Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 72 -
होम ब्लॉग पेज 72

फ्रांस के विंटजेनहेम में विश्राम गृह में आग लगने से 11 लोगों की मौत

पेरिस। फ्रांस के विंटज़ेनहेम में दिव्यांगों के एक विश्राम गृह में आग लगने से 11 लोगों की मौत हो गई। कोलमार शहर की उप अभियोजक नथाली कीलवासेर ने बताया कि बुधवार को विश्राम गृह में लगी आग के दौरान दो मंजिला इमारत के भूतल पर सो रहे सभी लोग भागने में सफल रहे और पहली मंजिल पर रहने वाले पांच लोग भी सुरक्षित बाहर आ गए। कुल मिलाकर 17 लोगों को निकाला गया।

उन्होंने बुधवार को कहा कि आग संभवतः धीमी गति से जलने वाली लौ के कारण लगी और लकड़ी के सामान को आग की चपेट में आने में कई घंटों का समय लगा होगा। उन्होंने बताया कि आग स्थानीय समयानुसार सुबह करीब साढ़े छह बजे लगी और तुरंत काबू पा लिया गया। इस इमारत में दिव्यांग लोग रह रहे थे जो कि नैन्सी शहर से आए थे।

हिमाचल में बादल फटने से 5 लोग लापता, 170 परिवारों को निकाला गया

शिमला। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के पांवटा साहिब के सिरमौरी ताल गांव में बादल फटाने से हुई भारी तबाही के बाद एक परिवार के पांच लोगों लापता बताए गए हैं। हालांकि 70 परिवारों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है।

आज सुबह प्राप्त जानकारी के अनुसार बादल फटने से कुलदीप सिंह नाम के एक व्यक्ति घर का जमीनजोद हो गया है और परिवार के पांच सदस्य लापता बताए गए हैं। बादल फटने से तीन घर उसकी चपेट में आ गए है। गिरि नदी का जल प्रवाह भी बढ़ गया है।

प्रशासन ने रात को राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) को सूचित कर दिया था। गुरूवार सुबह टीम मौके पर तो पहुंच गई लेकिन राहत और बचाव अभियान शुरू नहीं किया जा सका था। सुबह तक भी पांवटा साहिब मार्ग बहाल नहीं हो पाया था। रात को ही छह से अधिक जेसीबी मशीनों को राजमार्ग की बहाली के लिए लगाया गया था, लेकिन राजमार्ग बहाल नहीं हो पाया।

पुलिस ने बताया कि घटना के बाद कुलदीप सिंह (62), जीतो देवी (55), रजनी देवी (31), नितेश (10), दीपिका (8) लापता है। समूचे इलाके से करीब 170 की आबादी को रातों-रात ही सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया गया। सुबह मिली जानकारी के मुताबिक 50 से 70 बीघा भूमि में पानी के तेज बहाव ने बह गई है।

जानकारी के मुताबिक स्थानीय युवाओं और पुलिस के जवानों ने तलाश अभियान शुरू कर दिया है। पांवटा साहिब के पुलिस उप अधीक्षक (डीएसपी) मानवेंद्र ठाकुर ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि बीती रात ही करीब 170 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया था।

तहसीलदार ऋषभ शर्मा ने बताया कि सुबह आठ बजे के आसपास तलाश अभियान शुरू किया गया है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में व्यापक स्तर पर तबाही हुई है। करीब 50 से 70 बीघा भूमि प्रभावित हुई है।

अमरीका में हवाई के जगंलों में लगी आग से 6 लोगों की मौत

लॉस एंजेल्स। अमरीका में हवाई प्रांत के माउई द्वीप में विनाशकारी तूफान के कारण जंगल में लगी आग से कम से कम छह लोगों की मौत हो गई हैं। माउई काउंटी के मेयर रिचर्ड बिसेन ने बुधवार को बताया कि जंगल में लगी आग के कारण छह लोगों की मौत हो गई है और तलाश अभियान जारी हैं।

हवाई आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी के अनुसार 2,100 से अधिक लोग रात भर माउई में चार शिविरों में रुके रहे। उन्होंने बताया कि दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाने में जमीनी बलों की सहायता के लिए बुधवार सुबह हेलीकॉप्टर को लगाया गया।

स्थानीय समाचार आउटलेट हवाई न्यूज नाउ ने बताया कि जंगल की आग सक्रिय है और नियंत्रण से बाहर है। उन्होंने कहा कि अभी तक पूरी स्थिति का पता नहीं चला है। अधिकारियों के हवाले से रिपोर्ट में बताया गया है कि कम से कम 20 लोग गंभीर रूप से झुलस गये हैं, हजारों लोग विस्थापित हुए हैं और स्थिति को देखते हुए काउंटी की आपातकालीन व्यवस्था चरमरा गई है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि सैकड़ों घरों के नष्ट होने की आशंका है और हताहतों की संख्या बढ़ सकती है। हवाई प्रांत की लेफ्टिनेंट गवर्नर सिल्विया ल्यूक ने बुधवार को सभी काउंटियों में आपातकाल की स्थिति को बढ़ाने घोषणा की। उन्होंने कहा कि हवाई के सबसे बड़े दो प्रमुख द्वीपों, माउई और हवाई द्वीप में जंगल की आग खतरनाक स्तर पर सक्रिय है।

सुश्री ल्यूक ने एक बयान में कहा कि उन्होंने सभी एजेंसियों को निकासी में सहायता करने का आदेश दिया है और उन्होंने कहा कि माउई के लिए गैर-आवश्यक हवाई यात्रा न करे। लेफ्टिनेंट गवर्नर ने मंगलवार दोपहर को तूफान डोरा के कारण माउई और हवाई काउंटी में जंगल की आग के संबंध में आपात स्थिति की घोषणा की थी।

उन्होंने बुधवार को अपने बयान में कहा कि हमारे द्वीपों के ठीक दक्षिण से गुजरने वाले तूफान डोरा ने इस आग को भीषण बना दिया है। यह वास्तव में विनाशकारी है और माउई के निवासियों और उन सभी प्रभावितों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करती हूं।

राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने पाकिस्तान की नेशनल असेंबली को किया भंग

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की सलाह पर नेशनल असेंबली को उसके पांच साल के कार्यकाल के पूरा होने से तीन दिन पहले भंग कर दिया है।

डॉन समाचार पत्र की आज जारी रिपोर्ट में बताया गया है कि बुधवार आधी रात से ठीक पहले राष्ट्रपति कार्यायल ने एक बयान जारी कर कहा कि राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने प्रधानमंत्री की सलाह पर अनुच्छेद 58(1) के तहत नेशनल असेंबली को भंग कर दिया है। इसके अनुमोदन के बाद संघीय मंत्रिमंडल भी भंग हो गया है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री अब्दुल कुद्दूस बिज़ेंजो ने उन रिपोर्टों का खंडन किया कि जिसमें कहा गया है कि गवर्नर मलिक अब्दुल वली काकर ने उन्हें प्रांतीय विधानसभा को भंग करने के लिए सार भेजा है।

बिजेंजो ने बुधवार देर रात इस्लामाबाद से फोन पर डॉन समाचार पत्र को बताया कि मैं बलूचिस्तान विधानसभा को भंग करने की सलाह भेजने की जल्दी में नहीं हूं। हालांकि उन्होंने कहा कि वह 12 अगस्त (शनिवार) को एक सार पर हस्ताक्षर कर सकते हैं। इस बीच सिंध विधानसभा का सत्र जारी है।

सबगुरु राशिफल : 10 अगस्त गुरुवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु न्यूज। सावन मास, कृष्ण पक्ष, नवमी तिथि, वार गुरुवार, सम्वत 2080, वर्षा ऋतु, रवि दक्षिणायन, सुबह 04.11 बजे बाद दशमी तिथि प्रारम्भ।

मेष :- आज मिला-जुला दिन है। धार्मिक और सामाजिक कार्यों के पीछे अधिक धन खर्च होगा। करीबी लोगों के साथ वाद-विवाद से मन अशांत रहेगा। दोपहर बाद आज सभी कार्य सरलतापूर्वक पूरे होते नजर आएंगे। वहीं दफ्तर में आपके प्रभाव क्षेत्र में भी वृद्धि होगी। उच्च अधिकारियों की कृपादृष्टि आप पर बनी रहेगी।

वृषभ :- आज का दिन मिला-जुला असर वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में आज आप किसी नई कार्य-योजना पर काम कर सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की आवश्यकता है। प्रतिस्पर्धियों के साथ वाद-विवाद हो सकता है। व्यापारियों को फिलहाल यात्रा करने का लाभ नहीं होगा। कार्यक्षेत्र में पदोन्नति हो सकती है।

मिथुन :- आज नकारात्मक विचारों को मन से दूर रखना हितकर रहेगा। खान-पान का ध्यान रखिएगा। इसके अलावा कोई अकारण का खर्च भी आज करना पड़ सकता है। किसी जरूरी काम से बाहर भी जाना पड़ सकता है। फिलहाल आपका धन का खर्च अधिक न हो, इसका ध्यान रखने की खास जरूरत है।

कर्क :- आज आपको अपने मन के सारे काम करने के पूरे अवसर प्राप्त होंगे। वहीं आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। आज अचानक धन खर्च करना पड़ सकता है। नौकरी- व्यवसाय में परिस्थिति अनुकूल बनी रहेगी। अपने गुस्से को काबू में रखने का लाभ मिलेगा। फिलहाल किसी नए काम की शुरुआत मत करिए।

सिंह :- आज व्यापार विस्तार के लिए नई योजनाओं को अमल में ला सकते हैं। आज किसी अच्छे काम के लिए धन खर्च होगा। विदेश से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। फिलहाल प्रबल लाभ के योग बन रहे हैं। आकस्मिक धन खर्च होगा। भागीदारों के साथ आंतरिक मतभेद हो सकते हैं। किसी नए कार्य की शुरुआत आज करने से बचें।

कन्या :- आज का दिन सुख व शांतिपूर्वक बीतेगा। श्रम के साथ-साथ कला के प्रति भी अभिरुचि बनी रहेगी। व्यापार के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा। व्यवसाय व कार्यक्षेत्र में स्थिति आपके अनुकूल बनेगी और साथी कर्मचारियों का सहयोग भी प्राप्त होगा।

तुला :- आज का दिन मध्यम फलदायी रहेगा। आपका स्वास्थ्य कुछ नरम बना रहेगा। परिवार या कार्यक्षेत्र में किसी से बड़ा वाद-विवाद हो सकता है। परंतु दोपहर बाद से आपकी स्थिति में सुधार आता जाएगा। वहीं आज आप किसी कलात्मक विधा के प्रति आर्कषित हो सकते हैं।

वृश्चिक :- आज संपत्ति संबंधित कार्यों में पूर्णतः सफलता प्राप्त होगी। भाई-बंधुओं का पूरा सहयोग मिलेगा। वहीं सभी प्रतिस्पर्धी परास्त होंगे। परंतु दोपहर बाद से कुछ स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं पैदा हो सकती हैं। व्यावहारिक जीवन में अपयश मिलने की संभावना भी बनी हुई है। आज दिन खत्म होने तक कोई भारी धन हानि का भी योग बन रहा है।

धनु :- आज किसी करीबी की बात से मन दुख सकता है। वहीं स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा। आज का दिन आध्यात्मिक प्रवृत्तियों के लिए बहुत अच्छा है। व्यवसाय में आर्थिक लाभ भी होगा। दोपहर बाद से सभी अधूरे काम पूरे होते नजर आएंगे। आज आपके शत्रु कमजोर रहेंगे। ईश्वर का ध्यान करें।

मकर :- आज धार्मिक और आध्यात्मिक प्रवृत्तियों में आज वृद्धि होगी। व्यापार में भी वातावरण अनुकूल बना रहेगा। आज आपके हर कार्य सरलता से पूर्ण होंगे। फिर भी दोपहर बाद से आपके विचारों में नकारात्मक प्रभाव बढ़ सकते हैं। इससे हताशा बढ़ेगी। शेयर में निवेश का अच्छा लाभ मिलेगा।

कुंभ :- आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। आज व्यापार आदि संबंधित कार्यों के लिए भी लाभदायक दिन सिद्ध होगा। घर में कोई शुभ कार्य का आयोजन हो सकता है। निवेश से आर्थिक लाभ होने की पूरी संभावना है। दोपहर बाद स्वास्थ्य केे प्रति सजग रहें।

मीन :- व्यावसायिक तथा अन्य क्षेत्रों में आज का दिन आप के लिए लाभप्रद रहेगा। किसी शुभ कार्य के आयोजन का हिस्सा बन सकते हैं। आस-पास के क्षेत्रों की यात्रा तथा मित्रों से उपहार आदि मिल सकते हैं। दोपहर बाद हर कार्य में कुछ सावधानी बरतने की आवश्यकता है। व्यावसायिक कार्यों में सरकारी प्रभाव से काम बनते नजर आएंगे।

चित्तौड़गढ़ : आबकारी विभाग का डिपो मैनेजर मजदूरों से रिश्वत लेते अरेस्ट

चित्तौड़गढ़। राजस्थान के चित्तौड़गढ़ स्थित आबकारी विभाग के डिपो मैनेजर रविंद्र पारीक को आज मजदूरों से 18 हजार से अधिक की रिश्वत राशि लेते भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने गिरफ्तार किया है।

ब्यूरो के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कैलाश सिंह सांदू ने बताया कि आबकारी विभाग के यहां स्टेशन रोड़ स्थित डिपो मैनेजर के पद पर प्रतिनियुक्ति पर लगे लेखाधिकारी रविंद्र पारीक ने शराब के ट्रक खाली करने वाले मजदूरों ने गत दिनों शिकायत दर्ज करवाई कि ट्रक खाली करने के बाद उन्हें मिलने वाली पारम्परिक डाला राशि में पारीक ने अपना हिस्सा नहीं देने पर मजदूरों को काम से हटाने की धमकी दी है।

शिकायत का दो बार सत्यापन किया गया जिसमें 18 हजार दो सौ रूपए मांगने की पुष्टि होने और आज दोपहर में मजदूरों को रंग लगे नोट देकर भिजवाया और डिपो परिसर में उक्त राशि ग्रहण करते ही पारीक को ब्यूरो के दल ने दबोच लिया है। पारीक के ठिकानों पर ब्यूरो की कार्रवाई जारी है।

एशियाई चैंपियन्स ट्रॉफी : हरमनप्रीत के दम पर भारत ने पाकिस्तान को 4-0 से रौंदा

चेन्नई। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने बुधवार को एशियाई चैंपियन्स ट्रॉफी में चिर-प्रतिद्वंदी पाकिस्तान को 4-0 से रौंदकर अंक तालिका में शीर्ष पर रहते हुए लीग चरण का अंत किया।

पड़ोसी मुल्क पर भारत की इस एकतरफा जीत में कप्तान हरमनप्रीत सिंह (15वां, 23वां मिनट) ने दो गोल किए, जबकि जुगराज सिंह (36वां मिनट) और आकाशदीप सिंह (55वां मिनट) की हॉकी से एक-एक गोल निकला।

यह पाकिस्तान के खिलाफ पिछले 15 मुकाबलों में भारत की 13वीं जीत है, जबकि अन्य दो मैच ड्रॉ रहे हैं। पाकिस्तानी टीम इस हार के साथ टूर्नामेंट से बाहर हो गयी, जबकि जापान को गोल अंतर के आधार पर सेमीफाइनल में जगह मिली। भारत, मलेशिया और कोरिया पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुके थे।

सेमीफाइनल में भारत का सामना शुक्रवार को जापान से होगा, जबकि पहले सेमीफाइनल में मलेशिया और कोरिया आमने-सामने होंगे। पाकिस्तान पांचवें स्थान के लिए चीन से मुकाबला करेगा।

हरमनप्रीत बुधवार रात मेयर राधाकृष्णन स्टेडियम पर उतरने से पहले पेनल्टी कॉर्नरों पर गोल जमाने में संघर्ष कर रहे थे, लेकिन चिर-प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ कप्तान की ड्रैगफ्लिक कारगर साबित हुई।

शुरुआती मिनटों में कुछेक मौके बनाने के बाद भारत को पहले क्वार्टर के अंतिम क्षणों में एक पेनल्टी कॉर्नर मिला। पाकिस्तान के कप्तान उमर भुट्टा को इस पर आपत्ति जताने के लिए ग्रीन कार्ड दिखाया गया, जबकि भारतीय कप्तान हरमनप्रीत की दनदनाती ड्रैगफ्लिक ने मेज़बान टीम का खाता खोल दिया।

पाकिस्तान ने पहले क्वार्टर की तरह ही दूसरे क्वार्टर में गेंद पर ज्यादा कब्जा रखा, लेकिन भारतीय गोलकीपर को चिंतित करने लायक मौके नहीं बना सका। अब्दुल हन्नान ने 16वें मिनट में भारतीय सर्किल में आकर कट लगाना चाहा लेकिन नीलकांत शर्मा ने गेंद को रोककर खतरा टाला। अगले ही मिनट में ज़िकरिया हयात ने भारतीय रक्षण को भेदना चाहा लेकिन अमित रोहिदास ने आसानी के साथ गेंद उनसे छीन ली।

भारत ने जल्द ही जवाबी कार्रवाई की और 23वें मिनट में विवेक सागर का शॉट गोल के करीब खड़े पाकिस्तानी डिफेंडर के पांव से लगने के कारण मेज़बान टीम को पेनल्टी कॉर्नर अर्जित किया। यह मैच का दूसरा ही पेनल्टी कॉर्नर था और हरमनप्रीत ने इसे गोल में बदलकर भारत की बढ़त दोगुनी कर दी।

सेमीफाइनल में पहुंचने के लिये पाकिस्तान एक से अधिक गोल के अंतर से नहीं हार सकता था। इससे पहले की हाफ टाइम के बाद मेहमान टीम वापसी का प्रयास करती, जुगराज सिंह ने 36वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर गोल दागकर स्कोर भारत के पक्ष में 3-0 कर दिया।

मज़बूत बढ़त मिलने के बाद भारतीय टीम ने गेंद अपने कब्ज़े में रखते हुए खेल की रफ्तार थोड़ी धीमी की। पाकिस्तान ने तीसरा क्वार्टर समाप्त होने से पहले एक मौका बनाया भी लेकिन अरशद लियाकत का शॉट गोलकीपर कृष्ण पाठक ने आसानी से रोक लिया।

चौथे क्वार्टर में भारत विपक्षी टीम पर पूरी तरह हावी रहा और 53वें मिनट में उमर भट्ट के अलावा कोई पाकिस्तानी खिलाड़ी गोल करने के करीब नहीं आ सका। हरमनप्रीत ने धैर्य के साथ उमर के प्रयास को रोककर तीन पाकिस्तानी खिलाड़ियों को छकाते हुए गेंद को भारत के गोलपोस्ट से दूर किया। दो मिनट बाद नीलकांत ने मिडफील्ड से गेंद मनदीप के पास पहुंचाई, जबकि मनदीप की मदद से आकाशदीप ने भारत का चौथा गोल दाग दिया।

सेल्वम कार्ति के पास 59वें मिनट में भारत का पांचवां गोल करने का मौका था लेकिन इस बार सर्किल के अंदर अब्दुल्लाह खान ने गेंद को नेट तक पहुंचने की अनुमति नहीं दी। इस सराहनीय प्रयास के बावजूद अब्दुल्लाह की टीम चार गोल के अंतर से मुकाबला हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई।

भीलवाड़ा : डोल बांध में प्रेमी युगल के शव मिलने से फैली सनसनी

0

भीलवाड़ा। राजस्थान में भीलवाड़ा जिले के बिजोलिया थाना सर्किल के मंडोल बांध में आज शाम को चुनरी से बंधे प्रेमी युगल के शव मिलने से सनसनी फैल गई।

सूचना पर थानाधिकारी उगमाराम बैनीवाल की मौजूदगी में पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंच शवों को बाहर निकाला और पहचान की है। शवों को क़स्बा स्थित अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। जहां कलसुबह पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

थानाधिकारी उगमाराम बैनीवाल ने बताया कि आज शाम को सूचना मिली कि मंडोल बांध में एक युगल का शव पड़ा है। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर युगल के शव तैरते हुए मिले, जिन्हें बाहर निकाला गया है।

मृतक युवक की पहचान श्यामपुरा में कार्यरत वनपाल नरेश भील जबकि महिला की पहचान मध्यप्रदेश जाट हाल मुक़ाम खनिज कार्यालय बिजोलिया निवासी निर्मला भील के रूप में की गई है। वही दोनों पहले से शादी शुदा बताए जा रहे हैं और दोनों के 2-2 बच्चे भी हैं। दोनों प्रेमी युगल के बीच 3-4 वर्षों से प्रेम संबंध बताया जा रहा है।

प्रधानमंत्री मोदी की हत्या, बम विस्फोट करने की धमकी

पुणे। महाराष्ट्र के पुणे निवासी एक वेबसाइट संचालक ने दावा किया है कि उसे एक संदेश मिला है जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जान से मारने और देश में कई जगहों पर बम विस्फोट करने की धमकी दी गई है।

पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। वेबसाइट के मालिक राहुल दुधाने के इस खुलासे के बाद पुणे पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार एमए मोखीम नामक व्यक्ति ने कथित तौर पर वेबसाइट पर विदेश से संदेश भेजा था। वेबसाइट पर धमकी भरे संदेश में आगे कहा गया कि मैं कई आतंकवादी संगठनों को फंडिंग कर रहा हूं।

दुधाने ने पुणे सिटी पुलिस के नियंत्रण कक्ष को सूचित करने के बाद पुलिस ने अलंकार पुलिस स्टेशन में एम ए मोखीम के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस अब वेबसाइट पर मौजूद संदेश की सत्यता का पता लगाने के लिए जांच कर रही है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस संदेश की जानकारी देश की अन्य सुरक्षा एजेंसियों को भी दे दी गई है।

राजस्थान सरकार जातिगत जनगणना कराने के पक्ष में : अशोक गहलोत

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि प्रदेश में राज्य सरकार जातिगत जनगणना कराने के पक्ष में है वहीं अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) वर्ग द्वारा 21 प्रतिशत आरक्षण को 27 प्रतिशत करने एवं मूल ओबीसी के लिए छह प्रतिशत आरक्षण रिजर्व करने की मांग का परीक्षण कराया जाएगा।

गहलोत बुधवार को बांसवाड़ा के मानगढ़ धाम पर हुए विश्व आदिवासी दिवस समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार राजस्थान में जातिगत जनगणना करवाने के पक्ष में है। सरकार की यह मंशा है कि इसके आधार पर जिसका जितना हक है, उसको उतना हक मिले।

उन्होंने कहा कि आरक्षण संबंधी विसंगतियों पर सरकार गंभीर है और प्रदेश में ओबीसी आरक्षण संबंधी विसंगतियों को दूर करने के लिए सरकार निरन्तर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि ओबीसी वर्ग द्वारा 21 प्रतिशत आरक्षण को 27 प्रतिशत करने तथा मूल ओबीसी के लिए छह प्रतिशत आरक्षण रिजर्व करने की मांग लम्बे समय से की जा रही है। इसका परीक्षण करवाया जाएगा।