Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 70 -
होम ब्लॉग पेज 70

इक्वाडोर के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार की हत्या में 6 विदेशी अरेस्ट

क्विटो। इक्वाडोर के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार फरनांडो विल्लविसेंशियो की हत्या के सिलसिले में पुलिस ने छह संदिग्ध विदेशियों को गिरफ्तार किया गया है और एक अन्य संदिग्ध को गोली मार ढेर कर दिया।

अधिकारियों ने गुरूवार को बताया कि छह हथियारबंद संदिग्ध, संगठित अपराध समूहों के सदस्य है और ये राजधानी क्विटो में एक घर में छिपे हुए थे। इक्वाडोर के गृहमंत्री जुआन जपाटा ने राष्ट्रपति उम्मीदवार की हत्या को आतंकवादी प्रकृति का राजनीतिक अपराध बताया। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार किए गए सभी संदिग्ध विदेशी हैं हालांकि उनकी राष्ट्रीयता का खुलासा नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस हत्या के कारणों की जांच कर रही है।

उल्लेखनीय है कि इक्वाडोर में इस महीने के आखिर में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के उम्मीदवार फरनांडो विल्लविसेंशियो की बुधवार को क्विटो में एक राजनीतिक रैली में सशस्त्र अपराधियों ने हत्या कर दी थी।

सबगुरु राशिफल : 11 अगस्त शुक्रवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु न्यूज। सावन मास, कृष्ण पक्ष, दशमी तिथि, वार शुक्रवार, सम्वत 2080, वर्षा ऋतु, रवि दक्षिणायन, सुबह 05.06 बजे बाद एकादशी तिथि प्रारम्भ।

मेष राशि: आपके लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। आज आप खूब मनोरंजन करेंगे। मित्रों के साथ आज का दिन बहुत अच्छी तरह से बीतेगा। वस्त्र, भूषण तथा भोजन का अच्छा सुख प्राप्त होगा। आपकी मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आर्थिक लाभ के भी संयोग हैं। कार्यस्थल पर मित्रों से भरपूर सहयोग मिल सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें।

वृषभ राशि: आज का दिन आपके लिए बहुत शुभ है। आज सारे कार्य आपके अनुकूल होंगे। घर का वातावरण आनंदप्रद रहेगा। शारीरिक रूप से स्वस्थता और मानसिक रूप से प्रफुल्लितता का अनुभव करेंगे। नौकरी और व्यावसायिक स्थल पर वातावरण अनुकूल रहेगा। आपका अपेक्षित सहकार मिलेगा। मायके से अच्छे समाचार आएंगे। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगी। स्वास्थ्य के प्रति सतर्कता बरतें।

मिथुन राशि: आपके लिए आज का दिन प्रतिकूल रहने के आसार बने हुए हैं। स्वभाव में रहा हठीलापन छोडऩा आपके हित में रहेगा। अधिक भावुकता के कारण मन में अस्वस्थता का अनुभव होगा। सामाजिक रूप से सम्मान का भंग न हो इसका ध्यान रखिएगा। घर और संपत्ति से जुड़े कार्यों में आज संभलकर चलें। माता से लाभ होगा। विद्याप्राप्ति के लिए आज का दिन अनुकूल है। आर्थिक आयोजन भी अच्छी तरह से होंगे।

कर्क राशि: आज का दिन आपके लिए बहुत शुभ है। आज आप आवश्यक निर्णय ले सकते हैं। सृजनात्मक शक्ति में वृद्धि होगी। विचारों में स्थिरता तथा मन में दृढ़ता रहने से आप अपना कार्य बहुत अच्छी तरह से कर सकेंगे। मित्रों के साथ आयोजन करेंगे। भाई-बंधुओं के साथ संबंधों में निकटता आएगी। सामाजिक रूप से मान-सम्मान में प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

सिंह राशि: आपके लिए आज का दिन ठीक नहीं रहेगा, इसलिए संभलकर चलने की आवश्यकता है। आपको आज अपनी वाणी और वर्तन के कारण भ्रांति खड़ी न हो, इसका विशेष ध्यान रखना होगा। आवेश और उग्रता के कारण किसी से तकरार न हो जाए इसका ध्यान रखें। स्वास्थ्य अच्छा नहीं रहेगा। खासकर आंखों की पीड़ा हो सकती है। अकस्मात का योग है। परिवारजनों के साथ कलह होने की संभावना है। आज आय कम और खर्च अधिक होगा। ईश्वर का ध्यान और आध्यात्मिकता से मन शांत होगा।

कन्या राशि: आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहेगा। आज आपको अपने निजी विचारों को छोडक़र सगे-संबंधियों के परिचितों की सलाह लेकर काम करने की आवश्यकता है। घर के तथा परिजनों के कार्य करते समय समाधानकारी व्यवहार अपनाना उचित रहेगा। वाणी पर संयम बरतिएगा, नहीं तो किसी से वाद-विवाद या मनमुटाव हो सकता है। समयानुसार, भोजन भी मिलने की संभावना कम है। खर्च पर संयम रखने से निरर्थक खर्च टाल सकेंगे। आर्थिक विषयों में सावधानी बरतिएगा।

तुला राशि: आज का दिन आपके लिए शुभ है। आज आपके कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव आज पड़ेगा। उच्च अधिकारियों के पर आपके कार्य का सकारात्मक असर होने से आप पर प्रसन्न रहेंगे। आप आज अपना कार्य दृढ़ मनोबल और पूर्ण आत्मविश्वास के साथ संपन्न करेंगे। पिता के साथ सम्बंध प्रेमपूर्ण रहेंगे और उनसे लाभ भी होगा। जमीन, वाहन, संपत्ति से जुड़े कार्य करने के लिए आज का दिन अनुकूल है। मित्रों से भरपूर सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक राशि: आपके लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। आज आप आर्थिक जिम्मेदारियों के प्रति ध्यान देंगे तथा उसका आयोजन भी कर सकेंगे। आर्थिक लाभ होने की संभावनाएं बन रही हैं। मन में उत्साह तथा विचारों की स्थिरता के कारण सभी कार्य आप अच्छी तरह से कर सकेंगे। आज मनोरंजन, सौंदर्य-प्रसाधन, आभूषण आदि के पीछे खर्च होगा। परिजनों के साथ आनंदपूर्वक समय बिताएंगे।

धनु राशि: आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहेगा। किसी के साथ वाद-विवाद या झगड़ा करने से आपको बचना होगा। क्रोध करने से आप आपको बचना होगा और वाणी तथा वर्तन पर संयम बरतना आपके हित में रहेगा। हितशत्रुओं से भी सावधान रहिएगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखिएगा। रहस्यमय विषय तथा गूढ़ विद्या के प्रति आप आकर्षित होंगे और आध्यात्मिक चिंता के द्वारा मानसिक शांति प्राप्त कर सकेंगे।

मकर राशि: आज का दिन आपके लिए लाभकारी है। नौकरी और व्यापार में भी लाभ के संकेत हैं। आकस्मिक धनलाभ होने की संभावना है। मित्रों के साथ आनंदपूर्वक समय बिता सकते हैं। जो लोग अपरिणित है उनके लिए आज विवाह का योग है। आय के साधनों में वृद्धि होगी। आकस्मिक धन मिलेगा। आर्थिक योजनाएं भी सफलतापूर्वक संपन्न कर सकेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें।

कुंभ राशि: आपका आज का दिन प्रतिकूलताओं से भरा रहने के संयोग बन रहे हैं, इसलिए किसी भी कार्य को शुरू करने से पहले योजना बनाएं और जरा संभलकर आगे बढ़ें। मन चिंता से व्यग्र रहेगा। शारीरिक रूप से स्फूर्ति का अभाव रहने से थकान और अशक्ति का अनुभव होगा, जिससे कार्य में मंदता रहेगी। नौकरी या व्यावसायिक स्थल पर सहकर्मचारी और ऊपरी अधिकारियों का व्यवहार नकारात्मक रहेगा। संतानों के स्वास्थ्य के विषय में चिंता रहेगी और उनके साथ मतभेद भी हो सकता है। प्रतिस्पर्धियों से सावधान रहने की आवश्यकता है।

मीन राशि: आज के दिन शारीरिक रूप से आप में आलस्य, थकान, अशक्ति रहने के कारण अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। मानसिक रूप से भी आपको चिंता सताएगी। व्यावसायिक क्षेत्र में भाग्य का साथ नहीं मिलेगा। उच्चाधिकारी को आपके कार्य से संतोष नहीं होगा। मन में दुविधा रहने के कारण निर्णय लेने में बाधा आएगी। संतानों का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। खर्च भी अधिक होने की संभावना है। अत सतर्कता से काम लें।

भारत को बदनाम करने में बहुत मज़ा आता है कांग्रेस को : मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज कहा कि भारत एवं भारतीयों के प्रति अविश्वास और घमंड कांग्रेस की नसों में रच बस गया है और उसे भारत को बदनाम करने में बहुत मज़ा आता है। इसीलिए देश के लोगों के मन में कांग्रेस के प्रति अविश्वास का भाव बहुत गहरा हो रहा है।

मोदी ने लोकसभा में विपक्ष द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर तीन दिन तक चली चर्चा का जवाब देते हुए कहा कि देश की जनता ने उनकी सरकार के प्रति बार बार विश्वास जताया है। इसके लिए वह देश की कोटि कोटि जनता का आभार मानते हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष के लोगों को एक रहस्यमयी वरदान मिला हुआ है कि जिसका भी ये लोग बुरा चाहेंगे उसका भला ही होगा। ऐसा ही एक उदाहरण आपके सामने खड़ा है। 20 साल हो गए क्या कुछ नहीं हुआ पर भला ही होता चला गया।

प्रधानमंत्री ने विपक्ष के इस अविश्वास प्रस्ताव को सरकार के लिए ईश्वर का वरदान बताते हुए कहा कि विपक्ष का अविश्वास प्रस्ताव हमारे लिए शुभ साबित हुआ है। ईश्वर ने विपक्ष को सुझाया और वे अविश्वास प्रस्ताव लाए हैं। वे 2018 में ईश्वर का आशीर्वाद था जो अविश्वास प्रस्ताव आया और उस समय भी सरकार का फ्लोर टेस्ट नहीं बल्कि उन्हीं का फ्लोर टेस्ट साबित हुआ। मतदान में उन्हें उनके तय वोटों से कम वोट मिले थे। इतना ही नहीं जब जनता के पास गये तो जनता ने उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव घोषित कर दिया।

मोदी ने कहा कि आपने तय कर लिया है कि अगले चुनाव में राजग/भाजपा पुराने सभी रिकॉर्ड तोड़कर भव्य बहुमत से वापस आएगी। उन्होंने कहा कि तीन दिनों से चर्चा हो रही है। अच्छा होता कि संसद के मानसून सत्र में विपक्ष ने कार्यवाही में हिस्सा लिया होता। सत्र में कई महत्वपूर्ण विधेयक पारित हुए हैं। ये विधेयक देश की युवा शक्ति की आशा आकांक्षा के आधार पर देश को आगे ले जाने वाले विधेयक हैं।

उन्होंने कहा कि आने वाला समय तकनीक आधारित होगा। डाटा संरक्षण विधेयक बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि आने वाले समय में डाटा सोने जैसा अमूल्य होगा। कई विधेयक गांव, गरीब, वंचित आदि के कल्याण के लिए थे। लेकिन गरीबों के कल्याण में विपक्ष को कोई रुचि नहीं है। जनता ने जिस काम के लिए भेजा, उससे भी विश्वासघात किया। उन्होंने कहा कि विपक्ष ने सिद्ध कर दिया है कि देश से बड़ा उनके लिए दल है, देश से पहले उनकी प्राथमिकता दल है। आपको गरीब की भूख की चिंता नहीं है, सत्ता की भूख ही आपके दिमाग पर सवार है।

उन्होंने कहा कि संसद में एक भी दिन सत्र नहीं चला लेकिन एक विधेयक पर जुट गए और अपने कट्टर भ्रष्ट साथी दल की शर्त पर मजबूर हो गए। उन्होंने कहा कि अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा शुरू हुई तो फील्डिंग विपक्ष ने लगाई और चौके छक्के हमने लगाए। जिनके खुद के बहीखाते बिगड़े हुए हैं वो भी हमसे हमारा हिसाब पूछते हैं।

मोदी ने कांग्रेस के नेता अधीररंजन चौधरी को घेरते हुए कहा कि अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा में सबसे बड़े विपक्षी दल के नेता को वक्ताओं की सूची में जगह नहीं मिली। लेकिन गृह मंत्री अमित शाह ने संवेदनशीलता दिखाई और उन्हें हमारे समय में से बोलने का मौका मिला।

उन्होंने कहा कि मैं नहीं जानता कि क्यों अधीर बाबू को दरकिनार कर दिया गया। क्या पता कोलकाता से कोई फोन आया हो! कांग्रेस बार-बार उनका अपमान करती है, कभी चुनावों के नाम पर उन्हें अस्थायी रूप से फ्लोर लीडर के पद से हटा देते हैं। हम अधीर बाबू के प्रति अपनी पूरी संवेदना व्यक्त करते हैं। लेकिन इस बार अधीर बाबू का क्या हाल हो गया। उनकी पार्टी ने उन्हें बोलने का मौका नहीं दिया। ये तो कल अमित भाई ने कहा और आपकी उदारता रही कि उनका समय समाप्त होने के बाद भी आपने उनको आज मौका दिया। लेकिन गुड़ का गोबर करने में ये माहिर हैं।

उन्होंने कहा कि किसी भी देश के जीवन में एक समय ऐसा आता है जिसमें पुरानी बंदिशें तोड़कर नई ऊर्जा एवं संकल्प के साथ आगे बढ़ने के लिए कदम उठाए जाते हैं। उन्होंने कहा कि 21 वीं सदी का यह कालखंड भारत के लिए हर सपने सिद्ध करने का अवसर लाया है। यह बहुत अहम कालखंड है और इसमें सिद्ध किए गए संकल्पों का देश के अगले एक हजार साल के कालखंड पर प्रभाव पड़ेगा। लोगों के पुरुषार्थों से एक हजार वर्ष के भारत की नींव रखी जाए, यह सबकी जिम्मेदारी है। हमारी युवा पीढ़ी हमारे इस संकल्प को सिद्धि तक पहुंचाने में समर्थ हैं।

उन्होंने कहा कि 2014 में 30 साल के अंतर के बाद पूर्ण बहुमत की सरकार आई। हमारे ट्रैक रिकॉर्ड देख कर 2019 में भी फिर एक बार हमें सेवा का मौका मिला। सदन में हमारी जिम्मेदारी को निभाते हुए हमने देशवासियों को एक घोटाला रहित सरकार दी। लोगों को खुले आसमान में उड़ने का अवसर एवं हौसला दिया। हमने दुनिया में भारत की बिगड़ी साख को ठीक किया। लेकिन आज भी लोग दुनिया में भारत की छवि को नुकसान पहुंचाने के लिए प्रयासरत हैं।

मोदी ने कहा कि ये लोग अविश्वास प्रस्ताव की आड़ में जनता के आत्मविश्वास को तोड़ने की विफल कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष, यूनीसेफ, विश्व स्वास्थ्य संगठन के आंकड़ों एवं अनुमानों को साझा करते हुए कहा कि भारत की उपलब्धियों को दुनिया दूर से देख रही है लेकिन ये यहीं रह कर भी नहीं देख पा रहे हैं। अविश्वास एवं घमंड इनकी नसों में रच बस गया है। इनकी शुतुरमुर्ग की एप्रोच से देश का नुकसान होगा। उन्होंने कहा कि विपक्ष ने काले कपड़े पहनकर, देश के मंगल कामों में काला टीका लगा दिया है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि बीते तीन दिन से मुझे जितने अपशब्द कहे गए, उससे विपक्ष के लोगों के मन का गुबार निकल गया होगा। ये लोग कहते हैं कि मोदी तेरी कब्र खुदेगी। लेकिन मेरे लिए इनकी गालियों, अपशब्दों, अलोकतांत्रिक भाषा का टॉनिक बना लेता हूं। उन्होंने कहा कि ये लोग ऐसा क्यों करते हैं इसका एक राज़ है। मेरा विश्वास है कि इन्हें इस बात का वरदान है कि ये जिसका बुरा चाहेंगे, उसका भला हो जाएगा।

मोदी ने बैंकिंग सेक्टर, हिन्दुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) और भारतीय जीवनबीमा निगम के बारे में विपक्ष के निष्कर्षों का जिक्र करते हुए कहा कि शेयर बाजार के लिए उनका गुरुमंत्र है कि जिसे ये लोग बुरा कहें, गाली दें, आप उसी में दांव लगा दें, पक्का फायदा होगा। ये लोग जिस संस्थान की मृत्यु की घोषणा करते हैं, वे संस्थाएं मजबूत हो रहीं हैं, देश मजबूत हो रहा है। लेकिन विपक्ष के लाेग ऐसे हैं जिन्हें देश के सामर्थ्य, परिश्रम, पराक्रम पर विश्वास नहीं है।

उन्होंने कहा कि वह अपने तीसरे कार्यकाल में देश को दुनिया में तीसरी अर्थव्यवस्था बनाने में कामयाब होंगे। उन्होंने कहा कि हाल ही में भारत के तीसरी अर्थव्यवस्था बनाने की बात कही तो विपक्ष ने कहा कि यह तो स्वाभाविक रूप से हो जाएगा। इसका मतलब विपक्ष के पास कल्पना करने की शक्ति नहीं रह गई है। यदि उन्हें देश की शक्ति पर भरोसा होता तो वे पूछते कि कैसे करेंगे, रोडमैप क्या है। लेकिन यदि वे सोचते हैं कि बिना कुछ किए ही हो जाएगा तो इसका मतलब है कि कांग्रेस के पास नीति, ना नीयत, ना विज़न है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि 2014 में भारत कंगाली की कगार पर था। देश की अर्थव्यवस्था 10, 11 एवं 12 नंबर के बीच झूलती रहती थी। आज पांचवे नंबर पर आ गई है। हम अपने परिश्रम से तीसरे नंबर पर भी पहुंचेंगे। वर्ष 2028 में जब विपक्ष फिर अविश्वास प्रस्ताव लाएगा तो भारत पहले तीन देशों में से एक होगा। उन्होंने कहा कि हमारी प्लानिंग और परिश्रम की निरंतरता बनी रहेगी। जिसका परिणाम होगा कि हम विश्व में तीसरे स्थान पर पहुंच कर रहेंगे। देश का विश्वास है कि 2028 में आप जब अविश्वास प्रस्ताव लेकर आएंगे, तब ये देश पहले 3 देशों में होगा।

उन्होंने कहा कि विपक्ष ने शौचालय, जनधन खाते, योग, आयुर्वेद का मखौल उड़ाया। स्टार्ट अप, डिजीटल इंडिया, मेक इन इंडिया, का मज़ाक उड़ाया। वे मानते थे कि पाकिस्तान का आतंकवाद और बातचीत दोनों चलता रहे। उनके पाकिस्तान प्रेम के कारण जम्मू कश्मीर आतंकवाद की आग में सुलगता रहा। उन्हें आम नागरिकों पर नहीं बल्कि हुर्रियत, अलगाववादियों पर भरोसा था। कोई विदेशी एजेंसी कह दे कि भारत किसी कंगाल भुखमरी वाले देश से खराब है तो ये उसे खूब तूल देते थे।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इन्हें भारत को बदनाम करने में मजा आता है। इनको भारत के लोगों पर विश्वास नहीं है। इस देश के लाेगों के मन में विपक्ष के प्रति अविश्वास का भाव बहुत गहरा है।

माली-सैनी समाज का 11 सूत्रीय मांगों को लेकर शहीद स्मारक पर धरना

0

जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर में माली सैनी समाज ने अपनी 11 सूत्रीय मांगों को लेकर गुरुवार को धरना प्रदर्शन किया।

समाज के युवाओं ने आरक्षण संघर्ष समिति राजस्थान के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सैनी के नेतृत्व में शहीद स्मारक पर मांगों के समर्थन में धरना दिया। इस दौरान पूर्व में मुख्यमंत्री द्वारा मानी गई पांच मांगों को लागू करने की मांग की गई। प्रदर्शन कर रहे समाज के नेताओं ने कहा कि मानी गई मांगों का क्रियान्वयन जल्द नहीं होने पर आंदोलन को तेज किया जाएगा। समाज ने यह भी मांग रखी है कि पिछले प्रदर्शनों के दौरान जिन 84 लोगों पर सरकार ने मुकदमे दर्ज किए उन्हें भी वापस लिया जाए।

राष्ट्रीय फुले ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश सैनी ने कहा कि अब माली सैनी समाज का युवा ना तो रुकने वाला है ना ही झुकने वाला है अब समाज अपनी बातों को लेकर चाहे वह आरक्षण से संबंधित हो चाहे वह 11 सूत्रीय मांगों से संबंधित हो। वे सब अपनी मांगों को मनवा करके ही दम लेंगे। नहीं तो अग्रिम चुनाव में सरकार को इसका नुकसान भुगतना पड़ सकता है।धरना प्रदर्शन में समिति के संयोजक मुरारी लाल सैनी, प्रमुख उद्योगपति मुकेश सैनी तथा समाज के अन्य गणमान्य लोग शामिल हुए।

भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में स्वयं को झोंक देने वाले युवा क्रांतिकारी खुदीराम बोस

11 अगस्त को खुदीराम बोस जी के बलिदान दिवस
खुदीराम बोस, भारत के सबसे युवा क्रांतिकारी के रूप में पहचाने जाने वाला वीर। हिंदुस्तान पर अत्याचार करके सत्ता स्थापित करने वाले ब्रिटिश साम्राज्य पर जिन्होंने अत्यंत धैर्य से पहला बम फेंका, पाठशाला जीवन में ही वंदे मातरम, पवित्र मंत्र से प्रेरित होकर जिन्होंने भारत भूमि के स्वतंत्रता संग्राम में स्वयं को झोंक दिया उस खुदीराम बोस का 11 अगस्त के दिन बलिदान दिन मनाया जाता है। 11 अगस्त 1908 को उम्र के केवल 18 वें वर्ष में हाथ में भगवत गीता लेकर खुदीराम बोस ने फांसी के फंदे का आलिंगन किया।

सशस्त्र क्रांति का मार्ग स्वीकार करना

1903 का काल था। बंगाल प्रांत का विभाजन करने का निश्चय ब्रिटिश सरकार ने किया। इससे सर्व सामान्य जनता में क्रोध की तीव्र लहर दौड गई। खुदीराम को भी बंगाल के विभाजन का निर्णय अन्याय पूर्ण लगा। देश के लिए कुछ करना चाहिए ऐसा सतत लगने लगा, तब मेदिनीपुर में थोड़ी बहुत शिक्षा प्राप्त करने के बाद उन्होंने सशस्त्र क्रांति का मार्ग चुना। सरकार के विरुद्ध आंदोलन करने वालों को पकड़कर कठोर सजा दी जाने लगी।

राजद्रोह के आरोप से निर्दोष छूटना

फरवरी 1906 में मिदनापुर में एक औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी लगी थी। इस प्रदर्शनी को देखने के लिए आस पास के गांव से सैकड़ों लोग आने लगे। बंगाल के एक क्रांतिकारी सत्येंद्र नाथ द्वारा लिखित सोनार बांग्ला इस पत्रक की प्रतियां खुदीराम ने इस प्रदर्शनी में बांटीं। पुलिसकर्मी उन्हें पकड़ने के लिए दौड़ा। खुदीराम ने सिपाही के मुंह पर घूंसे मारे एवं बचे हुए पत्रक उठाकर वे पुलिस से बच निकले। इस प्रकरण में राजद्रोह के आरोप में सरकार ने उन पर मुकदमा चलाया परंतु खुदीराम उसमें से निर्दोष छूट गए।

किंग्सफोर्ड को जान से मारने की योजना की जिम्मेदारी मिलना

मिदनापुर की युगांतर नामक क्रांतिकारियों की गुप्त संस्था के माध्यम से खुदीराम क्रांति के कार्यों में शामिल हो गए। वर्ष 1905 में लॉर्ड कर्जन ने बंगाल का विभाजन किया। इस विभाजन का विरोध करने वाले अनेक लोगों को कोलकाता के तत्कालीन मजिस्ट्रेट किंग्जफोर्ड ने कठोर सजा सुनाई थी ।अन्य प्रकरणों में भी उसने क्रांतिकारियों को बहुत कष्ट दिए थे। इसी समय किंग्जफोर्ड मुजफ्फरपुर के सत्र न्यायाधीश बने। युगांतर समिति की एक गुप्त बैठक में किंग्जफोर्ड को ही जान से मारने का निश्चय किया गया। इसके लिए खुदीराम एवं प्रफुल्ल कुमार चाकी इनका चुनाव किया गया। खुदीराम को एक बम एवं पिस्तौल दी गई। प्रफुल्ल कुमार को भी एक पिस्तौल दी गई। मुजफ्फरपुर आने पर दोनों ने किंग्जफोर्ड के बंगले की रेकी की। उनकी बग्गी एवं उसके घोड़ों का रंग देख लिया। खुदीराम तो उनके कार्यालय जाकर उन्हें ठीक से देख कर भी आए। 30 अप्रैल 1908 के दिन ये दोनों नियोजित कार्य के लिए बाहर निकले एवं किंग्जफोर्ड के बंगले के बाहर घोड़ा गाड़ी से उनके आने की राह देखने लगे। बंगले पर चौकीदारी के लिए नियुक्त दो चौकीदारों ने उन्हें टोका भी परंतु उन्हें संतोषजनक उत्तर देकर वे वहीं रुके रहे।

हिंदुस्तान में पहला बम फेंकने का मान प्राप्त होना

रात में 8:30 बजे क्लब की ओर से किंग्जफोर्ड की गाड़ी के समान गाड़ी आती दिखते ही खुदीराम गाड़ी के पीछे दौड़ने लगे। रास्ते में बहुत अंधेरा था। गाड़ी किंग्जफोर्ड बंगले के सामने आते ही उन्होंने दोनों हाथों से बम ऊपर उठाया और निशाना साधकर अंधेरे में ही सामने की घोड़ा गाड़ी पर जोर से फेंका। हिंदुस्तान के पहले बम विस्फोट की आवाज उस रात को 3 मील तक सुनाई दी एवं कुछ ही दिनों में उसकी आवाज इंग्लैंड, यूरोप में भी सुनाई दी। खुदीराम ने किंग्जफोर्ड की गाड़ी समझकर बम फेंका था। परंतु उस दिन थोड़ी देर से क्लब से निकलने के कारण किंग्जफोर्ड बच गया। संयोग से गाड़ियों की समानता के कारण दो यूरोपीय महिलाओं को अपने प्राण गंवाने पड़े। खुदीराम एवं प्रफुल्ल कुमार दोनों 24 मील दूर वैनी रेलवे स्टेशन तक नंगे पांव दौड़ते गए।

धैर्य एवं आनंद पूर्वक फांसी चढना

दूसरे दिन संदेह के आधार पर प्रफुल्ल कुमार चाकी को पुलिस पकड़ने गई, तब उन्होंने स्वयं को गोली मारकर अपने प्राणार्पण किए। खुदीराम को पुलिस ने पकड़ कर कैद किया। इस कैद का अंत निश्चित ही था। 11 अगस्त 1908 के दिन भगवत गीता हाथ में लेकर खुदीराम धैर्य एवं आनंद पूर्वक फांसी चढ़ गए। किंग्जफोर्ड ने डर कर नौकरी छोड़ दी एवं जिन क्रांतिकारियों को उसने कष्ट दिए थे उनके डर से वह शीघ्र ही उसकी मृत्यु हो गई। उसका नामोनिशान भी नहीं बचा। मगर खुदीराम मरकर भी अमर हो गए!!

आनंद जाखोटिया
हिन्दू जनजागृति समिति
संपर्क : 7021912805

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भिनाय में ओलम्पिक खेलों का समापन

नसीराबाद। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भिनाय में गुरुवार को राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक समापन समारोह अखिल भारतीय संयुक्त अधिवक्ता मंच के अजमेर संभागीय अध्यक्ष एडवोकेट डॉ.मनोज आहूजा के मुख्य आतिथ्य में हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षाविद सुरेश चंद्र जोशी ने की तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में सीएम फैंस क्लब के जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र आचार्य तथा समाजसेवी तारा प्रकाश जोशी मौजूद रहे।

इस मौके पर मुख्य अतिथि एडवोकेट आहूजा ने कहा कि ग्रामीण ओलम्पिक प्रतियोगिता गांव की प्रतिभाओं को तराशने का सुअवसर साबित हुई है। इसका फायदा सभी विद्यार्थियों को उठाना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में एक अच्छा इंसान बनने के लिए लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत करने को प्रेरित किया। उन्होंने पंचायत स्तर पर विजयी प्रतिभागियों को ब्लॉक स्तर पर विजयी होने के लिए शुभकामनाएं दी।

इससे पूर्व कार्यक्रम के संयोजक वाइस प्रिंसिपल अब्दुल रब मंसूरी ने राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेलों के बारे में जानकारी दी। कार्यवाहक प्रिंसिपल लालाराम रेगर ने अतिथियों का माला व साफा पहनाकर स्मृति चिन्ह (मोमेंटो ) भेंट कर अभिनन्दन व स्वागत किया।

शारीरिक शिक्षक धनसिंह राठौड़ ने विजयी प्रतिभागियों की जानकारी दी। विद्यालय में 378 खिलाड़ीयों ने विभिन्न प्रकार के खेलों में भाग लिया। अतिथियों ने विजयी प्रतिभागियों को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि एडवोकेट आहूजा ने विद्यालय विकास के लिए 11 हजार रूपए का आर्थिक सहयोग दिया। अध्यक्ष शिक्षाविद जोशी ने विद्यालय विकास के लिए 5 हजार रुपए सहयोग करने की घोषणा की। शैलू आचार्य, ने भी संबोधित किया। उप प्रधानाचार्य लालाराम रेगर द्वारा सभी अतिथियों का धन्यवाद और आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में विद्यालय स्टाफ राजेंद्र प्रसाद शर्मा, रामदयाल रेगर, विनोद कुमार वर्मा, पारसमल वैष्णव, भागचंद रेगर, देवेंद्र कुमावत, रिंकू जाट, भागचंद, चंद्रावती तेजवानी, शशि कला, कल्पना शर्मा, एडवोकेट इजराइल आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन (खेल प्रभारी) अब्दुल रब मंसूरी ने किया।

नसीराबाद में विभिन्न मांगों को लेकर राशन डीलर्स ने सौंपा ज्ञापन

नसीराबाद। राशन डीलर्स एसोसिएशन नसीराबाद तहसील के राशन डीलर्स ने विभिन्न मांगों को लेकर गुरुवार को उपखंड अधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।

राशन डीलर समन्वय समिति राजस्थान के प्रदेश सलाहकार दिनेश कुमार सिंहल ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा जारी की गई विभिन्न योजनाओं में से एक मिनिमम इनकम गारंटी 20000 रुपए प्रतिमाह के तहत राज्य सरकार प्रत्येक राशन डीलर को आश्वासन देकर उन्हें राहत प्रदान कर सकती है। राज्य सरकार आमजन को राहतों का खजाना लुटा रही है पर राशन डीलरों के हितों की अनदेखी कर रही है जिसके कारण राशन डीलर मुफलिसी का जीवन बिता रहे हैं।

केंद्र से मिलने वाला 5 किलो गेहूं निःशुल्क वितरित किया जा रहा है, लेकिन उसका कमीशन गत माह से राशन डीलर को नही मिला है। गहलोत सरकार आम जनता को राहत देने के जुनून में राशन डीलरों के साथ अन्याय कर रही है। मजबूर होकर प्रदेश भर के 27000 राशन डीलर कमीशन की वृद्धि की मांग को लेकर गत 1 अगस्त से हड़ताल पर हैं तथा खाद्य सामग्री का वितरण नहीं होने से उपभोक्ताओं को भी खासी परेशानी उठानी पड़ रही है।

सिंहल ने बताया कि वर्तमान में राशन डीलर्स को बहुत कम कमीशन दिया जा रहा है वहीं अन्नपूर्णा फूड पैकेट वितरण में भी मात्र 4 रुपए प्रति पैकेट कमीशन दिया जाएगा जो नहीं के बराबर है। नगर कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं समाजसेवी इश्तियाक अहमद कुरैशी ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखकर राशन डीलरों को बकाया कमीशन देने तथा उपभोक्ताओं को राहत प्रदान करने और खाद्य वितरण सुचारू करवाने की मांग की है।

राजीव गांधी ओलम्पिक खेलों का चंद्रवरदाई खेल स्टेडियम में समारोहपूर्वक समापन

अजमेर। राजीव गांधी ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का समापन गुरुवार को चंद्रवरदाई नगर के खेल मैदान में मुख्य अतिथि कुश्ती संघ के अध्यक्ष सौरभ बजाड़, विशिष्ठ अतिथि अतिरिक्त कलक्टर परसाराम की अध्यक्षता में किया गया। समापन समारोह में प्रतियोगिता में विजेता रही टीम एवं खिलाड़ियों से मुलाकात और खिलाड़ियों को मेडल तथा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

राजस्थान केसरी रहे सौरभ बजाड़ ने कहा कि राजीव गांधी ओलम्पिक खेल एक अनुपम पहल है। खेल विभाग एवं शिक्षा विभाग द्वारा प्रतियोगिता का आयोजन बहुत सुंदर तरीके से किया गया है। साथ ही विजेता टीम को राज्य स्तर पर जीत की शुभकामनाएं दी तथा समापन की घोषणा की गई।

उन्होंने कहा कि यह खेल युवा पीढ़ी के सर्वांगीण विकास में कारगर साबित होंगे। होनहार खिलाड़ियों को राज्य सरकार नौकरी एवं पुरस्कार देने के लिए तत्पर है। इन खेलों में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को हार जीत से ऊपर उठकर खेल की भावना से खेलना चाहिए।

शिक्षा विभाग के सहायक निदेशक भागचंद मंडरावलिया ने बताया कि फाईनल परिणाम में कबड्डी में टीम आईडी 42899 प्रथम स्थान पर रही तथा टीम 43438 द्वितीय स्थान पर रही। बास्केटबॉल में टीम आईडी 56821 प्रथम स्थान पर रही। इसी प्रकार टेनिस बॉल क्रिकेट में टीम आईडी 236 प्रथम स्थान पर ही तथा टीम आईडी 148671 द्वितीय स्थान पर रही।

एथेलेटिक्स में 100 मीटर में दिनेश गुर्जर प्रथम स्थान पर तथा किशन गुर्जर द्वितीय स्थान पर, 200 मीटर में अरूण राय प्रथम स्थान पर तथा ठाकुर द्वितीय स्थान पर तथा 400 मीटर में नरेश ज्याणी प्रथम स्थान पर तथा अनूप सिंह द्वितीय स्थान पर रहे। फुटबॉल में टीम आईडी 56305 प्रथम स्थान पर तथा टीम आईडी 564082 द्वितीय स्थान पर रही। इस अवसर पर मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी ओम शंकर वर्मा, नगर निगम की उपायुक्त सीता वर्मा, पार्षदगण सहित खेल प्रशिक्षक, शारीरिक शिक्षक तथा दर्शक मौजूद रहे।

तोपदड़ा स्कूल में राजीव गांधी शहरी ओलंपिक खेलों का समापन

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय तोपदड़ा में कलस्टर 505 के वार्ड 51 से 60 के राजीव गांधी शहरी ओलंपिक खेलों का समापन हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि डॉ. दिनेश चौधरी (अंतर्राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी), विशिष्ट अतिथि संजय मुदगल (राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी), रंजीत सिंह नरूका पार्षद, शानू धानका राष्ट्रीय खिलाड़ी तथा अध्यक्षता प्रधानाचार्य शंभू सिंह लांबा ने की।

समारोह में विजेता, उपविजेता एवं तृतीय स्थान प्राप्त खिलाड़ियों को मेडल तथा प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम का संचालन महेंद्र बुंदेल ने किया। समारोह में शानदार कार्य करने के लिए अरविंद यादव, अनिल महावर, तरु छाया, सना छीपा, महेंद्र कुमार, प्रभात गुर्जर तथा हेमराज खटीक का सम्मान किया गया। विजेता टीमें एक सितंबर से होने वाली जिला स्तर प्रतियोगिता पर भाग लेंगी।

ऑलम्पिक खेलों के साथ ली मतदान की शपथ

स्वीप कार्यक्रम के अन्तर्गत विधानसभा क्षेत्र अजमेर दक्षिण में ऑलम्पिक खेलों के साथ मतदान की शपथ भी ली गई। उपखण्ड अधिकारी शिवाक्षी खाण्डल ने बताया कि राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय तोपदड़ा में विद्यार्थियों तथा खिलाड़ियों के लिए राजीव गांधी ग्रामीण व शहरी ओलंपिक के समापन समारोह पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम रखा गया।

स्वीप गतिविधि के अन्तर्गत मतदान के महत्व को बताया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों एवं खिलाड़ियों के द्वारा अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वाने के साथ-साथ ज्यादा से ज्यादा वोट डालने की अपील की गई। इस कार्यक्रम में के स्थानीय विद्यालय के विद्यार्थियों, खिलाड़ियों और स्टाफ, कोच, शारीरिक शिक्षकों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।

माकडवाली ग्राम पंचायत में विजेता खिलाडियों को मेडल

माकडवाली ग्राम पंचायत में आज राजीव गांधी ओलंपिक खेलों का वि​धिवत समापन विद्यालय प्रधानाचार्या वीणा हेडा व कार्यक्रम की अध्यक्ष सरपंच पूजा गुर्जर के सान्निध्य में समारोहपूर्वक हुआ। इन खेलों के लिए 24 टीमों के कुल 239 खिलाडियों ने रजिस्ट्रेशन कराया तथा प्रतियोगिताओं में भाग लिया। सात खेल प्रतियोगिताओं में माकडवाली व एक में लोहागल विजेता रही। ये टीमें आगामी दिनों में ब्लाक स्तर पर होने वाली प्रतियोगिताओं में भाग लेंगी। इन खेलों के 86 विजेता खिलाडियों को विद्यालय प्रधानाचार्या वीणा हेडा व सरपंच पूजा गुर्जर मेडल प्रदान किए। खेलों का सफल आयोजन करने में शारीरिक शिक्षक रविशंकर पवार व मनीष राज का योगदान रहा।

इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना : अजमेर की महिलाओं एवं छात्राओं को मिले स्मार्टफोन

अजमेर/जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि प्रदेश में जनता से किए गए प्रत्येक वादे को धरातल पर उतारने का कार्य किया जा रहा है। राज्य सरकार के फैसले निरन्तर इतिहास रच रहे हैं। उन्होंने कहा कि राजस्थान सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में देश में नम्बर वन है। अब इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना आईटी क्षेत्र में क्रान्ति के साथ ही महिलाओं के सशक्तीकरण का बड़ा माध्यम बनेगी। योजना के माध्यम से प्रदेश की लगभग हर महिला के हाथ में मोबाइल होगा।

गहलोत गुरूवार को बिड़ला ऑडिटोरियम सभागार में इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना के शुभारम्भ अवसर पर आयोजित समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने रिमोट का बटन दबाकर एवं लाभार्थी महिलाओं-छात्राओं को स्मार्टफोन प्रदान कर योजना का शुभारम्भ किया। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में डिजिटल सखी हैण्डबुक सीखो डिजिटल, सिखाओ डिजिटल का विमोचन भी किया। हैण्डबुक में मोबाइल के उपयोग सम्बन्धी समस्त जानकारियां रंगीन चित्रों के साथ समाहित की गई हैं।

इस अवसर पर इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना से संबंधित लघु वीडियो फिल्म भी प्रदर्शित की गई। योजना के अंतर्गत चिरंजीवी परिवारों की 1.35 करोड़ महिलाओं को 3 साल की इंटरनेट कनेक्टिविटी के साथ स्मार्टफोन दिए जाएंगे। प्रथम चरण में 40 लाख महिलाओं एवं छात्रओं को स्मार्टफोन दिए जाने की गुरुवार से शुरुआत हुई है।

मुख्यमंत्री ने समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा 50 प्रतिशत वादे पूरे कर लिए गए हैं। इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना के माध्यम से राज्य सरकार अपना एक और वादा पूरा कर रही है। योजना के अंतर्गत प्रत्येक स्मार्टफोन के लिए 6800 रुपए लाभार्थियों को डीबीटी किये जा रहे हैं तथा प्रारम्भ में 20 जीबी डाटा उपलब्ध करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में चिप का संकट होने से मोबाइल बनना बंद हो गए, जिसके चलते योजना को क्रियान्वित करने में कुछ देरी हुई।

अब शिविरों में महिलाओं को बिना किसी परेशानी के ससम्मान स्मार्टफोन उपलब्ध करवाये जाएंगे। साथ ही, कैम्प में उन्हें मोबाइल चलाने की जानकारी भी मिलेगी। लाभार्थियों को 3 साल तक निःशुल्क इंटरनेट डेटा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि योजना के दूसरे चरण में 80 लाख महिलाओं को स्मार्टफोन उपलब्ध करवाए जाएंगे। महिलाओं को स्मार्टफोन उपलब्ध करवाना रेवड़ी नहीं होकर महिला सशक्तिकरण का एक माध्यम है। मोबाइल के अनेक तरह के उपयोग हैं, जिनसे जीवन सुगम होता है।

स्व. राजीव गांधी का सपना हो रहा साकार

गहलोत ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी ने देश में आईटी क्रान्ति का सपना देखा था, जो आज साकार हो रहा है। प्रारम्भ में इसे लेकर कई तरह की आशंकाएं जाहिर की गई थीं, जो बाद में निर्मूल साबित हुई। उन्होंने कहा कि आज राज्य सरकार की अधिकांश गवर्नेंस आईटी आधारित हो रही है। प्रदेश में वर्तमान में 80 हजार से अधिक ई-मित्र के माध्यम से 600 प्रकार की सेवाएं उपलब्ध हो रही हैं। आज राजस्थान आईटी के क्षेत्र में नंबर वन राज्य बनकर उभरा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्व. राजीव गांधी दूरदृष्टा एवं महिला सशक्तीकरण के पैरोकार थे। उनकी वजह से महिलाओं को पंचायतीराज संस्थाओं में आरक्षण का लाभ मिल पाया।

उन्होंने कहा कि नॉलेज इज पावर की थीम पर यह योजना लाई गई है। स्मार्टफोन के माध्यम से महिलाओं की कल्याणकारी योजनाओं तक पहुंच एवं जुड़ाव सुनिश्चित हो सकेंगे। वे स्वयं लाभान्वित होने के साथ-साथ और महिलाओं को जागरूक कर समाज सेवा भी कर सकेंगी।

कल्याणकारी योजनाओं से आमजन को मिल रही राहत

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा, न्यूनतम आय गारंटी, सामाजिक सुरक्षा पेंशन एवं इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी, 500 रुपए में गैस सिलेंडर जैसी एक से बढ़कर एक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही हैं। महंगाई की मार कम करने के लिए 15 अगस्त से अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना की शुरूआत होगी, जिसके अंतर्गत 1 करोड़ से अधिक परिवारों को निःशुल्क राशन किट उपलब्ध करवाए जाएंगे।

राज्य में 1.40 लाख किलोमीटर सड़कों का निर्माण किया गया है। स्कूलों को क्रमोन्नत किया जा रहा है। 500 बालिकाओं के नामांकन पर महाविद्यालय खोलने का निर्णय लिया गया है। गरीब विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय खोले गए हैं। वंचित वर्गों के 1 लाख छात्र-छात्राओं को आवासीय सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्णय राज्य सरकार द्वारा लिया गया है। उन्होंने इन जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का आमजन से आह्वान किया।

2030 तक अग्रणी राज्य बनेगा राजस्थान

गहलोत ने कहा कि हमारी मंशा 2030 तक प्रदेश को देश के अग्रणी राज्यों में शुमार करने की है। उन्होंने प्रदेशवासियों को इस विजन को साकार करने में अपनी भागीदारी निभाने एवं अपने सुझाव देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सभी लोगों के सहयोग से ही यह संभव हो सकेगा। मुख्यमंत्री ने देश के हालातों पर चिन्ता व्यक्त करते हुए कहा कि शांति एवं अहिंसा के वातावरण में ही विकास संभव है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय एजेंसियों के दुरूपयोग पर भी चिंता व्यक्त की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने समारोह स्थल पर बने इंदिरा गांधी स्मार्टफोन कैम्प का अवलोकन किया तथा पंजीकरण एवं स्मार्टफोन वितरण प्रक्रिया के बारे में जानकारी ली। इस दौरान वहां उपस्थित विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए रचनात्मक मॉडल की प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।

आयोजना मंत्री ममता भूपेश ने कहा कि महिला सशक्तीकरण में राजस्थान पूरे देश में सिरमौर बन रहा है। विकसित राजस्थान में महिला की अग्रणी भूमिका रहे, यह राज्य सरकार की मंशा है। पूर्व शिक्षा मंत्री गोविन्द सिंह डोटासरा ने कहा कि इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना से प्रदेश में एक नई क्रान्ति आएगी। इससे आमजन को योजनाओं की जानकारी मिलेगी और उन्हें योजनाओं का पूरा लाभ मिल पाएगा। पूर्व केन्द्रीय मंत्री भंवर जितेन्द्र सिंह ने कहा कि गरीब महिलाओं को स्मार्टफोन उपलब्ध करवाना राज्य सरकार का ऎतिहासिक कदम है। इसके बेहतर परिणाम आगामी वषोर्ं में देखने को मिलेंगे।

मुख्य सचिव उषा शर्मा ने कहा कि राजस्थान आईटी क्रान्ति की दिशा में अग्रणी राज्य है। सरकारी कामकाज को आसान बनाने के लिए राज्य में 100 से भी ज्यादा एप विकसित किए गए हैं। निःशुल्क स्मार्टफोन मिलने से महिलाओं को समान रूप से आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध होंगे। अतिरिक्त मुख्य सचिव, सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग अखिल अरोड़ा ने कहा कि योजना के अंतर्गत स्मार्टफोन की राशि डीबीटी की जा रही है जो महिलाओं को सशक्त बनाने का ही एक प्रयास है। सुशासन और आईटी की दिशा में यह योजना एक अहम कदम है।

इस अवसर पर मंत्री डॉ. महेश जोशी, लालचन्द कटारिया, भजनलाल जाटव, टीकाराम जूली, भंवर सिंह भाटी, विधायक गंगा देवी, कृष्णा पूनिया, आलोक बेनीवाल, गोपाल मीणा, अमीन कागजी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में लाभार्थी उपस्थित रहे।

इन्दिरा गांधी स्मार्ट फोन योजना के लाभार्थियों को मिले मोबाइल फोन

अजमेर के सम्भागीय आयुक्त सीआर मीणा केकड़ी के पटेल मैदान मेें आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि केकडी की सुनिता जैन और मिथिलेश मालावत के साथ मुख्यमंत्री ने संवाद किया। सुनिता जैन अपने फोन का उपयोग बच्चों की ऑनलाईन पढाई के लिए करेगी। उन्हें महंगाई राहत कैम्प के माध्यम से भी योजनाओं का लाभ मिला। पालनहार योजना में बच्चों की आयु सीमा बढ़ाने का आग्रह किया गया। मिथिलेश मालावता केकडी को जिला बनाने तथा महिलाओं को केन्द्रीत कर योजनाएं बनाने पर आभार जताया। साथ ही मुख्यमंत्री गहलोत के उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

कलक्टर डॉ. भारती दीक्षित ने बताया कि अजमेर का जिला स्तरीय कार्यक्रम जवाहर रंगमंच में आयोजित हुआ। इसमें मुख्यमंत्री अशोक गहलोत वीसी के माध्यम से जुड़े। चिरंजीवी परिवार के महिला मुखिया को इन्दिरा गांधी स्मार्ट फोन योजना का लाभ दिलवाने के लिए जवाहर रंगमंच में शिविर आयोजित किया गया। यहां पर लाभार्थियों ने अपनी पसन्द के मोबाइल फोन तथा अपनी पसन्द की कम्पनी की सिम प्राप्त की। लाभार्थियों को अतिथियों ने मोबाइल फोन प्रदान किए। जिला स्तरीय कार्यक्रम में जिले भर के लाभार्थी पहुंचे। कैम्प में इनके दस्तावेज तथा अन्य औपचारिकता पूर्ण की गई।

उन्होंने बताया कि जिले में प्रत्येक उपखण्ड स्तर पर कैम्प लगाए जा रहे हैं। अजमेर शहर में चार स्थानों पर शिविर लगे हैं। जिले में एक लाख 26 हजार से अधिक व्यक्ति इससे लाभान्वित होंगे। अजमेर शहर में 13 हजार, अजमेर ग्रामीण में 14 हजार, अरांई में 5 हजार, भिनाय में 7 हजार, जवाजा में 17 हजार, केकड़ी में 7 हजार, मसूदा में 13 हजार, पीसांगन में 8 हजार, सरवाड़ में 7 हजार, सावर में 5 हजार, सिलोरा में 16 हजार तथा श्रीनगर में 9 हजार से अधिक व्यक्तियों लाभान्वित होंगे।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री नसीम अख्तर, पूर्व विधायक डॉ. श्रीगोपाल बाहेती, रामनारायण गुर्जर, प्रधान कमलेश गुर्जर, पूर्व जिला प्रमुख रामस्वरूप चौधरी, सौरभ बजाड़, महेन्द्र सिंह रलावता, विजय जैन, द्रोपदी, लक्ष्मी बुन्देल, अनिता चौरासिया, नौरत गुर्जर, कपिल सारस्वत, नितिन जैन, महेन्द्र जोधा, चेतन पंवार, भरत यादव, बनवारी लाल शर्मा, शिव बंसल, मामाराज सैन, शैलेन्द्र अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक चूनाराम जाट, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ललित गोयल, नगर निगम के आयुक्त सुशील कुमार, डीओआईटी के संयुक्त निदेशक अमरेश दुबे सहित जन प्रतिनिधि, अधिकारी एवं लाभार्थी उपस्थित रहे।

अभाविप की न्याय हुंकार सभा : दुष्कर्म पीड़िताओं के लिए मांगा न्याय

जयपुर। गुरूवार अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने राजस्थान में महिलाओं के साथ लगातार हो रहे जघन्य अपराध, पेपरलीक की घटनाओं तथा भ्रष्टाचार के विरोध में राजस्थान विश्वविद्यालय में विशाल ‘न्याय हुंकार सभा’ आयोजित की। ‘न्याय हुंकार सभा’ में राजस्थान के विभिन्न जिलों से हजारों छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। ‘न्याय हुंकार सभा’ में करौली में दुष्कर्म के बाद मार दी गई बेटी के परिवारजन शामिल हुए तथा दुखद घटना के बारे में युवाओं को बताया‌ तथा सरकार की अपराधों को रोकने में विफलता को रेखांकित किया।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने राजस्थान में लगातार महिलाओं के साथ हो रहे वीभत्स अपराधों, पेपरलीक की घटनाओं तथा भ्रष्टाचार के विरोध में 3 अगस्त को करौली से न्याय पदयात्रा शुरू की थी। यह पदयात्रा करौली से जयपुर तक लगभग 180 किमी की यात्रा तय कर आज राजस्थान विश्वविद्यालय पहुंची। राजस्थान विश्वविद्यालय में आयोजित हुई ‘न्याय हुंकार सभा’ में एकजुट हुए युवाओं ने एकसुर में राजस्थान में भय से भरे हुए तथा भ्रष्टाचारी वातावरण की निंदा की।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री याज्ञवल्क्य शुक्ल ने कहा कि राजस्थान का युवा अन्याय के विरुद्ध बिगुल बजा चुका है। राजस्थान में अपराध का आंकड़ा दुर्भाग्यपूर्ण ढंग से बढ़ रहा है, राजस्थान में युवा शक्ति अन्याय व अत्याचार के विरुद्ध एकजुट है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अपनी आवाज तब तक उठाती रहेगी जब तक प्रदेश में अपराध खत्म नहीं हो जाता। बेरोज़गारी, भ्रष्टाचार तथा पेपरलीक से राजस्थान के युवाओं के भविष्य पर संकट वर्तमान में संकट है।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय मंत्री हुश्यार मीणा ने कहा कि राजस्थान में जिस प्रकार से जनजाति बहनों के साथ अत्याचार व अपराध की घटनाएं हो रही हैं, वह अत्यंत दुखद व शर्मनाक हैं। राजस्थान में महिलाओं के साथ आज वही दुखद स्थिति है जो मुगलों के क्रूर शासन के दौरान हुआ करती थी‌। गहलोत सरकार की अपराधियों पर कार्रवाई करने की हिम्मत नहीं हो रही क्योंकि कुछ अपराधों में प्रदेश सरकार में शामिल लोगों के परिवारीजन शामिल हैं।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय संगठन मंत्री आशीष चौहान ने कहा कि आज राजस्थान प्रदेश का युवा त्रस्त है-पीड़ा में है। विद्यार्थी परिषद की न्याय यात्रा उस पीड़ा को दिखाने का साधन रही है। आज प्रदेश सरकार के शासन में युवा अपने आप को कमजोर व शक्तिहीन पा रहा है। करौली सहित विभिन्न स्थानों पर प्रदेश में महिलाओं के साथ हुए जघन्य अपराध पीड़ा देने वाले हैं। नेतृत्व जहां उदाहरण देने वाला होना चाहिए वहीं राजस्थान का नेतृत्व पीड़ा देने वाला है। राजस्थान आज विभिन्न क्षेत्रों में पीछे चल रहा है। राजस्थान सरकार अपनी ताकत को अपराधियों को बचाने में लगा रही है।

परिषद के राष्ट्रीय सह-संगठन मंत्री प्रफुल्ल आकांत ने कहा कि राजस्थान में अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाने वाले छात्रों को राजस्थान सरकार पुलिसिया दमन से डराने का प्रयास कर रही है, लेकिन छात्र डरेगा नहीं। राजस्थान में अपराध की घटनाएं डरावनी हैं, आज राजस्थान की विफल सरकार से प्रदेश को मुक्ति दिलाने का संकल्प प्रदेश के हर युवा ने ले लिया है। प्रदेश के युवाओं का जीवन बर्बाद करने वाली राजस्थान सरकार को प्रदेश की जनता लोकतांत्रिक जवाब देगी। अभाविप की ‘न्याय पदयात्रा’ राजस्थान में सरकार के अन्याय के विरुद्ध बिगुल है।

राजस्थान विश्वविद्यालय में हजारों विद्यार्थियों की उपस्थिति में संपन्न हुई ‘न्याय हुंकार सभा’ में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री याज्ञवल्क्य शुक्ल, राष्ट्रीय मंत्री हुश्यार मीणा, राष्ट्रीय संगठन मंत्री आशीष चौहान, राष्ट्रीय सह-संगठन मंत्री प्रफुल्ल आकांत, केन्द्रीय कार्यसमिति सदस्य पूनम शेखावत, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य गौतमी अहिरावल, अभाविप जयपुर प्रांत मंत्री शौर्य जर्मन, अभाविप जोधपुर प्रांत मंत्री श्याम शेखावत, अभाविप चित्तौड़ प्रांत मंत्री हर्षित निनोमा, अभाविप राजस्थान विश्वविद्यालय इकाई अध्यक्ष भारत यादव ने संबोधित किया।