) से प्रकाश उईके, मुल्ताई से चंद्रशेखर देशमुख, भैंसदेही (अनुसूचित जनजाति) से महेंद्र सिंह चौहान, भोपाल उत्तर से आलोक शर्मा, भोपाल मध्य से ध्रुव नारायण सिंह, सोनकच्छ (अनुसूचित जनजाति) से राजेश सोनकर, महेश्वर (अनुसूचित जाति) से राजकुमार मेव, कसरावद से आत्माराम पटेल, अलीराजपुर (अनुसूचित जनजाति) से नागर सिंह चौहान, झाबुआ (अनुसूचित जनजाति) से भानू भूरिया, पेटलावद (अनुसूचित जनजाति) से निर्मला भूरिया, कुक्षी (अनुसूचित जनजाति) से जयदीप पटेल, धर्मपुरी (अनुसूचित जनजाति) से कालू सिंह ठाकुर, राऊ से मधु वर्मा, तराना (अनुसूचित जाति) से ताराचंद गोयल और घाटिया (अनुसूचित जाति) से सतीश मालवीय।

नाइजर में सशस्त्र हमला, करीब 31 लोगों की मौत

नियामे। नाइजर में हाल ही में हुए सशस्त्र बलों द्वारा हमलों में करीब 31 लोग मारे गए। एक्टुनिगर समाचार पोर्टल ने गुरुवार को सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी।

रिपोर्ट में बताया गया कि नाइजीरियाई गांवों पर 15 अगस्त को सशस्त्र बलों ने हमला किया था, जिसमें करीब 31 लोग मारे गए। सभी पीड़ित टिल्लाबेरी के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र के नागरिक थे। 26 जुलाई को नाइजर में तख्तापलट हुआ। राष्ट्रपति मोहम्मद बज़ौम को जनरल अब्दौराहमाने त्चियानी के नेतृत्व में उनके ही गार्ड ने अपदस्थ कर दिया और हिरासत में ले लिया।

तख्तापलट के बाद पंद्रह देशों का एक क्षेत्रीय राजनीतिक और आर्थिक संघ (इकोवास) ने नाइजर की सभी वित्तीय सहायता निलंबित कर दी और विद्रोहियों की संपत्ति जब्त कर ली। इसके अलावा, देश से आने-जाने वाली वाणिज्यिक उड़ानों पर प्रतिबंध लगा दिया।

अगस्त की शुरुआत में, इकोवास नेताओं ने नाइजीरिया की राजधानी अबूजा में शिखर सम्मेलन के दौरान बज़ौम को बहाल करने के लिए एक अतिरिक्त बल को सक्रिय करने पर सहमति व्यक्त की।

अशोक गहलोत ने शांति एवं अहिंसा निदेशालय के ‘लोगो’ का किया विमोचन

जयपुर। राजस्थान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शांति एवं अहिंसा निदेशालय के ‘लोगो’ का विमोचन किया। गहलोत ने स्वतंत्रता दिवस पर इसका विमोचन करते हुए कहा कि शांति एवं अहिंसा की राह पर चलते हुए राजस्थान का चहुंमुखी विकास किया जा रहा है। अब शांति एवं अहिंसा विभाग और निदेशालय द्वारा महात्मा गांधी के सिद्धांतों और उनके जीवन दर्शन को घर-घर पहुंचाने का सबसे बड़ा कार्य किया जा रहा है। इससे युवा पीढ़ी सकारात्मक सोच के साथ प्रदेश के विकास में अहम योगदान निभाएगी।

इस अवसर पर निदेशालय के निदेशक मनीष कुमार शर्मा, गांधी शांति प्रतिष्ठान नई दिल्ली के अध्यक्ष कुमार प्रशांत, शांति एवं अहिंसा विभाग के शासन सचिव नरेश ठकराल सहित कार्मिक हाकम अली, कृष्ण कुमार जाखड़, श्यामलाल गोयल, आलोक नारायण माथुर, हेमलता शर्मा, विजय गुप्ता, किशन कुमार स्वामी, रमेश सिंह, मंजू सक्सेना, नीरज शर्मा एवं घनश्याम गुर्जर भी मौजूद थे।

जिला शांति एवं अहिंसा प्रकोष्ठ के लिए 33 पद स्वीकृत

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश में जिला शांति एवं अहिंसा प्रकोष्ठ के लिए सहायक लेखाधिकारी-प्रथम के 33 पद सृजन ​के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। गहलोत की जिला शांति एवं अहिंसा प्रकोष्ठ के लिए 33 पद स्वीकृत करने के प्रस्ताव को मंजूरी से प्रकोष्ठ के लिए जिला मुख्यालय स्तर पर कार्यालयाध्यक्ष एवं आहरण अधिकारी के रूप में सहायक लेखाधिकारी-प्रथम के पदों के सृजन किया जाएगा। गहलोत के इस निर्णय से जिला स्तर पर स्थापित शांति एवं अहिंसा प्रकोष्ठों का बेहतर संचालन हो पाएगा। गांधी दर्शन के प्रचार-प्रसार में प्रकोष्ठ की विभिन्न गतिविधियों का वृहद् स्तर पर आयोजन हो सकेगा और प्रदेशवासी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के आदर्शों एवं सिद्धान्तों से परिचित होकर उन्हें आत्मसात कर सकेंगे।

सबगुरु राशिफल : 17 अगस्त गुरुवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु न्यूज। सावन मास, शुक्ल पक्ष, प्रतिपदा तिथि, वार गुरुवार, सम्वत 2080, वर्षा ऋतु, रवि दक्षिणायन, शाम 05.35 बजे बाद द्वितीया तिथि प्रारम्भ।

मेष :- आज आप धार्मिक या शुुुभ प्रसंग में शामिल हो सकते हैं। रिस्की कार्यों से दूर रहें। आपके कार्य सरलतापूर्वक पूर्ण होते रहेंगे। कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारियों को प्रोत्साहन मिल सकता है। यह न केवल आपका मन हल्का करेगा, बल्कि आप दोनों के बीच मतभेद दूर करने में भी मदद करेगा। अपने परिवार के साथ रुखा व्यवहार न करें। यह पारिवारिक शान्ति को भंग कर सकता है। संभव है कि कोई आपसे अपने प्यार का इज़हार करे। कामकाज के मोर्चे पर यह एक मुश्किल दिन हो सकता है। प्रभावशाली लोगों के सहयोग आपका उत्साह दोगुना होगा। विवाद, मतभेद और दूसरों की आप में कमियां निकालने की आदत को नजरअंदाज करें।

वृषभ :- अपनी दीर्घकालीन योजनाओं के साथ आगे बढ़ो, जैसा कि पहलुओं का दृढ़ संकल्प और संरचना का पक्ष है नई चीजों की कोशिश करने से डरो मत, खासकर जब आप अपने पसंदीदा लोगों के साथ हों। कार्यक्षेत्र में कोई आपसे दुर्व्यवहार कर सकता है। इसलिए तैयार रहें और प्रतिक्रिया न करें। आपकी लगन और मेहनत पर लोग गौर करेंगे और आज इसके चलते आपको कुछ वित्तीय लाभ मिल सकता है। आपकी ऊर्जा का स्तर ऊंचा रहेगा क्योंकि आपका प्रिय आपने लिए बहुत सारी खुशी की वजह साबित होगा। अपने उद्देश्यों की ओर शान्ति से बढ़ते रहें और सफलता मिलने से पहले अपने पत्ते न खोलें।

मिथुन :- आज मन चिंतामुक्त रह सकता है। कार्यों में विघ्न आने से कार्यपूर्ति में विलंब हो सकता है। सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त करने में असफल रह सकते है। दांपत्य जीवन में तकरार का वातावरण रह सकता है अतः जीवनसाथी से सम्मानजनक तरीके से आचरण रखें। शाम के समय सफलता मिल सकती है। आपके हंसने-हंसाने का अंदाज आपकी सबसे बड़ी पूंजी साबित होगा। आपको अपने जीवनसाथी से जुड़ी कोई ऐसी बात पता चल सकती है, जिसे आप कभी नहीं जानना चाहते थे। कार्यक्षेत्र में हिम्मत न हारें। ऐसे लोगों से जुड़ने से बचें जो आपकी प्रतिष्ठा को आघात पहुंचा सकते हैं। आपके खर्चे बजट को बिगाड़ सकते हैं।

कर्क :- आज आपके व्यापार-धंधे में खूब सफलता मिलेगी। आज के दिन आपको राहत महसूस हो सकती है। सुनी-सुनाई बातों पर आंखें मूंदकर यकीन न करें और उनकी सच्चाई को भली-भांति परख लें। किसी के साथ पैसों की लेन-देन को लेकर सफल रहेंगे। देश-विदेश में व्यवसाय करने वालों को फायदा होगा। सब कुछ दोबारा जांचें और दूसरी राय प्राप्त करें, यह गलत समय और भ्रम की स्थिति के रूप में कुछ भी नया शुरू करने का एक अच्छा समय नहीं है, लेकिन पुराने मुद्दों को खत्म करने के लिए यह अच्छी अवधि है।

सिंह :- नौकरी पेशा के लोगों लिए समय अनुकूल है। आज के दिन आप अत्यधिक संवेदनशील रह सकते हैं। कार्यक्षेत्र की बात की जाए तो आज का दिन कार्यक्षेत्र को लेकर आपके लिए अत्यधिक लाभकारी साबित होगा। आर्थिक लाभ की प्राप्ति होगी। किसी की वाणी तथा बर्ताव की वजह से आपके मन को चोट लग सकती है तथा माता के स्वास्थ्य का ख्याल रखें। आज आप बौद्धिक शक्ति से लेखनकार्य और सृजन कार्य अच्छी तरह से पूरे कर सकेंगे। आपका विचार किसी एक बात पर स्थिर नहीं रहेगा तथा उसमें लगातार परिवर्तन होता रहेगा। मित्रों से सहयोग मिल सकता है। यात्रा-प्रवास हो सके तो न करें।

कन्या :- आज स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही सेहत बिगाड़ सकती है। नकारात्मक विचारों को अपने पर प्रभावी न होने दें। आकस्मिक व्यय होने के संकेत हैं। मध्याह्न के बाद परिस्थिति में कुछ सुधार आ सकता है। स्वभाव में उग्रता रह सकती है। आज के दिन आपको मकान, वाहन, वगैरह के दस्तावेजों को अत्यंत संभालकर रखना होगा। परिवार का माहौल बिगड़े नहीं, इसके लिए वाद-विवाद टालें। माता का स्वास्थ्य बिगड़ेगा। धन-प्रतिष्ठा की हानि होगी। स्वास्थ्य को लेकर ज्यादा चिंता न करें, क्योंकि इससे आपकी बीमारी और बिगड़ सकती है। व्यापार धंधे के लिए भावी योजना सफलतापूर्वक संपन्न होगी।

तुला :- आज के दिन आप चिंता के बोझ से मुक्ति पा लेंगे बहुत अधिक रह सकती है। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अत्यधिक लाभदायक सिद्ध होगा। आज के दिन आप परिजनों की तरफ से विशेष ध्यान देने की कोशिश करेंगे। इस समय आपके आर्थिक आयोजन भी पूरे होंगे आपकी इच्छा शक्ति को प्रोत्साहन मिलेगा, क्योंकि आप बहुत पेचीदा हालात से निकलने में कामयाब रहेंगे। भावुक फैसला लेते वक़्त अपनी तार्किकता न छोड़ें। अनुमान नुकसानदेह साबित हो सकता है, इसलिए हर तरह का निवेश करते वक़्त पूरी सावधानी बरतें। आज आपके प्रिय की मनोदशा ज्वार-भाटे की तरह उतार-चढ़ाव भरी होगी।

वृश्चिक :- कभी कभी वैवाहिक जीवन वाकई काफी खीझ पैदा कर सकता है लगता है कि आपके लिए आज कुछ कुछ वैसा ही दिन है। शारीरिक-मानसिक सुख बने रहेंगे। मित्रों और स्वजनों के साथ आज का दिन खूब आनंद और उल्लास से व्यतीत करेंगे। आज मन खुश और शांत रहेगा। जीवनसाथी के प्रति विशेष आकर्षण अनुभव करेंगे, जिससे मधुरता रहेगी। प्रवास की संभावना और आर्थिक लाभ के योग हैं। आज के दिन किसी से छेड़छाड़ या किसी से झगड़ा, वाद-विवाद करने से बचे, इससे भविष्य में आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

धनु :- आपको आज के दिन विशेष रुप से हर प्रकार के कार्य में सफलता प्राप्त होगी लेकिन थोड़ा विलंब भी हो सकता है। धैर्य से काम करें आप अपने तमाम कार्य को जारी रखने की पूरी कोशिश करेंगे आर्थिक आयोजनों में अवरोध दूर होगा। किया गया हर कार्य सफलतापूर्वक पूरा होगा। घर परिवार और निजी जिंदगी से जुड़े कुछ खास काम आज आपके हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सफलता के योग है। कफ्यूजन दूर करने के लिए दिमाग में नया तरीका आ सकता है। विद्यार्थी के लिए आज का दिन अति उत्तम रहेगा। आज आपको अचानक कही यात्रा करने के लिए जाना पड़ सकता है। इसलिए आज तैयार रहे।

मकर :- आज वही होगा जो आप चाहेंगे। आर्थिक मामलों में मजबूती मिलेगी। आज आप खुद में बदलाव महसूस करेंगे। नौकरी की दिशा में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। नए अवसर पर खुले मन से विचार करना होगा। खुद को किसी भी गलत और गैर जरूरी चीज से दूर रखें, क्योंकि आप उसकी वजह से मुश्किल में फंस सकते हैं। अगर आप किसी विवाद में उलझ जाएं तो तल्ख़ टिप्पणी करने से बचिए। आपका जीवन-साथी थोड़ा अजीब व्यवहार कर सकता है। लेकिन सब्र का बांध न टूटने दें। स्त्री वर्ग अपनी वाणी पर काबू रखें।

कुंभ :- आज साधारण सी बात दांपत्य जीवन में कलह का कारण बन सकती है। सांसारिक विषयों पर अपने व्यवहार को उदासीन बनाए रखें। वाद-विवाद से बचें। सामाजिक दृष्टि से अपमानित हो सकते हैं। चिंता के भार से स्वास्थ्य को हानि पहुंचेगी। वाद-विवाद से किसी के साथ संघर्ष हो सकता है। कोर्ट-कचहरी के कार्य में सावधानीपूर्वक कदम उठाएं। भावनाओं के प्रवाह में बहकर आप कोई अविचारी कार्य न कर बैठें, इसका ध्यान रखें। वाणी और व्यवहार में संयम तथा विवेक बनाए रखने की सलाह है। अपने अतिरिक्त खर्चों पर रोक लगाए नहीं तो आपको भविष्य में बहुत सारी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

मीन :- आज उधार मांगने वाले लोगों को नजरअंदाज करें। अपनी बातों पर काबू रखें, क्योंकि इसके चलते बड़े बुजुर्ग आहत महसूस कर सकते हैं। बेकार की बातें करके समय बर्बाद करने से बेहतर है कि आप शांत रहें। आज आप अपने आसपास के लोगों के इरादे आसानी से समझ सकते हैं। कोई करीबी व्यक्ति आज आपको बात-बात में खास जानकारी दे सकते हैं। हर चुनौती को अलग करते हुए लगे रहने का समय है। अपने कामकाजी जीवन में अपने संपर्कों का फायदा उठाने में सफल हो सकते हैं। कफ्यूजन की स्थिति कार्यक्षेत्र में निर्मित हो सकती है।