Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 7198 -
होम ब्लॉग पेज 7198

डोपिंग उल्लंघन के लिए निलंबित हुए युसुफ पठान

Yusuf Pathan suspended for 5 months for doping violation
Yusuf Pathan suspended for 5 months for doping violation

मुंबई। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने डोपिंग उल्लंघन के लिए भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी युसुफ पठान को निलंबित कर दिया है। बीसीसीआई ने मंगलवार को जारी अपने बयान में कहा है कि पठान को प्रतिबंधित पदार्थ के सेवन के लिए निलंबित किया गया है। यह पदार्थ आमतौर पर कफ सिरप (खांसी की दवा) में पाया जाता है।

भोपाल में मासूम का अपहरण कर हत्या, मां पर थी बुरी नजर रखता था ट्यूटर

8 year old boy kidnapped, murdered in bhopal
8 year old boy kidnapped, murdered in bhopal

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सोमवार की दोपहर को स्कूल से घर लौटते समय लापता हुए मासूम भरत उर्फ कार्तिक (आठ) की देर शाम को शहर के बाहर बोरी में लाश मिली। पुलिस ने संदेह के आधार पर ट्यूटर बिट्टू (19) को हिरासत में ले लिया है।

RECIPE: LUNCH में बनाएं बीकानेरी चना दाल पराठा

0
RECIPE: Make lunche in Bikaneri Chana Dal Paratha

RECIPE: Make lunche in Bikaneri Chana Dal Paratha

बीकानेर में चने की दाल का पराठा बनाया जाता है, ये पराठा बहुत ही स्वादिष्ट होता है। आइए आपको बताते हैं चने की दाल का पराठा बनाने की विधि…………

बनाने की सामग्री

चने की दाल – 1 कप
प्याज- 1
गेहूं का आटा
घी
अदरक
हरी मिर्च

धनिया
लाल मिर्च
हींग
अमचूर
गरम मसाला
हरी धनिया
नमक स्वादअनुसार
तेल

बनाने की विधि

खाना खाने के बाद स्वीट में बनाये कस्टर्ड हलवा

सबसे पहले दाल को दो-तीन घंटे के लिए भिगो दें और इसके बाद इसे उबाल लें। अब एक पैन में घी गरम करें, उसमें अदरक और हरी मिर्च डाल कर 1 मिनट तक पकाएं। इसमें धनिया, लाल मिर्च, हींग, अमचूर, नमक, गरम मसाला, प्याज और दाल डाल कर अच्छे से मिक्स करें। इसमें ऊपर से हरा धनिया बुरक दें, भरावन की सामग्री बनकर तैयार है।

मामूली तेल डालकर आटा गूंथ लें, इसकी लोई तोड़कर इसमें दो चम्मच दाल का भरावन भरें। इसे हल्के हाथों से बेल कर रोटी तैयार कर लें,  दोनों तरफ से पराठे को हल्का सुनहरा होने तक सेक लें।

LUNCH में बनाएं राजस्थानी स्पेशल पंचकुटी दाल

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए, और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE और वीडियो के लिए विजिट करे हमारा चैनल और सब्सक्राइब भी करे सबगुरु न्यूज़ वीडियो

ESIC FARIDABAD में वरिष्ठ और जूनियर रेजिडेंट के पद पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन

0
Recruitment to senior and junior resident posts in ESIC FARIDABAD;
Recruitment to senior and junior resident posts in ESIC FARIDABAD;

कर्मचारी राज्य बीमा निगम, हरियाणा ने वरिष्ठ रेजिडेंट, जूनियर रेजिडेंट और ट्यूटर ने इन पदो को योग्य और अनुभवी उम्मीदवारों की भर्ती के लिए 10-1-2018 को साक्षात्कार का आयोजन किया है। अनुभवी उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया में वरीयता दी जाएगी।

 

आवेदन करने की अंतिम तिथि 

साक्षात्कार – 10-1-2018

 

महत्वपूर्ण सूचनाएं 

पद का नाम- वरिष्ठ रेजिडेंट, जूनियर रेजिडेंट, ट्यूटर

कुल पद -52

साक्षात्कार – 10-1-2018

स्थान- फरीदाबाद

 

पद का नाम                      पद संख्या                योग्यता               आयु सीमा             वेतन
वरिष्ठ रेजिडेंट                      41                     स्नातकोत्तर               35 वर्ष              67700/-
जूनियर रेजिडेंट                     7                     एम.बी.बी.एस            30 वर्ष              21000/-
ट्यूटर                            4                        एम.बी.बी.एस             30 वर्ष             21000/-

ऐसे करें आवेदन

उम्मीदवार 10-1-2018 पर साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। उम्मीदवारों की तिथि के अनुसार साक्षात्कार के समय उनके साथ साक्ष्य और मूल दस्तावेज साथ लाने है।

अधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए यहां click करें

जॉब्स की और अधिक जानकारी  के लिए यहां क्लिक करें 

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए, और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE और वीडियो के लिए विजिट करे हमारा चैनल और सब्सक्राइब भी करे सबगुरु न्यूज़ वीडियो

मेडागास्कर में तूफान एवा से 29 की मौत

29 killed, 80,000 affected by Madagascar cyclone
29 killed, 80,000 affected by Madagascar cyclone

अन्टाननरीवो। अफ्रीका के द्वीपीय देश मेडागास्कर में शुक्रवार से रविवार तक आए तूफान एवा से 29 लोगों की मौत हो चुकी है।

क्या आप जानते है चीन की दिवार से जुडी ये मजेदार और रोचक बातें

0
Do you know these fun and interesting things related to the Wall of China

Do you know these fun and interesting things related to the Wall of China

दुनिया के अजूबों के बारे में तो आप कब से ही पढ़ते और सुनते आये हैं। जिसमें से एक हैं ‘चीन की दीवार’ जिसे ‘द ग्रेट वॉल ऑफ चाइना’ भी कहा जाता हैं, चीन की दीवार दुनिया की सबसे बड़ी दीवार हैं, जिसकों बनने में सालों लग गए। चीन की दीवार से जुडी कई ऐसी बाते हैं जिनसे शायद आप अनजान हैं

  • चीन का ये विशाल दीवार 7वीं शताब्दी यानी कि 2800 साल पहले बनना शुरू हुआ था और इसे पूरा होने में करीब दो हजार साल लग गए थे।
  • एक समय इस दीवार को कई नामों से जाना जाता था, जिनमें रमपंत, परपल फ्रॉंट्रियर, अर्थ ड्रैगन शामिल थे। हालांकि, 19वीं शताब्दी में इसका ऑफिशियल नाम ग्रेट वॉल ऑफ चाइना पड़ा।
  • इस दीवार की लंबाई 3400 किमी है, ये दुनिया में इंसानों की बनाई सबसे बड़ी संरचना है। यह एक मात्र मानव निर्मित आकृति है जिसे अंतरिक्ष से भी देखा जा सकता है।
  • दीवार को बनाते वक्त इसके पत्थरों को जोड़ने के लिए चावल के आटे का इस्तेमाल किया गया था। इस दीवार को बनाने के लिए 20 से 30 लाख लोगो ने अपना पूरा जीवन लगा दिया।
  • चीन की विशाल दीवार की ऊँचाई हर जगह एक जैसी नही है। इसकी सबसे ज्यादा ऊँचाई 35 फुट है जबकि कुछ जगह से तो 8-9 फुट ही ऊँची है।
  • दीवार के निर्माण में जो लोग कोताही बरतते थे, उन्हें इसकी दीवार की नींव में दफना दिया गया था। इसलिए इसे दुनिया का सबसे लंबा कब्रिस्तान भी कहते हैं।
  • 3400 किमी लंबी इस पूरी दीवार में बीकन टॉवर, सीढ़ियां और कई पुल भी शामिल हैं।

Video:HOT NEWS UPDATE : इस ब्रैस्लेट की मदद से कर सकेंगे आप अपने मोबाइल को कंट्रोल || जानने के लिए देखिये ये वीडियो

Video:HOT NEWS UPDATE : दुनिया में ऐसी भी बाइक्स है जो आपने कभी नहीं देखी होगी || जानने के लिए देखिये ये वीडियो

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए, और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE और वीडियो के लिए विजिट करे हमारा चैनल और सब्सक्राइब भी करे सबगुरु न्यूज़ वीडियो

सिनेमाघरों में राष्ट्रगान बजाना अनिवार्य नहीं : सुप्रीमकोर्ट

National Anthem not a mandatory in cinema halls says Supreme Court
National Anthem not a mandatory in cinema halls says Supreme Court

नई दिल्ली। सर्वोच्च न्यायालय ने मंगलवार को 2016 में दिए गए अपने आदेश में बदलाव करते हुए कहा कि सिनेमाघरों में फिल्म दिखाने से पहले राष्ट्रगान बजाना अनिवार्य नहीं है। प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने नवम्बर 2016 में दिए अपने ही आदेश में बदलाव करते हुए यह नया आदेश दिया।

इन देशों में कई महीनों तक नहीं छिपता सूरज, रहता है दिन

0
 The sun does not hide in these countries for many months, the day remains

The sun does not hide in these countries for many months, the day remains

क्या आप जानते है दुनिया में कुछ ऐसे भी देश हैं जहां पर कई-कई महीनों तक या दिनों तक सूरज ही नही छिपता। इन देशों की यही खासियत पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है। जिसे देखने के लिए पर्यटक यहां जाते हैं।  जिन देशों में कई महीनों तक दिन नहीं छिपता या रात नहीं होती है वे देश इस प्रकार हैं…………

आइसलैंड (Iceland)

कुदरती रोशनी का मजा आप आइसलैंड में ले सकते हैं। झरने, ज्वालामुखी, ग्लेशियर यहां के खास प्रमुख आकर्षण हैं।

कनाडा (Canada)

कनाडा में भी बदलते मौसम के चलते 50-50 दिनों तक सूरज ही नही डूबता। इस कारण यहां पर आधी रात को भी अंधेरा नही होता।

नॉर्वे (Norway)

इस देश को लैड ऑफ द मिड नाइट सन कहा जाता है। इस देश में मई से जुलाई तक सूरज ही नहीं छिपता।

स्वीडन (Sweden)

इस देश में आधी रात तक भी सूरज की रोशनी जैसे की तैसी रहती है। यहां पर मई की शुरूआत से अगस्त के अंत तक देर रात तक सूरज नहीं छिपता।

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए, और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE

करें सैर विदेशों में स्थित इन प्रसिद्ध हिन्दू मंदिरों की

0
 Do walk out of these famous Hindu temples located abroad Do walk out of these famous Hindu temples located abroad

Do walk out of these famous Hindu temples located abroad

भारतीय संकृति में देवी-देवताओं के मंदिर का बहुत बड़ा महत्व हैं। लेकिन हिन्दू संस्कृति सिर्फ भारत में ही नहीं अपितु विदेशों में भी बहुत प्रचलित है जिसके चलते विदेशों में कई मंदिर देखे जा सकते हैं। कुछ मंदिर तो इतने प्रसिद्द हुए है जो कि पर्यटन का केंद्र बन चुके हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसे ही विदेशों में स्थित प्रसिद्ध हिन्दू मंदिरों के बारे में।

श्रीसुब्रमन्यम देवस्थान, मलेशिया : 1890 में लालकृष्ण पिल्लई ने इस मंदिर के बाहर भगवान मुरगन की एक विशाल प्रतिमा स्थापित की थी। यह प्रतिमा विश्व में सबसे ऊंची भगवान मुरगन की प्रतिमा है।

अंगकोर वट, कंबोडिया : अंगकोर वट दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक स्मारकों में से एक है। इसका निर्माण लगभग 12 वीं सदी में खमेर राजा सूर्यवर्मणाम द्वितीय ने कराया था।

Video:HOT NEWS UPDATE : कैसे पाए मुसीबतो का सामना करने की ताक़त || जानने के लिए देखिये ये वीडियो

स्वामीनारायण मंदिर, लंदन :  इसका निर्माण और देखभाल श्री बोचनवासी अक्षर पुरुषोत्तम संस्था करती है, जो अक्षरधार मंदिर की शृंखला बनाने के लिए कटिबद्ध है।  इस मंदिर के निर्माण में जिन पत्थरों का प्रयोग हुआ था, वह पहले कभी किसी हिन्दू मंदिर के निर्माण में प्रयोग नहीं लाए गए थे।

Video:HOT NEWS UPDATE : यह पर हवा में उड़ते है पत्थर || जानने के लिए देखिये ये वीडियो

प्रम्बानन मंदिर, जावा : यह मंदिर इंडोनेशिया का सबसे विशाल हिंदू मंदिर है। यह ब्रह्मा, विष्णु, महेष तीनों भगवान को समर्पित है। यह त्रिदेव मंदिर यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर घोषित किया गया है।

तनह लोट मंदिर, इंडोनेशिया : तनह लोट मंदिर बाली द्वीप में एक विशाल समुद्री चट्टान पर बना हुआ है। इस मंदिर को 16वीं सदी में निर्मित बताया जाता है, जो अपनी खूबसूरती के कारण इंडोनेशिया के मुख्य आकर्षण में से एक माना जाता है।

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए, और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE और वीडियो के लिए विजिट करे हमारा चैनल और सब्सक्राइब भी करे सबगुरु न्यूज़ वीडियो

सेलेब्रिटीज ने फराह खान को 53वें जन्मदिन पर दी बधाई

0
Celebrities congratulated Farah Khan on 53rd birthday

Celebrities congratulated Farah Khan on 53rd birthday

मुंबई| कोरियोग्राफर-फिल्म निर्माता फराह खान का मंगलवार को 53वां जन्मदिन है और सोनू सूद, रितेश देशमुख और शिल्पा शेट्टी समेत कई मशहूर हस्तियों ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। फराह ने बॉलीवुड के कई लोकप्रिय गीत कोरियोग्राफ किए हैं और यहां तक कि उन्होंने ‘मैरीगोल्ड : एन एडवेंचर इन इंडिया’, ‘मानसून वेडिंग’ और चीनी फिल्म ‘परहैप्स लव’ जैसी अंतर्राष्ट्रीय परियोजनाओं पर भी काम किया है। वह वर्ष 2004 की फिल्म ‘मैं हूं ना’ से निर्देशन के मैदान में उतरीं। इसके बाद उन्होंने ‘शिरीन फरहाद की तो निकल पड़ी’ से अभिनय क्षेत्र में कदम रखा।

सोनू सूद : मेरी दोस्त, मेरी बहन, मेरे परिवार फराह खान को जन्मदिन की बधाई। मैं जानता हूं कि हम हमेशा अपने जीवन में किसी भी मौके पर एक-दूसरे से कह सकते हैं

सानिया मिर्जा : जन्मदिन मुबारक फराह खान। बहुत-बहुत प्यार।

रितेश देशमुख : मेरी प्यारी फराह खान को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं। आपका यह जन्मदिन और यह वर्ष शानदार रहे। हमेशा मेरे साथ रहने के लिए धन्यवाद।

शिल्पा शेट्टी : और आज हमें ‘सुपर डांसर’ में फराह खान के रूप में विशेष मेहमान मिला। मेरी प्रिय को जन्मदिन की बधाई, तुम्हारी ऊर्जा और सेंस ऑफ ह्यूमर बहुता प्यारा है।

हुमा कुरैशी : न तुम्हें फोन कर रही हूं और न ही मैसेज और तुम जानती हो क्यों! हैप्पी बर्थडे माई डियरेस्ट। यह वर्ष खुशियों भरा, अद्भुत, खाने-पीने और गपशप से भरपूर हो। कल सुबह 7 बजे मिलते हैं।

बॉलीवुड से जुडी और अधिक खबरों के लिए यहां क्लिक करें

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए, और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE और वीडियो के लिए विजिट करे हमारा चैनल और सब्सक्राइब भी करे सबगुरु न्यूज़ वीडियो