Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 64 -
होम ब्लॉग पेज 64

सिरोही विधानसभा का प्रत्येक बूथ पर विजय हासिल करने का लिया संकल्प

सिरोही में भाजपा के बूथ स्तरीय सम्मेलन को संबोधित करते वक्ता

सिरोही। बूथ विजय संकल्प बैठक को लेकर भारतीय जनता पार्टी सिरोही विधानसभा की बैठक सिरोही स्थित सिंधी समाज धर्मशाला में आयोजित हुई। अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेश कोठारी ने की। बैठक में मुख्य वक्ता प्रदेश मंत्री पिंकेश पोरवाल व सिरोही विधानसभा प्रभारी नाहर सिंह जोधा रहे।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश मंत्री पोरवाल ने कहा कि बूथ विजय संकल्प बैठक में हमें बूथ को जीतने का संकल्प लेना है। भाजपा द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में सभी कार्यकर्ता मजबूती से पार्टी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य कर रहे हैं।

हम सबको अपने अपने बूथ पर भाजपा को जिताने के लिए लगातार कार्य करते रहना है। विकास के जितने कार्य केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने किए हैं वह ऐतिहासिक है। नरेंद्र मोदी की योजनाओं से हर वर्ग लाभाविन्त हुआ है। हमने बूथ समिति पन्ना प्रमुख भी बना दिए हे।

पोरवाल ने कहा कि कांग्रेस सरकार मुफ्त की रेवड़िया बांटकर आम जनता का खज़ाना खाली कर रही है वहीं राजस्थान पर कर्ज का बोझ भी बढ़ रहा है। कांग्रेस का कोई भी नेता अपराध, महिला उत्पीड़न व पेपर लीक की बात नहीं कर रहा है, बस जनता के रुपए दोनों हाथों से अपने झूठे प्रचार पर लुटा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की डबल इंजन की सरकार आ रही है फिर राजस्थान वास्तविक विकास की राह पर चलेगा। भाजपा पर जनता का अटूट विश्वास है आने वाले विधानसभा चुनाव में जिले की तीनों सीटों के साथ भाजपा 150 प्लस के साथ बहुमत की सरकार बनाएगी।

पोरवाल ने विधानसभा के मंडल अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष एवं शक्ति केंद्र प्रभारी से वन टू वन संवाद किया एवं आने वाले चुनावों में भाजपा को जीत दिलाने के लिए अभी से कमर कस के तैयारी करने के लिए कहा।

विधानसभा प्रभारी नाहर सिंह जोधा ने संबोधित करते हुए कहा कि अब चुनाव नजदीक आ गए हे सभी कार्यकर्ता आपसी मन मुटाव भुलाकर सिरोही विधानसभा की सीट कैसे भाजपा की झोली में डाली जाए उसके बारे में चर्चा की।

जोधा ने कहा कि लाखों बच्चों का भविष्य खराब करने वाली सरकार आए दिन महिलाओं के साथ बलात्कार, गैंगरेप, महिलाओं पर बढ़ते जगन्य अत्याचारों को रोकने में नाकाम रही रही है। अब तो केवल दिखावा है ये जनता है सब जानती हे। इसके कुशासन का अंत होने वाला है और भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है।

भाजपा जिला अध्यक्ष कोठारी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है, कार्यकर्ता की बदौलत पार्टी के नेता हैं। भाजपा विजय संकल्प की धारणा के साथ भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता को बूथ पर मजबूती से काम कर भाजपा के पक्ष में प्रत्येक बूथ पर अधिकतम वोट दिलवाने के संकल्प के साथ हम सभी कार्यकर्ताओं को काम करना है।

कांग्रेस के वंशवाद, तुष्टीकरण की नीति के खिलाफ हमारा संघर्ष जारी रहेगा। बैठक में कांग्रेस की लूट और झूठ की सरकार को उखाड़ फेंकने और भाजपा की विकासवादी सरकार लाने का संकल्प लिया गया। उन्होंने कहा कि जिले के प्रत्येक बूथ पर भाजपा ने आगामी विधानसभा चुनावों में ऐतिहासिक विजय का संकल्प लिया है।

कोठारी ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा मेरी माटी मेरा अभिमान कार्यक्रम के तहत जिले की प्रत्येक विधानसभा में तिरंगा यात्रा, बाइक रैली, स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मान,शहीदों के परिवार जनों को सम्मान किए जाने का कार्यक्रम है।

पूर्व राज्यमंत्री ओटाराम देवासी, पूर्व जिला अध्यक्ष नारायण पुरोहित, कमलेश दवे, जिला प्रमुख अर्जुन पुरोहित ने संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार के साढे चार साल के शासन से जनता परेशान हो चुकी है। प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की चीज नहीं है। अपराध बढ़ रहे हैं, सरकार भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के बजाय भ्रष्टाचारियों को संरक्षण दे रही है।

मुंख्यमंत्री चुनाव से ठीक पहले लाभार्थी योजनाओं के नाम पर जनता को गुमराह करने में लगे हैं। आज राजस्थान में महिलाएं, बच्चियां सुरक्षित नहीं है। राजस्थान की जनता कांग्रेस सरकार को विदा करने का मानस बना चुकी है। तुष्टीकरण वाली कांग्रेस सरकार को हम सब मिलकर राजस्थान से उखाड़ फेंकने का काम करेंगे।

पूर्व जिला अध्यक्ष नारायण पुरोहित ने निर्दलीय विधायक संयम लोढ़ा पर तंज कसते हुए कहा कि इस बार सिरोही विधानसभा की जनता सब जान चुकी है। झूठे आंसुओं ब वादों में आने वाली नहीं है। आने वाले चुनावों में निर्दलीय विधायक को हराकर यहां की जनता दम लेगी। पुरोहित ने कहा कि कांच की हांडी एक बार फूटती है बार-बार नहीं फूटती और इसका परिणाम जनता ने जिला परिषद व पंचायत समितियां के चुनाव में दे दिया है।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी चिराग रावल ने बताया कि इस अवसर पर विधानसभा विस्तारक दिलीप दवे, विधानसभा प्रभारी जय सिंह राव, विधानसभा संयोजक हंसमुख मेघवाल, विधानसभा सह संयोजक अरुण ओझा, जिला उपाध्यक्ष ताराराम माली, नारायण देवासी, बाबू भाई पटेल, जिला मंत्री छगन पटेल, मंडल अध्यक्ष प्रताप परमार, कुपाराम देवासी, नरपत सिंह राडबर, लोकेश खंडेलवाल, नारायण सिंह देलदार, तुलसीराम पुरोहित, हिदा राम माली, गणेश राज पुरोहित, मोर्चा जिला अध्यक्ष अंशु वशिष्ठ, भंवर मेघवाल, गणपत सिंह राठौर, गोपाल माली, अमराराम प्रजापत, विधानसभा के मंडल पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक, पन्ना प्रमुख सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे। मंच संचालन हितेंद्र ओझा ने किया।

राजस्थान में 10 स्थानों पर लगाए जाएंगे प्रधानमंत्री सेल्फी पाइंट

जयपुर। राजस्थान में चार शहरों मे दस स्थानों पर प्रधानमंत्री सेल्फी पाइंट लगाए जाएंगे। सूचना और प्रसारण मंत्रालय के केंद्रीय संचार ब्यूरो जयपुर की ओर से जयपुर, जोधपुर, कोटा और उदयपुर में विभिन्न स्थानों पर केंद्र सरकार की योजनाओं एवं पहलों पर समर्पित सेल्फी बूथ लगाए जाएंगे।

ब्यूरो के अनुसार इन योजनाओं में जल जीवन मिशन, सशक्त भारत, वैक्सीन, स्वच्छता, स्टार्ट अप एवं चंद्रयान मिशन शामिल है। जयपुर में रेलवे स्टेशन, नाहरगढ़ किला, सिटी पैलेस, जीपीओ, आर्मी केंट और जोधपुर में मेहरानगढ़ किला, एम्स जोधपुर एवं जोधपुर रेलवे स्टेशन पर ये सेल्फी पाइंट बनाए जा रहे हैँ। इसी तरह कोटा और उदयपुर स्टेशन पर भी सेल्फी बूथ लगाए जा रहे हैं।

कांग्रेस की बैठक में अंतर्कलह खुलकर सामने आई : प्रहलाद जोशी

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश चुनाव प्रभारी एवं केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी ने कहा है कि कांग्रेस की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक में उसकी अंतर्कलह खुलकर सामने आ गई है।

जोशी रविवार को विजय बूथ संकल्प विधानसभा सम्मेलन के तहत सिविल लाईन्स विधानसभा क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि पिछले 9 वर्षों में केंद्र की मोदी सरकार ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में चल रही केंद्र की सरकार पर बीते नौ सालों में भ्रष्टाचार के कोई दाग नहीं हैं जबकि राजस्थान में खुद गहलोत सरकार के मंत्री ही सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगा रहे हैं। जिसमें लाल डायरी मामले में मंत्री गुढा को सच बोलने पर मंत्री पद से बर्खास्त कर दिया गया वहीं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कैबिनेट मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास के बीच भी आंतरिक कलह पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैैठक में खुलकर सामने आ गई।

उन्होंने कहा कि जिस सरकार को खुद पर और सरकार के भीतर बैठे लोगों का सरकार पर विश्वास नहीं वह सरकार जनता का कैसे भला करेगी। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि गहलोत सरकार में अपराध बेलगाम है। महिला अपराधों में प्रदेश नंबर एक पर है, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण के मामले में इस सरकार ने सारे रिकॉर्ड तोड़ डाले। युवा और किसान वादाखिलाफी से बेेहद आहत हैैं। इन सभी को देखकर कहा जा सकता हैं कि भाजपा प्रचंड बहुमत से सरकार बना रही है।

इस मौके पर उन्होंने कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया और (बूथ जीता, चुनाव जीता) की धारणा से बूथ पर मेहनत करने पर जोर दिया। इस अवसर पर जयपुर सांसद रामचरण बोहरा, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरूण चतुर्वेदी, भाजपा प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा, जयपुर शहर अध्यक्ष राघव शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद थे।

अशोक गहलोत जननायक नहीं खलनायक : रक्षा भंडारी

जयपुर। राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. रक्षा भंडारी ने राज्य की कांग्रेस सरकार पर प्रदेश में अपराधों पर अंकुश नहीं लगा पाने का आरोप लगाते हुए कहा है कि जिस तरह राज्य में हत्या और दुष्कर्म के मामलों में हर दिन बढोतरी हो रही है, उससे लगता है कि प्रदेश के मुखिया जननायक नहीं, खलनायक हैं।

डा भंडारी ने रविवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रेसवार्ता में यह बात कही। उन्होंने कहा कि राजस्थान में प्रतिदिन होने वाले दुष्कर्म के मामले इस कदर बढ रहे हैं कि एनसीआर का आंकड़ा भी अब याद नहीं है। अखबार खोलते ही कोई ना कोई घटना सामने होती है जो अत्यंत हृदय विदारक होती है। प्रदेश में अपराधी बेखौफ होकर अपराध कर रहे हैं, उनमें प्रशासन और सरकार का भय नहीं है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपने बयान में कहते हैं कि हम मोहब्बत की दुकान खोलने आए हैं वहीं राजस्थान में हत्या और दुष्कर्म के मामलों में हर दिन बढोतरी हो रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोग गहलोत को जननायक कहते हैं लेकिन इन घटनाओं से अंदाजा लगाया जा सकता है कि प्रदेश के मुखिया जननायक हैं, या खलनायक हैं।

डॉ. भंडारी ने पिछले तीन दिनों में सामने आई घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि गत 10 अगस्त को हनुमानगढ़ में हत्या, बूंदी के लाखेरी में युवक की हत्या, मेहंदीपुर बालाजी में व्यापारी की हत्या जैसलमेर के ढाबे पर खाना नहीं बनने पर कुक की हत्या और बीकानेर में चाकू से गला काटकर युवक की हत्या का मामला सामने आया है। इसी तरह एक बालिका की दुष्कर्म के बाद हत्या और शव कुंए में फेंक देने का मामला सामने आया।

इसी तरह उन्होंने 11 एवं 12 अगस्त को प्रदेश में हुई आपराधिक घटनाओं के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जो प्रदेश क गृहमंत्री भी है को नैतिकता के आधार पर अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

भाजपा की राष्ट्रीय सचिव डॉ. अल्का गुर्जर ने भी प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि राहुल गांधी मानगढ आए और अपने मुख्यमंत्री की पीठ थपथपा कर चले गए, उन्होंने सलूंबर, कोटडी और खाजूवाला की दुष्कर्म पीड़िताओं के घर जाने का साहस नहीं दिखाया। बीते दिनों अलवर में मूक बधिर बालिका से दुष्कर्म की घटना के बाद कांग्रेस की नेता प्रियंका गांधी रणथम्भौर घूमने तो आई लेकिन अलवर पीड़िता के घर जाकर संवेदना जताने तक नहीं गई। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में दुष्कर्म के अपराधों की फेहरिस्त बढती जा रही है। लेकिन सरकार मौन है।

अजमेर को पिछड़ेपन पर ले जाने के लिए भाजपा जिम्मेदार : कांग्रेस

अजमेर। राजस्थान में अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय जैन ने पिछले 20 सालों में अजमेर को पिछड़ेपन पर ले जाने के लिए भाजपा विधायक वासूदेव देवनानी तथा अनीता भदेल को जिम्मेदार ठहराते हुए उनके खिलाफ 20 साल अजमेर बेहाल (2003 से 2023), जनता जवाब मांग रही है पोस्टर का भी विमोचन किया।

अजमेर में आज आयोजित संवाददाता सम्मेलन में जैन ने कहा कि कभी राजस्थान का मैनचेस्टर कहलाया जाने वाला अजमेर वर्तमान भाजपा जनप्रतिनिधियों के कारण गर्त में जा रहा है। उन्होंने कहा कि 20 साल पहले अजमेर ज्यादा अच्छा था। जैन ने कहा कि कांग्रेस के सचिन पायलट ने अजमेर सांसद रहते उल्लेखनीय विकास कार्य किए।

अजमेर जिले में किशनगढ़ हवाईअड्डा, बांदरसिंदरी में राजस्थान केन्द्रीय विश्वविद्यालय, बेहतरीन रेलवे स्टेशन, नई ट्रेनों की श्रृंखला जैसे कार्यों की सौगात अजमेर को दी और अनेकों विकास कार्य कराए, लेकिन 20 वर्षों में चार बार विधायक रह लिए देवनानी-भदेल तथा 34 साल तक नगरनिगम में भाजपा बोर्ड शहर को गर्त में ले गए। मामूली बरसात में शहर जलमग्न हो गया, आज की विकसित कालोनियों में भी पानी निकासी एक समस्या बन गई। 1975 की बाढ़ में भी कई बस्तियों में पानी नहीं भरा लेकिन आज हालात दुखदायी हैं।

जैन ने अजमेर स्मार्ट सिटी में सौ करोड़ खर्च किए जाने के बावजूद जहां शहर की कायापलट हो जानी चाहिए, वहीं दुर्दशा बढ़ गई है। अजमेर की जनता को स्मार्ट सिटी का झुनझुना पकड़ा कर पैसों का दुरुपयोग किया गया, जिसकी जांच व समीक्षा होनी चाहिए। उन्होंने नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के आदेशों की अक्षरशः पालना होने की मांग करते हुए, नियमविरुद्ध निर्माण को हटाने की वकालत की है।

अजमेर के पटेल मैदान में निर्माण पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि यह 50 वर्षों से भी ज्यादा समय से जनोपयोगी जिलास्तरीय कार्यक्रम का मुख्य केंद्र बिंदु था लेकिन आज उसका व्यवसायीकरण कर दिया गया। सूचना केन्द्र जो पत्रकारों के लिये उपयोगी है, वहां भी अवांछित निर्माण कर दिए गए।

उन्होंने शहर में पालबीचला से स्टेशन तक वैकल्पिक मार्ग को मूर्त रूप दे दिए जाने की स्थिति में एलिवेटेड रोड की जरूरी नहीं होना बताया और कहा 285 करोड़ अन्य विकास कार्य पर खर्च किए जा सकते थे। उन्होंने अजमेर में टाटा पावर को भाजपा राज में ही काम दिए जाने की बात कहते आरोप लगाया कि इन भाजपाइयों की गलत नीतियों का खामियाजा शहर की जनता भुगत रही है। संवाददाता सम्मेलन में शहर कांग्रेस प्रवक्ता मुज्जफर अली, अंकुर त्यागी तथा पार्षद नरेश सत्यावना मौजूद रहे।

पुष्कर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं ने लिया बूथ विजय का संकल्प

अजमेर। पुष्कर विधानसभा क्षेत्र के बीजेपी बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं की बूथ विजय संकल्प बैठक रविवार को गगवाना स्थित होटल रमाडा में आहूत की गई। प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर शर्मा, अजमेर संभाग सहप्रभारी विजेंद्र पूनिया, सांसद भागीरथ चौधरी, पुष्कर विधायक सुरेश सिंह रावत, जिला देहात अध्यक्ष देवीशंकर भूतड़ा व पूर्व प्रदेश ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष ओमप्रकाश भडाणा ने कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार किया।

पुष्कर विधायक सुरेश रावत ने अतिथियों और कार्यकर्ताओं की अगवानी कर उनका अभिनंदन किया। सभी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत पुष्कर विधानसभा क्षेत्र में घर-घर पर तिरंगा लहराने और अपने-अपने बूथ में भाजपा को बहुमत से विजयी बनाने का संकल्प लिया।

इस मौके पर प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार के नेतृत्व में भारत देश पुनः अपने गौरव को प्राप्त कर रहा है। आज संपूर्ण विश्व भारत के आगे नतमस्तक है, जो कि प्रधानमंत्री मोदी के विजन से ही संभव हो सका है। इसी प्रकार पुष्कर विधायक सुरेश सिंह रावत के कार्यकाल में पुष्कर विधानसभा क्षेत्र का अद्वितीय विकास हुआ है। विधायक रावत एक सच्चे जन सेवक के रूप में अपने क्षेत्र वासियों की सेवा कर रहे हैं जो उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि है। हमें पुष्कर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा को बहुमत से जीतकर नरेंद्र मोदी को मजबूत बनाना है।

सांसद चौधरी ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार की विकासोन्मुखी नीतियों का ही परिणाम है कि आज मोदी सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ निचले स्तर तक पहुंच रहा है। कांग्रेस की सरकारों में तो ऊपर से 1 रुपए भेजा जाता है जो नीचे आते आते 15 पैसे हो जाते हैं। इतना जबरदस्त भ्रष्टाचार कांग्रेस करती है। इसलिए प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस सरकार को प्रदेश से उखाड़ फेंकने के लिए कमर कस लेवे।

पुष्कर विधायक रावत ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार प्रदेशवासियों को सुशासन देने में पूरी तरह से नाकाम रही है। कांग्रेस की सरकार ने भ्रष्टाचार और जंगलराज ही फैलाया है। प्रदेश का हर वर्ग, हर तबका, हर व्यक्ति कांग्रेस की असंवेदनशील नीतियों से आहत है। कांग्रेस सरकार पिछले 5 सालों से प्रदेश में सांप्रदायिकता का माहौल खराब करने हेतु अपराधियों से सांठगांठ करते हुए कार्य कर रही है। महिलाएं बच्चियां सुरक्षित नहीं है। आए दिन सनातन धर्म के लोगों के गले रेंत दिए जा रहे हैं। हिंदू त्योहारों पर ही कर्फ्यू और रोक लगाई जा रही है। दंगों से माहौल खराब किया जा रहा है।

कांग्रेस सरकार द्वारा लगभग सभी परीक्षाओं के पेपर आउट होने को नहीं रोक पाने से बेरोजगारों को आत्महत्या करने पर मजबूर कर रही है। कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने का प्रदेशवासी मन बना चुके हैं। अब हमारा भी कर्तव्य है कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता अपने-अपने बूथ में घर-घर जाकर कांग्रेस की नाकामी और नरेंद्र मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति क्षेत्र वासियों को जागरूक कर भाजपा के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करने के लिए अपने बूथ को सशक्त करें।

मीटिंग में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय और जय श्रीराम के नारे लगाकर माहौल को उत्साह से भर दिया। इस दौरान विधायक रावत ने संगठन महामंत्री चंद्रशेखर को आश्वस्त किया कि पुष्कर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता कमर कसकर तैयार है और आगामी विधानसभा चुनाव में पिछले सभी चुनावों के विजय का रिकॉर्ड तोड़कर भारतीय जनता पार्टी की विजय के नए कीर्तिमान स्थापित करने वाले हैं।

राजगढ धाम पर रविवारीय मेले में बेकाबू हुए श्रद्धालू, भगदड़ मची


अजमेर।
श्री मसाणिया भैरव धाम राजगढ़ पर रविवारीय मेले में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ होने से भगदड जैसे हालात बन गए। धाम पर शनिवार से ही श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला शुरू हुआ जो रविवार शाम तक जारी रहा।

प्रवक्ता अविनाश सेन ने बताया कि शनिवारीय-रविवारीय मेले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ होने के कारण भगदड़ जैसे हालात बन गए। श्रद्धालुओं की संख्या लगभग 50000 के आकडे को भी पार कर गई। शनिवार रात में मंदिर परिसर के बाहर पांडाल से करीब एक किलोमीटर दूर तक श्रद्धालुओं का रैला होने से भगदड़ मच गई।

सुरक्षा एवं शान्ति व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल ना होने से भीड़ बेकाबू हुई और भगदड़ गच गई। भगदड की सूचना मिलते ही नसीराबाद के पूर्व विधायक रामनारायण गुर्जर व अन्य जनप्रतिनिधियों ने शनिवार रात ही मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने खुद जिले के वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत करवाया लेकिन प्रशासन ने कोई गंभीरता नहीं दिखाई।

रविवारीय मेले में भारी भीड़ कीे सूचना पर नसीराबाद तहसीलदार धाम पर पहुंचे। रविवार को मंदिर परिसर में भगदड़ मचते ही मौके पर मौजूद भैरव भक्त मण्डल के सदस्यों व ग्रामीणों ने आनन फानन में भीड़ को कंट्रोल किया।

गौरतलब है कि राजगढ मसाणिया भैरव धाम पर हर रविवार को लगने वाले मेले में श्रद्धालुओं की संख्या हजारों में होती है। भीड के कारण भगदड मच जाती है। इस बार भी राजगढ़ मसाणिया भैरव धाम से तीन किलोमीटर पहले नाहरपुरा गांव तक जाम लगा हुआ था।

रविवार को धाम पर व्यवस्था संभालने के लिए ठिकाना राजगढ के प्रेम सिंह गौेड़, व्यवस्थापक ओमप्रकाश सेन, रमेश सेन, अविनाश सेन, राहुल सेन, मुकेश सेन, राजकुमार चावडा, विजय सिंह रावत, सुनील मेहता, विनय, श्याम शर्मा, कैलाश सेन, कमल शर्मा, पदम जैन, कुलदीप, सलीम, पुनित, धर्मेन्द्र, महेन्द्र रावत, मनीष केकडी आदि मौजूद रहे।

आरजीआईए हैदराबाद में 60 लाख रुपए का सोना जब्त

हैदराबाद। तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के शमशाबाद स्थित राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (आरजीआईए) पर सीमा शुल्क अधिकारियों ने रविवार को दो हवाई यात्रियों से लगभग 60 लाख रुपए मूल्य का एक किलोग्राम सोना जब्त किया।

प्रोफाइलिंग और व्यवहार का पता लगाने के आधार पर, एएसजी की एक समर्पित टीम ने सिटी-साइड क्षेत्र में (सीमा शुल्क औपचारिकताओं के बाद) दो लोगों शेख खाजा रहमतुल्लाह और शेख जानी बाशा को पकड़ लिया। यात्री ओमान एयरवेज की उड़ान से रियाद से मस्कट होते हुए यहां पहुंचे थे।

रैंडम एक्स-बीआईएस (इको-5) मशीन का उपयोग करके उनके सामान की जांच की। बाद की पूछताछ और निरीक्षण के दौरान, एक संदिग्ध छवि का पता चला। आगे की जांच करने पर ड्राई फ्रूट्स के एक पैकेट के भीतर छिपा हुआ लगभग 60 लाख रुपए का लगभग एक किलोग्राम सोना मिला।

छानबीन के बाद सीमा शुल्क अधिकारियों को तुरंत सूचित किया गया और वे घटनास्थल पर पहुंचे तथा दोनों लोगों को हिरासत में ले लिया। सीमा शुल्क विभाग के सूत्रों के अनुसार उपरोक्त घटनाओं के आलोक में दोनों यात्रियों को उनके सामान के साथ आवश्यक आगे की कार्रवाई के लिए आरजीआईए सीमा शुल्क को सौंप दिया गया है।

बम की चेतावनी के बाद एफिल टॉवर को कराया गया खाली

पेरिस। फ्रांस के सबसे प्रतिष्ठित प्रतीक राजधानी पेरिस स्थित एफिल टॉवर को बम से उड़ाने की चेतावनी मिलने के बाद शनिवार को कई घंटों के लिए खाली करा लिया गया।

पाकिस्तान अखबार डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक इस साइट को चलाने वाली संस्था एसईटीई ने कहा कि बम निरोधक विशेषज्ञों और पुलिस ने टॉवर के एक मंजिल पर स्थित एक रेस्तरां सहित अन्य क्षेत्रों की छानबीन की। एक प्रवक्ता ने कहा कि इस तरह की स्थिति में यह एक सामान्य प्रक्रिया है।

इस दौरान आगंतुकों को टॉवर की तीन मंजिलों और स्मारक के नीचे के चौक से हटा दिया गया। एक सुरक्षा परिधि स्थापित की गई और लोगों को दूर भेज दिया गया। एक पुलिस सूत्र और एसईटीई ने कहा कि कुछ घंटों बाद अलर्ट हटा लिया गया।

उल्लेखनीय है कि टावर के निर्माण कार्य जनवरी 1887 में शुरू हुआ और 31 मार्च, 1889 को समाप्त हुआ। उस वर्ष के विश्व मेले के दौरान यहां 20 लाख लोग पहुंचे थे।

राजस्थान बोर्ड की परीक्षा के लिए 14 अगस्त से आनलाईन आवेदन प्रक्रिया

अजमेर। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की वर्ष 2024 की मुख्य परीक्षा के लिए  14 अगस्त से आनलाईन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

अजमेर मुख्यालय पर बोर्ड सूत्रों ने बताया कि 14 अगस्त से शुरू होने जा रही आवेदन प्रक्रिया सामान्य परीक्षा शुल्क के साथ 13 सितंबर तक जारी रहेगी अर्थात विद्यार्थियों को परीक्षा आवेदन 13 सितंबर तक भर लेने चाहिए। एक अतिरिक्त परीक्षा शुल्क के साथ 26 सितंबर तक परीक्षा आवेदन भरे जा सकेंगे।

सूत्रों ने बताया कि बोर्ड ने परीक्षा शुल्क में कोई बढ़ोतरी नहीं की है। नियमित विद्यार्थियों को 600 रूपए तथा स्वयंपाठी को 650 रूपए शुल्क जमा कराना होगा।