Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 7202 -
होम ब्लॉग पेज 7202

महेन्द्र सिंह धोनी से भी आगे निकले रिद्धिमान साहा, लपके 10 कैच

Wriddhiman Saha breaks MS Dhoni's record of most dismissals by an Indian wicketkeeper in a Test
Wriddhiman Saha breaks MS Dhoni’s record of most dismissals by an Indian wicketkeeper in a Test

केपटाउन। रिद्धिमान साहा ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन में खेले गए पहले टेस्ट मैच में 10 कैच लेकर दिग्गज विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी के एक मैच में सबसे अधिक कैच लपकने के रिकार्ड को तोड़ दिया है। इस तरह साहा विकेट के पीछे (एक टेस्ट में) सबसे सफल विकेटकीपर बन गए हैं।

धारा 377 पर पुनर्विचार करेगा सर्वोच्च न्यायालय

Supreme Court to review Section 377
Supreme Court to review Section 377

नई दिल्ली। सर्वोच्च न्यायालय ने सोमवार को कहा कि वह समलैंगिक सेक्स को अपराध मानने वाली भारतीय दंड संहिता की धारा 377 पर पुनर्विचार करेगा। प्रधान न्यायाधीश दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने भारतीय दंड संहिता की धारा 377 को बरकरार रखने वाले अपने पहले के आदेश पर पुनर्विचार करने का निर्णय लिया है। न्यायाधीश मिश्रा ने कहा कि हमारे पहले के आदेश पर पुनर्विचार किए जाने की जरूरत है।

जज बृजगोपाल हरिकृष्ण लोया की रहस्यमय मौत की जांच के लिए याचिका

Justice BH Loya Sohrabuddin Sheikh case: Petition in Bombay High Court seeks probe into his death

मुंबई। बंबई लायर्स एसोसिएशन ने विशेष सीबीआई अदालत के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश बृजगोपाल हरिकृष्ण लोया की मौत की जांच के लिए एक जांच आयोग गठित करने की मांग को लेकर सोमवार को बंबई उच्च न्यायालय में एक जनहित याचिका दायर की। लोया सोहराबुद्दीन शेख मुठभेड़ मामले की सुनवाई कर रहे थे।

भारत 12 जनवरी को 31 उपग्रह छोड़ेगा

India to launch 31 satellites on January 12
India to launch 31 satellites on January 12

बेंगलुरू। भारत 12 जनवरी को पृथ्वी अवलोकन उपग्रह काटरेसैट सहित 31 उपग्रहों का प्रक्षेपण करेगा। पहले इसके लिए 10 जनवरी की तिथि निर्धारित थी।

HINDI RASHIFAL 9 JAN 2018 कैसा रहेगा आपके लिए मंगलवार का दिन

HINDI मंगलवार, 9 JAN 2018 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़े आज का भविष्यफल।

मेष राशि :

RASHI SABGURU.COMआज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहेगा। आज आपको हानिकर विचार, व्यवहार और आयोजन से दूर रहना होगा, अन्यथा शारीरिक आलस्य एवं व्याकुलता बढ़ सकती है। वहीं स्वास्थ्य कुछ नरम-गरम रहेगा। धन-लाभ के योग हैं, साथ ही कार्य सफलता मिलेगी। प्रतिस्पर्धियों के साथ वाद-विवाद टालिएगा। मध्याह्न के बाद परिस्थिति में सुधार आएगा। आर्थिक योजनाओं को ठीक तरह से संपन्न कर सकेंगे। व्यापार के सम्बंध में बाहर जाना हो सकता है। HINDI VIDEO

HOT NEWS UPDATE VIDEO: गैंगस्टर आनंदपाल का एनकाउंटर कैसे हुआ देखिये

वृष राशि :

VRASHAB SABGURU.COM आज का दिन आपके लिए ठीक नहीं रहेगा। आज आपको सरकार विरोधी कार्य एवं प्रवृत्तियों से दूर रहना होगा। नए कार्य का प्रारंभ न करें। स्वास्थ्य भी बिगड़ सकता है। मन भी कुछ व्यग्र रहेगा। वाणी और वर्तन को एक रखने पर ध्यान दीजिएगा। व्यवसाय में आपत्ति खडी¸ हो सकती है। भाग्य का सहकार आज नहीं मिलेगा। ऊपरी वर्ग से संभलकर चलिएगा। संतानों के विषय में चिंता रहेगी। HINDI VIDEO

HOT NEWS UPDATE VIDEO: पाकिस्तान में पेट्रोल टैंक पलटा लोगो ने लुटा पेट्रोल

कर्क राशि :

RASHI SABGURU.COMआपके लिए आज का दिन बहुत शुभ है। आज बहुत बड़ा आर्थिक लाभ आपकी प्रतीक्षा कर रहा है। व्यवसायिकों के लिए आज का दिन लाभदायी है। कार्य की सफलता के कारण पदोन्नति और यश प्राप्त होगा। मध्याह्न के बाद आप मनोरंजन हेतु कहीं जाने का अवसर प्राप्त करेंगे। मित्रों के साथ प्रवास-पर्यटन में घूमने-फिरने का या भोजन आदि का अवसर मिलेगा। व्यापार में भागीदारों के साथ लाभदायी विचार-विमर्श होगा। दांपत्य जीवन आनंदयमय रहेगा। HINDI VIDEO

HOT NEWS UPDATE VIDEO: सुष्मिता सेन ने किया प्यार का इजहार हार्दिक पंड्या से

सिंह राशि :

horoscope sabguru.com/18-22 आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। साहित्य-कला के प्रति आज आपमें रुचि रहेगी, ऐसा गणेशजी कहते हैं। पेट सम्बंधित व्याधियों से शरीर अस्वस्थ रह सकता है। मध्याह्न के बाद आर्थिक संकट का अंत आएगा। घर का वातावरण आनंदमय रहेगा। मित्रों से सहयोग मिल सकता है। स्वास्थ्य बिलकुल ठीक रहेगा। व्यवसायिकों को व्यवसाय से लाभ होगा। HINDI VIDEO

HOT NEWS UPDATE VIDEO: बाल्टी और किचन के समान से ड्रम बजाते देखिये

कन्या राशि :

kanya rashi sabguru.com/18-22आपके लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा। आर्थिक लाभ के संयोग बन रहे हैं, लेकिन आपको आज शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थता बनाए रखने पर ध्यान देना होगा। माता का भी स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। स्वजनों को लेकर परेशानी खड़ी हो सकती है। खर्च अधिक होने के योग हैं। पानी से संभलकर चलिएगा। यात्रा-प्रवास न करें। संतानों के अभ्यास और उनके स्वास्थ्य के विषय में चिंता रहेगी। क्रोध पर संयम बरतिएगा तथा आसपास में यहां-वहां की बौद्धिक चर्चा से दूर रहिएगा। HINDI VIDEO

HOT NEWS UPDATE VIDEO: सबको हँसाने वाले कादर खान का हुआ बुरा हाल

मिथुन राशि :

mithun sabguru.com/18-22 आपके लिए आज का दिन शुभ है। आज का दिन सुख-शांति पूर्वक बीतेगा। दैनिक कार्यों में ही आज फंसे न रहिएगा। मन को प्रसन्न और हल्का करने के लिए आप मनोरंजन का आसरा लेंगे। आप स्नेहीजनों व मित्रों को भी इस आनंद में सहभागी बनाएंगे, परंतु मध्याह्न के बाद मन चिंताग्रस्त रहेगा। संवेदनशीलता की मात्रा बढ़ेगी। क्रोध पर संयम बरतिएगा। स्वास्थ्य को संभालिएगा। HINDI VIDEO

HOT NEWS UPDATE VIDEO: लेडी पुलिस ने उड़ाई बीजेपी नेता की धज्जी

तुला राशि :

tula rashi sabguru.com/18-22आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। आज नए कार्य का प्रारंभ करने के लिए अच्छा दिन है। मित्रों और सहयोगियों से भरपूर सहयोग मिल सकता है। आध्यात्मिक विषय तथा गूढ रहस्यों की ओर आकर्षण रहेगा, लेकिन मध्याह्न के बाद स्फूर्ति और प्रसन्नता का अभाव रहेगा। घर में कलेश का वातावरण रहेगा। सबके सामने सम्मान भंग न हो इसका ध्यान रखिएगा। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। HINDI VIDEO

HOT NEWS UPDATE VIDEO: विराट कोहली को दी पाकिस्तानियो ने गाली शमी हुए हावी

वृश्चिक राशि :

vrikshika rashi sabguru.com/18-22आपके लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा। धनलाभ का संयोग है, लेकिन परिवारजनों के साथ भ्रांति या दुखी होने की संभावनाएं अधिक हैं। वाणी पर आपको संयम रखना होगा। कार्य में अपेक्षित सफलता नहीं मिलेगी, जिससे मन में दुविधा बनी रहेगी। कार्यभार अधिक रहेगा, परंतु मध्याह्न के बाद आपके मन से ग्लानि दूर होकर आनंद या प्रसन्नता छाई रहेगी। मित्रों और स्नेहीजनों के साथ मेल-जोल बढ़ेगा। प्रतिस्पर्धियों को पराजित कर सकेंगे। भाग्यवृद्धि होगा। HINDI VIDEO

HOT NEWS UPDATE VIDEO: बिना बिजली बल्ब जला सकते है आप

धनु राशि :

dhanu rashi sabguru.com/18-22आज के दिन आपको आर्थिक लाभ मिलने के संयोग बन रहे हैं। किसी स्नेहीजन के घर मांगलिक प्रसंग में उपस्थित रहना होगा अथवा धार्मिक स्थल पर जाने के भी योग हैं। दांपत्य जीवन में सुख और आनंद मिलेगा। मध्याह्न के बाद परिवारजनों के साथ किसी कारण भ्रांति हो सकती है। आपके द्वारा हुए कार्य का अपेक्षित परिणाम न मिलने से निराशा होगी। आपका मन किसी एक निश्चित निर्णय लेने की स्थिति में नहीं रहेगा। HINDI VIDEO

HOT NEWS UPDATE VIDEO: ऑनलाइन साइट पर अपना प्रोडक्ट कैसे बेचे

मकर राशि :

makar rashi sabguru.com/18-22आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहेगा। कोर्ट-कचहरी में साक्षी बनने से आज आपको बचना होगा। मन की व्यग्रता आपके शारीरिक स्वास्थ्य पर कुप्रभाव न डाले, इसका ध्यान रखिएगा। वाणी और व्यवहार पर संयम बरतिएगा। अकस्मात न हो, इसलिए वाहन संभालकर चलाएं। मध्याह्न के पश्चात स्वास्थ्य में सुधार होगा। मन में प्रसन्नता छाई रहेगी। परिवार का वातावरण अच्छा रहेगा। धर्म, ध्यान और दयाभावना बढ़ेगी। आज परोपकार या सत्कार्य कर सकेंगे। HINDI VIDEO

HOT NEWS UPDATE VIDEO: अनुष्का शर्मा ने कहा कुछ तो शर्म करो

कुंभ राशि :

kumbh rashi sabguru.com/18-22 आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। सामाजिक और आर्थिक क्षेत्र में आप प्रगति करेंगे। अपरिचित पात्रों के लिए परिणाम के योग हैं। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें, क्योंकि मध्याह्न के बाद स्वास्थ्य कुछ बिगड़ सकता है। परिवार में दुख होने से घर का वातावरण दूषित होगा। धन का खर्च अधिक हो जाएगा। अदालती कार्यों से संभलकर चलिएगा। स्वभाव में उग्रता और क्रोध रहेगा, इसलिए अपने व्यवहार का ध्यान रखिएगा। HINDI VIDEO

HOT NEWS UPDATE VIDEO: इस खूबसूरत हीरोइन को करना पड़ा शर्म का सामना

मीन राशि :

meen rashi sabguru.com/18-22आज आपको नकारात्मक प्रवृत्तियों से बचना होगा, क्योंकि आपके विचारों में आज दृढ़ता अधिक नहीं होगी। व्यवसाय में उच्च अधिकारियों से लाभ होगा। पदोन्नति के योग हैं। व्यापार सम्बंधित आयोजन हो पाएगा। परिवार में सुख-शांति रहेगी। पिता तथा बड़ों की ओर से लाभ मिलने की संभावना है। आर्थिक, सामाजिक और पारिवारिक दृष्टिकोण से भी आपके लिए लाभदायी दिन है। मित्रों के साथ रमणीय स्थल पर जाने का आयोजन हो सकता है। HINDI VIDEO

VIDEO राशिफल 2018 पूरे वर्ष का राशिफल एक साथ || ग्रह नक्षत्रों का बारह राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए, और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE और वीडियो के लिए विजिट करे हमारा चैनल और सब्सक्राइब भी करे सबगुरु न्यूज़ वीडियो

सऊदी अरब ने समुद्र मार्ग से हज यात्रा फिर से शुरू करने को मंजूरी दी

Saudi Arabia approves India’s plan to ferry Haj pilgrims via sea route: Naqvi

नई दिल्ली। केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने सोमवार को बताया कि सऊदी अरब सरकार ने समुद्र मार्ग से भी हज यात्रियों को भेजने के विकल्प को फिर से शुरू करने के भारत के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है।

मुंबई : शिवसेना नेता की चाकू घोंप कर हत्या, 2 अरेस्ट

Kandivali murder: 2 arrested in connection with Shiv Sena leaders killing
Kandivali murder: 2 arrested in connection with Shiv Sena leaders killing

मुंबई। शिवसेना नेता अशोक सावंत की रविवार रात उनके घर के बाहर चाकू से घोंप कर हत्या कर दी गई। इस मामले में पुलिस ने सोमवार को दो कथित हमलावरों को गिरफ्तार किया है।

महात्मा गांधी की हत्या की दोबारा जांच नहीं

No mysterious 4th person behind killing of Mahatma Gandhi, he was killed by Nathuram Godse: Amicus curiae tells SC
No mysterious 4th person behind killing of Mahatma Gandhi, he was killed by Nathuram Godse: Amicus curiae tells SC

नई दिल्ली। न्यायमित्र अमरेंद्र शरण ने सोमवार को अपनी रपट में सुप्रीमकोर्ट से कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की हत्या से जुड़ी जांच में साजिश रचे जाने वाले पक्ष समेत ऐसा कुछ भी ‘मूलभूत सामग्री’ नहीं मिला, जिससे उनकी हत्या की दोबारा जांच शुरू की जाए।

चुनावी विजय पाने को ‘राम’ की शरणागत आए बीजेपी के राम

ajmer by-election 2018 : BJP candidate ramswaroop lamba visits ram naam parikrama mahotsav at azad park ajmer

अजमेर। अजमेर संसदीय सीट के लिए हो रहे उपचुनाव में दोनों प्रमुख पार्टियों बीजेपी व कांग्रेस के लिए प्रतिष्ठा की जंग है। उमीदवारों के नामों का ऐलान होते ही प्रत्याशी चुनावी समय में कूद पडे हैं।

54 अरब श्रीराम नाम महामंत्र महापरिक्रमा : धर्म, आध्यात्म और भक्ति का संगम

अजमेर। आजाद पार्क अयोध्या नगरी में 9वें दिन सोमवार को 54 अरब हस्तलिखित श्रीराम नाम महामंत्रों की महापरिक्रमा करने को भक्तों का तांता लगा रहा। हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे, हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे गाते हुए श्रद्धालु परिक्रमा करते रहे। दिन में सुंदरकांड पाठ और प्रवचन का श्रवण कर भक्त निहाल हुए। देर शाम कवि सम्मेलन में कविता पाठ के जरिए कवियों ने माहौल को भक्ति भाव और वीर रस से ओतप्रोत कर दिया।