Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 67 -
होम ब्लॉग पेज 67

बलवंता स्कूल में नो बैग डे पर छात्र-छात्राओं का मोटिवेशन

अजमेर। समीपवर्ती राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बलवंता में शनिवार को नो बैग डे के अवसर पर छात्रों को टाई, बेल्ट, छात्राओं को बेच वितरण का कार्यक्रम आयोजित किेया गया।

इस मौके पर हाईकोर्ट के अधिवक्ता संजीव गुंजल ने छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए उनका मोटिवेशन करने के साथ मोटर दुर्घटना कोर्ट के बारे में जानकारी दी। प्रधानाचार्य दिलीप कुमार चौहान ने विद्यालय के छात्र छात्राओं को तनाव रहित रहकर अध्ययन में मन लगाने के लिए प्रेरित किया।

इससे पहले अधिवक्ता संजीव गुंजल का माल्यार्पण कर तथा साफा बांधकर का स्वागत किया गया। इस कार्यक्रम में पंचायत शिक्षक हंसराज नील ने छात्रों को सड़क परिवहन संबंधी जानकारी और सुरक्षा के उपाय बता। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार के सदस्य और एसडीएमसी अध्यक्ष शिवराज गुर्जर, समाज सेवी सूरज करण मेघवंशी ने भी शिरकत की।

अपने घर पर तिरंगा फहराना देशभक्ति का परिचायक है : सुरेश रावत

अजमेर। पुष्कर विधायक सुरेश सिंह रावत ने हर घर तिरंगा अभियान को निरंतरता देते हुए भाजपा बुढा पुष्कर मंडल के गांवों में जनसंपर्क किया।

विधायक रावत ने होकरा, कानस, नेडलिया, बगोलाई, बांसेली, तिलोरा, कोठी, चावंडिया, गनाहेड़ा, किशनपुरा, गोवलिया, नांद, रामपुरा, लेसवा आदि गांवों में जनसंपर्क कर क्षेत्रवासियों को घर-घर तिरंगे वितरित किए। विधायक रावत ने ग्रामीणों द्वारा बताई गई समस्याओं के लिए अधिकारियों को हाथों-हाथ समाधान करने हेतु निर्देशित भी किया।

विधायक रावत के साढ़े 9 वर्ष के कार्यकाल में कराए गए विकास कार्यों की भी जानकारी ग्रामीणों को दी गई एवं विकास पत्रक वितरित किए गए। इसके साथ ही केंद्र की मोदी सरकार द्वारा कराए गए देश उत्थान के कार्यों, नीतियों और जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी घर-घर तक पहुंचाई।

विधायक रावत ने बताया कि 2023-24 में भारत अपना 77वां स्वतंत्रता दिवस मनाने वाला है। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी देशवासियों से आग्रह किया है कि सभी 15 अगस्त तक अपने अपने घरों पर तिरंगा फहराये, जिससे हर घर तिरंगा लहराएगा और यह सभी लोगों के लिए एक प्रेरणादायक पल होगा। लोग अपनी देशभक्ति इसके माध्यम से प्रदर्शित कर पाएंगे।

संपत सुवाल, हरिशंकर चौहान, दीपक सिंह राठौड़, विजय सिंह, हंस राज वैष्णव, बालक नाथ, ओम प्रकाश भाट, परमेश्वर रावत, गोवर्धन सिंह, त्रिलोक सिंह, ओम पवार, सेठू भाई, महावीर सिंह, भंवर सिंह, मोटा सिंह, बनवारी सिंह सहित सैकड़ो कार्यकर्ता विधायक रावत के साथ थे।

रेलवे अजमेर मंडल के स्टेशनों पर यूटीएस ऑन मोबाइल ऐप का प्रचार-प्रसार

0

अजमेर। रेलवे अजमेर मंडल के स्टेशन पर अनारक्षित टिकट प्राप्त करने के लिए विकसित किए गए यूटीएस ऑन मोबाइल ऐप का रेलवे वाणिज्य स्टाफ द्वारा जोर-शोर से प्रचार प्रसार किया जा रहा है।

इसी कड़ी में आज मंडल के प्रमुख स्टेशनों अजमेर, आबूरोड, भीलवाड़ा, उदयपुर सहित अन्य स्टेशनों पर रेलवे के वाणिज्य विभाग के स्टाफ- मुख्य आरक्षण पर्यवेक्षक, मुख्य टिकट निरीक्षक, वाणिज्य अधीक्षक, वाणिज्य निरीक्षक, ट सी सहित अन्य स्टॉफ द्वारा रेल यात्रियों को उनके मोबाइल में यूटीएस ऑन मोबाइल ऐप को डाउनलोड व इंस्टॉल कर इसके उपयोग की प्रक्रिया व फायदों के बारे में अवगत कराया गया और इसके अधिकाधिक प्रचार-प्रसार हेतु अनुरोध किया गया।

इस सुविधा का अधिकाधिक उपयोग करने के लिए मंडल में वाणिज्य रेल कर्मियों द्वारा व्यापक जागरूकता अभियान के अंतर्गत ऑडिओ/वीडिओ के माध्यम से सभी रेलवे स्टेशनों पर प्रचार प्रसार भी किया जा रहा है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सुनील कुमार महला के निर्देशानुसार इस अभियान को सतत प्रक्रिया के रूप में चलाया जाएगा ताकि अधिकाधिक रेल यात्री यू टी एस ऑन मोबाइल ऐप के लाभ प्राप्त कर सकें।

उल्लेखनीय है कि यूटीएस मोबाईल एप पर टिकट बुक करने से यात्रियों को टिकट खिड़की की लम्बी लाइनों में लगने से छुटकारा मिलता है। टिकट काउण्टर पर भीड़ में जेब कटने या अधिक नगद राशि साथ रखने की समस्या से भी निजात मिलती है।

मोबाइल एप से टिकट बुक करने पर अनावश्यक रूप से जल्दी स्टेशन पहुचने की आवश्यकता नहीं रहती, जिससे यात्रियों का समय बचता है तथा ट्रेन में चढ़ने से पहले टिकट के फेर में गाड़ी छूटने की चिंता से मुक्ति मिलती है। कागज की कम खपत होने से हरित पर्यावरण को बढ़ावा देने की दिशा में भी यह एक महत्वपूर्ण कदम है।

चीन के शानक्सी में भूस्खलन से दो लोगों की मौत 16 लापता

बीजिंग। चीन के शानक्सी प्रांत की राजधानी शीआन के उपनगरीय इलाके में शुक्रवार शाम मूसलाधार बारिश के कारण चट्टानें और मिट्टी खिसकने से दो लोगों की मौत हो गई है और 16 अन्य लापता हैं। स्थानीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

शीआन नगरपालिका आपातकालीन प्रबंधन अधिकारियों के सूत्रों ने बताया कि चांगान जिले के बाहरी इलाके में लुआनज़ेन टाउनशिप के एक गांव में हादसा शाम करीब छह बजे हुआ।

उन्होंने बताया कि चट्टान और मिट्टी के खिसकने से दो घरों के साथ-साथ सड़कें, पुल और बिजली आपूर्ति टूट गई है। बचावकर्मियों ने अब तक फंसे हुए चार लोगों को बचा लिया है और बचाव कार्य जारी है।

हवाई के जंगलों में लगी आग से मरने वालों की संख्या बढकर 67

वाशिंगटन। अमरीका के हवाई में माउई द्वीप के जंगलों में लगी भीषण आग में मरने वालों की संख्या बढ़कर 67 हो गई है।

माउई काउंटी की शुक्रवार को जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि दमकलकर्मियों का आग बुझाने का प्रयास जारी हैं, लहानिया में सक्रिय आग से अपराह्न एक बजे तक आज 12 अन्य लोगों की मौतों की पुष्टि हुई है। इसी के साथ ही आग से मरने वालों की संख्या 67 हो गई है। लहानिया की आग पर अभी काबू नहीं पाया जा सका है। मीडिया के अनुसार यह प्रांत के इतिहास की भीषण आपदा है।

सबगुरु राशिफल : 12 अगस्त शनिवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु न्यूज। सावन मास, कृष्ण पक्ष, एकादशी तिथि, वार शनिवार, सम्वत 2080, वर्षा ऋतु, रवि दक्षिणायन, सुबह 06.31 बजे बाद द्वादशी तिथि प्रारम्भ।

मेष :- आज आप काफी अच्छे मूड में रहेंगे। तरोताजा होने के लिए अच्छी तरह से आराम करें। आत्मसंयम रहें। पिता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। भवन सुख में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। परीक्षा-प्रतियोगिता में सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। कोई पुरानी बात याद आने से भी थोड़ी देर के लिए आपका मूड खराब हो सकता है। जीवनसाथी आपको धूम्रपान की लत से छुटकारा पाने के लिए प्रेरित करेगा। आज अकस्मात व्यय से परेशानी होगी। प्रेम सम्बंधो में मधुरता आएगी। सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आर्थिक लाभ की स्थिति अच्छी बनी हुई है। शिक्षा के क्षेत्र में किया जा रहा प्रयास सार्थक होगा।

वृषभ :- कामकाज में अच्छा धनलाभ होगा। नया आर्थिक करार अंतिम रूप लेगा और धन आपकी तरफ आएगा। गुस्से पर नियंत्रण रखें। उन लोगों पर नजर रखें जो आपको गलत राह पर ले जा सकते हैं। प्यार-मोहब्बत के लिहाज से दिन थोड़ा मुश्किल रहेगा। पड़ोसियों का दखल शादीशुदा जिन्दगी में दिक्कत पैदा करने की कोशिश कर सकता है। अपने भविष्य की योजना बनाने के लिए अच्छा दिन है। मतभेदों की एक लम्बी श्रृंखला के पनपने के कारण आपको सामंजस्य बिठाने कें मुश्किल आएगी। किसी संत पुरुष के दर्शन सम्भव हैं। अपने स्वभाव को अस्थिर न होने दें।

मिथुन :- आज धन का अधिक से अधिक खर्च होगा। ऐसी जानकारियों को उजागर न करें जो व्यक्तिगत और गोपनीय हों। सम्भव है कि आपके जीवनसाथी की वजह से आपकी प्रतिष्ठा को थोड़ी ठेस पहुंचे। कुछ कामों में फालतू पैसा भी खर्च हो सकता है। आज आप न कोई बड़ा खर्चा करें, न ही ऐसा कोई वादा करें। किसी से किया गया कोई बड़ा वादा आपको परेशानी में भी डाल सकता है। आज लोग आपको विश्वास भरी निगाहों से देखेंगे। आपके निरंतर किये जा रहे कामों की प्रशंसा करेंगे। आज आपका सामाजिक रूप से मानहानि का प्रसंग उपस्थित न हो इसका ध्यान रखना होगा। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ अनुभव करेंगे।

कर्क :- आज किसी सात्विकता में वृद्धि होगी। फिर भी स्वास्थ्य संभालिएगा। अपने गुस्से पर काबू रखें। कार्यभार आज कुछ अधिक रहेगा। परिजनों से विवाद से बचें। नए दोस्त बनेंगे। असहाय लोगों की मदद करें, उन्नति होगी। विद्यार्थियों की पढ़ाई में अवरोध आएगा। ऋण लेन-देन का लाभ होगा। रुके हुए धन की प्राप्ति होगी। सुख-ऐश्वर्य बढ़ेगा। शुभ व सामाजिक कार्यों में संग्लन होंगे। शुभ समाचार मिलेगा। निराशावादी रवैये से बचें क्योंकि न सिर्फ यह आपकी संभावनाओं को कम कर देगा, बल्कि शरीर के आंतरिक संतुलन को भी बिगाड़ देगा। किए गए कामों से सफलता मिल सकती है।

सिंह :- आज आप में गजब का आत्मविश्वास रहने के आसार हैं जो आपकी आर्थिक स्थिति को बेहतर करने में भी सहायक सिद्ध होगा। अपने प्रेमी या जीवनसाथी की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। समझदारी से काम लें और बातचीत कर मसले को सुलझाएं। वैवाहिक जीवन में आप कुछ निजता की जरूरत महसूस करेंगे। स्वजनों से निकटता बढ़ेगी। जीवनसाथी का साथ अधिक ऊर्जावान बना देगा। सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। स्वजनों से शुभ संदेश मिलेंगे। दोस्तों और भाइयों से भी मदद मिल सकती है। किसी खास काम के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है।

कन्या :- आज मनोरंजन में समय बीतेगा। आज का दिन व्यक्तिगत मामलों में उत्साहपूर्ण और मंगलमय है। व्यावसायिक साझीदार सहयोग करेंगे और आप साथ मिलकर टलते आ रहे कामों को पूरा कर सकते हैं। भागीदारी मे लाभ होगा। शुभ काम की संभावना है। अध्ययन या किसी लटके हुए काम की सफलता में आ रही रुकावट दूर होगी। इस समय आपका आकर्षण धर्म की ओर रहेगा। समाज सेवा से आपको मानसिक शांति मिलेगी। भाग-दौड़ की जिन्दगी को आराम देने का यही सही समय है। संपत्ति को लेकर विवाद खड़े हो सकते हैं। संभव हो तो इसे ठण्डे दिमाग से सुलझाने की कोशिश करें। कानूनी दखल फायदेमंद रहेगा।

तुला :- आज आपके विरोधी भी दोस्ती का हाथ बढ़ाएंगे। आज किसी पड़ोसी का व्यवहार आपको आहत कर सकता है। आप उसकी बात को नजरअंदाज करने की कोशिश करें। समय के साथ व्यवहार बदल जाएगा। आज आप समय का सही सदुपयोग करें। तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। आज आप अपने बिजनेस में कुछ नया करने की योजना बना सकते हैं। अपने अतिरिक्त धन को सुरक्षित जगह पर रखिए। शत्रु चिन्ता का दमन, प्रबल से प्रबल विरोधियों के होने पर भी अन्त में सर्वत्र विजय विभूति सफलता की प्राप्ति होगी। किसी मित्र या रिश्तेदार से प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से लाभ होगा।

वृश्चिक :- आज आप मांगलिक आयोजनों की तैयारी में लगे रहेंगे।अचानक हुई रोमांटिक मुलाकात आपके लिए उलझन पैदा कर सकती है। अपने चारों ओर होने वाली गतिविधियों का ध्यान रखें, क्योंकि आपके काम का श्रेय कोई दूसरा ले सकता है। आज आपक मानसिक रूप से परेशान रह सकते है। आज आप अपने व्यवसाय में उच्च अधिकारी के साथ कार्य करते समय संभलकर रहें। आपकी मनोकामनाएं दुआओं के जरिए पूरी होंगी। आज का दिन काम को सुधारने में विशेष योगदान दे रहा है। किसी विशेषज्ञ की सलाह आपके लिए आगे चलकर उपयोगी सिद्ध होगी।

धनु :- आज शान्त और तनाव-रहित रहें। मित्रों के साथ आर्थिक विषय पर कार्य करेंगे। संतानों के लिए समय अनुकूल है। पिता से लाभ होगा और मित्रों से भरपूर सहयोग मिलेगा। परिवारजनों के साथ समय आनंदपूर्वक बीतेगा। जरूरत से ज्यादा वक्त व पैसा मनोरंजन पर खर्च न करें। वैवाहिक जीवन में शारीरिक सुख मिलेंगा। अचानक धन लाभ हो सकता है। आपके मन में कुछ बड़े विचार आ सकते है। अपने जीवनसाथी से किसी भी बारे में शिकायत न करें। नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र का विस्तार तथा स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं।

मकर :- आप नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपको सफलता मिलने के अच्छे आसार हैं। परन्तु स्थिरता आने में थोड़ा समय और लगेगा। गप्पबाजी और अफवाहो से दूर रहें। आप आज ऊर्जा से भरपूर होंगे और कुछ असाधारण करेंगे। कम समय में काम को पूर्ण करेंगे। मेहनत अधिक होगी। वैवाहिक चर्चा से प्रसन्न रहेंगे। आज एक समय में एक ही काम करें पूरे फोकस के साथ, जल्द ही सफलता मिलेगी। सफर के लिए दिन ज्यादा अच्छा नहीं है। परिवार के किसी सदस्यों के साथ वैचारिक मतभेद उत्पन्न होंगे। आकस्मिक मुनाफे के जरिए आर्थिक हालात सुदृढ़ होंगे। आज के दिन आपकी योजनाओं में आखिरी पल में बदलाव हो सकते हैं।

कुंभ :- आज प्रतिस्पर्धियों पर आप विजय प्राप्त कर सकेंगे। व्यापार में परेशानी रहेगी अर्थात खर्च रहेगा। बाहरी लोगों के हस्तक्षेप के बावजूद आपको जीवनसाथी के द्वारा हर संभव तरीके से सामर्थ मिलेगा। व्यापार अच्छा लाभ देगा। नौकरी में अधिकारी खुश रहेंगे। कृषि ठीक-ठीक रहेगी व लाभ मिलेगा। भाई से सहयोग प्राप्त होगा। आज आप आसानी से पैसे इकट्ठा कर सकते हैं। परिवार से मनमुटाव की स्थिति रहेगी। आज आप मानसिक उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। कार्यक्षेत्र दोस्तों की मदद से वित्तीय कठिनाईयां हल हो जाएंगी। व्यवसाय में वृद्धि होने के साथ अच्छा मुनाफा होगा।

मीन :- यदि आज आप अपने लिए कुछ खास करना चाहते हैं तो आज का दिन एकदम उचित है। आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरुरत है। माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य के लेकर कुछ चिंता हो सकती है। आमदनी के नए स्रोत मिलेंगे।निकटता आएगी। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन मुश्किल भरा हो सकता है। परिश्रम से कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे। नौकरी व व्यावसायिक कार्य सफल होंगे। आज जीवनसाथी के बीच वाद-विवाद हो सकता है।

चुनाव में जिताऊ प्रत्याशी को दिया जाएगा टिकट : सुखजिंदर सिंह रंधावा

जयपुर। कांग्रेस के राजस्थान प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा है कि आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी काम के आधार एवं जिताऊ उम्मीदवार को टिकट देगी।

रंधावा ने पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में शुक्रवार को यहां एक सवाल के जवाब में यह बात कही। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में काम के आधार पर जो प्रत्याशी जिताऊ होगा उसे पार्टी का प्रत्याशी बनाया जायेगा। मंत्री एवं विधायक जिन्होंने सरकार के काम को किस तरह से जनता तक पहुंचाया गया हैं, यह सब देखते हुए जिताऊ उम्मीदवार को पार्टी चुनाव मैदान में उतारेगी।

उन्होंने कहा कि टिकट वितरण का सामूहिक रुप से निर्णय लिया जायेगा। श्री रंधावा ने कहा कि सब नेता एकजुट होकर एक आवाज में चुनाव लड़ेंगे और हिन्दुस्तान में इसका पता चलेगा। उन्होंने एक अन्य सवाल के जवाब में कहा कि भारतीय जनता पार्टी ईडी पर दबाव डालती है लेकिन इससे कांग्रेस का न तो नेता डरता है और न ही कार्यकर्ता डरता है। इन सब बातों का डटकर जवाब दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि सब कांग्रेसी एकजुट खड़े हैं, न अंगेजों से डरे हैं, न ईडी से डरेंगे और न ही भाजपा की बातों से डरेंगे।

बैठक में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, सुखजिंदर सिंह रंधावा, कांग्रेस के राष्ट्रीय संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी, प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट, पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी, पूर्व मंत्री रघु शर्मा एवं हरीश चौधरी तथा अन्य कई नेता शामिल हुए।

राजस्थान में सरकार गिराने के षड़यंत्र का जनता देगी जवाब : अशोक गहलोत

राजस्थान केन्द्रीय विश्‍वविद्यालय को मिला श्रेणी-1 का दर्जा

अजमेर। राजस्‍थान केंद्रीय विश्‍वविद्यालय को यूजीसी द्वारा प्रतिष्ठित श्रेणी-1 विश्वविद्यालय का दर्जा प्राप्त हुआ है। अजमेर जिले के बांदरसिंदरी स्थित राज्य के राजस्थान केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयू राज) को शिक्षा, अनुसंधान और नवाचार में उत्कृष्टता के प्रति असाधारण समर्पण की पुष्टि करते हुए, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) द्वारा प्रतिष्ठित श्रेणी 1 विश्वविद्यालय का दर्जा दिया गया है।

केन्द्रीय विश्वविद्यालय को बेहतर प्रदर्शन करने वाले देश के विश्वविद्यालयों को स्वायत्तता प्रदान करने के लिए, यूजीसी ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (ग्रेडेड स्वायत्तता प्रदान करने के लिए विश्वविद्यालयों का श्रेणीकरण) विनियम, 2018 को अधिसूचित किया है। उक्त विनियम के तहत, राजस्थान केंद्रीय विश्वविद्यालय के प्रस्ताव पर विचार किया गया और यूजीसी द्वारा श्रेणी- विश्वविद्यालय का दर्जा प्रदान किया गया।

राजस्थान केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति, प्रोफेसर आनंद भालेराव ने कहा कि हम यूजीसी द्वारा श्रेणी 1 विश्वविद्यालय का दर्जा दिए जाने से मुझे बेहद खुशी है। यह मान्यता हमारे संकाय, कर्मचारियों और छात्रों के अथक समर्पण का प्रमाण है जिन्होंने लगातार ज्ञान और शैक्षणिक उत्कृष्टता की सीमाओं को आगे बढ़ाया है। यह अविश्वसनीय सम्मान विश्वविद्यालय के अपने मिशन यानी शिक्षा और नवाचार में उत्कृष्टता के माध्यम से सतत विकास के प्रति अटूट समर्पण का एक सच्चा प्रमाण है।

कांग्रेस एकजुट, चुनाव में अपनाया जाएगा कर्नाटक मॉडल : गहलोत

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उनकी पार्टी में कोई मतभेद नहीं बताते हुए कहा है कि वे सब एकजुट हैं और सब एकराय होकर आगामी विधानसभा चुनाव लड़ेंगे और इसमें कर्नाटक मॉडल को अपनाया जाएगा।

गहलोत ने पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में शुक्रवार को यहां यह बात कही। उन्होंने कहा कि चुनाव में राजस्थान के अंदर भी कर्नाटक मॉडल को अपनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि चुनाव के लिए उम्मीदवारों की चयन प्रक्रिया शीघ्र शुरु करके सितंबर के अंत या अक्टूबर के शुरु में प्रत्याशियों की एक सूची जारी करने के हमारे प्रयास है। इसी रुप में आगे बढ़ा जाएगा और सबके एकराय एवं एकजुट होकर चुनाव लड़ा जाएगा।

एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि पार्टी में कोई मतभेद नहीं है। छोटे मोटे मतभेद कहां नहीं होते है, हम सब की मंशा है कि हमें विधानसभा चुनाव जीतना है, सरकार बनानी है। इसमें सबकी एकराय है और हम सब एकजुट होकर चुनाव लड़ेंगे। मतभेदों की बात को अनावश्यक रूप से फैलाने का प्रयास नहीं किए जाने चाहिए। यह चुनाव राजस्थान का ही चुनाव नहीं है, यह चुनाव देश के भविष्य को लेकर है।

उन्होंने कहा कि पर्यवेक्षक 17 अगस्त को लोकसभा क्षेत्रों में एक साथ जाएंगे, वहां रुकेंगे और स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें करेंगे। वे लगातार जिलों में आते रहेंगे और नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें करेंगे। इसी तरह तीनों सचिव अलग दौरे कर रहे हैं, उनकी अलग भूमिका है।

गहलोत ने कहा कि प्रदेश प्रभारी सुखजिंद्र सिंह रंधावा के सान्निध्य में बैठक होगी और पीसीसी सदस्यों को जिम्मेदारी दी जाएगी। क्षेत्रों में वहां के नेता क्या सोचते हैं, सबकी राय लेकर शार्ट लिस्ट करने के प्रयास किए जाएंगे।

एक अन्य सवाल पर गहलोत ने कहा कि उनका व्यक्तिगत विचार है कि चुनाव आयोग की साख के लिए जरूरी है कि चुनाव आयुक्त की नियुक्ति के लिए चयन समिति में देश के मुख्य न्यायाधीश शामिल हों। समिति से मुख्य न्यायाधीश का नाम क्यों हटा दिया गया और एक मंत्री को प्रधानमंत्री नॉमिनेट करेंगे, तो फिर चुनाव आयोग के मायने क्या रह जाएंगे। उन्होंने कहा कि जो नया कानून आया है, उसमें मुख्य न्यायाधीश का नाम हटा दिया गया है, इससे संदेह पैदा होता है और उच्चत्तम न्यायालय की जो भावना थी, उसकी धज्जियां उड़ाई जा रही है।

राजस्थान में सरकार गिराने के षड़यंत्र का जनता देगी जवाब : अशोक गहलोत

सवाईमाधोपुर : छात्रा से रेप, हत्या मामले में आरोपी शिक्षक अरेस्ट

सवाईमाधोपुर। राजस्थान के भरतपुर संभाग में सवाईमाधोपुर के बौंली थाना क्षेत्र के एक गांव में कक्षा 12 वीं की नाबालिग छात्रा का अपहरण एवं दुष्कर्म एवं हत्या करने के मामले में बौली पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रशासन, ग्रामीणों व पीड़ित परिवार के बीच मुआवजा देने एवं आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने सहित विभिन्न मांगों पर सहमति बन जाने के बाद मामले की संवेदनशीलता को देखते नियम के खिलाफ देर रात बौंली सीएचसी में पोस्टमार्टम के बाद आज शव का अंतिम संस्कार किया गया। गिरफ्तार आरोपी शिक्षक का नाम रामरतन मीणा निवासी नारोली चौड थाना बाटोदा बताया गया है।

गौरतलब है कि गत 9 अगस्त को बौंली थाना पर थाना क्षेत्र की एक नाबालिग किशोरी के किडनैप का मामला दर्ज कराते हुए गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल हनुतिया में कार्यरत गणित विषय के वरिष्ठ अध्यापक रामरतन पर अपहरण का आरोप लगाया गया था।